वचन MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for वचन - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్‌లోడ్ కరెన్

Last updated on Mar 10, 2025

పొందండి वचन సమాధానాలు మరియు వివరణాత్మక పరిష్కారాలతో బహుళ ఎంపిక ప్రశ్నలు (MCQ క్విజ్). వీటిని ఉచితంగా డౌన్‌లోడ్ చేసుకోండి वचन MCQ క్విజ్ Pdf మరియు బ్యాంకింగ్, SSC, రైల్వే, UPSC, స్టేట్ PSC వంటి మీ రాబోయే పరీక్షల కోసం సిద్ధం చేయండి.

Latest वचन MCQ Objective Questions

Top वचन MCQ Objective Questions

वचन Question 1:

एकवचन शब्द का चयन कीजिए।

  1. केश
  2. नेत्र
  3. रोम
  4. सूरज

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सूरज

वचन Question 1 Detailed Solution

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "सूरज" सही है।

Key Points
  • सूरज शब्द एकवचन शब्द है।
  • केश, नेत्र व रोम शब्द बहुवचन शब्द होते हैं।
  • सूरज के पर्याय
    • अंशुमान, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।
Additional Information
  • हिन्दी में निम्न शब्द सदैव बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं-
    • होश,आँसू, आदरणीय, व्यक्ति हेतु प्रयुक्त शब्द आप,दर्शन, भाग्य, दाम, हस्ताक्षर, प्राण, समाचार, बाल, लोग, होश, हाल-चाल।

वचन Question 2:

'गुरू जी आ रहे हैं।' वाक्य में 'वचन' प्रयोग है-

  1. एकवचन
  2. बहुवचन
  3. एकवचन के स्थान पर बहुवचन
  4. बहुवचन के स्थान पर एकवचन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : एकवचन के स्थान पर बहुवचन

वचन Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर 'एकवचन के स्थान पर बहुवचन' है

Key Points

  • 'गुरू जी आ रहे हैं।' वाक्य में 'वचन' प्रयोग है- एकवचन के स्थान पर बहुवचन
  • प्रस्तुत वाक्य में 'गुरु' तो एक है लेकिन आदर भाव होने के कारण बहुवचन के रूप में प्रयोग करेंगे
  • आदर या सम्मान सूचक शब्द सदैव बहुवचन के रूप में प्रयुक्त होते हैं। आदर सूचक शब्दों का प्रयोग व्यक्तिवाचक अथवा उपनाम वाचक संज्ञाओं के साथ किया जाता है।
  • महाराज, साहब, महाशय, जी, बहादुर, शास्त्री, स्वामी इत्यादि शब्द आदर सूचक शब्द होते हैं।
    • शंकर जी आए हैं।
    • साहब कल जयपुर आएंगे।
    • गुरूजी आज नहीं आये
    • गिरिराज महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
    • स्वामी जी ही कोई उपाय बताएंगे।
    • गांधीजी छुआछूत के विरोधी थे 

Additional Information

वचन- वचन का शाब्दिक अर्थ है – संख्यावाचन। अर्थात शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का पता चले, वचन कहलाता है। इसके दो भेद हैं- एकवचन और बहुवचन।

एकवचन

संज्ञा के जिस रूप से एक वस्तु, प्राणी या पदार्थ आदि का पता चलता है।

लड़का, गाय, बेटी आदि।

बहुवचन

संज्ञा के जिस रूप से एक से अधिक वस्तु, प्राणी या पदार्थ आदि का पता चलता है।

लड़के, गायें, बेटियाँ आदि।

वचन Question 3:

'डाकिया' शब्द का बहुवचन बताइए?

  1. डाकियो
  2. डाकियाँ
  3. डाकिएँ
  4. डाकिए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : डाकिए

वचन Question 3 Detailed Solution

'डाकिया' शब्द का बहुवचन डाकिए Key Pointडाकिया
  • परिभाषा - डाक विभाग का वह कर्मचारी जो पत्र, मनीआर्डर आदि घर-घर पहुँचाता है
  • वाक्य में प्रयोग - डाकिया यहाँ चार बजे आता है।
  • बहुवचन - डाकिए  
  • समानार्थी शब्द - पोस्टमैन
  • लिंग - पुल्लिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • मूल शब्द - डाक
  • प्रत्यय - इया
  • गणनीयता - गणनीय
  • संधि - स्वर

वचन Question 4:

निम्नलिखित में से बहुवचन शब्द का चयन कीजिए -

  1. गमला
  2. केला
  3. दर्शन
  4. तोता

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : दर्शन

वचन Question 4 Detailed Solution

दिये गए विकल्पों में से विकल्प 3 'दर्शन' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • उपरोक्त विकल्पों में से सही बहुवचन शब्द है - दर्शन
  • ‘दर्शन’ का अर्थ है - प्रेम, भक्ति और श्रद्धापूर्वक किसी को देखने की क्रिया या भाव।
  • विशेष इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग संस्कृत के आधार पर हिंदी में भी बहुधा बहुवचन में ही होता है।
  • जैसे - अब आप के दर्शन कब होगें।
  • अन्य सभी विकल्प एकवचन शब्द हैं।


 

Additional Information

वचन - 

शब्दों के उस रूप को जो किसी वस्तु के एक अथवा अनेक होने का बोध कराता है , उसे वचन कहते हैं। जिन शब्दों के माध्यम से संख्या की प्रतीति होती है , वहां वचन माना जाता है। इसके दो भेद है - एकवचन और बहुवचन 

एकवचन 

शब्द के जिस रूप से एक वस्तु या व्यक्ति का बोध होता है , उसे वचन कहते हैं।

जैसे – मेज , कुर्सी , राम , नदी , पर्वत आदि।

बहुवचन 

जिन शब्दों से बहुत सी वस्तुओं का बोध होता है , उसे बहुवचन कहा जाता है

 जैसे - कुर्सियां , पक्षियों , जानवरों , लड़कों आदि।

वचन Question 5:

निम्नलिखित में से किस शब्द का प्रयोग एकवचन में होता है ?

  1. सोना
  2. हस्ताक्षर
  3. प्राण
  4. दर्शन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सोना

वचन Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है - "सोना" lKey Points 

  • 'सोना' बहुवचन शब्द नहीं है l
  • द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण है, जिसे गिना नहीं जा सकता l पानी, घी, तेल, कोयला, चाँदी, सोना, फल, सब्जी, हिरा, लोहा, चीनी, आदि द्रव्य द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते है।
  • इन्हें गिना नहीं जाता बल्कि इन्हें मापा या फिर तोला जाता है।
  • सोना का एक 'नींद' भी होता है l
  • 'सोना' शब्द के साथ एकवचन क्रिया रूप का प्रयोग होता है l
  • उदाहरण :- उसके पास काफी सोना मिला है l
  • अन्य विकल्प :- हस्ताक्षर, प्राण और दर्शन  - बहुवचन शब्द है, और इनके साथ बहुवचन संज्ञा रूप का ही प्रयोग किया जाता है l

Additional Information 

वचन - संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो उसे वचन कहते हैं।

वचन के दो प्रकार हैं - 1. एकवचन, 2. बहुवचन

वचन

परिभाषा

उदाहरण

एकवचन

शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं

स्त्री, घोड़ा, नदी, रुपया इत्यादि।

बहुवचन

शब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं।

स्त्रियाँ, घोड़े, नदियाँ, रुपये इत्यादि।

वचन Question 6:

चुहियाँ किस शब्द का बहुवचन है?

  1. चूहा
  2. चुहिया
  3. चुहा
  4. चूहिया

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : चुहिया

वचन Question 6 Detailed Solution

  • चुहियाँ शब्द का एकवचन ‘चुहिया’ है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 2 चुहिया होगा।
  • अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

स्पष्टीकरण:

एकवचन

बहुवचन

चुहिया

चुहियाँ

Additional Information

अन्य विकल्प:

एकवचन

बहुवचन

चूहा

चूहे

शेष विकल्प वर्तनीगत अशुद्ध हैं।

वचन Question 7:

स्त्रीलिंग संज्ञाओं में यह 'एँ' विभक्ति लगती है, जब _______ प्रयोग होता है।

  1. बहुवचन
  2. एकवचन
  3. द्विवचन
  4. एकवचन और बहुवचन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : बहुवचन

वचन Question 7 Detailed Solution

स्त्रीलिंग संज्ञाओं में यह 'एँ' विभक्ति लगती है, जब बहुवचन प्रयोग होता है।

बहुवचन:-

  • शब्द के जिस रूप से अनेकता का बोध हो उसे बहुवचन कहते हैं।
    • जैसे- लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, माताएँ, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ, स्त्रियाँ, लताएँ, बेटे आदि।

Key Pointsहिंदी व्याकरण में वचन के दो भेद-

  1. एकवचन
  2. बहुवचन

संस्कृत व्याकरण में वचन के तीन भेद-

  1. एकवचन
  2. द्विवचन
  3. बहुवचन

Additional Informationएकवचन:-

  • शब्द के जिस रूप से एक ही वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं।
    • जैसे- लड़का, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, माला, पुस्तक, स्त्री, टोपी,  बंदर, मोर आदि।

द्विवचन:-

  • जिससे दो का बोध हो, अर्थात दो मात्रात्मक संख्या का बोध हो उसे द्विवचन कहते हैं। 
    • जैसे - दो घोड़े, दो लड़कियाँ, दो फल आदि। 

वचन Question 8:

सदा एकवचन में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को चुनिए :

  1. वर्षा, जनता
  2. होश, लोग
  3. हस्ताक्षर, जनता
  4. प्राण, बाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : वर्षा, जनता

वचन Question 8 Detailed Solution

सदा एकवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है - वर्षा, जनता

Key Points

  • सदा एकवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द वर्षा, जनता
    • जैसे - वर्षा होने पर मोर नाचने लगते हैं। अंग्रेजों ने भारतीय जनता पर बहुत अत्याचार किए।
  • संज्ञा के जिस रूप से एक व्यक्ति या एक वस्तु होने का ज्ञान हो, उसे एकवचन कहते है।
    • जैसे - लड़का, गाय, बन्दर, मोर, बेटी, घोडा, नदी,  पर्वत, रुपया, अध्यापक, केला, चिड़िया, संतरा आदि।

अन्य विकल्प -

  • सदा बहुवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द - 'होश, लोग, हस्ताक्षर, प्राण, बाल'

Important Points

  • कुछ शब्द सदैव एकवचन के रूप में ही प्रयोग होते हैं,
    • जैसे - बारिश, पानी, दूध, घी, दही, आकाश, जनता, सत्य, प्रेम आदि।
  • कुछ शब्द सदैव बहुवचन के रूप में ही प्रयोग होते हैं, 
    • जैसे - आँसू, दर्शन, प्राण, अक्षत, बाल, लोग, हस्ताक्षर, होश, नेत्र, समाचार, दाम आदि। 

Additional Informationबहुवचन:- 

  • शब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्ति या वस्तु होने का ज्ञान हो, उसे बहुवचन कहते है।
    • जैसे - लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, स्त्रियाँ, बेटे, बेटियाँ, केले, गमले, चूहे, तोते, घोड़े, लताएँ, गाड़ियाँ, रुपए आदि।

वचन Question 9:

निम्नलिखित में कौन-सा शब्द हमेशा बहुवचन में प्रयुक्त होता है?

  1. शिशु
  2. आँसू
  3. भक्ति
  4. ग्रंथ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : आँसू

वचन Question 9 Detailed Solution

सही  उत्तर विकल्प आँसू है।

Key Points

  • बहुवचन अर्थात जहाँ एक से अधिक वस्तुओं का बोध होता है।
  • ‘आँसू’ कभी एकवचन नहीं हो सकते क्योंकि आँसू की कभी गणना नहीं की जा सकती। 
  • इस प्रकार 'आँसू' शब्द का प्रयोग बहुवचन में होता है।  

Additional Information

कुछ शब्द सदैव बहुवचन के रूप में ही प्रयोग किये जाते हैं। जैसे - हस्ताक्षर, आँसू, दर्शन, प्राण, दाम, अक्षत, लोग आदि ।

वचन Question 10:

गौ का सामान्य बहुवचन दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है?

  1. गाय
  2. गौ-गौ
  3. गौएँ
  4. गायें

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : गौएँ

वचन Question 10 Detailed Solution

  • गौएँ यहाँ सही विकल्प है, अन्य सभी विकल्प तर्क हीन है। अत: सही विकल्प गौएँ ही होगा।

 

  • गौ का बहुवचन :- गौएँ होगा
  • गाय का बहुवचन :- गायें होगा।
  • यह एक देशज भाषा का शब्द है। अत: गौ के लिए :- गौएँ सही विकल्प होगा। तथा गाय के लिए गायें, परन्तु यहाँ गौ है तो गौएँ ही सही विकल्प होगा।

Additional Information

विशेष:

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे 'वचन' कहते है।

वचन के दो प्रकार निम्न हैं-

  1. एकवचन
  2. बहुवचन

 

  1. एकवचन - जो एक संख्या को दर्शाता है। जैसे- गाय चर रही है, रोहन रो रहा है।
  2. बहुवचन - जो एक से अनेक संख्या को दर्शाते है। जैसे- गायें चर रही है, बच्चे खेल रहे हैं।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti plus mpl teen patti teen patti bonus teen patti sequence teen patti online game