लोकोक्ति MCQ Quiz - Objective Question with Answer for लोकोक्ति - Download Free PDF
Last updated on Jun 11, 2025
Latest लोकोक्ति MCQ Objective Questions
लोकोक्ति Question 1:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्यांश के लिए सही लोकोक्ति वाला विकल्प है।
अढ़ाई हाथ की ककड़ी, नौ हाथ का बीज
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 1 Detailed Solution
'अढ़ाई हाथ की ककड़ी, नौ हाथ का बीज' वाक्यांश के लिए सही लोकोक्ति है - अनहोनी बात
Key Pointsकुछ महत्त्वपूर्ण लोकोक्तियाँ और उनके अर्थ व वाक्य प्रयोग -
- एक पन्थ दो काज - एक काम से दूसरा काम हो जाना।
- वाक्य प्रयोग -
- राम को दिल्ली जाने से एक पन्थ दो काज होंगे। कवि-सम्मेलन में कविता-पाठ भी करेंगे और साथ ही वहाँ की ऐतिहासिक इमारतों को भी देखेंगे।
- वही ढाक के तीन पात - जब किसी की अवस्था ज्यों की त्यों बनी रहे, उसमें कोई सुधार न हो।
- वाक्य प्रयोग -
- मुझे जीवन में बड़ी-बड़ी आशायें थीं।थीं परन्तु तीस वर्ष नौकरी करने के बाद आज भी मैं गरीब ही हूँ जैसा पहले था - ‘वही ढाक के तीन पात’।
- हलक से निकली, खलक में पड़ी - मुँह से निकली बात सारे संसार में फैल जाती है।
- वाक्य प्रयोग -
- रामू ने राजू से कहा- कृपया यह बात किसी से मत कहना, नहीं तो सब लोग इसे जान जाएंगे। याद रखो- ‘हलक से निकली, खलक मेंपड़ी’।
- रात छोटी कहानी लम्बी - समय थोड़ा है और काम बहुत है।
- वाक्य प्रयोग -
- जीवन छोटा है और काम बहुत हैं। किसी ने ठीक ही कहा है- ‘रात छोटी कहानी लम्बी’ है।
- फटक चन्द गिरधारी, जिनके लोटा न थारी - अत्यन्त निर्धन व्यक्ति।
- वाक्य प्रयोग -
- केशव के पास देने को कुछ नहीं है। वह तो फटक चन्द गिरधारी है
लोकोक्ति Question 2:
'उलटे बाँस बरेली को' लोकोक्ति का सही अर्थ है -
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 2 Detailed Solution
सही उत्तर - विपरीत कार्य करना.Key Points
- 'उलटे बाँस बरेली को' लोकोक्ति का सही अर्थ है - विपरीत कार्य करना।
- लोकोक्ति - जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।
- उदाहरण के लिए - नाच न जाने आँगन टेढ़ा - काम न जानना और बहाने बनाना।
- अन्य विकल्प -
लोकोक्ति | अर्थ |
लोहे के चने चबाना | कठिन कार्य करना। |
कमर कसना | दृढ़ निश्चय करना। |
Additional Information
लोकोक्ति | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता | अकेला आदमी कोई बड़ा काम नहीं कर सकता | पत्थर को तोड़ने के लिए हम सभी को साथ काम करना पड़ेगा क्योंकि "अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता है"। |
गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास | सिद्धान्त हीन, अवसरवादी होना। | आजकल के नेताओं का बस वही हाल है "गंगा गए गंगादास जमुना गए जमुनादास" क्योंकि आए दिन वे दल बदलते रहते हैं। |
चिराग तले अँधेरा | अपना दोष स्वयं को दिखाई नहीं देता। | रीना के माता-पिता तो अध्यापक हैं लेकिन वह खुद पढ़ने में बहुत कमजोर है। यह तो वही बात हुई जैसे "चिराग तले अँधेरा"। |
आँख का अन्धा और गाँठ का पूरा | मुर्ख परन्तु धनवान | रमेश अपनी बंजर पड़ी भूमि की कीमत उपजाऊ भूमि से भी अधिक मांग रहा है। लोगों का कहना है कि इसे तो वही व्यक्ति खरीदेगा जो "आँख का अन्धा और गाँठ का पूरा होगा"। |
लोकोक्ति Question 3:
"जब तक साँस तब तक आस"- इस लोकोक्ति का अर्थ क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 3 Detailed Solution
"जब तक साँस तब तक आस"- इस लोकोक्ति का अर्थ है- आशा जीवन पर्यंत बनी रहती है
Key Points
- 'जब तक साँस तब तक आस' का अर्थ- आशा जीवन पर्यंत बनी रहती है।
- वाक्य प्रयोग - विकलांग होने के बाद भी रमेश ने हार नहीं मानी, वह हमेशा यही कहता था, "जब तक साँस, तब तक आस।"
- लोकोक्ति - जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है, लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।
- जैसे - अपने मुँह मियाँ मिट्ठू = अपनी बड़ाई या प्रशंसा स्वयं करने वाला। वाक्य प्रयोग - रामू हमेशा "अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनता है"।
Additional Information
लोकोक्ति | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
अपनी पगड़ी अपने हाथ | अपनी इज्जत अपने हाथ होती है। | झगड़ा बड़ जाने पर विवेक ने श्रीनाथ जी से कहा- आप यहाँ से चले जाइए, क्योंकि अपनी 'पगड़ी अपने हाथ होती है'। |
इधर कुआँ और उधर खाई | हर तरफ विपत्ति होना | कुछ विषयों पर न बोलने में भी बुराई है और बोलने में भी, ऐसे में तो एक ही कहावत सही है - 'इधर कुआँ और उधर खाई'। |
ऊँची दुकान फीके पकवान | जिसका नाम अधिक हो, पर गुण कम हो। | उस कंपनी का नाम ही नाम है, गुण तो कुछ भी नहीं है। बस ‘ऊँची दुकान फीके पकवान’ है। |
करे कोई, भरे कोई | अपराध कोई करे, दण्ड किसी और को मिले। | चोरी रामू ने की और पकड़ा गया राजू। इसी को कहते हैं- ‘करे कोई, भरे कोई’। |
लोकोक्ति Question 4:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है।
बिंध गया सो मोती, रह गया सो सीप
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 4 Detailed Solution
'बिंध गया सो मोती, रह गया सो सीप' लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है - जो वस्तु काम आ जाए वही अच्छी
Key Points
- 'बिंध गया सो मोती, रह गया सो सीप' का अर्थ - जो वस्तु काम आ जाए वही अच्छी
- लोकोक्ति - जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है, लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।
- जैसे - नाच न जाने आँगन टेढ़ा - काम न जानना और बहाना बनाना।
- वाक्य प्रयोग - सुधा से गाने के लिए कहा, तो उसने कहा-साज ही ठीक नहीं, गाऊँ क्या? कहा है - "नाच न जाने आँगन टेढ़ा"।
Important Points
लोकोक्ति | अर्थ |
बारह बरस पीछे घूरे के भी दिन फिरते हैं | एक न एक दिन अच्छे दिन आ ही जाते हैं |
बाड़ ही जब खेत को खाए तो रखवाली कौन करे | रक्षक का भक्षक हो जाना |
बासी बचे न कुत्ता खाय | जरूरत के अनुसार ही सामान बनाना |
Additional Information
लोकोक्ति | अर्थ |
खोदा पहाड़ निकली चुहिया | बहुत कठिन परिश्रम का थोड़ा लाभ |
गेहूँ के साथ घुन भी पिसता है | अपराधियों के साथ निर्दोष व्यक्ति भी दण्ड पाते हैं। |
चमड़ी जाय, पर दमड़ी न जाय | अत्यधिक कंजूसी करना। |
बंदर के गले में मोतियों की माला | किसी मूर्ख को मूलयवान वस्तु मिल जाना। |
मन चंगा तो कठौती में गंगा | यदि मन शुद्ध हो तो तीर्थाटन का फल घर में ही मिल सकता है। |
लोकोक्ति Question 5:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है।
बारह बरस पीछे घूरे के भी दिन फिरते हैं
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 5 Detailed Solution
'बारह बरस पीछे घूरे के भी दिन फिरते हैं' लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है - एक न एक दिन अच्छे दिन आ ही जाते हैं
Key Points
- 'बारह बरस पीछे घूरे के भी दिन फिरते हैं' का अर्थ - एक न एक दिन अच्छे दिन आ ही जाते हैं
- वाक्य प्रयोग - अरे भाई हमलोग मेहनत कर रहे हैं, कभी-न-कभी तो हमें भी सफलता मिलेगी। "बारह वर्षों में तो घूरे के दिन भी बदल जाते हैं"।
- लोकोक्ति - जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है, लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।
- जैसे - 'आये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास' का अर्थ - किसी कार्य विशेष की उपेक्षा कर किसी अन्य कार्य में लग जाना
- वाक्य प्रयोग - राम आया तो आई.ए.एस बनने था लेकिन रेलवे ग्रुप - डी की शुरु करके "आये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास" वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया।
लोकोक्ति | अर्थ |
बिंध गया सो मोती, रह गया सो सीप | जो वस्तु काम आ जाए वही अच्छी। |
बाप भला न भइया, सब से भला रूपइया | धन ही सबसे बड़ा होता है |
बाप से बैर, पूत से सगाई | पिता से दुश्मनी और पुत्र से लगाव |
Additional Information
लोकोक्ति | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
भरी मुट्ठी सवा लाख की | भेद न खुलने पर इज्जत बनी रहती है। | रामपाल को वेतन बहुत कम मिलता है, लेकिन वह किसी को कुछ नहीं बताता। सही बात है- "भरी मुट्ठी सवा लाख की’ होती है"। |
सीधी ऊँगली से घी नहीं निकलता | सीधेपन से काम नहीं चलता। | हमने राजी-वाजी से काम निकालना चाहा, पर ठीक ही कहते हैं- "सीधी ऊँगली से घी नहीं निकलता"। |
बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी | अपराधी किसी-न-किसी दिन पकड़ा ही जाएगा। | आतंकवादी तीन दिन तक तो मंदिर में छुपकर फायरिंग करते रहे। अंत में पुलिस की गोलियों से सभी मारे गए। ठीक ही कहा गया है कि "बकरे की माँ कब तक खैर मनाती"। |
पूत के पाँव पालने में पहचाने जाते हैं | बच्चे की प्रतिभा बचपन में ज्ञात हो जाती है। | शिवाजी की प्रतिभा का उनके बचपन में ही पता चल गया था। तभी कहते हैं- "पूत के पाँव पालने में पहचाने जाते हैं"। |
Top लोकोक्ति MCQ Objective Questions
"जिन ढूँढ़ा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ" लोकोक्ति का अर्थ है _________।
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - परिश्रम का फल अवश्य मिलता है।
- जो परिश्रमी होते हैं भले ही सफलता उन्हें देर से मिले लेकिन एक दिन अवश्य अपनी मंजिल पाने में सफल होते हैं।
- इसलिए परिश्रम का फल अवश्य मिलता है।
Key Pointsइसी लोकोक्ति से मिलता कबीर का एक दोहा भी है -
- जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ, मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ।
- अर्थात - जो प्रयत्न करते हैं, वे कुछ न कुछ वैसे ही पा ही लेते हैं जैसे कोई मेहनत करने वाला गोताखोर गहरे पानी में जाता है और कुछ ले कर आता है. लेकिन कुछ बेचारे लोग ऐसे भी होते हैं जो डूबने के भय से किनारे पर ही बैठे रह जाते हैं और कुछ नहीं पाते.
"फिसल पड़े तो हर गंगे" लोकोक्ति का अर्थ है-
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'मजबूरी में काम करना’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
Key Points
- लोकोक्ति - फिसल पड़े तो हर गंगे
- अर्थ - मजबूरी में काम करना
- वाक्य - फेल होने पर सीमा बोली डिवीजन खराब होने के कारण वह फेल हो गई। ये तो वही कहावत हुई - फिसल गए तो हर गंगे।
अन्य विकल्प:
अर्थ |
लोकोक्ति |
नुकसान उठाना |
घर फूंक तमाशा देखना |
एक साथ दो काम करना |
दो नाव में सवार होना |
Additional Information
- 'लोकोक्ति' शब्द 'लोक + उक्ति' शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन'।
- संस्कृत में 'लोकोक्ति' अलंकार का एक भेद भी है तथा सामान्य अर्थ में लोकोक्ति को 'कहावत' कहा जाता है।
- जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
- इसी को कहावत कहते है।
'आधा तीतर आधा बटेर' का भावार्थ है :
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDF'आधा तीतर आधा बटेर' का भावार्थ है - 'अनमेल वस्तुओं का संयोग'
- वाक्य प्रयोग - भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य या आधुनिक संस्कृति का असर पड़ने से भारतीय संस्कृति "आधा तीतर आधा बटेर" हो गई है।
Key Points
- ‘मुहावरा’ शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ है ‘अभ्यास होना’ या 'आदी होना’।
- मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है,
- इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।
- मुहावरा पूर्णतः स्वतंत्र नहीं होता है, अकेले मुहावरे से वाक्य पूरा नहीं होता है। लोकोक्ति पूरे वाक्य का निर्माण करने में समर्थ होती है।
Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ एवं वाक्य प्रयोग:-
- घोड़े बेचकर सोना - बेफिक्र होना
वाक्य प्रयोग - बेटी तो ब्याह दी। अब क्या, "घोड़े बेचकर सोओ"।
- घाट-घाट का पानी पीना - हर प्रकार का अनुभव होना
वाक्य प्रयोग - मुन्ना "घाट-घाट का पानी पिए" हुए है, उसे कौन धोखा दे सकता है।
- गिरगिट की तरह रंग बदलना - बातें बदलना
वाक्य प्रयोग - "गिरगिट की तरह रंग बदलने" से तुम्हारी कोई इज्जत नहीं करेगा।
- खरी-खोटी सुनाना - भला-बुरा कहना।
वाक्य प्रयोग - इलेक्शन में हरने के बाद नेता जी ने अपने समर्थकों को अपने क्षेत्र में मेहनत ना करने के लिए बहुत "खरी- खोटी सुनाई"।
- एक आँख से देखना - सबके साथ समानता का व्यवहार करना
वाक्य प्रयोग - सभी माता-पिता अपने सारे बच्चे को एक जैसा प्यार करते हैं वह सभी को "एक आँख से देखते हैं"।
दो घोड़ों पर सवार होने से तुम सफल नहीं रहोगे।
उपरोक्त वाक्य में रेखांकित अंश के लिए कौन - सा शब्द उपयुक्त होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFदो घोड़ों पर सवार होने रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त शब्द "दुरंगी नीति" है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- दो घोड़ों पर सवार होने से तुम सफल नहीं रहोगे।
- वाक्य में रेखांकित अंश के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द दुरंगी नीति है।
- दुरंगी नीति का अर्थ- दो तरह का अर्थात् कभी इस पक्ष के अनुकूल और कभी उस पक्ष के अनुकूल।
Important Points कुछ महत्वपूर्ण मुहावरे-
मुहावरे | अर्थ |
अपना उल्लू सीधा करना | स्वार्थ सिद्ध करना |
आकाश से बातें करना | काफी ऊँचा होना |
उंगली पर नचाना | वश में करना |
जख्म पर नमक छिड़कना | दुःखी या परेशान को और परेशान करना |
दिल बाग-बाग होना | अत्यधिक हर्ष होना |
Additional Information
मुहावरा | उदाहरण |
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ 'अभ्यास' है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिंदी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है। जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं। |
अपनी खिचड़ी अलग पकाना-अर्थ- सबसे पृथक् काम करना। |
निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों/लोकोक्तियों के लिए उचित विकल्प चुनिए :
निन्यानवे के फेर में पड़ना
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - “धन कमाने में लगा रहना”।
- ‘निन्यानवे के फेर में पड़ना’ लोकोक्ति का अर्थ है - धन कमाने में लगा रहना।
Key Points
- वाक्य प्रयोग - रमेश इन दिनों निन्यानबे के फेर में पड़ा हुआ है जिससे अपना मूल धंधा भी प्रभावित हो रहा है।
- अन्य विकल्प इसके लिए गलत उत्तर होंगे। उनके लिए कोई उचित मुहावरा नहीं है।
Additional Informationलोकोक्ति :
- विभिन्न प्रकार के अनुभवों, पौराणिक तथा ऐतिहासिक व्यक्तियों एवं कथाओं, प्राकृतिक नियमों एवं लोक विश्वास आदि पर आधारित चुटीला, सरगर्भित, सजीव, संक्षिप्त लोक प्रचलित ऐसी उक्तियों को लोकोक्ति कहते हैं।
- जिनका प्रयोग बात की पुष्टि या विरोध, सीख तथा भविष्य कथन आदि के लिए किया जाता है।
लोकोतियाँ उदाहरण :
- अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग : कोई काम नियम-कायदे से न करना।
वाक्य प्रयोग : इस ऑफिस में तो जो जिसके मन में आता, वह करता है। इसी को कहते हैं अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग। - चोर-चोर मौसेरे भाई : एक व्यवसाय या स्वभाव वालों में जल्दी मेल हो जाता है।
वाक्य प्रयोग : राजनीति में कुछ असामाजिक तत्वों के कारण अपराध और राजनीति दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई लगते हैं।
'एक अकेला, दो ग्यारह' का अर्थ है -
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFएक अकेला, दो ग्यारह' का अर्थ है - 'संगठन में शक्ति होती है।'Key Points
- एक अकेला, दो ग्यारह
- अर्थ - संगठन में शक्ति होती है।
- वाक्य प्रयोग - भाई को भाई का साथ देना चाहिये एक अकेला और दो ग्यारह होते है।
Additional Information
अन्य उदाहरण -
वाक्य | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
आकाश पाताल का अंतर | एक प्रवृत्ति का नहीं होना। | भारत और पाकिस्तान में आकाश पाताल का अंतर है। |
ताली एक हाथ से नहीं बजती | झगडा दोनों ओर से होता है | गलती उसकी भी थी ताली एक हाथ से नहीं बजती। |
ठठेरे - ठठेरे बदलौअल | चालाक को चालाक से काम पड़ना। | बहुत दिनों से लोगों को झांसे में डालकर उसने बहुत बेवकूफ बनाया आज उसके बराबरी का कोई मिला है अब पता चलेगा ठठरे ठठरे बदलौअल। |
'चमड़ी जाए, पर दमड़ी न जाए' लोकोक्ति का अर्थ निम्नलिखित में से कौन सा है ?
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF'चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए' लोकोक्ति का अर्थ “अत्यधिक कंजूस होना” होगा। अतः विकल्प 1 सही उत्तर होगा।
Important Points
मुहावरा परिभाषा |
उदाहरण |
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोडकर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं। |
आँख का तारा अर्थात बहुत प्यारा। वाक्य- हर बच्चा अपनी माँ की आँख का तारा होता है। |
निम्नलिखित प्रश्न में ,चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दी गयी लोकोक्ति का सही अर्थ हो।
अब की अब, जब की जब के साथ-
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFअब की अब, तब की तब : 'सदा वर्तमान की ही चिंता करना चाहिए'
- वाक्य प्रयोग: तुम अभी 12 वीं में हो उसपर ध्यान दो,विदेश जाने की मत सोचो, अभी अभी की सोचो, तब की तब देखेंगे।
Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण:
- आगे नाथ न पीछे पगहा - किसी तरह की जिम्मेदारी का न होना
- विवाह समारोह में रात होते – होते सभी लोग चले गए लेकिन सुरेश सुबह तक डटा रहा उसके आगे नाथ न पीछे पगहा।
- अढ़ाई दिन की बादशाहत - थोड़े दिन की शान-शौकत
- नरेंद्र शर्मा मन्त्री पद से हटा दिए गए, अढ़ाई दिन की बादशाह भी समाप्त हो गई।
- आज हमारी, कल तुम्हारी - जीवन में विपत्ति सब पर आती है।
- यह नहीं भूलना चाहिए कि समय सदा बदलता रहता है – आज हमारी, कल तुम्हारी।
Additional Information
- बाजार गर्म होना – काम में तेजी
- बाँछे खिलना – अत्यधिक प्रसन्न होना
- भाड़े का टट्टू – पैसे का गुलाम
- भीगी बिल्ली बनना – दबना याडर से दुबकना
- मक्खियाँ मारना – बेकार बैठे रहना
- मैदान मारना – लड़ाई जीतना
- मोटा असामी – मालदार
- मुट्ठी गर्म करना – घूस देना
- रंग जमाना – धाक जमाना
- रंग लाना – प्रभाव उत्पन्न करना
- रंग बदलना – परिवर्तित होना
- रास्ता देखना – इंतजार करना
- रोंगटे खड़े होना – चकित या भयभीत होना
- लकीर का फ़कीर होना – पुरानी प्रथाओं पर ही चलना
- लोहा मानना – श्रेष्ठ समझना
- लेने के देने पड़ना – लाभ के बदले हानि होना
- श्रीगणेश करना – शुभारम्भ करना
- सफ़ेद झूठ – सरासर झूठ
- सार्ड हो जाना – डरना या मरना
- सांप-छछूंदर की हालत होना – दुविधा में पड़ना
- सिक्का जमाना – प्रभाव जमना
- सवा सोलह आने सही – पूरी तरह सही होना
- हाथ मलना – पछताना
- हवा हो जाना – भाग जाना
- हवा का रुख देखना – समय की गति पहचान कर काम करना
- हुक्का पानी बंद करना – बिरादरी से निकाल देना
- हथेली पर सरसों जमाना – जल्दबाजी करना
- हाथ धो बैठना – गवा देना हाथ पीले करना
- हाथ पैर मारना – काफी प्रयत्न करना
- हाथ के तोते उड़ना – स्तब्ध होना
- हथियार डाल देना – हार मान लेना
'काला अक्षर भैैंस बराबर' लोकोक्ति का सही अर्थ है-
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDF'काला अक्षर भैैंस बराबर' लोकोक्ति का सही अर्थ है-'पढ़ा लिखा न होना', अन्य विकल्प असंगत है।
अत: विकल्प 1 'पढ़ा लिखा न होना' सही उत्तर होगा।
Key Points
- वाक्य प्रयोग- तुम अपने नौकर से पत्र पढ़ने को कह रहे हो, परन्तु उसके लिए यह पत्र काला अक्षर भैंस बराबर है।
Additional Information
मुहावरा परिभाषा |
उदाहरण |
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोडकर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं। |
आँख का तारा अर्थात बहुत प्यारा। वाक्य- हर बच्चा अपनी माँ की आँख का तारा होता है। |
'ढाक के तीन पात' लोकोक्ति का सही अर्थ है:
Answer (Detailed Solution Below)
लोकोक्ति Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'सदा एक सी स्थिति बने रहना।' हैं।
- 'ढाक के तीन पात' लोकोक्ति का सही अर्थ है: 'सदा एक सी स्थिति बने रहना' हैं।
- वाक्य प्रयोग- पिंकी के कर्म ही ऐसे हैं जिसके कारण उसके सदा ही ढाक के तीन पात रहते हैं।
Key Points
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:
लोकोक्ति |
अर्थ |
वाक्य |
तीन लोक से मथुरा न्यारी |
सबसे अलग विचार रखना। |
हजारीमल का तो कहना ही क्या उसके जैसा इस गाँव में नहीं मिलेगा वह तो तीनो लोक से मथुरा न्यारा है। |
जैसी बहे बयार पीठ तब वैसी दीजै |
समयानुसार कार्य करना। |
अब लोगों को समाज के संबंध में रूढ़िवादी विचार छोड़कर नये विचार अपनाने चाहिये क्योंकि ' जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजे '। |
जहाँ न पहुँचे रवि वहाँ पहुँचे कवि |
सीमातीत कल्पना करना। |
कालिदास और भवभूति जैसे कवियों की रचनाओं को पढ़कर कहा जा सकता है – जहाँ न जाए रवि वहाँ जाए कवि। |
Additional Information
लोकोक्ति परिभाषा |
उदाहरण |
लोकोक्ति का शाब्दिक अर्थ ‘लोक में प्रचलित उक्ति’ है। जब कोई पूर्य कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धृत किया जाता है तो उसे लोकोक्ति कहते हैं। |
अपनी करनी पर उतरनी अर्थात किए का फल भोगना। वाक्य- एक छोटी सी चोरी के कारण वह आज तक जेल में पश्चचाताप कर रहा है, अपनी करनी पार उतरनी। |