पर्यायवाची शब्द MCQ Quiz - Objective Question with Answer for पर्यायवाची शब्द - Download Free PDF
Last updated on Jun 6, 2025
Latest पर्यायवाची शब्द MCQ Objective Questions
पर्यायवाची शब्द Question 1:
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'तनय' का पर्यायवाची है?
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 1 Detailed Solution
'तनय' का पर्यायवाची है- पुत्र
Key Points
- 'तनय' का पर्यायवाची शब्द - 'पुत्र' होगा।
- 'तनय' के अन्य पर्यायवाची शब्द- नंदन, सुत, बेटा, आत्मज, वत्स, तनुज।
- पर्यायवाची - ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
अन्य विकल्प -
शब्द | पर्यायवाची शब्द |
रात | रात्रि, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी, रैन, शर्वरी। |
सागर | समुद्र, उदधि, जलधि, वारिधि, सिंधु, नीरनिधि, पयोधि, अर्णव, पयोनिधि, रत्नाकर। |
पत्नी | भार्या, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, धर्मपत्नी, जीवनसंगिनी, गृहणी, और जाया। |
Additional Information कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द -
शब्द | पर्यायवाची शब्द |
फूल | पुष्प, सुमन, कुसुम, प्रसून, मंजरी, गुल। |
अश्व | घोड़ा, हय, तुरंग, वाजी, घोटक, सैंधव। |
वायु | हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत, प्रभंजन। |
कमल | जलज, पंकज, सरोज, राजीव, अरविन्द, नीरज। |
राजा | नृप, नृपति, भूपति, नरपति, भूप, महीप, महीपति। |
नदी | सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, आपगा, कूलंकषा। |
पक्षी | विहंग, विहग, खग, पखेरू, परिंदा, चिड़िया, शकुंत। |
गंगा | सुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी, भागीरथी। |
पर्यायवाची शब्द Question 2:
निम्नलिखित शब्दों में कुसुमेषु का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 2 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘कबूतर’ है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- दिए गए विकल्पों में 'कबूतर' शब्द कुसुमेषु का पर्यायवाची शब्द नहीं है।
- इसके अन्य पर्यायवाची शब्द हैं - कुसमयुध, पंचशर, प्रद्युम्न, पुष्पधन्वा, पुष्पचाप, मकरध्वज, मदन, मनसिज, मनोज।
- कबूतर के पर्यायवाची शब्द हैं - कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
पर्यायवाची |
एक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं। |
आग-अनल, पावक, दहन। हवा-समीर, अनिल, वायु। |
पर्यायवाची शब्द Question 3:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही सामान अर्थ वाला शब्द है।
पिशाच
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 3 Detailed Solution
सही उत्तर ‘शैतान’ है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- दिए गए विकल्पों में पिशाच शब्द का पर्यायवाची शब्द 'शैतान' है।
- पिशाच के अन्य पर्यायवाची शब्द - दैत्य- असुर, राक्षस, रजनीचर, निशाचर।
अन्य विकल्प:
शब्द |
पर्यायवाची |
पिशुन |
नीच, क्रूर, चुगलखोर |
बेईमान |
कुटिल, कपटी, असत |
पसीना |
स्वेद, श्रमकण, श्रमवारि, |
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
पर्यायवाची |
एक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं। |
आग-अनल, पावक, दहन। हवा-समीर, अनिल, वायु। |
पर्यायवाची शब्द Question 4:
‘इला' किसका पर्यायवाची है?
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 4 Detailed Solution
‘इला' "धरती" का पर्यायवाची है।
धरती के अन्य पर्यायवाची शब्द - वसुधा, ज़मीन, रत्नगर्भा, भूमि, धरणी, अचला, मही, धरा, पृथ्वी, वसुंधरा, रत्नवती, भू।
Key Pointsअन्य विकल्प -
- बिजली के पर्यायवाची शब्द - घनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चंचला, सौदामनी, चपला, बीजुरी, क्षणप्रभा, घनवल्ली, शया, ऐरावती, दामिनी, ताडित, विद्युत।
- नौका के पर्यायवाची शब्द - नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, तरी, पतंग।
- नदी के पर्यायवाची शब्द - तनूजा, सरिता , शौवालिनी, स्रोतस्विनी, आपगा, निम्रगा, कूलंकषा, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी।
Additional Information
पर्यायवाची शब्द -
समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थक शब्द कहलाते हैं।
कुछ पर्यायवाची शब्द -
- अंबर - आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
- आदर्श- प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना ।
- इज्जत- मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
- उषाकाल- अरुणोदय, प्रातः, प्रभात।
- औषधि- दवा, दवाई, भेषज।
- कपूर- घनसार, हिमवालुका।
- किनारा- तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।
- कनक- कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।
- खेल- क्रीड़ा, केलि, तमाशा, करतब।
- गन्ना- ईक्षु, ऊख, ईख, पौंड़ा।
- घड़ा- घट, कलश, कुंभ, घटक, कुट।
पर्यायवाची शब्द Question 5:
दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें।
उजास
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 5 Detailed Solution
'उजास' का समानार्थी शब्द है - 'चमक'
- 'चमक' का अन्य समानार्थी शब्द है - प्रकाश, ज्योति, रोशनी, दमक, प्रभा, झलक, रौनक, जगमगाहट।
Mistake Points
- प्रयास - उद्योग, परिश्रम, मेहनत, प्रयत्न, कोशिश।
- उन्नति - प्रगति, तरक्की, विकास, उत्थान, बढ़ती, अभिवृद्धि।
- उत्तमता - श्रेष्ठता, उत्कृष्टता, खूबी, भलाई ।
Key Points
- जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें समानार्थी शब्द कहते है।
Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-
- अनुपम - अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।
- इच्छुक - अभिलाषी, आतुर, चाहने वाला, आकांक्षी।
- उग्र - प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।
- एकरूप - समरूप, तुल्यरूप, अभिन्न, अनुरूप, समानता, सादृश्य, अभेद।
- ओज - तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य।
- किरण - गभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा।
- खतरा - भय, डर, खौफ, आशंका, खटका, अंदेशा।
Top पर्यायवाची शब्द MCQ Objective Questions
निम्नलिखित में 'देवता' का पर्यायवाची शब्द है:
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर विबुध है।
Confusion Points
- देवता का संस्कृत भाषा में पर्यायवाची विबुध माना जाता है, और लोकेश शब्द का अक्सर प्रयोग विष्णु के सन्दर्भ में और लोगो के राजा के सन्दर्भ में होता है।
Key Points ‘किंकर’, ‘विपुल’, ‘लोकेश’ आदि शब्द देवता के पर्यायवाची नहीं हैं, ‘विबुध’ ‘देवता’ का पर्यायवाची शब्द है।
शब्द | पर्याय |
किंकर |
अनुचर, दास, अर्दली, चाकर, परिचर, परिचारक, नौकर, सेवक |
विपुल | अधिक, बड़ा, पर्याप्त, विस्तृत, हिमालय, विशाल, अगाध, पूर्ण, पर्याप्त |
लोकेश |
राजा, शासक |
'हाथी' का पर्यायवाची शब्द है:
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFहाथी का पर्यायवाची शब्द "कुंजर" है। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (4) कुंजर सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।
- कुंजर के पर्यायवाची शब्द:-
- गज, हस्ती, मतंग, कुम्भी, मदकल, गजेन्द्र, हाथी, द्विप, वारण, करीश
- ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
- प्रमुख पर्यायवाची शब्द:- पानी :- जल, नीर, अंबु, तोय आदि।
- सूर्य :- दिनकर, दिवाकर, भानु, भास्कर, आक, आदित्य, दिनेश, मित्र, मार्तण्ड, मन्दार, पतंग, विहंगम, रवि, प्रभाकर, अरुण, अंशुमाली और सूरज भगत।
- अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
- अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
- अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
- अहंकारी- गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।
- अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।
- अमृत- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।
- अग्नि- आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।
- असुर-यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।
- अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।
'अनाज' का पर्यायवाची शब्द है:
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDF'अनाज' का पर्यायवाची शब्द है - शस्य
Key Points
- 'अनाज' का पर्यायवाची शब्द 'शस्य' है।
- 'अनाज' के अन्य पर्यायवाची शब्द - अन्न, धान्य, गल्ला, दाना, खाधन्न आदि।
- पर्यायवाची - जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
अन्य विकल्प-
शब्द | पर्यायवाची शब्द |
इच्छा | आकांक्षा, अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, स्पृहा। |
जल | वारि, पानी, नीर, सलिल, तोय, उदक, अंबु, पय, मेघपुष्प। |
रजत | रूपा, रौप्य, रूपक, चांदी। |
Additional Information कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द -
शब्द | पर्यायवाची शब्द |
खेद | ग्लानि, दुख, रंज, शोक, अनुताप, संताप, मलाल, रंज। |
गदर | उपद्रव, खलबली, बगावत, हलचल, विद्रोह, क्रांति। |
घमंड | दर्प, दंभ, गर्व, गुमान, गरूर, अहंकार, अभिमान। |
चुगली | चुगलखोरी, द्वेषपूर्ण, परिवाद, कुत्सा, प्रवाद, निंदा। |
छाती | वक्षस्थल, वक्ष, सीना, कुच, पयोधर, उर। |
जंगल | गहन, कानन, कांतार, वन, विटप, अरण्य, विपिन। |
झंझट | बवाल, पचड़ा, झमेला, बवंडर, प्रपंच, बखेड़ा, कलह। |
आनंद | आह्राद, प्रमोद, उल्लास, प्रसन्नता, सुख, आमोद, हर्ष। |
इनमें से कौन-सा शब्द 'बादल' का पर्याय नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF'बादल' का पर्याय नहीं है:-- घट
- घट: घड़ा, कलश, कुम्भ, निप
- बादल : अभ्र, मेघ, धर, जलधर, वारिधर आदि।
Key Points
- देवता - सुर, अमर, देव, निर्जर, विबुध, त्रिदश, आदित्य, गीर्वाण।
- कल्पद्रुम- देवद्रुम, पारिजात, मन्दार, हरिचन्दन, कल्पवृक्ष।
- गणेश- लंबोदर, एकदंत, मूषकवाहन, गजवदन, गणपति, विघ्ननाशक, भवानी नंदन, महाकाय, विघ्नराज।
- 'कार्तिकेय' के अन्य पर्यायवाची - पार्वतीनन्दन, शरभव, मयूरवाहन, शिवसुत, षड्वदन।
Important Pointsकुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-
- केसरी- शेर, सिंह, नाहर, वनराज, मृगराज, मृगेंद्र।
- सरस्वती- ब्राह्मी, भारती, भाषा, वाक्, गिरा, शारदा, वीणापाणि, वागीशा।
- महादेव- शंभु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्वर, शंकर, चंद्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।
- ब्रह्मा- आत्मभू, स्वयंभू, चतुरानन, पितामह, हिरण्यगर्भ, लोकेश, विधि, विधाता।
- सूर्य- रवि, दिनकर, सूरज, भास्कर, मार्तंड, मरीची, प्रभाकर, सविता, पतंग, दिवाकर।
- मेघ - घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अंबुद, पयोधर।
- मुनि - यती, अवधूत, संन्यासी, वैरागी, तापस, संत, भिक्षु, महात्मा, साधु, मुक्तपुरुष।
- विष्णु - गरूड़ध्वज, अच्युत, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वंभर, मुकुंद, नारायण।
- पर्वत- पहाड़, गिरि, अद्रि, महीधर, भूधर, अचल, शैल, धरणीधर, नग।
- लक्ष्मी - चंचला, कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, कमलासना, नारायणी।
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें I
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर कगार हैI
Key Points
- दिए गए विकल्पों में से ‘पुलीन’ शब्द का पर्यायवाची कगार है।
- अन्य विकल्प:
शब्द |
पर्यायवाची |
कुलीन |
सुजात, विनय, शिष्ट |
प्राचीन |
पुराना, पुरातन |
नवीन |
नूतन, नया |
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFविकल्प 3 'अरविन्द' कमल का सही समानार्थी शब्द है।
Key Points
- कमल के सभी पर्यायवाची शब्द: नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर आदि हैं।
- अन्य विकल्पों का विश्लेषण:
शब्द | पर्यायवाची |
अमिय | पियूष, सोम, अमी, जीवनोदक, अमृत, सुधा |
अमृत | सुधा, सोम, पीयूष, अमिय |
आयतन | समाई, मंदिर, मकान, घर |
Additional Information
पर्यायवाची शब्द उन्हें कहते हैं, जब भिन्न-भिन्न शब्दों का अर्थ समान हो, अर्थात एक ही शब्द के स्थान पर समान अर्थ वाले अलग अलग शब्द प्रयोग किये जा सके। जैसे- सूर्य, दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर, भानु, दिनेश- इन सभी शब्दों का अर्थ है 'सूरज' । |
‘कन्दरा’ का पर्यायवाची बताओ?
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF‘कन्दरा’ का पर्यायवाची गह्रर होता है । अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 3) गह्रर होगा ।
शब्द |
पर्यायवाची |
वायस |
कौआ, काक, काग, करठ, पिशुन |
कगार |
किनारा, तट, तीर |
गह्रर |
गुहा, माँद, विवर, खोह, बिल, गर्त, ग़ार, कंदर |
धूमिल |
अपरिभाषित , अपाठ्य , गिचपिच, घसीट |
Key Points
परिभाषा |
शब्द |
अर्थ |
पर्यायवाची |
समान अर्थवाले शब्दों को 'पर्यायवाची शब्द' या समानार्थक भी कहते है। |
कनक |
|
कंचन, स्वर्ण, धतूरा |
Additional Information
शब्द |
पर्यायवाची |
जंगल |
विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, अख्य, कान्तार |
पत्थर |
पाहन, पाषाण, शिला, शैल, प्रस्तर, उपल, अश्म |
पय |
गोरस, क्षीर, दूध, दुग्ध |
उपवन |
उद्यान, गुलशन , चमन, फुलवारी, बगीचा, बाग़ ,वाटिका |
भौंरा गुनगुनाता है I रेखांकित शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है :
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDF- भौंरा शब्द मीन का पर्यायवाची शब्द नहीं है क्योंकि मीन मछली का पर्यावाची है।
- एक जलजन्तु जिसके शरीर पर शल्क पाए जाते हैं और साँस लेने के लिए गलफड़ होते हैं।
- समानार्थी शब्द - मछली , मत्स्य
भौंरा
- काले रंग का एक पतंगा
- समानार्थी शब्द - भँवरा , भ्रमर
Additional Information
- आयुष्मान- चिरंजीवी, दीर्घजीवी, शतायु ,दीर्घायु।
- आदर्श- प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।
- आयु – अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
- आभूषण – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम ।
- आँख – नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
- आकाश – नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
- आत्मा – प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करेंI
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर ऐश्वर्य है।
Key Points
- दिए गए विकल्पों में से ‘विभूति’ शब्द का पर्यायवाची शब्द ऐश्वर्य है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही विकल्प ऐश्वर्य है।
अन्य विकल्प
शब्द |
पर्यायवाची |
प्रतिभूति |
घूस, जमानत |
सुंदरता |
खूबसूरती, सौन्दर्य |
अनुभूति |
अनुभव, परिज्ञान |
निम्नांकित में से 'अग्नि' का पर्यायवाची शब्द नहीं है :
Answer (Detailed Solution Below)
पर्यायवाची शब्द Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDF'अग्नि' का पर्यायवाची शब्द नहीं है- 'यातुधान'
Key Points
- 'अग्नि' का पर्यायवाची शब्द है- हुताशन, कृशानु, वैश्वानर, दहन, ज्वाला, आग, ज्वलन, अनल, शुचि, धूमकेतु, पावक।
- 'यातुधान' का पर्यायवाची शब्द है- असुर, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।
Additional Information
- एक ही शब्द के एक से ज्यादा अर्थ निकले उसे पर्यायवाची शब्द कहते है।
- कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-
पर्वत- शैल, नग, भूधर, पहाड़, अंचल, महीधर, गिरि, भूमिधर, तुंग, अद्रि।
सर्प- साँप, अहि, भुजंग, विषधर, व्याल, फणी, उरग, पन्नग, नाग।
देवता- सुर, अमर, देव, निर्जर, विबुध, त्रिदश, आदित्य, गीर्वाण
पक्षी- विहंग, विहग, खग, पखेरू, परिंदा, चिड़िया, शकुंत, अंडज, पतंग
रात्रि- शर्वरी, निशा, रात, रैन, रजनी, यामिनी, त्रियामा, विभावरी
बिजली- चपला, चंचला, दामिनी, सौदामनी, विधुत्, तड़ित, बीजुरी, क्षणप्रभा।
इंद्र- सुरेश, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर, सुरपति, मघवा, वासव, महेंद्र।
ईश्वर- प्रभु, परमेश्वर, भगवान, परमात्मा।
कमल- जलज, पंकज, सरोज, राजीव, अरविन्द, नीरज।