विकारी शब्द MCQ Quiz - Objective Question with Answer for विकारी शब्द - Download Free PDF
Last updated on Jun 6, 2025
Latest विकारी शब्द MCQ Objective Questions
विकारी शब्द Question 1:
किस विकल्प में सभी संज्ञा शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित है?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 1 Detailed Solution
इसका सही उत्तर 'भूल, हँसी' है।
Key Points
- 'भूल, हँसी'' संज्ञाएँ दो क्रियाओं 'भूलना और हँसना" से निर्मित है।
-
क्रिया - जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि।
Additional Information
संज्ञा |
किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को ही संज्ञा कहते हैं। इसके पांच भेद माने गए हैं। |
|
व्यक्तिवाचक |
जो शब्द केवल एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं उन शब्दों को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। |
चीन (स्थान), साइकिल (वस्तु), सुरेश(व्यक्ति) आदि। |
जातिवाचक |
जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। |
टीवी (वस्तु), गाँव, स्कूल (स्थान), जानवर (प्राणी) आदि। |
भाववाचक संज्ञा |
जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। |
बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास आदि। |
द्रव्यवाचक |
जब किसी संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य का बोध हो तो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। |
पानी, लोहा, तेल, घी, दाल, इत्यादि। |
समूहवाचक |
जब किसी संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है तब उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। |
परिवार, कक्षा, सेना, भीड़, पुलिस आदि। |
विकारी शब्द Question 2:
'चमकीला' विशेषण शब्द के साथ उचित संज्ञा शब्द क्या होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 2 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 ‘तारा’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
Key Points
- दिए गए विकल्पों में 'तारा' संज्ञा शब्द के साथ 'चमकीला' शब्द उचित है।
- चमकीला अर्थात चमकदार होता है।
- चमकीला के पर्यायवाची शब्द हैं - आभामय, उज्ज्वल, चमकदार, प्रकाशमान, चटकीला, भड़कदार, आलोकित, अमिताभ।
- जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं विशेषण कहलाते हैं।
अन्य विकल्प:
- स्वभाव - आदत = अच्छा सवभाव
- पानी - जल = स्वच्छ पानी
- घर - निवास स्थान = छोटा घर
Additional Information
संज्ञा - किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है। संज्ञा के प्रकार - |
||
संज्ञा |
परिभाषा |
उदाहरण |
व्यक्तिवाचक |
जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है। |
राम, गंगा, पटना |
जातिवाचक |
जो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं का (पूरी जाति का) बोध कराती है। |
नदी, पर्वत, लड़की |
द्रव्यवाचक |
जिस संज्ञा शब्द से उस सामग्री या पदार्थ का बोध होता है जिससे कोई वस्तु बनी है। |
सोना, चाँदी, पानी |
समूहवाचक |
जो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो। |
वर्ग, टीम, सभा |
भाववाचक |
जो संज्ञा किसी भाव, गुण, दशा आदि का बोध कराती है। |
क्रोध, मिठास, यौवन |
विकारी शब्द Question 3:
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प यौगिक सार्वनामिक विशेषण का उदाहरण नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 3 Detailed Solution
यौगिक सार्वनामिक विशेषण का उदाहरण नहीं है- 'कोई नौकर'
- अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण- 'कोई नौकर'
- जब मूल शब्द ऐसा, कैसा, जैसा, उतना इत्यादि जो सर्वनाम में प्रत्यय लगाने से बनते हैं और उन शब्दों के जरिए संज्ञा की विशेषता को बताया जाता है,
- उनको यौगिक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।
- जैसे- आपने उतना खाना खा लिया हैं।
Key Pointsयौगिक सर्वनामिक विशेषण के कुछ अन्य उदाहरण:-
- जितना पैसा उतना कार्य।
- जैसा देश वैसी जनता
- जैसा देश वैसा भेष।
- ऐसा कैसा बंगला है जिसके ऊपर छत भी नहीं है।
- ऐसा आदमी कौन है जो कोई बात नहीं मानता।
- अगर आपको ऐसा आदमी दिखाई दे तो मुझे फोन करना।
Additional Informationअनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण-
- किसी वाक्य में ‘कोई’ और ‘कुछ’ जैसे सर्वनाम शब्द संज्ञा से पहले प्रयुक्त होते हैं और संज्ञा शब्दों की विशेषता का बोध कराते हैं,
- उन्हें अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण कहा जाता है।
- जैसे-
- कोई आदमी मुझे मार रहा था।
- मेरी गाड़ी में से कुछ सामान गायब है।
विकारी शब्द Question 4:
किस विकल्प में क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा है?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 4 Detailed Solution
चढ़ाई में क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा है।Key Points
- चढ़ाई चढ़ना क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा है।
- भाववाचक संज्ञा - जिस संज्ञा शब्द से पदार्थो की अवस्था, गुण, दोष,आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते है।
Additional Information
भाववाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण | तरुणाई, चतुराई, बुढ़ापा, क्रोध, चोरी,मुस्कराहट आदि। |
विकारी शब्द Question 5:
दिए गए शब्द के लिए उचित संज्ञा भेद का चयन कीजिए।
बहुतायत
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 5 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में विकल्प 4 ”भाववाचक" सही है। अन्य विकल्प अनुचित हैं ।Key Pointsस्पष्टीकरण:-:
- बहुतायत शब्द से किसी भाव, अवस्था, गुण, दोष, दशा आदि का पता चल रहा है, अतः बहुतायत शब्द भाववाचक संज्ञा है।
- बहुतायत का अर्थ अधिकता, ज़्यादती है।
दिए गए अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- जातिवाचक संज्ञा शब्दों से एक जाति के अंतर्गत आने वाले सभी व्यक्तियों वस्तुओं व स्थानों का बोध होता है l
- किसी विशेष व्यक्ति स्थानीय वस्तु का बोध कराने वाली संज्ञा व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती है l
- शब्द जो किसी तरल ठोस धातु, अधातु,पदार्थ, द्रव्य आदि का बोध कराते हैं, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण कहा जाता है l
Additional Information
- बहुतायत का विलोम: कमी
- भाववाचक संज्ञा के उदाहरण-
- परायापन, अपनापन, बुढ़ापा, प्यास, भूख, मानवता, मुस्कुराह l
- जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण-
- घोड़ा, फूल, मनुष्य,वृक्ष इत्यादि।
- व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण-
- जयपुर, दिल्ली, भारत, रामायण, अमेरिका, राम इत्यादि।
- द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण-
- पानी, घी, तेल, कोयला, चाँदी, सोना, फल, सब्जी, हिरा, लोहा, चीनी, आदि l
Top विकारी शब्द MCQ Objective Questions
निम्नलिखित प्रश्न में, वाक्य के संरचना के आधार पर क्रिया का भेद बताइये:-
रवि दीवार रंगने लगा है।
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFरवि दीवार रंगने लगा है। वाक्य में संयुक्त क्रिया है। अतः सही उत्तर संयुक्त क्रिया होगा।
दीवार को रंगना एवं ले लेना को जोड़कर रंगने लगना शब्द का उपयोग किया गया है, जो कि एक संयुक्त क्रिया के अंतर्गत आते हैं।
Key Points
क्रिया |
||
जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहते है। |
||
संरचना या प्रयोग के आधार पर क्रिया के भेद इस प्रकार हैं- (1) संयुक्त क्रिया |
||
क्रिया |
परिभाषा |
उदाहरण |
संयुक्त क्रिया |
जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं। |
जैसे :- बच्चा विद्यालय से लौट आया |
पूर्वकालिक क्रिया |
जिस वाक्य में मुख्य क्रिया से पहले यदि कोई क्रिया हो जाए, तो वह पूर्वकालिक क्रिया कहलाती हैं। |
जैसे :- पुजारी ने नहाकर पूजा की |
नामधातु क्रिया |
संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है, उसे 'नामधातु क्रिया' कहते हैं। |
जैसे :- टेरों ने जमीन हथिया ली। हमें गरीबों को अपनाना चाहिए। |
कृदंत क्रिया |
कृत प्रत्ययों को जोडकर जो क्रिया बनाई जाती है उसे कृदंत क्रिया कहते हैं |
जैसे :- चलता , भागता , दौड़ता , हँसता आदि। |
समझ-बूझकर काम करना चाहिए।
विकल्पों में से चुनकर बताइए कि उक्त वाक्य में रेखांकित पद किस प्रकार की क्रिया है?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFउक्त वाक्य में रेखांकित पद समझ-बूझकर "पुनरुक्त क्रिया" है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- समझ-बूझकर काम करना चाहिए।
- इस वाक्य में रेखांकित शब्द-समूह में पुनरुक्त क्रिया है।
- पुनरुक्त क्रिया- संयुक्त क्रिया का वह रूप जिसमें समान अर्थ वाली या समान ध्वनि वाली क्रियाओं का संयोग होता हो उसे पुनरुक्त क्रिया कहते हैं।
- जैसे- जाते-जाते वो ये भी ले गया।
अन्य विकल्प-
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
संयुक्त क्रिया | ऐसी क्रिया जो किन्ही दो क्रियाओं के मिलने से बनती है वह सयुंक्त क्रिया कहलाती है। | वह खा चुका। |
प्रेरणार्थक क्रिया | जिस क्रिया से ज्ञान हो कि कर्ता स्वयं कार्य को न करके किसी अन्य को कार्य करने की प्रेरणा देता है वह प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है। |
मालिक नौकर से कार साफ करवाता है। |
नाम बोधक क्रिया | उपयुक्त क्रिया का निर्माण किसी वाक्य में संज्ञा और सर्वनाम के जुड़ने से होता है। | लाठी + मारना = लाठी मारना |
'मुझे' किस प्रकार का सर्वनाम है?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "उत्तम पुरुष" सही है।
- "मुझे" एक उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम है।
- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
- ऐसा सर्वनाम जहां वक्ता स्वयं को प्रकट करता है, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहा जाता हैं।
- उदाहरण - मैं, हम, मुझे, हमारा आदि।
- अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम:-
- ऐसा सर्वनाम जहां वक्ता श्रोता के सिवाय किसी अन्य पुरुष के लिए करे, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- उदाहरण - वह, वे, उसने, यह, ये, इसने, इसका, उसका आदि।
- मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम:-
- ऐसा सर्वनाम जहां वक्ता श्रोता के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- उदाहरण - तू, तुम, तुझे, तुम्हारा आदि।
- प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छः प्रकार हैं-
- पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
- निजवाचक - आप, स्वयं, खुद, अपने आप, स्वतः, निज
- निश्चयवाचक - यह, वह,ये, वे
- अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
- संबंधवाचक - जो, सो
- प्रश्नवाचक - कौन, क्या
'अनु बहुत सुंदर लड़की है।'
उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF'अनु बहुत सुंदर लड़की है।' वाक्य में रेखांकित शब्द है- प्रविशेषण अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- वाक्य- अनु बहुत सुंदर लड़की है।
- वाक्य में 'बहुत' (प्रविशेषण) शब्द 'सुंदर' (विशेषण) शब्द की विशेषता बता रहा है।
Important Points
प्रविशेषण | उदाहरण |
विशेषण शब्दों की विशेषता प्रकट करने वाले शब्द प्रविशेषण कहलाते हैं। जैसे - बहुत, बड़ा, अत्यधिक, अति, अत्यन्त, बिलकुल, खूब, थोड़ा, कम, पूर्णतः, तनिक, लगभग आदि। | मोहन बड़ा ईमानदार व्यक्ति है। |
Additional Information
शब्द | परिभाषा | उदाहरण |
विशेषण | संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं। जैसे - बड़ा, काला, लंबा, मीठा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि। | अंगूर मीठा है। |
विशेष्य | विशेषण जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे - काला घोड़ा, चार केले, लंबी मेज। | बालक चतुर है। |
क्रियाविशेषण | जो शब्द क्रिया की विशेषता का ज्ञान करवाते हैं, उन्हें क्रिया-विशेषण कहते हैं। | बालिका तेज दौड़ती है। |
इनमें से किस वाक्य में ‘द्विकर्मक’ क्रिया का उपयोग हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF‘द्विकर्मक’ क्रिया का उपयोग हुआ है - संगीता ने राधा को पुस्तक दी।
Key Points
- 'द्विकर्मक' क्रिया वे होती हैं जिनमें दो कर्म होते हैं - एक प्रत्यक्ष कर्म और दूसरा अप्रत्यक्ष कर्म।
- इस वाक्य में, 'संगीता' (कर्ता) ने 'पुस्तक' (प्रत्यक्ष कर्म) को 'राधा' (अप्रत्यक्ष कर्म) को दिया।
Additional Informationअन्य विकल्पों के क्रियाएँ हैं:
- रमेश और मयंक दिल्ली जाएँगे - सकर्मक क्रिया: क्योंकि इस वाक्य में 'दिल्ली' (कर्म) है और 'जाना' (क्रिया) है।
- अनुराग ने आम और केले खरीदे - सकर्मक क्रिया: क्योंकि इस वाक्य में 'आम' और 'केले' (कर्म) हैं और 'खरीदना' (क्रिया) है।
- विनीता कल से बीमार है - अकर्मक क्रिया: क्योंकि इस वाक्य में कोई कर्म नहीं है, और 'होना' (क्रिया) है।
निम्नलिखित में से अव्यय से बना विशेषण शब्द नहीं है -
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFअव्यय से बना विशेषण शब्द "कैसा" नहीं है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- अगला, बाहरी और पिछला सभी शब्द अव्यय से बने हुए विशेषण है।
- कैसा शब्द अव्यय से बना हुआ विशेषण नहीं है।
Important Points
क्रिया विशेषण - वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे - वह धीरे - धीरे बोलता है। क्रिया विशेषण के भेद - |
||
क्रिया-विशेषण |
परिभाषा |
उदाहरण |
कालवाचक |
ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
राघव कल मेरे घर आया था। |
रीतिवाचक |
ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। |
सरला ध्यान से पढ़ती है।, अनिता फटाफट खाती है। |
स्थानवाचक |
ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
तुम बाहर जाकर बैठो।, मैं अंदर पढता हूँ। |
परिमाणवाचक |
ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
तुम थोड़ा कम खाओ।,वह बहुत ज्यादा दौड़ता है। |
प्रकार | परिभाषा |
अव्यय | ऐसे शब्द जिसमें लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता वह शब्द अव्यय कहलाते हैं। |
पेड़ बढ़ता गया।
इस वाक्य में प्रयुक्त संयुक्त क्रिया का नाम बताइए।
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर "नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया" है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- पेड़ बढ़ता गया। इस वाक्य में नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया का प्रयोग किया गया है।
क्रिया | परिभाषा | उदहारण |
नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया | वर्तमानकालिक कृदंत के आगे आना, जाना या रहना क्रिया जोड़ने से जिस क्रिया का निर्माण होता है उसे नित्यताबोधक क्रिया कहते हैं। नित्यताबोधक क्रिया में कृदंत के लिंग और वचन विशेष्य के अनुसार बदलते हैं। | पेड़ बढ़ता गया। |
Important Pointsअन्य विकल्प-
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया | जिस संयुक्त क्रिया में किसी कार्य को ठीक ढंग से पूरा करने के लिए अवकाश का बोध हो ,उसे अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। | भाई मुश्किल से सो पाया। |
अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया | जिस संयुक्त क्रिया में कार्य करने की अनुमति दिए जाने का बोध हो ,उसे अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। | मुझे 'मंदिर' जाने दो। |
समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया | जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया की पूर्णता ,व्यापार की समाप्ति का बोध हो, उसे समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। | रमेश खा चुका है। |
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'भाषण' के लिए उपयुक्त विशेषण होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFभाषण' के लिए उपयुक्त विशेषण ओजस्वी है।
- विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के रूप गुण, संख्या, मात्रा, परिमाण, आदि के विशेषता बताते हैं।
- ओजस्वी का अर्थ होता है - शक्तिशाली, प्रभावशाली
- भाषण का अर्थ होता है - कथन
- उदाहरण - उस नेता ने प्रभावशाली भाषण दिया।
Key Pointsअन्य विकल्प -
- कड़कड़ाती का अर्थ - ज़ोरदार
- उदाहरण - आज बहुत कड़ाके की ठंड है।
- तेजस्वी का अर्थ - तेजवाला, प्रतापी
- उदाहरण - राम एक तेजस्वी बालक है।
- तेज का बहुत अर्थ होता है - चमक, द्रुतगामी और तीक्ष्ण धारवाला
- उदाहरण -
- उसकी आँखें तेज चमक रही थी।
- श्याम बहुत तेज दौड़ता है।
- उसकी तलवार में तेज था।
- उदाहरण -
नामधातु क्रिया का प्रयोग किस वाक्य में है ?
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDF"उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।" इस वाक्य में नामधातु क्रिया का प्रयोग हुआ है।
Key Points
- नामधातु क्रिया युक्त वाक्य- उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।
- उपर्युक्त वाक्य में हाथ (संज्ञा) है, हथिया (नामधातु) है, हथियाना (क्रिया) है।
- अतः वाक्य नामधातु क्रिया का उदाहरण है।
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
नामधातु क्रिया | क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण में प्रत्यय जोड़ने से होता हो उसे नामधातु क्रिया कहते हैं। | उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली। |
Important Pointsअन्य विकल्प-
वाक्य | प्रकार |
मैंने नौकर से पूरे घर की सफाई करवाई। | प्रेरणार्थक क्रिया |
वह खाना खाकर सो गया। | पूर्वकालिक क्रिया |
सुरेश ने एक महल बनवाया। | प्रेरणार्थक क्रिया |
निम्नलिखित में विशेषण है-
Answer (Detailed Solution Below)
विकारी शब्द Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से ‘शांत’ शब्द विशेषण है। अत: विकल्प 4 ‘शांत’ सही उत्तर है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- ‘शांत’ शब्द गुणवाचक विशेषण है।
- जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम का गुण, दोष, आकार-प्रकार रंग रूप गंध आदि बताते हैं, वे शब्द गुणवाचक विशेषण कहलाते है। गुणवाचक विशेषण के कुछ रूपों के उदाहरण इस प्रकार हैं:
- गुणबोधक: सच्चा, दानी, न्यायी, सीधा, शान्त आदि।
- दोष बोधक: बुरा, लालची, दुष्ट, अनुचित आदि।
- रंगबोधक: लाल, धुंधला, फीका आदि।
- अवस्थाबोधक: लम्बा, पतला, हल्का, बूढ़ा आदि।
Additional Information
विशेषण वे शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। ये शब्द वाक्य में संज्ञा के साथ लगकर संज्ञा की विशेषता बताते हैं। विशेषण विकारी शब्द होते हैं एवं इन्हें सार्थक शब्दों के आठ भेदों में से एक माना जाता है। बड़ा, काला, लम्बा, दयालु आदि विशेषण शब्दों के कुछ उदाहरण हैं। |