अविकारी शब्द MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for अविकारी शब्द - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్లోడ్ కరెన్
Last updated on Mar 12, 2025
Latest अविकारी शब्द MCQ Objective Questions
Top अविकारी शब्द MCQ Objective Questions
अविकारी शब्द Question 1:
‘कृष्ण के बाद कोई अवतार नहीं हुआ।’ में कौन-सा अव्यय है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 1 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘संबंधबोधक’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।
स्पष्टीकरण:
‘कृष्ण के बाद कोई अवतार नहीं हुआ।’ यह वाक्य कालवाचक संबंधबोधक अव्यय का उदाहरण है। अत: विकल्प 2 ‘संबंधबोधक’ सही उत्तर है।
संबंधबोधक |
वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों का अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध का बोध कराते हैं। |
विशेषण:
क्रिया-विशेषण |
जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले। |
वह धीरे-धीरे खाना खाता है। |
समुच्चयबोधक |
दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं। |
वह दफ्तर से आया और सो गया। |
विस्मयादिबोधक |
जिन वाक्यों में घृणा, हर्ष, शोक, आश्चर्य के भाव प्रकट और विस्मयादि बोधक (!) चिह्न का प्रयोग हो। |
वाह! तुमने तो कमाल कर दिया। |
अविकारी शब्द Question 2:
‘वह धीमे-धीमे हँस रही थी।' वाक्य का रेखांकित अंश है :
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 2 Detailed Solution
‘वह धीमे-धीमे हँस रही थी।' वाक्य का रेखांकित अंश है - 'रीतिवाचक क्रिया-विशेषण'
- (यहाँ 'धीमे-धीमे' शब्द हमें हँसने की गति के बारे में बता रहे हैं। अतः ये शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेंगे।)
- ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के होने के तरीके या विधि के बारे में बताते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
- इसमें प्रयोग होने वाले प्रमुख शब्द यथा, तथा, ध्यानपूर्वक, झटपट, एकाएक, अचानक, धीरे-धीरे, जल्दी, रोज, निसंदेह, वास्तव में, किस लिए, क्योंकि, कदाचित आदि हैं।
- जैसे -
- वह तेज भागता है।
- अमित ध्यान पूर्वक पढ़ रहा है।
Key Points
स्थानवाचक क्रिया-विशेषण:-
जैसे -
समयवाचक क्रिया-विशेषण:-
जैसे -
परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण:-
जैसे -
|
अविकारी शब्द Question 3:
इनमें से संबंध सूचक अव्यय का उदाहरण कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 3 Detailed Solution
धन के बिना किसी का काम नहीं चलता है यह वाक्य संबंध सूचक अव्यय का उदाहरण है।
- इस वाक्य में 'बिना' शब्द संबंध सूचक हैं।
- जिसमें कि बिना पद ‘धन‘ संज्ञा का संबंध क्रिया से मिलता है।
- ऐसे अव्यय शब्द जो किसी संज्ञा शब्द के आगे आकर उस शब्द का संबंध वाक्य के किसी दूसरे शब्द के साथ स्थापित करते हैं, इस तरह के शब्द को हम संबंध सूचक कहते हैं।
- उदाहरण - दिन भर बाहर घूमना अच्छा नहीं हैं।
Key Points
संबंध सूचक के भेद | उपभेद |
प्रयोग के आधार पर |
|
अर्थ के आधार पर |
|
व्युत्पत्ति के आधार पर |
|
अविकारी शब्द Question 4:
राजीव परसों चला जायेगा I रेखांकित शब्द को पहचानिएI
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर 'अव्यय' है I
Key Points
- राजीव परसों चला जायेगा I वाक्य में रेखांकित शब्द विकारी या अव्यय शब्द हैI
- राजीव परसों चला जायेगा I वाक्य में कालवाचक क्रिया विशेषण अव्यय है।
- जिन शब्दों से क्रिया के होने के समय का पता चलता है, उन्हें कालवाचक क्रिया विशेषण अव्यय कहते हैं। जैसे- शाम, सुबह, दोपहर आदि। रमेश कल आएगा। अजय कल जयपुर जायेगा।
अन्य विकल्प-
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
उपसर्ग |
ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं। |
प्रति + क्षण = प्रतिक्षण सम् + गम = संगम |
सर्वनाम |
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। |
जैसे - मैं, वह, वे, उन्हें, अपने तुम, हम, मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या’ |
कारक |
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका (संज्ञा या सर्वनाम का) सम्बन्ध सूचित हो, उसे (उस रूप को) ';कारक' कहते हैं। |
जैसे – श्रीराम ने रावण को तीर से मारा; रमेश महेश के लिए मिठाई लाया।
|
Additional Information
अव्यय शब्द- अव्यय शब्दों को अविकारी शब्द भी कहते हैं क्योंकि इनमें लिंग, कारक, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई विकार/ परिवर्तन उत्पन्न नहीं होता है। जैसे– आज, कब, इधर, किन्तु आदि। अव्यय के पांच भेद हैं, जो निम्न हैं – |
|||
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
|
क्रिया-विशेषण |
जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले। |
वह धीरे-धीरे खाना खाता है। |
|
सम्बन्धबोधक |
वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध का बोध कराते हैं। |
मंदिर के पास नदी है। |
|
समुच्चयबोधक |
दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं। |
वह दफ्तर से आया और सो गया। |
|
विस्मयादिबोधक |
जिन वाक्यों में घृणा, हर्ष, शोक, आश्चर्य के भाव प्रकट हों। इसमें विस्मयादिबोधक (!) चिह्न का प्रयोग किया जाता है। |
वाह! तुमने तो कमाल कर दिया। |
|
निपात |
किसी भी बात पर अधिक भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है निपात कहलाता है। |
आज रात तुम्हे पार्टी में रुकना ही पड़ेगा। 'ही' निपात शब्द है। निपात शब्द - भी , तो , तक , केवल , ही , मात्र आदि। |
अविकारी शब्द Question 5:
किस वाक्य में परिमाणवाचक क्रिया विशेषण है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 5 Detailed Solution
सही विकल्प ‘इस बार बारिश में बहुत ओले पड़े’ है।
Key Points
- यहाँ 'बहुत' शब्द 'ओले' की संख्या के बारे में बता रहा है।
- जिन शब्दों से क्रिया की परिमाण सम्बन्धी विशेषता प्रकट होती है, उन्हें परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।
- जैसे- बहुत, अधिक,अधिकाधिक पूर्णतया, सर्वथा, कुछ, थोड़ा, काफ़ी, केवल, यथेष्ट, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, लगभग, तिल-तिल, एक-एक करके, पर्याप्त;आदि।
Additional Information
क्रिया विशेषण - वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे - वह धीरे - धीरे बोलता है। क्रिया विशेषण के भेद - |
||
क्रिया – विशेषण |
परिभाषा |
उदाहरण |
कालवाचक |
ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
राघव कल मेरे घर आया था।, परसों बारिश हुई थी। |
रीतिवाचक |
ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। |
सरला ध्यान से पढ़ती है।, अनिता फटाफट खाती है। |
स्थानवाचक |
ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
तुम बाहर जाकर बैठो।, मैं अंदर पढता हूँ।, वे जमीन पर सोते हैं। |
परिमाणवाचक |
ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
तुम थोड़ा कम खाओ।, वह बहुत ज्यादा दौड़ता है। |
अविकारी शब्द Question 6:
‘रमेश खूब पढ़ता है।’ रेखांकित शब्द किस क्रिया विशेषण का उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 6 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।
Key Points
- ‘रमेश खूब पढ़ता है।’ इस वाक्य में ‘खूब’ शब्द परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय का उदाहरण है।
- जिन अव्यय शब्दों से कार्य के व्यापार के परिणाम (नाप-तोल) का पता चलता है उसे परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं।
अन्य विकल्प:
- कालवाचक क्रिया-विशेषण- जिन अव्यय शब्दों से कार्य के व्यापार के होने का पता चले उसे कालवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं।
- स्थानवाचक क्रिया-विशेषण- जिन अव्यय शब्दों से कार्य के व्यापार के होने के स्थान का पता चले उन्हें स्थानवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं।
- रीतिवाचक क्रिया-विशेषण- जिन अव्यय शब्दों से कार्य के व्यापार की रीति या विधि का पता चलता है उन्हें रीतिवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं।
Additional Information
- जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, क्रिया-विशेषण अव्यय होते हैं।
- इसके चार भेद हैं-
1. कालवाचक क्रियाविशेषण अव्यय
2. स्थानवाचक क्रियाविशेषण अव्यय
3. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण अव्यय
4. रीतिवाचक क्रियाविशेषण अव्यय
- जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक, काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता, उन्हें अव्यय शब्द कहते हैं।
- जैसे- तेज , कल , धीरे , लेकिन , चूँकि , क्योंकि आदि।
अविकारी शब्द Question 7:
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 7 Detailed Solution
"घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है।" यह वाक्य क्रिया-विशेषण का है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- क्रिया-विशेषण वाक्य- घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है।
- इस वाक्य में दौड़ना क्रिया है। तेज़ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह कितनी तेज़ भाग रहा है।
विशेषण | परिभाषा | उदाहरण |
क्रिया-विशेषण | वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। | घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है। |
Important Pointsअन्य विकल्प-
वाक्य | प्रकार |
सोहन सोता है। | अकर्मक क्रिया |
बच्चा रोता है। | अकर्मक क्रिया |
मोहन हँसता है। | अकर्मक क्रिया |
Additional Information
- अकर्मक क्रिया- वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा नहीं होती, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।
- जैसे− शीला हँसती है।
- बच्चा रो रहा है।
अविकारी शब्द Question 8:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों के सही अव्यय के भेद हो-
सीता के आगे रमा खड़ी है।
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 8 Detailed Solution
सीता के आगे रमा खड़ी है। रेखांकित शब्द में संबंधबोधक अव्यय है । अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प संबंधबोधक अव्यय होगा ।
Key Points
- सीता के आगे रमा खड़ी है| इस वाक्य में के आगे 'कालवाचक संबंधबोधक अव्यय' है।
अव्यय |
||
अव्यय' ऐसे शब्द को कहते हैं, जिसके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पत्र नही होता। ऐसे शब्द हर स्थिति में अपने मूलरूप में बने रहते है। चूँकि अव्यय का रूपान्तर नहीं होता, इसलिए ऐसे शब्द अविकारी होते हैं। |
||
जैसे- जब, तब, अभी, उधर, वहाँ, इधर, कब, क्यों, वाह, आह, ठीक, अरे |
||
अव्यय निम्नलिखित चार प्रकार के होते है - |
||
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
क्रियाविशेषण |
जो शब्द क्रिया की विशेषता बतलाते है, उन्हें क्रिया विशेषण कहा जाता है। |
राम धीरे-धीरे टहलता है राम अभी टहलता है। राम वहाँ टहलता है |
संबंधबोधक |
जो अव्यय किसी संज्ञा के बाद आकर उस संज्ञा का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्द से दिखाते है, उसे 'सम्बन्धबोधक अव्यय' कहते हैं। |
वृक्ष के 'ऊपर' पक्षी बैठे है। मकान के 'पीछे' गली है। धन के 'बिना' कोई काम नही होता। |
समुच्चयबोधक |
ऐसा पद (अव्यय) जो क्रिया या संज्ञा की विशेषता न बताकर एक वाक्य या पद का सम्बन्ध दूसरे वाक्य या पद से जोड़ता है, 'समुच्चयबोधक' कहलाता है। |
आँधी आयी और पानी बरसा। मोहन ने बहुत परिश्रम किया परन्तु 'सफल' न सका। |
विस्मयादिबोधक |
जो शब्द आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा, आशीर्वाद, क्रोध, उल्लास, भय आदि भावों को प्रकट करें, उन्हें 'विस्मयादिबोधक' कहते है। |
हाय! अब मैं क्या करूँ ? अरे! पीछे हो जाओ, गिर जाओगे। |
अविकारी शब्द Question 9:
‘मुझे बहुत घबराहट हो रही है।’ इस वाक्य में कौन-सा क्रिया-विशेषण अव्यय होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 9 Detailed Solution
‘मुझे बहुत घबराहट हो रही है।’ इस वाक्य में ‘बहुत’ शब्द से घबराहट की मात्र के ओर इंगित कर रहा है, इसलिए इसका उपयुक्त उत्तर विकल्प 3 ‘परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
Key Points
जहां पर थोड़ा, काफी, ठीक, थक, बहुत, कम, अत्यंत, अतिशय, बहुधा, थोड़ा-थोड़ा, अधिक, अल्प, कुछ, पर्याप्त, प्रभूत, न्यून, बूंद-बूंद, स्वल्प, केवल, प्राय:, अनुमानत:, सर्वथा, उतना, जितना, खूब, तेज, कितना, भरी, लगभग, क्रमश: , बस, इतना, जरा, बड़ा आदि शब्द आए, वहाँ परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय होता है।
Additional Information
अन्य विकल्प:
क्रिया – विशेषण |
परिभाषा |
उदाहरण |
कालवाचक क्रिया विशेषण |
ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
राघव कल मेरे घर आया था।, परसों बारिश हुई थी। |
रीतिवाचक क्रिया विशेषण |
ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। |
सरला ध्यान से पढ़ती है।, अनिता फटाफट खाती है। |
स्थानवाचक क्रिया विशेषण |
ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
तुम बाहर जाकर बैठो।, मैं अंदर पढ़ता हूँ।, वे जमीन पर सोते हैं। |
अविकारी शब्द Question 10:
निम्नलिखित शब्द समूह में से क्रिया-विशेषण की दृष्टि से अशुद्ध शब्द समूह का चयन करो।
Answer (Detailed Solution Below)
अविकारी शब्द Question 10 Detailed Solution
इसमें से 'चतुर' और 'पुराना' विशेषण हैं (संज्ञा की विशेषता का वर्णन करने वाले शब्द), 'चकोर' एक संज्ञा है, और 'चार' एक संख्या वाचक सर्वनाम है। इनमें से कोई भी क्रिया-विशेषण के रूप में काम नहीं कर सकता।
- अतः चतुर, पुराना, चकोर, चार क्रिया-विशेषण की दृष्टि से अशुद्ध शब्द समूह हैं।
Key Points
क्रिया-विशेषण - वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे - वह धीरे - धीरे बोलता है। क्रिया विशेषण के भेद - |
||
क्रिया-विशेषण |
परिभाषा |
उदाहरण |
कालवाचक |
ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं। |
परसों बारिश हुई थी। |
रीतिवाचक |
ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं। |
अनिता फटाफट खाती है। |
स्थानवाचक |
ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं स्थानवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं। |
वे जमीन पर सोते हैं। |
परिमाणवाचक |
ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं। |
वह बहुत ज्यादा दौड़ता है। |