अविकारी शब्द MCQ Quiz - Objective Question with Answer for अविकारी शब्द - Download Free PDF

Last updated on Jun 6, 2025

Latest अविकारी शब्द MCQ Objective Questions

अविकारी शब्द Question 1:

निम्न वाक्य में से क्रिया-विशेषण के भेद को चुनें।

मैं बिल्कुल थक गया हूँ। (बिल्कुल)

  1. रीतिवाचक
  2. परिमाणवाचक
  3. काल वाचक
  4. स्थान वाचक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : परिमाणवाचक

अविकारी शब्द Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर है- परिमाणवाचक

Key Points

  • ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे हमें क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्र का पता चलता है, वे शब्द परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। 
  • उदाहरण-
    • अमृत बहुत ज़्यादा दौड़ता है। ​

Important Points

कालवाचक क्रिया विशेषण:-

  • ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। 

उदाहरण-

  • श्यामू कल मेरे घर आया था।
  • परसों बरसात होगी।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण:-

  • ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं, वे शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। 

उदाहरण-

  • तुम अन्दर जाकर बैठो।
  • मैं बाहर खेलता हूँ।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण:-

  • ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके के बारे में बताते हैं, वह शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। 

उदाहरण-

  • सुरेश ध्यान से चलता है।
  • वह फटाफट खाता है। 

अविकारी शब्द Question 2:

"डॉक्टर साहब कितनी देर में आएंगे?” - इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है? 

  1. स्थानवाचक 
  2. कालवाचक 
  3. रीतिवाचक 
  4. परिमाणवाचक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कालवाचक 

अविकारी शब्द Question 2 Detailed Solution

"डॉक्टर साहब कितनी देर में आएंगे?” - इस वाक्य में क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है- कालवाचक 

Key Points

  • "डॉक्टर साहब कितनी देर में आएंगे?” इस वाक्य में "कितनी देर में" एक कालवाचक क्रियाविशेषण है।
  • जिन शब्दों से क्रिया के घटित होने के समय का पता चले उसे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। 
  • जैसे - आज, कल, परसों, पहले, अब तक, अभी-अभी, लगातार, बार-बार, प्रतिदिन, अक्सर, बाद में, जब, तब, अभी, कभी, नित्य, सदा, तुरंत, आजकल, कई बार, हर बार आदि।
    • मैं आज बाजार जाऊंगा।

Important Points
  
अर्थ के आधार पर क्रिया-विशेषण के भेद-

  • स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
  • कालवाचक क्रिया-विशेषण
  • परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
  • रीतिवाचक क्रिया-विशेषण

Additional Information
  

क्रियाविशेषण  परिभाषा उदाहरण
स्थानवाचक

वे शब्द जो क्रिया के घटित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे - यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर, दूर, पास, अंदर, किधर, इस ओर, उस ओर, इधर, उधर, जिधर, दाएँ, बाएँ, दाहिने आदि।

​​कुत्ता नीचे बैठा है।
परिमाणवाचक

जिन अविकारी शब्दों से क्रिया के परिमाण और उसकी संख्या का पता चलता है, उसे परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे - बहुत, अधिक, पूर्णतया, कुछ, थोडा, काफी, केवल, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, एक-एक करके, जरा, खूब, बिलकुल, ज्यादा, अल्प, बड़ा, भारी, लगभग, क्रमशः आदि।

तुम थोड़ा अधिक दौड़ो।

रीतिबोधक 

जिन अविकारी शब्दों से क्रिया की रीति या विधि का पता चलता है, उसे रीतिवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं। जैसे - सचमुच, ठीक, अवश्य, कदाचित, ऐसे, वैसे, सहसा, तेज, सच, झूठ, धीरे, ध्यानपूर्वक, हंसते हुए, तेजी से, फटाफट आदि।

वह धीरे-धीरे चलता है।

अविकारी शब्द Question 3:

निम्न वाक्य में से क्रिया वेशेषण के भेद का चयन करें।

किसान दिनभर खेत में काम करता है। (दिनभर)

  1. कालवाचक
  2. रीतिवाचक
  3. स्थानवाचक
  4. परिमाणवाचक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कालवाचक

अविकारी शब्द Question 3 Detailed Solution

वाक्य में प्रयोग शब्द 'दिनभर' में कालवाचक क्रिया विशेषण है।Key Points

  • वाक्य में प्रयोग शब्द दिनभर कालवाचक क्रिया विशेषण है, जो क्रिया के घटित होने के समय को बताता है।
  • कालवाचक क्रिया विशेषण- वे शब्द होते हैं जो क्रिया के होने के समय को दर्शाते हैं।
  • उदाहरण: "मैंने सुबह खाना खाया।" यहां ‘सुबह’ कालवाचक क्रिया विशेषण है।

 

  • अन्य विकल्प-
  • स्थानवाचक क्रिया विशेषण: ये उन शब्दों को कहते हैं जो स्थान को दर्शाते हैं जहां क्रिया हो रही है।
    • उदाहरण: "रोहन यहाँ खेल रहा है।" ('यहाँ' स्थान को दर्शाता है)
  • रीतिवाचक क्रिया विशेषण- ये बताते हैं कि क्रिया किस प्रकार की जा रही है।
    • उदाहरण: "वह धीरे-धीरे दौड़ रहा है।" (‘धीरे-धीरे’ यह बताता है कि दौड़ने की क्रिया किस प्रकार की जा रही है)
  • परिमाणवाचक क्रिया विशेषण- वे शब्द जो क्रिया के परिमाण या मात्रा को दर्शाते हैं।
    • उदाहरण: "उसने बहुत खाना खाया।" (‘बहुत’ परिमाण को दर्शाता है)

Additional Informationक्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं-

  1. कालवाचक क्रिया विशेषण
  2. रीतिवाचक क्रिया विशेषण
  3. स्थानवाचक क्रिया विशेषण
  4. परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

अविकारी शब्द Question 4:

निम्न वाक्य में से क्रिया-विशेषण के भेद का चयन करें।

वह बहुत चावल खाता है। (बहुत) 

  1. स्थानवाचक 
  2. काल वाचक 
  3. रीति वाचक 
  4. परिमाण वाचक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : परिमाण वाचक 

अविकारी शब्द Question 4 Detailed Solution

वाक्य में प्रयोग शब्द 'बहुत' में परिमाणवाचक क्रिया विशेषण है।

Key Points

  • वाक्य में प्रयोग शब्द अधिकताबोधक परिमाणवाचक क्रिया विशेषण है।
  • अन्य अधिकताबोधक परिमाणवाचक क्रिया विशेषण- अति, अत्यन्त, बहुतायत आदि।
  • परिमाणवाचक क्रिया विशेषण- ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे हमें क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चलता है,
    • वे शब्द परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
    • उदाहरण: आरोहि अधिक खाना खाती है।
  • अन्य विकल्प-
  • स्थानवाचक क्रिया विशेषण- ये उस स्थान के बारे में बताते हैं जहाँ क्रिया घटित हो रही है।
    • उदाहरण: रोहन यहाँ खेल रहा है। ('यहाँ' स्थान को स्पष्ट कर रहा है) 
  • रीतिवाचक क्रिया विशेषण- ये बताते हैं कि क्रिया किस तरह की जा रही है।
    • इनसे यह पता चलता है कि क्रिया किस रीति, प्रकार या ढंग से संपन्न हो रही है।
    • उदाहरण: वह धीरे- धीरे दौड़ रहा है। ('धीरे- धीरे' यह बता रहा है कि दौड़ने की क्रिया कैसे की जा रही है)
  • कालवाचक क्रिया विशेषण- वो क्रिया विशेषण शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, 
    • कालवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
    • उदाहरण: राजू ने सुबह खाना खाया था।

Additional Information

क्रिया विशेषण के चार भेद होते है- 

  1. कालवाचक क्रिया विशेषण
  2. रीतिवाचक क्रिया विशेषण
  3. स्थानवाचक क्रिया विशेषण
  4. परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

अविकारी शब्द Question 5:

"गीता जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।” - इस वाक्य में 'जल्दी-जल्दी' किस प्रकार का क्रियाविशेषण है? 

  1. स्थानवाचक क्रियाविशेषण 
  2. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण 
  3. रीतिवाचक क्रियाविशेषण 
  4. कालवाचक क्रियाविशेषण  
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : रीतिवाचक क्रियाविशेषण 

अविकारी शब्द Question 5 Detailed Solution

"गीता जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।” - इस वाक्य में 'जल्दी-जल्दी' का क्रियाविशेषण है- रीतिवाचक क्रियाविशेषण 

Key Points

  • "गीता जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।” इस वाक्य में "जल्दी-जल्दी" एक रीतिवाचक क्रियाविशेषण है।
    • यह क्रियाविशेषण यह बताता है कि गीता किस तरीके से लड्डू ठूसने लगी। 
  • जिन अविकारी शब्दों से क्रिया की रीति या विधि का पता चलता है, उसे रीतिवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं।
  • जैसे - सचमुच, ठीक, अवश्य, कदाचित, ऐसे, वैसे, सहसा, तेज, सच, झूठ, धीरे, ध्यानपूर्वक, हंसते हुए, तेजी से, फटाफट आदि।
    • कछुआ धीरे-धीरे चलता है।

Important Pointsअर्थ के आधार पर क्रिया-विशेषण के भेद-

  • स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
  • कालवाचक क्रिया-विशेषण
  • परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
  • रीतिवाचक क्रिया-विशेषण

Additional Information 

क्रियाविशेषण  परिभाषा उदाहरण
कालवाचक

जिन शब्दों से क्रिया के घटित होने के समय का पता चले उसे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे - आज, कल, परसों, पहले, अब तक, अभी-अभी, लगातार, बार-बार, प्रतिदिन, अक्सर, बाद में, जब, तब, अभी, कभी, नित्य, सदा, तुरंत, आजकल, कई बार, हर बार आदि।

वह कल आएगा।
स्थानवाचक

वे शब्द जो क्रिया के घटित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे - यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर, दूर, पास, अंदर, किधर, इस ओर, उस ओर, इधर, उधर, जिधर, दाएँ, बाएँ, दाहिने आदि।

​​मैंने किताब ऊपर रखी।
परिमाणवाचक

जिन अविकारी शब्दों से क्रिया के परिमाण और उसकी संख्या का पता चलता है, उसे परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे - बहुत, अधिक, पूर्णतया, कुछ, थोडा, काफी, केवल, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, एक-एक करके, जरा, खूब, बिलकुल, ज्यादा, अल्प, बड़ा, भारी, लगभग, क्रमशः आदि।

​तुम थोड़ा अधिक खाओ।

Top अविकारी शब्द MCQ Objective Questions

अरे! साँप कहाँ गया?

इस वाक्य में प्रयुक्त क्रिया विशेषण 'कहाँ' किस प्रकार का क्रियाविशेषण है?  

  1. साधारण क्रिया विशेषण 
  2. अनुबद्ध क्रिया विशेषण 
  3. मूल क्रिया विशेषण 
  4. यौगिक क्रिया विशेषण 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : साधारण क्रिया विशेषण 

अविकारी शब्द Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

'कहाँ' शब्‍द साधारण क्रिया विशेषण है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य- अरे! साँप कहाँ गया?
  • इस वाक्‍य में कहॉं शब्‍द का प्रयोग साधारण क्र‍िया व‍िशेषण के रूप में क‍िया गया है। 
  • साधारण क्र‍िया व‍िशेषण- ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जिनका प्रयोग वाक्य में स्वतंत्र होता है, वे शब्द साधारण क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
  • उदाहरण- 
  1. अरे! तुम कब आये ?
  2. हाय! यह क्या हो गया।
  3. अरे! वह लड़का कहाँ चला गया?

Additional Information

क्र‍िया  परिभाषा  उदाहरण
अनुबद्ध क्रिया विशेषण  ऐसे शब्द जो निश्चय के लिए कहीं भी प्रयोग कर लिए जाते हैं वे शब्द अनुबद्ध क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

यह काम तो गलत ही हुआ है।

मूल क्रिया विशेषण  ऐसे शब्द जो दुसरे शब्दों के मेल से नहीं बनते यानी जो दुसरे शब्दों में प्रत्यय लगे बिना बन जाते हैं, वे शब्द मूल क्रिया विशेषण कहलाते हैं। पास, दूर, ऊपर।
यौगिक क्रिया विशेषण  ऐसे क्रिया विशेषण जो किसी दुसरे शब्दों में प्रत्यय या पद आदि लगाने से बनते हैं, ऐसे क्रिया विशेषण योगिक क्रियाविशेषणों की श्रेणी में आते हैं। सबेरे, सायं,  आजन्म,  क्रमशः।

निम्नलिखित विकल्पों में से कौनसा एक वाक्य अनुबद्ध क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध नहीं रखता है?  

  1. मैंने उसे देखा भर था। 
  2. सीता गा तो सकती है। 
  3. कल वह गया ही नहीं। 
  4. यह कार्य तो किसी ने कर दिया। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कल वह गया ही नहीं। 

अविकारी शब्द Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

"कल वह गया ही नहीं।" यह वाक्य अनुबद्ध क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध नहीं रखता है।

Key Points

  • वाक्‍य- कल वह गया ही नहीं। 
  • यह वाक्‍य बलबोधक न‍िपात के अंतर्गत आयेगा। क्‍योंक‍ि यहॉं ही शब्‍द का प्रयोग क‍िया गया है। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍पों में द‍िए गए सभी वाक्‍य अनुबद्ध क्रिया-विशेषण के हैं। 
  • न‍िपात- क‍िसी पद व‍िशेष पर जोर देने के ल‍िए उस पद के बाद प्रयुक्त होने वाले अव्‍यय न‍िपात कहे जाते हैं। 
  • न‍िपात के 9 भेद हैं- 
  1. स्वीकृतिबोधक (स्वीकार्य) निपात – हा, जी, जी हाँ।
  2. नकारबोधक निपात – जी नहीं, नहीं।
  3. निषेधबोधक निपात – मत।
  4. प्रश्नबोधक निपात – क्या।
  5. विस्मयबोधक निपात – क्या, काश।
  6. तुलनाबोधक निपात – सा।
  7. अवधारणाबोधक निपात – ठीक, करीब, लगभग, तकरीबन।
  8. आदरबोधक निपात – जी।
  9. बलबोधक न‍िपात- तक, भर, स‍िर्फ, केवल, ही। 

Additional Information

  • अनुबद्ध क्रिया-विशेषण- जिन शब्दों का प्रयोग निश्चय के किसी भी शब्द भेद के साथ हो सकता हो, उसे अनुबद्ध क्रिया-विशेषण कहते हैं।
  • उदाहरण-
  1. यह काम तो गलत ही हुआ है।
  2. आपके आने भर की देर है।
  3. मैंने उसे देखा भर था। 
  4. यह कार्य तो किसी ने कर दिया। 
  5. सीता गा तो सकती है। 

विकल्पों में से उचित अवधिवाचक क्रिया विशेषण चयन कीजिए।

  1. वह, कोई
  2. नित्य, लगातार
  3. हर रोज, हर बार
  4. इधर, उधर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : नित्य, लगातार

अविकारी शब्द Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

उचित अवधिवाचक क्रिया विशेषण "नित्य, लगातार" है। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points

  • अवधिवाचक क्रिया विशेषण-
    • जो विशेषण क्रिया की अवधि बताएं। 
    • जैसे- आजकल, सदैव, रात-भर, लगातार, निरंतर, नित्य, लगातार इत्यादि।

Important Points 

शब्द  परिभाषा  उदाहरण 
अवधिवाचक क्रिया विशेषण जिस शब्द से क्रिया की अवधि की विशेषता का ज्ञान होता है।   राम ने रात भर पढ़ाई की। 

Additional Information

शब्द क्रिया विशेषण प्रकार
वह, कोई सर्वनाम विशेषण 
नित्य, लगातार अवधिवाचक क्रिया विशेषण 
हर रोज, हर बार आवृतिवाचक क्रिया विशेषण
इधर, उधर स्थानवाचक क्रिया विशेषण

हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए। रेखांकित शब्द को पहचानिए।

  1. उपसर्ग
  2. अव्यय
  3. सर्वनाम
  4. कारक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अव्यय

अविकारी शब्द Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए में रेखांकित शब्द अविकारी या अव्यय शब्द है।

Key Points

 अव्यय  – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक, काल आदि की वजह से
 कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं। अव्यय शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप
 में रहते हैं। इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है।

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?

  1. सीता यहाँ आ रही है।
  2. बच्चे दौड़ते हैं।
  3. वह खड़ा है।
  4. गाय चरती है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सीता यहाँ आ रही है।

अविकारी शब्द Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

"सीता यहाँ आ रही है।" यह वाक्‍य क्रिया-व‍िशेषण का है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • क्रिया-व‍िशेषण वाक्‍य- सीता यहाँ आ रही है।
  • इस वाक्य में आना क्रिया है। यहाँ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह यहाँ आ रही है।
  • इस वाक्‍य में स्‍थानवाचक क्रि‍या-व‍िशेषण है। 
  • जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के संपादित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। 
विशेषण  परिभाषा  उदाहरण 
क्रिया-व‍िशेषण वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।  घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है।

निम्नलिखित में से अव्यय है-

  1. प्राचीन
  2. मोटा
  3. गरीब
  4. और

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : और

अविकारी शब्द Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपरोक्त विकल्पों में 'और' शब्द अव्यय है। अतः सही उत्तर और  है।

Key Points

  • 'और' शब्द अव्यय है।
  • इस शब्द के रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता

अन्य विकल्प 

  • मोटा - विशेषण 
  • गरीब - विशेषण 

Additional Information

अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं।अव्यय शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में रहते हैं। इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो जो रेखांकित शब्दों के सही अव्यय के भेद हो

सबने उसे बुरा कहा लेकिन वह अच्छा बना। 

  1. विस्मयादिबोधक अव्यय
  2. संबंधबोधक अव्यय
  3. समुच्चय बोधक अव्यय
  4. क्रिया विशेषण अव्यय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : समुच्चय बोधक अव्यय

अविकारी शब्द Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'समुच्चय बोधक अव्यय' है। 

Key Points
  • 'सबने उसे बुरा कहा लेकिन वह अच्छा बना।' इस वाक्य में 'लेकिन' समुच्चय बोधक अव्यय है। 
  • दो वाक्यों को परस्पर जोड़ने वाले शब्द समुच्चयबोधक अव्यय कहे जाते है।
  • जैसे- यद्यपि, चूँकि, परन्तु, और किन्तु आदि।

अन्य विकल्प: 

  • विस्मयादिबोधक अव्यय - जिन अव्ययों से हर्ष-शोक आदि के भाव सूचित हों, पर उनका सम्बन्ध वाक्य या उसके किसी विशेष पद से न हो, उन्हें 'विस्मयादिबोधक' कहते है।
  • सम्बन्ध बोधक अव्यय - जो अव्यय किसी संज्ञा के बाद आकर उस संज्ञा का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्द से दिखाते है, उसे 'सम्बन्धबोधक अव्यय' कहते हैं। जैसे- दूर, पास, अन्दर, बाहर, पीछे, आगे, बिना, ऊपर, नीचे आदि।
  • ​क्रिया विशेषण अव्यय - जो शब्द क्रिया की विशेषता बतलाते है, उन्हें क्रिया विशेषण कहा जाता है। जैसे- राम धीरे-धीरे टहलता है; राम वहाँ टहलता है; राम अभी टहलता है।

Additional Information

  • 'अव्यय' ऐसे शब्द को कहते हैं, जिसके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पत्र नही होता। ऐसे शब्द हर स्थिति में अपने मूलरूप में बने रहते है।
  • चूँकि अव्यय का रूपान्तर नहीं होता, इसलिए ऐसे शब्द अविकारी होते हैं।
  • इनका व्यय नहीं होता, अतः ये अव्यय हैं।

निम्‍नलिखित प्रश्‍न में, चार विकल्‍पों में से, उस सही विकल्‍प का चयन करें जो रेखांकित शब्‍दों का सही अव्‍यय का भेद हो:

आज दिनभर वर्षा होती रही।

  1. क्रिया विशेषण अव्‍यय
  2. सम्‍बन्‍ध बोधक अव्‍यय
  3. समुच्‍चय बोधक अव्‍यय
  4. विस्‍मयादिबोधक अव्‍यय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : क्रिया विशेषण अव्‍यय

अविकारी शब्द Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त विकल्पों में से सही विकल्प क्रिया-विशेषण अव्‍यय हैl अन्य विकल्प असंगत हैl 
Key Points

  • ‘आज दिनभर वर्षा होती रहीl’ वाक्य में 'दिनभर' शब्द क्रिया की विशेषता बता रहा है। 
  • यहाँ पर कालवाचक क्रिया -विशेषण का प्रयोग हुआ है क्योंकि यहाँ क्रिया के होने का समय पता चल रहा हैl
  • जैसे - वर्षा दिनभर होती रहीl

अव्यय

परिभाषा

उदाहरण

क्रिया-विशेषण

जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले।

वह धीरे-धीरे खाना खाता है।

Additional Information

अव्यय

परिभाषा

उदाहरण

विस्मयादिबोधक

जिन शब्दों में विस्मय, हर्ष, शोक, आदि मनोभावों को व्यक्त करते है; उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैl

हे प्रभु! यह क्या हो रहा है ?

संबंधबोधक

वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ संबंध का बोध कराते हैं।

मंदिर के पास नदी है।

समुच्चयबोधक

दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं।

वह दफ्तर से आया और सो गया।

प्रयोग के आधार पर शब्दों के दो भेद किए गए हैं -

विकारी शब्द

जिन शब्दों का रूप-परिवर्तन होता रहता है वे विकारी शब्द कहलाते हैं।जैसे :- कुत्ता, कुत्ते, कुत्तों, मैं मुझे,हमें अच्छा, अच्छे खाता है, खाती है, खाते हैं।

इनमें संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विकारी शब्द हैं।

अविकारी शब्द (अव्यय)

जिन शब्दों के रूप में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता है वे अविकारी शब्द कहलाते हैं।जैसे :- यहाँ, किन्तु, नित्य, और, हे अरे आदि।

इनमें क्रिया – विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयादिबोधक आदि हैं।

संज्ञा - जिस संज्ञा  शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा,धर्म आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। यथा- बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई, थकावट आदि।

क्रिया विशेषण - वे शब्द जो क्रिया की विशेषता प्रकट करें, उन्हें क्रिया-विशेषण कहते हैं| जैसे – बाहर, भीतर, अन्दर, रात को आदि।

सर्वनाम - सर्वनाम शब्द का प्रयोग संज्ञा के बदले में होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम शब्द का अर्थ है- सब का नाम। यथा – वह, यह, तुम , मैं आदि ।

संबंधबोधक - जिस अव्यय शब्द से संज्ञा अथवा सर्वनाम का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्दों के साथ प्रकट होता है, उसे सम्बन्ध बोधक अव्यय कहते है। जैसे – से पहले, के भीतर, की ओर, की तरफ, के बिना, के अलावा, के बगैर, के बदले, की जगह, के साथ, के संग, के विपरीत आदि।

विशेषण - संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। यथा----. अच्छा लड़का, तीन पुस्तकें, नई कलम इत्यादि।

विस्मयादिबोधक - जिन अविकारी शब्दों से हर्ष, शोक, आश्चर्य घृणा, दुख, पीड़ा आदि का भाव प्रकट हो उन्हे विस्मयादि बोधक अव्यय कहते हैं |

जैसे – ओह!, हे!, वाह!, अरे!, अति सुंदर!, उफ!, हाय!, धिक्कार!, सावधान!, बहत अच्छा!, तौबा-तौबा!, अति सुन्दर आदि ।

क्रिया  जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। 

समुच्च्बोधक - जो अव्यय दो शब्दों अथवा दो वाक्यों को जोड़ने का कार्य करते हैं उन्हें समुच्चय बोधक अव्यय कहते है।

जैसे– और, तथा, एवं, मगर, लेकिन, किन्तु, परन्तु, इसलिए, इस कारण, अतः, क्योंकि, ताकि, या, अथवा, चाहे आदि।

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों के सही-अव्यय के भेद हो
दरवाजे के बाहर कोई खड़ा है।

  1. समुच्चय बोधक अव्यय
  2. विस्मयादिबोधक अव्यय
  3. संबंधबोधक अव्यय
  4. निपात

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : संबंधबोधक अव्यय

अविकारी शब्द Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर ‘संबंधबोधक अव्यय’ है। 

Key Points

  • 'बाहर कोईसंबंधबोधक अव्यय का उदाहरण है। 
  • वे शब्द जो संज्ञा/सर्वनाम को अन्य संज्ञा/सर्वनाम के साथ संबंध का बोध कराते हैं, उसे संबंधबोधक अव्यय कहते हैं।

अन्य विकल्प -

अव्यय

परिभाषा

उदाहरण

समुच्चयबोधक

जिन शब्दों की वजह से दो या दो से ज्यादा वाक्य , शब्द , या वाक्यांश जुड़ते हैं उन्हें समुच्चयबोधक कहा जाता है।

क्योंकि, या, अथवा, एवं, तथा आदि।

विस्मयादिबोधक

जो शब्द वक्ता या लेखक के हर्ष , शोक , नफरत , विस्मय , ग्लानी आदि भावो का बोध कराता है उसे विस्मयादिबोधक कहते हैं।

आह, वाह, उफ़्फ़, हैना आदि।

निपात

किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है उसे निपात कहते है।

जी, नहीं, न, काश आदि। 

Additional Information

नाम 

परिभाषा 

उदाहरण 

अव्यय

अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक, काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं।

जब, तब, अभी, अगर आदि।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो सही विकल्प है। उपसर्ग और प्रत्यय दोनों ही शब्द ________ नहीं होते हैं। 

  1. क्रिया
  2. अव्यय
  3. शब्दांश 
  4. सर्वनाम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अव्यय

अविकारी शब्द Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'अव्यय' है। 

Key Points
  • दिए गए विकल्पों में से 'अव्यय' सही उत्तर है। 
  • उपसर्ग और प्रत्यय दोनों ही शब्द 'अव्यय' नहीं होते हैं। 

Additional Information

  • क्रिया - जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं।
  • जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। उदाहरणस्वरूप अगर एक वाक्य 'मैंने खाना खाया' देखा जाये तो इसमें क्रिया 'खाया' शब्द है।
  • शब्दांश - शब्दांश शब्द के वह अंश होते हैं जिन्हें और ज़्यादा छोटा नहीं बनाया जा सकता वरना शब्द की ध्वनियाँ बदल जाती हैं।
  • सर्वनाम - संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, तुम, हम, वे, आप आदि शब्द सर्वनाम हैं।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti flush teen patti download teen patti rummy teen patti rules teen patti circle