वाक्यांश के लिए एक शब्द MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्यांश के लिए एक शब्द - Download Free PDF

Last updated on Jun 16, 2025

Latest वाक्यांश के लिए एक शब्द MCQ Objective Questions

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 1:

"जो ईश्वर पर विश्वास करता हो" – इस वाक्यांश के लिए सही शब्द कौन-सा है?

  1. विश्वासनीय
  2. ईश्वरीय
  3. नास्तिक
  4. आस्तिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : आस्तिक

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 1 Detailed Solution

"जो ईश्वर पर विश्वास करता हो" – इस वाक्यांश के लिए सही शब्द है- आस्तिक

Key Points

  •  'जो ईश्वर पर विश्वास करता हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - आस्तिक
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांश  शब्द
किसी चीज़ या व्यक्ति पर भरोसा किया जा सके
विश्वासनीय
ईश्वर के समान या उपयुक्त या भगवान ईश्वरीय
ईश्वर की सत्ता को न माननेवाला। नास्तिक

Additional Information
   
कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांश  शब्द
जिसके लम्बे-लम्बे बिखरे बाल हों झबरा
जिसके हृदय में ममता न हो निर्मम
जिसके विषय में विवाद हो अपरिहार्य
जिसके हाथ में शूल हो शूर्पणखा
जिसके पास करोड़ों रूपये हों करोड़पति
इन्द्रियों को जीतने वाला जितेन्द्रिय 

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 2:

'जिसमें शक्ति न हो' वाक्यांश के लिए इनमें से उपयुक्त शब्द कौन-सा है?

  1. अशक्य
  2. अशोक
  3. अशक्त
  4. शकत
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अशक्त

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 2 Detailed Solution

"जिसमें शक्ति न हो" अशक्त कहलाता है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • अशक्त- जिसमें शक्ति न हो

Important Points

शब्‍द  वाक्‍यांश 
दुर्गम  जहॉं पहुँचना कठिन हो। 
अगम जहॉं पहुँचा न जा सके।  
दुष्‍कर  जिसे करना बहुत कठिन हो। 

Additional Information

परिभाषा  उदा‍हरण 
वाक्‍यांश- जब अनेक शब्‍दों के स्‍थान पर केवल एक शब्‍द का प्रयोग किया जाता है, तो उसे वाक्‍यांश के लिए एक शब्‍द कहा जाता है।  जिसका विवाह न हुआ हो- अपरिणीत 

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 3:

'जिसका वर्णन नहीं हो सकता' वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-

  1. अवर्ण्य
  2. अल्पभाषी
  3. अभेद्य
  4. दर्शनीय
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अवर्ण्य

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 3 Detailed Solution

'जिसका वर्णन नहीं हो सकता' वाक्यांश के लिए सही शब्द है- अवर्ण्य

अतः विकल्प 1 सही उत्तर है, अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • वाक्यांश के लिए एक शब्द- जब किसी वाक्य में प्रयुक्त या स्वतन्त्र, किसी वाक्यांश के लिए किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है,
    • जो उस वाक्यांश के अर्थ को पूरी तरह सिद्ध करता हो तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं,
    • अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प-

शब्द वाक्यांश
अल्पभाषी कम बोलने वाला
अभेद्य जिसे भेदा न जा सके
दर्शनीय जिसे देखना सुखद हो

Additional Information वाक्यांश के लिए एक शब्द-

वाक्यांश एक शब्द
जिसे मापा न जा सके अपरिमेय
जिसे जाना न जा सके अज्ञेय
आदेश की अवहेलना अवज्ञा
जो चीज इस संसार में न हो  अलौकिक
कम बोलनेवाला मितभाषी

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 4:

'जिजीविषा' का अर्थ है

  1. जीने की इच्छा
  2. जीतने की इच्छा
  3. परोपकार की इच्छा
  4. प्रबल इच्छा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : जीने की इच्छा

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर जीने की इच्छा होगा। 

Key Points

  • जीने की इच्छा - जिजीविषा
  • जीतने की इच्छा - जिगीषा
  • जीतने की इच्छा रखने वाला- जिगीषु
  • परोपकार करने वाला - परोपकारी
  • किसी वस्तु को देखने अथवा सुनने की प्रबल इच्छा - कुतूहल, कौतूहल

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 5:

'फूल की रज' - वाक्य खंड के लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा? 

  1. पार्थिव
  2. प्रदोष
  3. पतित
  4. पराग
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पराग

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 5 Detailed Solution

फूल की रज वाक्य खंड के लिए उपयुक्त शब्द "पराग" है। अन्य विकल्प असंगत है। Key Points

  • फूल की रज- पराग।

अन्य विकल्प- 

शब्द अर्थ 
पार्थिव पृथ्वी से संबंध रखनेवाला।
प्रदोष सूर्यास्त का समय।
पतित गिरा हुआ।

Important Pointsवाक्यांश के अन्य उदाहरण- 

शब्द  वाक्यांश
अनभिज्ञ जिसे किसी बात का पता नहीं हो।
अपव्ययी जो धन को व्यर्थ ही खर्च करता हो।
 परोक्ष जो सामने नहीं हो।
अपारदर्शी जिसके आर पार नहीं देखा जा सके। 

Top वाक्यांश के लिए एक शब्द MCQ Objective Questions

'गुणदोष का समरूप मूल्याकन करने वाले' के लिए एक शब्द लिखिए-

  1. शास्त्रज्ञ
  2. ज्योतिषी
  3. जिज्ञासु
  4. समीक्षक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : समीक्षक

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

गुण दोष का समरूप मूल्यांकन करने वाले ''समीक्षक'' कहलाते हैं। इसलिए समीक्षक यहाँ सही उत्तर है। 

Key Pointsसमीक्षक एक संज्ञा शब्द है जो किसी विवेचनकर्ता के लिए भी उपयोग किया जाता है। 

  • समीक्षक के पर्यायवाची शब्द है- आलोचक, समरूपक या निरूपक​

वाक्यांशों के लिए एक शब्द के उदाहरण है :-

  • कभी ना मरने वाला- अमर
  • जो चित्र बनाता हो- चित्रकार

Additional Information

  • दिए गए अन्य शब्दों का विश्लेषण:-
शास्त्रों का ज्ञाता या आचार्य  शास्त्रज्ञ
जानने की जिज्ञासा रखने वाला या ज्ञानार्थी जिज्ञासु
 ग्रह-नक्षत्र आदि का ज्ञाता ज्योतिषी

नीचे दिए वाक्यांश के लिए एक शब्द दिए गए विकल्पों में से चुनिए।
जिसका अपकार किया गया हो।

  1. उपकार
  2. अपकृत
  3. अपकार
  4. उपकृत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अपकृत

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

'जिसका अपकार किया गया हो' के लिए 'अपकृत' शब्द उपयुक्त होगा।

Key Points

  •  अपकृत- जिसका अपकार किया गया हो।

अन्य विकल्प- 

  • उपकार- भलाई के उद्देश्य से किया गया कार्य।
  • उपकृत - जिस पर उपकार किया गया हो।
  • अपकार- नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया कार्य

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश व उनके लिए प्रयोग होने वाले एक शब्द-

  • जो दूसरो के पीछे चलता हो- अनुगामी
  • जो बिना बुलाए आ जाता हो- अनाहूत
  • जो पहाड़ को धारण करता हो- गिरिधारी
  • जो दूसरों का भला करता हो- परार्थी
  • जो किसी पर अभियोग लगाए- अभियोक्ता, अभियोगी
  • जो सब कुछ उदारता से देना जानता हो- औदार्यता

'जो कहा न जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।

  1. कथित
  2. अकथित
  3. अकथनीय
  4. अपठनीय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अकथनीय

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF
सही उत्तर है - "अकथनीय" l
Key Points
  • 'जो कहा न जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द - अकथनीय l

अन्य विकल्प :-

  • कथित - कहा गया l
  • अकथित - जो ना कहा गया हो l
  • अपठनीय - जो पढ़ने योग्य ना हो l

Additional Information

  • जब किसी वाक्य में प्रयुक्त या स्वतन्त्र, किसी वाक्यांश के लिए किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, जो उस वाक्यांश के अर्थ को पूरी तरह सिद्ध करता हो तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं, अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है l
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द के उदाहरण:-
    • जिस ने हमला किया हो - आक्रान्ता
    • जिसे सूँघा जा सके - आघ्रेय
    • किसी स्थान के सर्वाधिक पुराने निवासी - आदिवासी
    • वह चीज जिसकी चाहत हो - इच्छित

दिए गए वाक्यांश के लिए शब्द दीजिये। 

मध्य रात्रि का समय 

  1. प्रदोष
  2. उषाकाल
  3. निशीथ
  4. विभावरी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : निशीथ

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘निशीथ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • दिए गए वाक्यांश "मध्य रात्रि का समय" के लिए एक शब्द "निशीथ" है। 
  • निशीथ शब्द का अर्थ - अर्ध रात्रि

अन्य विकल्प:-

शब्द

अर्थ

विभावरी

रात, तारोंवाली रात।

उषाकाल

भोर का समय।

प्रदोष

सूर्यास्त का समय, संध्या।

Additional Information

‘अर्थ से संबंध रखने वाला’ के लिए निम्नलिखित में से कौनसा शब्द है?

  1. आर्थिक
  2. मुद्रास्फीति
  3. व्यापारी
  4. व्यावसायिक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : आर्थिक

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

‘अर्थ से संबंध रखने वाला’ के लिए शब्द 'आर्थिक' है। अन्य विकल्प असंगत है।
जैसे - आजकल कोरोना महामारी के बीच आर्थिक मंदी का संकट गहराता जा रहा है 

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण:

मुद्रास्फीति

जब किसी अर्थव्यवस्था में सामान्य कीमत स्तर लगातार बढ़े और मुद्रा का मूल्य कम हो जाए।

व्यापारी

व्यापार करनेवाला।

व्यावसायिक

व्यवसाय संबंधी।

Additional Information

वाक्यांश

भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

'वह बात जो जन साधारण में चलती आ रही है' इस वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द दीजिए।

  1. कूपमडूक
  2. किवदंती 
  3. किकर्तव्य
  4. कपोल-कल्पित

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : किवदंती 

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है ''किवदंती''। दिए गए अन्य विकल्प अनुचित हैं। 

Key Points"वह बात जो जनसाधारण में चलती आ रही है" उसे 'किवदंतीकहते हैं। 

  •  लोक जीवन में किवदंती का बहुत महत्व है |
  •  जो परंपराएं या कहानियां, कथाएं पीढ़ियों-दर-पीढ़ियों एक से दूसरी को सुनाई जाती रही हो, वह किवदंती कहलाती हैं। 
  •  इसलिए यह शब्द दिए गए वाक्य में सार्थक शब्द है। 

Additional Informationअन्य शब्दों का विश्लेषण इस प्रकार है :-

कूपमडूक इस शब्द का अर्थ है कुएं का मेंढक या ऐसा व्यक्ति जो संकुचित अनुभव, ज्ञान के साथ पूरी जिंदगी बिता देता है। 
किकर्तव्य असमंजस की सोच या पता ना पड़ना कि क्या किया जाए। 
कपोल-कल्पित बिना किसी आधार के अपने मन से बना ली गई बात मनगढ़ंत कहानी,बनावटी बात। 

'जिसकी बाँह घुटनों तक हो' - वाक्यांश के लिए एक शब्द कौन सा है?

  1. आजानुबाहु
  2. आजानबाहु
  3. ​अजानबाहु
  4. अजानुबाहु

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : आजानुबाहु

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

इसका सही उत्तर ‘आजानुबाहु' होगा। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Mistake Points

  • आजानुबाहु....  सही उत्तर है।
  • अन्य शब्द, विकल्प वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है। 

Key Points

जिसकी बाँह घुटनों तक हो’-वाक्यांश के लिए ‘आजानुबाहु’ शब्द होता है।

  • आजानुबाहु: की वर्तनी शुद्ध है।  

अन्य वाक्यांश 

एक शब्द

वाक्यांश

अगणनीय

जिसकी गणना न की जा सके

अवर्णनीय

जिसका वर्णन न किया जा सके

अजर

जो कभी बूढ़ा न हो

अखंडनीय

जिसका खंडन न किया जा सके

Additional Information 

  • वाक्यांशभाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।

जिसका अपहरण हो सके 

  1. अपहार्य
  2. अपरिहार्य
  3. अपसव्य
  4. अपहारित

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अपहार्य

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - "अपहार्य" lKey Points

  • 'जिसका अपहरण हो सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द है - 'अपहार्य' l
  • अन्य विकल्प :- 
    • अपरिहार्य - जिसका परिहार न हो सकता हो l
    • अपसव्य -  दाहिने कंधे पर रखा हुआ l
    • अपहारित - हरण किया हुआ l

Additional Information

  • जब किसी वाक्य में प्रयुक्त या स्वतन्त्र, किसी वाक्यांश के लिए किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, जो उस वाक्यांश के अर्थ को पूरी तरह सिद्ध करता हो तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं, अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
  • कुछ अन्य वाक्यांशों के लिए एक शब्द :- 
    • करने की इच्छा - चिकीर्षा
    • कुबेर का बगीचा - चैत्ररथ
    • कुबेर का पुत्र - नलकूबर

'जो बर्तन बेचने का काम करे' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-

  1. कमेरा
  2. कसेरा
  3. बढ़ई
  4. कुम्हार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कसेरा

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

'जो बर्तन बेचने का काम करे' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- 'कसेरा'

  • मिट्टी के बर्तन बनाने वाला व्यक्ति - कुम्हार
  • छोटे-मोटे काम करने वाला व्यक्ति - कमेरा
  • लकड़ी का काम करने वाला व्यक्ति बढ़ई

Key Points

  •  अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

  • बरसात बिल्कुल न होना - अनावृष्टि
  • जिस पुस्तक में आठ अध्याय हो - अष्टाध्यायी
  • जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव हो - अनिर्वचनीय
  • जो आज तक से सम्बन्ध रखता है - अद्यतन
  • जिसको भेदा न जा सके - अभेद्य
  • जो साधा न जा सके - असाध्य
  • ऊपर की ओर जाने वाली - उर्ध्वगामी
  • कम बोलनेवाला - मितभाषी
  • कम अक्ल वाला - अल्पबुद्धि
  • कठिनाई से समझने योग्य - दुर्बोध

दिए गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।

कमल की दण्ड

  1. पराग
  2. पुरन्द्र
  3. औरस
  4. मृणाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मृणाल

वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - "मृणाल" lKey Points

  • 'कमल की दण्ड' वाक्यांश के लिए एक शब्द है - मृणाल
  • अन्य विकल्प :-
    • पराग - पौधे द्वारा संश्लेषित शर्करा युक्त तरल पदार्थ l
    • पुरन्द्र -  पुर, नगर या घर को तोड़ने वाला l
    • औरस - विवाहित स्त्री से उत्पन्न, जायज l

Additional Information

  • जब किसी वाक्य में प्रयुक्त या स्वतन्त्र, किसी वाक्यांश के लिए किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, जो उस वाक्यांश के अर्थ को पूरी तरह सिद्ध करता हो तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं, अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
  • कुछ अन्य वाक्यांशों के लिए एक शब्द:-
    • विशेषज्ञ - किसी विषय का विशेष ज्ञान रखने वाला l
    • बहुज्ञ - बहुत अधिक जानने वाला l
    • मर्मज्ञ - मर्म को समझने वाला l
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti rich teen patti win teen patti all teen patti real cash apk teen patti all games