वाच्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाच्य - Download Free PDF
Last updated on Jun 6, 2025
Latest वाच्य MCQ Objective Questions
वाच्य Question 1:
किस वाक्य में क्रिया रूप 'भाववाच्य' में है:-
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 1 Detailed Solution
क्रिया रूप 'भाववाच्य' में है - गला खराब होने के कारण उससे गाया नहीं जाता
Important Points
वाच्य-वाच्य का शाब्दिक अर्थ है- बोलने का विषय। क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि क्रिया द्वारा किए गए विधान का विषय कर्ता है, कर्म है या भाव है, उसे वाच्य कहते है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- |
||
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तरण को कृर्तवाच्य कहते है, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है। कृर्तवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन आदि कर्ता के समान होते है |
महेश पत्र लिखता है। |
कर्मवाच्य |
जहॉं पर क्रिया को मुख्य रूप से चलाने वाला कर्म होता है। उसे कर्मवाच्य कहते है। |
मीरा ने पत्र लिखा। |
भाववाच्य |
क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता है कि कार्य का प्रमुख विषय भाव है, उसे भाववाच्य कहते हैं। यहाँ कर्ता या कर्म की नहीं, क्रिया के अर्थ की प्रधानता होती है। इसमें अकर्मक क्रिया ही प्रयुक्त होती है। लिंग, वचन न कर्ता के अनुसार होते हैं न कर्म के अनुसार, बल्कि सदैव एकवचन, पुल्लिंग एवं अन्य पुरूष में होते हैं। |
बूढ़ी माँ से चला नहीं जाता |
वाच्य Question 2:
इनमें से किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 2 Detailed Solution
‘कर्मवाच्य’ है - चिट्ठी भेजी गई।
Key Points
- 'कर्मवाच्य' तब होता है जब कर्म (object) कर्ता (subject) के रूप में उपयोग होता है और क्रिया कर्ता के द्वारा की जाने की जगह कर्म के ऊपर होने की जगह को दर्शाती है।
- इस वाक्य में 'चिट्ठी' (object) 'भेजी गई' (क्रिया) है।
Additional Informationअन्य विकल्पों के वाच्य हैं:
- लड़का पुस्तक पढ़ता है। - कर्तृवाच्य: क्योंकि इस वाक्य में कर्ता, यहां पर 'लड़का', क्रिया 'पढ़ना' का कर्ता है।
- श्याम चिट्ठी लिखेगा। - कर्तृवाच्य: क्योंकि इस वाक्य में कर्ता, यहां पर 'श्याम', क्रिया 'लिखना' का कर्ता है।
- लड़का दौड़ रहा था। - कर्तृवाच्य: क्योंकि इस वाक्य में कर्ता, यहां पर 'लड़का', क्रिया 'दौड़ना' का कर्ता है।
वाच्य Question 3:
निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य का सही वाक्य बताइए-
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 3 Detailed Solution
कर्तृवाच्य का सही वाक्य होगा - राधा ने दूध पिया।
Key Points
- जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।
- जैसे - कुमकुम खाना खाकर सो गई।
अन्य विकल्प -
- पुस्तक पढ़ी जाती है।
- (वाक्य में कर्म प्रधान हैं तथा उसी के लिए 'पढ़ी जाती' क्रियाओं का विधान हुआ है, अतः यहाँ कर्मवाच्य है।)
- अरूण से चुप नहीं रहा जाता।
- (उक्त वाक्य में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव मुख्य हैं, अतः इनकी क्रियाएँ भाववाच्य का उदाहरण हैं।)
- मुझसे चला नहीं जाता।
- (उक्त वाक्य में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव मुख्य हैं, अतः इनकी क्रियाएँ भाववाच्य का उदाहरण हैं।)
Additional Information
वाच्य:-
वाच्य के तीन भेद हैं-
|
वाच्य | परिभाषा | उदाहरण |
कर्मवाच्य | जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
मेरे द्वारा रामायण पढ़ी जा रही है। |
भाववाच्य |
जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। |
मुझसे शोर में नहीं सोया जाता। |
वाच्य Question 4:
वाक्य "वह वजन नहीं उठाता।" से संबंधित वाच्य निम्न में से कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 4 Detailed Solution
वाक्य "वह वजन नहीं उठाता।" से संबंधित वाच्य है - कर्तृवाच्य
Key Points
- (उपरोक्त वाक्य में 'उठाता' क्रिया कर्ता के अनुसार आया है, अत: यहाँ पर 'कर्तृवाच्य' होगा।)
- जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।
- जैसे - राधा नृत्य करती है। मैं पढ़ नहीं सकती।
Additional Information
वाच्य:-
वाच्य के तीन भेद हैं-
|
वाच्य | परिभाषा | उदाहरण |
कर्मवाच्य | जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
पुस्तक मोहन द्वारा पढ़ी गई है। |
भाववाच्य |
जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। |
बुढ़िया से चला नहीं जाता। |
वाच्य Question 5:
निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य, भाववाच्य का सही उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 5 Detailed Solution
भाववाच्य का सही उदाहरण है - कोमल से देखा भी नहीं जाता।
Key Points
- वाक्य - कोमल से देखा भी नहीं जाता।
- वाक्य में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव मुख्य है, अतः इनकी क्रियाएँ भाववाच्य का उदाहरण हैं।
अन्य सभी विकल्प (कर्तृवाच्य) -
कर्तृवाच्य | भाववाच्य |
माँ नहीं रोती। | माँ से रोया नहीं जाता। |
हम नहीं हँस सकते। | हमसे हँसा नहीं जाता। |
माँ बैठ नहीं सकती। | माँ से बैठा नहीं जाता। |
Important Pointsकर्तृवाच्य से भाववाच्य में परिवर्तित कुछ उदाहरण -
कर्तृवाच्य | भाववाच्य |
राधा नहीं हंसती। | राधा से हँसा नहीं जाता। |
मैं पढ़ नहीं सकती। | मुझसे पढ़ा नहीं जाता। |
अब घूमें। | अब घूमा जाए। |
मजदूरों ने ईंट नहीं उठाई। | मजदूरों से ईंट उठाई नहीं जाती। |
बूढ़ी माँ चल नहीं सकती। | बूढ़ी माँ से चला नहीं जाता। |
Additional Information
वाच्य:-
वाच्य के तीन भेद हैं-
|
वाच्य | परिभाषा | उदाहरण |
कर्तृवाच्य | जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। | निशा ने अच्छी कविता लिखी है। |
कर्मवाच्य | जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। | पुलिस द्वारा अपराधी को पकड़ा गया। |
भाववाच्य | जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। | मोहन से टहला भी नहीं जाता। |
Top वाच्य MCQ Objective Questions
'सुनैना खाना खा रही है'
उपरोक्त वाक्य का भाववाच्य में रूपांतरण होगा-
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDF"सुनैना से खाना नहीं खाया जाता।" सही भाववाच्य का रूपांतरण है।
Key Points
- 'सुनैना खाना खा रही है'। यह वाक्य कर्तृवाच्य का है।
- भाववाच्य- सुनैना से खाना नहीं खाया जाता।
अन्य विकल्प-
वाक्य | प्रकार |
सुनैना खाना खा रही थी। | कर्तृवाच्य |
सुनैना खाना खा रही होगी। | कर्तृवाच्य |
सुनैना खाना नहीं खा रही है। | कर्तृवाच्य |
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह पात चलता है कि उसमें कर्ता, कर्म या भाव में किसकी प्रधानता है, तो उसे वाच्य कहते हैं। |
हिन्दी में वाच्य के तीन प्रकार है-
परिभाषा | उदाहरण |
कर्तृवाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि वाक्य में कर्ता की प्रधानता है, तो उसे कर्तृवाच्य कहा जाता है। | राधा पुस्तक पढ़ती है। |
कर्मवाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि वाक्य में कर्म की प्रधानता है, तो उसे कर्मवाच्य कहा जाता है। | रवि द्वारा कार चलाई जाती है। |
भाववाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि वाक्य में कर्ता या कर्म के बजाय भाव की प्रधानता है, तो उसे भाववाच्य कहा जाता है। | मेरे द्वारा दौड़ा जा रहा है। |
'गोली चलाई जाती है।' में कौन-सा वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDF'गोली चलाई जाती है' में कर्म वाच्य है। अतः सही उत्तर विकल्प 1 ‘कर्म वाच्य’ है।
Key Points
- 'गोली चलाई जाती है।' में कर्म वाच्य है।
- इसमें क्रिया (चलाना) का सीधा सम्बन्ध कर्म (गोली) से है।
- क्योंकि इसमें कर्म की प्रधानता है।
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है। |
||
वाच्य का नाम |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। |
लड़किया बाजार जा रही है। |
कर्मवाच्य |
जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है। |
भाववाच्य |
जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं | |
हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता। |
निम्नलिखित में कौन सा कर्म वाच्य नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFकर्म वाच्य नहीं है- पुनम ने अपने बारे में बताया।
Key Points
वाच्य- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- |
||
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो। |
रमेश केला खाता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। |
पतंग उड़ रही है। |
भाववाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो। |
मुझसे उठा नहीं जाता। |
"वह तख्त पर सोता है" में कौन-सा वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFदिये गए विकल्पों में से विकल्प 3 'कर्तृ वाच्य' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points
- 'वह तख्त पर सोता है' कर्तृ वाच्य है।
- 'वह तख्त पर सोता है' वाक्य में 'वह' शब्द कर्ता है, जिसकी प्रमुखता है।
- जिस वाक्य में कर्ता की प्रमुखता होती है अर्थात क्रिया का प्रयोग कर्ता के लिंग, वचन, कारक के अनुसार होता है और इसका सीधा संबंध कर्ता से होता है तब कर्तृवाच्य होता है।
Additional Information
वाच्य-
|
||
वाच्य प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
जिस वाक्य में कर्ता की प्रमुखता होती है अर्थात क्रिया का प्रयोग कर्ता के लिंग, वचन, कारक के अनुसार होता है और इसका सीधा संबंध कर्ता से होता है तब कर्तृवाच्य होता है। |
मोहन फल खाता है। |
कर्मवाच्य |
जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है तथा क्रिया का प्रयोग कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार होता है और कर्ता की स्थिति में स्वयं कर्म होता है, वहाँ कर्मवाच्य होता है। |
मोहन के द्वारा फल खाया जाता है। |
भाववाच्य |
इस वाच्य में कर्ता अथवा कर्म की नहीं बल्कि भाव अर्थात् क्रिया के अर्थ की प्रधानता होती है। |
मोहन से फल नहीं खाया जाता। |
'राम अभी सोएगा।' इस वाक्य में कौन सा वाच्य होगा ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF'राम अभी सोएगा।' इस वाक्य में कौन सा वाच्य होगा - कर्तृवाच्य
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- |
||
कर्तृवाच्य |
इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है। |
रमेश केला खाता है। लड़का पुस्तक पढ़ता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। |
रोगी को दवा दी गई। उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई। |
भाववाच्य |
क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। |
राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। |
'आम खाया जाता है।' में कौन-सा वाच्य है ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF'आम खाया जाता है।' में कर्म वाच्य है, अन्य विकल्प असंगत है। अत: विकल्प 2 कर्म वाच्य सही उत्तर होगा।
Key Points
- क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, जिसमें केवल सकर्मक क्रिया के वाक्य होते है। उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
- उदाहरण
- मीरा ने दूध पीया।
- मीरा ने पत्र लिखा।
Additional Information
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृ वाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो। सरल शब्दों में, क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो, जिसमे सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रिया होती है । उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। |
रिया ने गीत गाया। |
भाव वाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो। दूसरे शब्दों में- क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। |
मोहन से टहला भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। |
Important Points
क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
इनमें किसी के अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन आदि आए हैं।
वाच्य के तीन प्रकार हैं -
- कर्तृवाच्य (Active Voice)
- कर्मवाच्य (Passive Voice)
- भाववाच्य (Impersonal Voice)
"मजदूरों द्वारा पेड़ काटा गया।" इस वाक्य का वाच्य क्या होगा ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF"मजदूरों द्वारा पेड़ काटा गया।" इस वाक्य का वाच्य होगा - कर्मवाच्य अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- वाक्य - मजदूरों द्वारा पेड़ काटा गया।
- वाक्य में क्रिया (काटा गया) के जिस रूप में कर्म (पेड़) प्रधान हो,
- जिसमें केवल सकर्मक क्रिया के वाक्य होते है, अत: यहाँ पर 'कर्मवाच्य' होगा।
Additional Information
वाच्य:-
वाच्य के तीन भेद हैं-
|
वाच्य | परिभाषा | उदाहरण |
कर्तृवाच्य | जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। | लड़कियां बाजार जा रही है। |
कर्मवाच्य | जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। | मां द्वारा मिठाई बनाई जाती है। |
भाववाच्य | जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। | आशा से नहीं हँसा जाता। |
निम्नलिखित में से वाच्य के प्रकार का चयन कीजिए-
मजदूरों से पत्थर नहीं तोड़े जा रहे।
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - कर्मवाच्य।
Key Points
- कर्मवाच्य : जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे ;कर्मवाच्य कहते हैं।
- जैसे – लड़कियों द्वारा बाज़ार जाया जा रहा है।
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- |
||
कर्तृवाच्य |
इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है। |
रमेश केला खाता है। लड़का पुस्तक पढ़ता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। |
रोगी को दवा दी गई। उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई। |
भाववाच्य |
क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। |
राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। |
अकर्मक धातुओं से बनने वाला और सदैव एकवचन पुल्लिंग और अन्य पुरुष की क्रिया वाला वाच्य कौन सा संभव है ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर विकल्प (3) भाववाच्य है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- अकर्मक धातुओं से बनने वाला और सदैव एकवचन पुल्लिंग और अन्य पुरुष की क्रिया वाला वाच्य "भाववाच्य संभव" है।
Additional Information
- वाच्य- जिससे वाक्य के अंतर्गत क्रिया के द्वारा परिवर्तन से कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे वाच्य कहते हैं।
- ये तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य और 3. भाववाच्य।
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्मवाच्य |
क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
बीमार आदमी से खाना नहीं खाया जाता। |
भाववाच्य |
क्रिया के जिस रूप से क्रिया या भाव की प्रधानता का बोध हो उसे भाववाच्य कहते हैं। |
मोहन से टहला भी नहीं जाता। |
कर्तृवाच्य |
क्रिया के जिस रूप से वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। |
आप खाना खाएं। |
' मोहन चित्र बनाता है'। इसमें कौन वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाच्य Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDF' मोहन चित्र बनाता है'। इसमें कर्तृवाच्य है
Key Points
वाच्य- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- |
||
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो। |
रमेश केला खाता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। |
पतंग उड़ रही है। |
भाववाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो। |
मुझसे उठा नहीं जाता। |