वाक्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्य - Download Free PDF
Last updated on Jun 6, 2025
Latest वाक्य MCQ Objective Questions
वाक्य Question 1:
निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 1 Detailed Solution
शुद्ध वाक्य है - महारानी लक्ष्मीबाई महाराज गंगाधर राव की महिषी थीं।
Key Points
- शुद्ध वाक्य - महारानी लक्ष्मीबाई महाराज गंगाधर राव की महिषी थीं।
- वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।
अन्य विकल्प -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य | अशुद्धियाँ |
कुछ लोग मिष्टान्न के प्रिय होते हैं। | कुछ लोग मिष्टान्न के लिए प्रिय होते हैं। | कारक संबंधी |
वे ग्राम जनता को जगाने के लिए प्रयासरत हैं। | वे ग्राम जन को जगाने के लिए प्रयासरत हैं। | शब्द-अर्थ संबंधी |
व्यवसाय के लिए मुझे आपकी सहायता उपेक्षित है। | व्यवसाय के लिए मुझे आपकी सहायता अपेक्षित है। | शब्द-अर्थ संबंधी |
Additional Informationकारक, वचन व शब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
दशरथ को चार पुत्र थे। | दशरथ के चार पुत्र थे। |
वह देर में खाना खाता है। | वह देर से खाना खाता है। |
मैं तो आपका दर्शन करने आया हूँ। | मैं तो आपके दर्शन करने आया हूँ। |
प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देते हैं। | प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देता है। |
कृषि हमारी व्यवस्था की रीढ़ है। | कृषि हमारी व्यवस्था का आधार है। |
नगर की सारी जनसंख्या भूखी है। | नगर की सारी जनता भूखी है। |
वाक्य Question 2:
जहाँ योजक चिह्न का प्रयोग नहीं करते हैं, पहचानिए ।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 2 Detailed Solution
- कर्मधारय समास से बने शब्दों में योजक चिह्न का प्रयोग नहीं करते हैं।
Key Points
- योजक या विभाजक चिह्न ( – ) — दो शब्दों को जोड़ने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है;
►जैसे- छोटा-बड़ा, रात-दिन, धीरे-धीरे।
►उदाहरण- जीवन में सुख-दुख तो चलता ही रहता है। - अत : अन्य विकल्प गलत उत्तर है, क्योंकि उनके साथ जहाँ योजक चिह्न का प्रयोग कर सकते है।
Important Points
नाम | चिह्न |
1. पूर्ण विराम 2. अल्प विराम 3. अर्ध विराम 4. प्रश्नवाचक चिह्न 5. विस्मयवाचक चिह्न 6. योजक या विभाजक 7. निर्देशन डैस 8. उद्धरण चिह्न 9. विवरण चिह्न 10. कोष्ठक 11. हँसपद/त्रुटिपूरक 12. लाघव चिह्न |
( | ) ( , ) ( ; ) ( ? ) ( ! ) ( – ) ( _ ) (“…”) (:-) [ ] ( ) ( λ) ( ° ) |
वाक्य Question 3:
निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरना है। प्रत्येक वाक्य की पूर्ति के लिए चार विकल्प दिए गये हैं। उचित विकल्प को चिन्हित करें।
वायुयान के उतार-चढ़ाव से यात्री घबरा गए, पर चालक ने उन्हें _______ किया।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 3 Detailed Solution
उत्तर-आश्वस्त।
- जिसे आश्वासन दिया गया हो।
- जिसकी बैचनी या घबराहट दूर हो गई हो।
- कोरोना के समय प्रधानमंत्री ने सभी लोगों को आश्वस्त किया।
Key Points
- निरस्त-जो रद्द या खारिज़ कर दिया गया हो।
- जिसका खंडन किया गया हो।
- गहलोत ने रीट के पेपर को निरस्त कर दिया
- विश्वस्त-जिसका विश्वास किया जा सके या जिस पर विश्वास हो।
- प्रमाणपत्र का हस्ताक्षर विश्वस्त नहीं।
- संतुष्ट-संतोष किया गया, राजी किया गया।
- जिसका संतोष हो गया हो, जिसकी तृप्ति हो गई हो, तृप्त।
Additional Information
मूल शब्द |
समानार्थी शब्द |
उदाहरण |
---|---|---|
निरस्त |
निरसित, मंसूख, रद्द। |
निरस्त प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जा रहा है। |
विश्वस्त |
विश्रब्ध, विश्वसनीय, विश्वसित, विश्वस्त, विश्वासपात्र, विश्वासी। |
श्याम विश्वसनीय व्यक्ति है। |
आश्वस्त |
निश्चिंत, स्थिर, चिंतारहित, भयरहित, निर्भय। |
आर्य सभ्यता हुई प्रतिष्ठित आर्य धर्म आशवस्त हुआ। |
संतुष्ट |
तृप्त, तुष्ट |
सीता राम की बात से संतुष्ट है। |
वाक्य Question 4:
'उसने खा लिया होगा।' अर्थ की दृष्टि से किस प्रकार का वाक्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 4 Detailed Solution
'उसने खा लिया होगा।' अर्थ की दृष्टि से प्रकार का वाक्य है- 'संदेहवाचक'
- (यहाँ पर खाना खाने का संदेह प्रकट हो रहा हैं।)
- ऐसे वाक्य जिनसे हमें किसी प्रकार के संदेह या संभावना का बोध होता है, वह वाक्य संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं।
- जैसे -
- आज बहुत तेज़ बारिश हो सकती है।
Key Pointsसंदेहवाचक के कुछ अन्य उदाहरण:-
- शायद मोहन मान जाए।
- संभवतः वह सुधर गया।
- शायद वह अभी तक नहीं पहुंचा है।
- शायद आज राम रावण का वध करेगा।
Additional Information
इच्छावाचक:-
उदाहरण-
संकेतवाचक:-
उदाहरण-
विस्मयवाचक:-
उदाहरण-
|
वाक्य Question 5:
'इनकी बात पूरी होने तक आप चुप रहिए'- वाक्य है:
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 5 Detailed Solution
सही उत्तर आज्ञासूचक वाक्य है।
Key Points
- 'इनकी बात पूरी होने तक आप चुप रहिए' आज्ञासूचक वाक्य है।
- “आज्ञासूचक वाक्य वो होते हैं जिनकी मदद से हम या तो किसी को कोई आदेश देते हैं, सलाह देते हैं या फिर किसी से कोई अनुरोध करते हैं।
- ”अगर मैं आपसे कहूँ कि “मुझे पैन दो”, तो या तो मैं आपको आदेश दे रहा हूँ
- या फिर ऐसा भी हो सकता है कि मैं आपसे अनुरोध या विनती कर रहा हूँ।
Additional Information
- इच्छावाचक वाक्य- वे वाक्य जिसमें हमें वक्ता की कोई इच्छा, आकांक्षा, आशीर्वाद, कामना इत्यादि का पता चलता है, उन वाक्य को इच्छा वाचक वाक्य कहते हैं।
- भगवान करे सब सकुशल वापस आ जायें।
- प्रस्तुत उदाहरण में वक्ता की कामना का पता चल रहा है। वक्ता सभी के कुशलता पूर्वक वापस लौटने की कामना कर रहा है।
- अतः यह उदाहरण इच्छा वाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।
- विधानवाचक वाक्य- वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।
- जैसे- राधा पढ़ती है। मेरा काम खत्म हो गया है।
- संकेतवाचक वाक्य- वह वाक्य जिनमें एक क्रिया या दूसरी क्रिया पर पूरी तरह से निर्भर हो, उन वाक्य को संकेतवाचक वाक्य कहा जाता है।
- जैसे- अगर आप मेहनत करोगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।
Top वाक्य MCQ Objective Questions
किस विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFयदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'... विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है।Key Points
- संकेतवाचक वाक्य - जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।
- उदाहरण - अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती।
Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है।
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
विधानार्थक वाक्य | ऐसे वाक्य जिनमे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। | प्रियतम मेरा मित्र है। |
निषेधात्मक वाक्य | जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट हो। | मैंने खाना नही खाया है। |
आज्ञावाचक वाक्य | जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान हो। | राजेश अपना कमरा साफ़ करो। |
प्रश्नवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है। | आप कहाँ जा रहे है? |
इच्छार्थक वाक्य | जिन वाक्यों से इच्क्षा, शुभकामनाये,आशीष आदि का ज्ञान हो। | तुम्हारा कल्याण हो। |
संदेहवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से सन्देह या सम्भावना प्रकट होती है। | हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए। |
विस्मयादिबोधक वाक्य | जिन वाक्यों से आश्चर्य, क्रोध, शोक आदि भावो की अभिव्यक्ति होती है। | अरे ! यह क्या हो गया। |
संकेतवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है। | अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती। |
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' चुनें।
प्रधानाचार्य ने (1) / हिन्दी अध्यापक (2) / को बुलाये। (3) / कोई त्रुटि नही है (4)
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से विकल्प 1 सही है क्योंकि अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है।
Key Points
स्पष्टीकरण:
- प्रधानाचार्य एकवचन संज्ञा है इसलिए इसके साथ उपयोग की जाने वाली क्रिया भी एकवचन होनी चाहिए इसलिए "को बुलाये" की जगह 'को बुलाया' होना चाहिए अतः हम कहा सकते है की (3) में त्रुटि है।
- सही वाक्य: प्रधानाचार्य ने हिन्दी अध्यापक को बुलाया।
Additional Information
- वाक्य रचना के दौरान कर्ता के अनुसार ही क्रिया का प्रयोग होता है।
- उदाहरण:
- मुंबई का आम स्वादिष्ट होता है।
- पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है ।
- लड़के पढ़ाई नहीं कर रहे हैं ।
“अर्थ के अनुसार _______ के कुल ______भेद हैं।” सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानें की पूर्ति कीजिये।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFसंबंध बोधक अव्यय, बारह यहाँ सही विकल्प,अन्य विकल्प असंगत है। अत: सही उत्तर 1 'संबंध बोधक अव्यय, बारह ' है।
Key Points
- “अर्थ के अनुसार सम्बन्ध बोधक के कुल बारह भेद होते हैं।”
Additional Information
Important Points
- अव्यय- अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं। अव्यय शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में रहते हैं। इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है।
निम्न वाक्य के लिए सही शब्द भरें-
हिमालय पर्वत भारत के ______ में स्थित है।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFइसका सही उत्तर विकल्प 2 'उत्तर' है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points
- हिमालय पर्वत भारत के उत्तर में स्थित है।
- हिमालय भारत में स्थित एक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है | हिमालय को पर्वतराज भी कहते हैं जिसका अर्थ है पर्वतों का राजा हिमालय पर्वत 7 देशों की सीमाओं में फैला हैं। ये देश हैं- पाकिस्तान,अफगानिस्तान , भारत, नेपाल, भूटान, चीन और म्यांमार।
मुझे मज़ा आती है। - रेखाकित शब्द की त्रुटि बताइए-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFयहाँ सही उत्तर है ''लिंग के कारण'' क्योंकि दिए गए वाक्य में लिंग संबंधी त्रुटि है। अन्य विकल्प अनुचित है।
दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप होगा- मुझे मजा आता है।
Key Points
- मजा एक पुल्लिंग शब्द है इसलिए मजा के साथ ''आती'' के बजाय ''आता'' का प्रयोग किया जाएगा।
- लिंग की परिभाषा- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या भाव के नर या मादा होने का ज्ञात होता है उसे लिंग कहते हैं।
- लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिंग।
- स्त्रीलिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़की, बकरी, लज्जा, शाखा, कुर्सी, बुआ, लक्ष्मी'।
- पुल्लिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़का, बकरा, लोहा, चश्मा, खटमल, नाटक, पर्वत, मुर्गा, बैल, भाई' आदि।
- लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिंग।
- वचन, विशेषण तथा कारक की दृष्टि से वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है।
Additional Information
- वचन की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के उस रूप को वचन कहते हैं जो उसके एक या एक से अधिक होने का बोध कराता है।
- वचन के दो भेद होते हैं - एकवचन तथा बहुवचन।
- एकवचन शब्दों के उदाहरण- मेला, बच्चा, माता, आंख,पंखा, रात, बात।
- बहुवचन शब्दों के उदाहरण मेले, बच्चे, माताएं, आंखें, पंखे,रातें, बातें।
- विशेषण की परिभाषा- विशेषण के शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं।
- विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं- गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक तथा संकेतवाचक।
- कमल नीला है।
- रास्ता पथरीला है।
- दिए गए 2 वाक्यों में नीला तथा पथरीला शब्द विशेषण हैं।
- कारक की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका संबंध सूचित हो उसे कारक कहते हैं।
- यह पुस्तक राम की है
- चूहा बिल से बाहर निकला।
- इन दोनों वाक्यों में की तथा से शब्द कारक है। क्योंकि यह दोनों शब्द वाक्य के अन्य शब्दों से संज्ञा शब्दों का संबंध बताते हैं।
- कारक के 8 भेद होते हैं।
संसार में सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई ______, कोई धनवान तो कोई ______।" सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFअनुदार व निर्धन यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है।
वाक्य की सरंचना देखे तो यहाँ रिक्त स्थानों पर उदार तथा धनवान का विलोम शब्द आयेंगे जो कि क्रमशः अनुदार व निर्धन है। अत: सही विकल्प 2 "अनुदार व निर्धन" है।
- पूर्ण सार्थक वाक्य- संसार में सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई अनुदार, कोई धनवान तो कोई निर्धन।"
Key Points
अन्य विलोम:-
शब्द |
विलोम शब्द |
रंक |
राजा |
संकीर्ण |
विस्तीर्ण |
योगी |
भोगी |
मितव्यय |
अपव्ययी |
Additional Information
अन्य विशेष
निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में अशुद्धि है?
गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFगौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया। इस वाक्य में पाली शब्द का प्रयोग अनुचित किया गया है।
Key Points
- पाली शब्द की शुद्ध वर्तनी पालि है।
- सही वाक्य- गौतम बुद्ध ने पालि भाषा में उपदेश दिया।
- अन्य विकल्प असंगत हैं।
Important Points
अशुध्द शब्द | शुध्द शब्द |
महत्व | महत्त्व |
उज्जवल | उज्ज्वल |
कवियित्री | कवयित्री |
रसायण | रसायन |
Additional Information
वर्तनी- किसी शब्द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते है। वर्तनी का सम्बन्ध उच्चारण से होता है। |
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' विकल्प को चुनें।
स्टेशन पहुँचते ही वह फोन कर दिया।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से विकल्प 4 "वह" सही है क्योंकि इसमें ही त्रुटि है। अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है।
Key Points
स्पष्टीकरण :
- प्रस्तुत कथन में "वह" के स्थान पर "उसने" का उपयोग करना सही होगा क्योंकि उसने का उपयोग करने से वाक्य केअर्थ के साथ भाव भी स्पष्ट हो जाता है।
सही वाक्य:
- स्टेशन पहुँचते ही उसने फोन कर दिया।
Important Points
- वह और उसने के उपयोग में अंतर आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं।
- राम मेरा मित्र है, वह दिल्ली में रहता है।
- राम मेरा मित्र है, उसने दिल्ली में घर खरीदा है।
Additional Information
|
वह, उसने | वे, उन्होंने | |||
कर्म | उसे, उसको | उन्हें, उनको | |||
|
उससे, उसके द्वारा |
|
निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFशुद्ध वाक्य है- मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।
Key Pointsशुद्ध वाक्य है-
- पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
शुद्ध वाक्य- पिताजी का मन गद्गद हो गया। - तुम सबसे सुंदरतम हो।
शुद्ध वाक्य- तुम सबसे सुंदर हो। - तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
शुद्ध वाक्य- इसका भार तुम पर है।
Important Pointsनिम्नलिखित वाक्यगत अशुद्धि होती हैं -
- संज्ञा संबंधित त्रुटि
- लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- शब्द चयन की अशुद्धियाँ
- सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
- विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ
- क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ
- अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ
- पदक्रम संबंधित अशुद्धियाँ
दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प “किसी बदलाव की आवश्यकता नही है?
पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFविकल्प 3 सही है। वाक्य में किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
Key Points
- पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है।
- यहाँ सम्प्रदान कारक है।
- पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। यहाँ पर मेरे लिए काम किया जा रहा है। इस वाक्य में सम्प्रदान कारक का उपयोग किया गया है। अतः वाक्य सही है।
Additional Information
- वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ क्रिया का सम्बन्ध कारक कहलाता है।
- जैसे-
- राम ने डंडे से घोङे को पीटा।
- मोहन दस दिन में दिल्ली जायेगा।
- ये आठ प्रकार के होते हैं -
- “कर्ता ने कर्म को, करण से।
- संप्रदान को, के लिए, अपादान से मान।।
- का, के, की, संबंध हैं, अधिकरण में मान।
- रे ! हे ! हो ! संबोधन, मित्र धरहु यह ध्यान।“
- जिसके लिए कर्ता कुछ कार्य करे, उसे सम्प्रदान कारक कहते है।