पदबंध MCQ Quiz - Objective Question with Answer for पदबंध - Download Free PDF

Last updated on Jun 6, 2025

Latest पदबंध MCQ Objective Questions

पदबंध Question 1:

अब दरवाजा खोला जा सकता है।

रेखांकित शब्द कौन पदबंध है। 

  1. संज्ञा पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. क्रिया विशेषण पदबंध
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : क्रिया पदबंध

पदबंध Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर है - क्रिया पदबंध।

Key Points

  • "खोला जा सकता है।" - वाक्य के इस अंश में क्रिया का पता चलता है।
  • अतः यह क्रिया पदबंध है।
  • यहां खोलना क्रिया है।

Additional Informationमुख्य पद के आधार पर पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं-

  • संज्ञा-पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- चार ताकतवर मजदूर इस भारी चीज को उठा पाए।
  • विशेषण पदबंध- वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पहुँचती हैं।
  • सर्वनाम पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।
    • जैसे -शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।
  • क्रिया पदबंध- वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- वह बाजार की ओर आया होगा।
  • क्रियाविशेषण या अव्यय पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- सुबह से शाम तक वह बैठा रहा।

पदबंध Question 2:

उसका कुत्ता अत्यंत आज्ञाकारी है।

रेखांकित शब्द कौन सा पदबंध है। 

  1. विशेषण पदबंध
  2. संज्ञा पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. क्रिया पदबंध
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : विशेषण पदबंध

पदबंध Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर है - विशेषण पदबंध।

Key Points

  • दिए गए वाक्य में रेखांकित पद संज्ञा की विशेषता का बोध कराता है।
  • आज्ञाकारी विशेषण है।
  • अतः यह विशेषण पदबंध है।

Additional Information मुख्य पद के आधार पर पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं-

  • संज्ञा-पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- चार ताकतवर मजदूर इस भारी चीज को उठा पाए।
  • विशेषण पदबंध- वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पहुँचती हैं।
  • सर्वनाम पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।
    • जैसे -शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।
  • क्रिया पदबंध- वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- वह बाजार की ओर आया होगा।
  • क्रियाविशेषण या अव्यय पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- सुबह से शाम तक वह बैठा रहा।

पदबंध Question 3:

नाव पानी में डूबती चली गई।

रेखांकित शब्द में कौन पदबंध है। 

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. विशेषण पदबंध
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : क्रिया पदबंध

पदबंध Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर है - क्रिया पदबंध।

Key Points

  • यहां डूबना क्रिया के साथ वाला अंश रेखांकित है।
  • यह क्रिया का बोध 

Additional Informationमुख्य पद के आधार पर पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं-

  • संज्ञा-पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- चार ताकतवर मजदूर इस भारी चीज को उठा पाए।
  • विशेषण पदबंध- वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पहुँचती हैं।
  • सर्वनाम पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।
    • जैसे -शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।
  • क्रिया पदबंध- वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- वह बाजार की ओर आया होगा।
  • क्रियाविशेषण या अव्यय पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।
    • जैसे- सुबह से शाम तक वह बैठा रहा।

पदबंध Question 4:

कौन-सी संज्ञा, क्रिया पद के साथ शुद्ध है?

  1. ग्रन्थ का निर्माण
  2. भवन की रचना
  3. कार्य की पूर्ति
  4. शंका का समाधान
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : शंका का समाधान

पदबंध Question 4 Detailed Solution

संज्ञा, क्रिया पद के साथ शुद्ध है - शंका का समाधान

Key Points

  • शंका का समाधान -
    • शंका - भाववाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक।
    •  समाधान - जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक।

संज्ञा, क्रिया पद के साथ शुद्ध -

  • ग्रन्थ का संकलन
  • भवन का निर्माण
  • कार्य का पूर्ण

Important Points

  • संज्ञा शब्द का क्रिया के साथ सम्बन्ध ‘कारक’ के अनुसार जाना जा सकता है।
    • उदाहरण- ​राम पुस्तक पढ़ता है।
  • उक्त वाक्य में 'राम' तथा ‘पुस्तक’ शब्द संज्ञाएँ हैं।
    • राम - व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एक वचन, कर्ता कारक, ‘पढ़ता है’क्रिया का कर्ता।
    • पुस्तक - जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्म कारक, ‘पढ़ता है’क्रिया का कर्म।
  • क्रिया का परिचय देते समय क्रिया के प्रकार, स्वर, काल, लिंग, शब्द, पुरुष और क्रिया से संबंधित शब्दों को लिखना होता है।
  • उदाहरण- राम ने रावण को मारा।
    • मारा - क्रिया, सकर्मक, पुल्लिंग, एकवचन, कर्तृवाच्य, भूतकाल। ‘मारा’ क्रिया का कर्ता राम तथा कर्म रावण

Additional Informationपद-परिचय-

  • वाक्य में प्रयुक्त प्रत्येक सार्थक शब्द को पद कहते है तथा उन शब्दों के व्याकरणिक परिचय को पद-परिचय, पद-व्याख्या या पदान्वय कहते है।
  • जैसे - राजेश ने रमेश को पुस्तक दी।
    • राजेश = संज्ञा, व्यक्तिवाचक, पुल्लिंग, एकवचन, ‘ने’ के साथ कर्ता कारक, द्विकर्मक क्रिया ‘दी’ के साथ।
    • रमेश = संज्ञा, व्यक्तिवाचक, पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक।
    • पुस्तक = संज्ञा, जातिवाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्मकारक।

पद पाँच प्रकार के होते हैं –

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. विशेषण
  4. क्रिया
  5. अव्यय।

पदबंध Question 5:

रंगविरंगे फूल की सुगंध से सुबाह फूलवारी में घूमने का आनंद ही कुछ और है। रेखांकित शब्द कौन सा पदबंध है।

  1. विशेषण पदबंध
  2. या पदबंध
  3. या वशेषण पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : विशेषण पदबंध

पदबंध Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर - विशेषण पदबंध

Top पदबंध MCQ Objective Questions

अंधेरा होने से पहले किसान खेत से लौट आया। रेखांकित शब्द कौन पदबंध है।

  1. क्रिया पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. संज्ञा पदबंध
  4. सर्वनाम पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : संज्ञा पदबंध

पदबंध Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

रेखांकित शब्द संज्ञा पदबंध है।

Key Pointsसर्वनाम पदबंध -

  • जो पदबंध वाक्य में सर्वनाम पदों का काम करते है,उन्हे सर्वनाम पदबंध कहते है।
  • जैसे - 
    • चोट खाए तुम भला क्या खेलेगो। इसमें चोट खाए तुम सर्वनाम पदबंध है।

विशेषण पदबंध-

  • जब एक से अधिक पद एक साथ जुड़कर विशेषण का कार्य करते हैं, अर्थात जहां शीर्ष पद विशेषण हो, तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं।
  • जैसे - 
    • मुझे दो पिसी हुई लाल मिर्च चाहिए।

संज्ञा पदबंध-

  • जब कोई पद समूह वाक्य में संज्ञा का काम देता है तो उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं।
  • जैसे - 
    • अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे।

क्रिया पदबंध-

  • एक से अधिक क्रिया-पदों से बनने वाले क्रिया-रूपों को क्रिया पदबंध कहते हैं।
  • जैसे - 
    • वह पढ़कर, खाना खाकर सो गया

रेखांकित पदबंध का प्रकार बताइए।

उस जैसा जिंदादिल इन्सान मिलना कठिन है।

  1. विशेषण पदबंध 
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. क्रिया - विशेषण पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : विशेषण पदबंध 

पदबंध Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

उस जैसा जिंदादिल रेखांकित अंश का पदबंध "व‍िशेषण पदबंध" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य- उस जैसा जिंदादिल इन्सान मिलना कठिन है।
  • इस वाक्‍य में रेखांक‍ित अंश में व‍िशेषण पदबंध का प्रयोग हुआ है। 
  • इस वाक्‍य में ज‍िंदाद‍िल शब्‍द से पदबंध की स्‍पष्‍ट पहचान हो रही है। 
  • व‍िशेषण पदबंध- 
  • जब कोई पद समूह किसी संज्ञा, सर्वनाम की विशेषता बताए तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं। 
  • जैसे- राहुल बहुत नेक, ईमानदार तथा परिश्रमी बालक है । 

Additional Information

  • जब दो या अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्र्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं।  
  • पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं-
  1. संज्ञा पदबंध
  2. विशेषण पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. क्रिया पदबंध
  5. क्रियाविशेषण या अव्यय पदबंध 

सर्वनाम पदबंध:-

  • किसी भी वाक्य में सर्वनाम का कार्य करने वाले पदबंध को सर्वनाम पदबंध कहते हैं।
  • जैसे- भाग्य का मारा मैं कहाँ आ पहुँचा।

क्रिया पदबंध:-

  •  एक से अधिक क्रिया पदों से बनने वाले क्रिया रूपों को क्रिया पदबंध कहते हैं।
  •  जैसे- मैं लिख सकता हूँ। 

संज्ञा पदबंध:-

  • जब कोई पद समूह वाक्य में संज्ञा का काम देता है तो उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं।
  • संज्ञा पदबंध में शीर्ष में संज्ञा पद होता है। अन्य सभी पद उस पर आश्रित हैं।
  • जैसे- लंका का राजा रावण था।

राधा की गुड़िया बहुत सुन्दर है। रेखांकित शब्द कौन पदबंध है।

  1. संज्ञा पदबंध 
  2. सर्वनामपदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया विशेषण पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : विशेषण पदबंध

पदबंध Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

रेखांकित शब्द विशेषण पदबंध है।

Key Points

  • जब एक से अधिक पद एक साथ जुड़कर विशेषण का कार्य करते हैं, अर्थात जहां शीर्ष पद विशेषण हो, तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं।
  • ऐसे शब्द जब वाक्यों में प्रयुक्त होते हैं तो पदबंध कहलाते हैं। 
  • अतः यह विशेषण पदबंध है। 

Important Pointsसर्वनाम पदबंध -

  • जो पदबंध वाक्य में सर्वनाम पदों का काम करते है,उन्हे सर्वनाम पदबंध कहते है।
  • जैसे - 
    • चोट खाए तुम भला क्या खेलेगो। इसमें चोट खाए तुम सर्वनाम पदबंध है।

संज्ञा पदबंध-

  • जब कोई पद समूह वाक्य में संज्ञा का काम देता है तो उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं।
  • जैसे - 
    • अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे।

क्रिया विशेषण पदबंध​-

  • जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले वे क्रिया विशेषण अव्यय कहलाते हैं। 
  • जैसे - 
    • रामू धीरे-धीरे चलता है।

पदबंध को व्यक्त करने के लिए कौन सा विकल्प सर्वोचित है ?

  1. पदबंध शब्दों का समूह है, जो वाक्य से स्वतंत्र होता है ।
  2. पदबंध एक से अधिक शब्दों का समूह है, जो मिलकर एक पद की इकाई के रूप में कार्य करता है ।
  3. पदबंध पदों का समूह है, जो अनेक पदों का कार्य करता है ।
  4. पदबंध उपवाक्य का दूसरा नाम है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पदबंध एक से अधिक शब्दों का समूह है, जो मिलकर एक पद की इकाई के रूप में कार्य करता है ।

पदबंध Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर व‍िकल्‍प (2) है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • पदबंध एक से अधिक शब्दों का समूह है, जो मिलकर एक पद की इकाई के रूप में कार्य करता है। पदबंध कहलाता है। 
  • उदाहरण- 
  1. सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र जीत गया।
  2. यह लड़की अत्यंत सुशील और परिश्रमी है।
  3. नदी बहती चली जा रही है।
  4. नदी कल-कल करती हुई बह रही थी।

उपर्युक्त वाक्यों में काला छपे शब्द पदबंध है।Important Pointsमुख्य पद के आधार पर पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं-
(1) संज्ञा-पदबंध
(2) विशेषण-पदबंध
(3) सर्वनाम पदबंध
(4) क्रिया पदबंध
(5) क्रियाविशेषण या अव्यय पदबंध

पदबंध किसे कहते हैं?

  1. जब एक से अधिक पद एक में बंधे हों
  2. कर्म एवं कर्ता के प्रयोग को
  3. संज्ञा और विशेषण के प्रयोग को
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : जब एक से अधिक पद एक में बंधे हों

पदबंध Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

जब एक से अधिक पद एक में बंधे हों, उसे पदबंध कहते हैं।

Key Points

  • पदबंध के शब्द-क्रम निश्चित होते हैं।
  • पदबंध सदा किसी वाक्य का अंश होता है।

Important Points कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण:-

  • पाँचवी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र सुरेश बहुत बुद्धिमान है।
  • किसी व्यक्ति या समाज का उत्थान अनुशासन पर निर्भर है।
  • पास के मकान में रहने वाली औरत मेरी परिचित है।
  • लंका का राजा रावण बहुत विद्वान था।
  • भाग्य का मारा मैं कहाँ आ पहुँचा।
  • चोट खाए हुए तुम भला क्या खेलोगे।
  • भाग्य का मारा मैं कहाँ आ पहुँचा।
Additional Information

पदबंध के आठ भेद होते हैं-

  • संज्ञा पदबंध
  • सर्वनाम पदबंध
  • क्रिया पदबंध
  • विशेषण पदबंध
  • क्रिया विशेषण पदबंध
  • संबंधबोधक पदबंध
  • समुच्चयबोधक पदबंध
  • विस्मयादि बोधक पदबंध।

सुबह से शाम तक वह बैठा रहा। रेखांकित शब्द कौन पदबंध है।

  1. अव्यय पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. क्रिया विशेषण पदबंध 
  4. क्रिया पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अव्यय पदबंध

पदबंध Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

रेखांकित शब्द अव्यय पदबंध है।
वह पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।

  • अपने सामान के साथ वह चला गया।
  • सुबह से शाम तक वह बैठा रहा।

Key Pointsसर्वनाम पदबंध -

  • जो पदबंध वाक्य में सर्वनाम पदों का काम करते है,उन्हे सर्वनाम पदबंध कहते है।
  • जैसे - 
    • चोट खाए तुम भला क्या खेलेगो। इसमें चोट खाए तुम सर्वनाम पदबंध है।

संज्ञा पदबंध-

  • जब कोई पद समूह वाक्य में संज्ञा का काम देता है तो उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं।
  • जैसे - 
    • अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे।

क्रिया पदबंध-

  • एक से अधिक क्रिया-पदों से बनने वाले क्रिया-रूपों को क्रिया पदबंध कहते हैं।
  • जैसे - 
    • वह पढ़कर, खाना खाकर सो गया

निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित किये हुए भाग में कौन सा पदबंध है?

"देशभर के दलित अब बेरोजगार नहीं रहेगें।"

  1. क्रिया-विशेषण
  2. संज्ञा
  3. सर्वनाम
  4. क्रिया

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संज्ञा

पदबंध Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

 सही उत्तर- संज्ञा पदबंध होगा।

Key Points

  • "देशभर के दलित अब बेरोजगार नहीं रहेगें।", में रेखांकित भाग में संज्ञा पदबंध है।
  • संज्ञा-पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।
  • दूसरे शब्दों में- पदबंध का अंतिम अथवा शीर्ष शब्द यदि संज्ञा हो और अन्य सभी पद उसी पर आश्रित हो तो वह 'संज्ञा पदबंध' कहलाता है।
  • जैसे: चार ताकतवर मजदूर इस भारी चीज को उठा पाए। 

अन्य विकल्प:

  • संज्ञा पदबंध- किसी वाक्य में जब कोई शब्द समूह संज्ञा की तरह कार्य करता है तो वह संज्ञा पदबंध कहलाता है। जैसे- रवि का भाई दीपक वहाँ रहता है।
  • सर्वनाम पदबंध- किसी वाक्य में जब कोई शब्द समूह सर्वनाम की तरह कार्य करता है तो वह सर्वनाम पदबंध कहलाता है। जैसे- इस गली में सभी लोग अमीर ही हैं
  • क्रिया पदबंध- किसी वाक्य में जब कोई शब्द समूह क्रिया की तरह कार्य करता है तो वह क्रिया पदबंध कहलाता है। जैसे- कल तुम खा कर सो गए थे?

Hinglish

  • क्रिया-विशेषण- Adverb
  • संज्ञा- Noun
  • सर्वनाम- Pronoun
  • क्रिया- Verb

‘मोहन घर से लौटकर कहने लगा कि उसका मन नहीं लग रहा है’ – इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है

  1. संज्ञा पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. क्रिया विशेषण पदबंध
  4. समुच्चय बोधक पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : क्रिया विशेषण पदबंध

पदबंध Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

‘मोहन घर से लौटकर कहने लगा कि उसका मन नहीं लग रहा है’ – इस वाक्य में रेखांकित पदबंध 'क्रिया - विशेषण पदबंध' है। शेष विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'क्रिया - विशेषण पदबंध' है।
Key Points 

पदबंध- जब दो या दो से अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्र्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं। जैसे - नदी कल-कल करती हुई बह रही थी। पदबंध के पाँच भेद हैं -

पदबंध

परिभाषा

उदाहरण

संज्ञा

वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।

राम ने लंका के राजा रावण को मार गिराया।

विशेषण

वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।

उस घर के कोने में बैठा हुआ आदमी जासूस है।

सर्वनाम

वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।

शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।

क्रिया

वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
क्रिया पदबंध में मुख्य क्रिया पहले आती है। उसके बाद अन्य क्रियाएँ मिलकर एक समग्र इकाई बनाती है।

मुझे सोहन छत से दिखाई दे रहा है।

अव्यय

पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।
इस पदबंध का अंतिम शब्द अव्यय होता है।

वह अपने सामान के साथ वह आगरा चला गया।

शब्द पद कब बन जाता है?

  1. जब स्वतंत्र रूप से उसका प्रयोग हो।
  2. जब वह शब्द पद कहलाए।
  3. जब वह वाक्य का महत्वपूर्ण शब्द हो।
  4. जब वह वाक्य में व्याकरण के नियमों के साथ प्रयुक्त हो।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : जब वह वाक्य में व्याकरण के नियमों के साथ प्रयुक्त हो।

पदबंध Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

'जब वह वाक्य में व्याकरण के नियमों के साथ प्रयुक्त हो।' तब शब्द पद बन जाता है।अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

स्पष्टीकरण:

  • जब कोई सार्थक शब्द वाक्य में प्रयुक्त होता है तब उसे 'पद' कहते हैं। पर जब इसका प्रयोग वाक्य में होता है तो इसका रूप भी बदल जाता है,
  • इसलिए वाक्य में प्रयुक्त होने पर शब्द 'पद' कहा जाता है। जैसे 'सेब' एक शब्द है, परन्तु वाक्य “मोहित सेब खाता है” में सेब पद कहा जाएगा। 

रेखांकित पदबंध का नाम चुनिए-

'कक्षा के छात्रों में से' कुछ आगरा भ्रमण के लिए जा रहे हैं

  1. सर्वनाम पदबंध
  2. विशेषण पदबंध 
  3. संज्ञा पदबंध 
  4. क्रिया विशेषण पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सर्वनाम पदबंध

पदबंध Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

कक्षा के छात्रों में से कुछ आगरा भ्रमण के लिए जा रहे हैं।

रेखांकित पदबंध का नाम सर्वनाम पदबंध हैं।

Key Points

  • वाक्य में प्रयुक्त जब कोई पद समूह सर्वनाम का काम दे, उसे सर्वनाम पदबन्ध कहते हैं।

Important Points

उदारहण:-

  • बढ़चढ़ कर बातें करने वाले तुम आज क्यों नहीं बोलते ?
  • हम सबको बेवकूफ बनाने वाला वह आज स्वयं बेवकूफ बन गया।
  • इस गाँव के लोगों में से कुछ बहुत धनवान हैं।
  • शेर की तरह दहाड़ने वाले तुम आज चुप क्यों हो ?
  • एक बार ठोकर खाया वह अब गलती नहीं करेगा।
  • गरीबों पर दया दिखाने वाले आप को कौन नहीं जानता
  • आये हुए मेहमानों में से कुछ शाकाहारी हैं।
  • जो लड़का कल आया था वह जयपुर में रहता है।
  • आपके घरवालों में से कोई यहाँ नहीं पहुंचा।

Additional Information

विशेषण पदबंध:-  

  • वे पदबन्ध जो वाक्य में प्रयुक्त किसी संज्ञा या सर्वनाम के विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें विशेषण पदबन्ध कहते हैं।

           जैसे – प्रशान्त सबसे बुद्धिमान बालक है।

संज्ञा पदबंध:- 

  • जब किसी पदबंध के शीर्ष में संज्ञा पद हो तथा अन्य सभी पद उस पर आश्रित हों, उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं।

         जैसे – बच्चे गंगानदी के किनारे तैर रहे हैं।

क्रिया विशेषण पदबंध:- 

  • वाक्य में क्रिया-विशेषण के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले एकाधिक पदों के समूह को क्रिया विशेषण पदबन्ध या अव्यय पदबंध भी कहते हैं।

         जैसे – उषा धीरे-धीरे काम करती है।

 

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti king teen patti jodi teen patti customer care number teen patti party teen patti lotus