काल रूपांतरण MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for काल रूपांतरण - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్లోడ్ కరెన్
Last updated on Mar 11, 2025
Latest काल रूपांतरण MCQ Objective Questions
Top काल रूपांतरण MCQ Objective Questions
काल रूपांतरण Question 1:
मोहन आएगा, सीता जाएगी। - वाक्य का भूतकाल रूप होगा -
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 1 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में विकल्प 1 "मोहन आया, सीता गई।" सही है। अन्य विकल्प अनुचित हैं।
Key Points
- 'मोहन आया, सीता गई।' यह उपर्युक्त वाक्य का सही भूतकाल रूप होगा।
- अन्य विकल्पों का विश्लेषण:
मोहन और सीता आएँगे। |
भविष्यकाल। |
मोहन आ रहा है, सीता जा रही है। |
वर्तमान काल। |
मोहन आ रहा है, सीता जा रहे हैं। |
यह व्याकरण की दृष्टि से गलत वाक्य है। |
Additional Information
- क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है।
- काल के तीन भेद होते है-
- वर्तमान काल (present Tense) - जो समय चल रहा है।
- भूतकाल(Past Tense) - जो समय बीत चुका है।
- भविष्यत काल (Future Tense) - जो समय आने वाला है।
- भूतकाल का अर्थ:- बीता हुआ
- क्रिया के जिस रूप से बीते हुये समय का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं भूतकाल के वाक्यों के अंत में था, थे, थी, जैसे शब्द आते हैं, इन्हीं शब्दों से भूतकाल की पहचान होती हैं। जैसे-
- मैं खाना खा रहा था।
- मैं सो रहा था।
- भूतकाल के मुख्यतः सात प्रकार होते हैं।
- सामान्य भूतकाल
- आसन्न भूतकाल
- पूर्ण भूतकाल
- अपूर्ण भूतकाल
- संदिग्ध भूतकाल
- हेतुहेतुमद् भूतकाल
- समयकालीन भूतकाल
काल रूपांतरण Question 2:
'अध्यापक पढ़ाते हैं।' - वाक्य का 'संदिग्ध वर्तमान काल' में परिवर्तित रुप है-
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 2 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से विकल्प 3 ‘अध्यापक पढ़ाते होंगे’। 'संदिग्ध वर्तमान काल' में परिवर्तित रुप है।
Key Points
- अध्यापक पढ़ाते हैं। - वाक्य का 'संदिग्ध वर्तमान काल' में परिवर्तित रुप है - अध्यापक पढ़ाते होंगे।
- अन्य विकल्पों का विश्लेषण –
वाक्य | काल |
अध्यापक पढ़ाएंगे। | भविष्य काल |
अध्यापक नहीं पढ़ाते है। |
सामान्य वर्तमान काल |
अध्यापक को पढ़ाना नहीं आता। |
सामान्य वर्तमान काल |
Additional Information
- क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है।
- काल के तीन भेद होते है-
- वर्तमान काल (present Tense) - जो समय चल रहा है।
- भूतकाल(Past Tense) - जो समय बीत चुका है।
- भविष्यत काल (Future Tense)- जो समय आने वाला है।
- वर्तमान काल:- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का बोध होता है, उसे वर्तमान काल कहते है।
- जैसे-
- पिता जी समाचार सुन रहे हैं।
- प्रियंका स्कूल जाती हैं।
- वर्तमान काल के पाँच भेद होते है-
- सामान्य वर्तमानकाल
- पूर्ण वर्तमानकाल
- संदिग्ध वर्तमानकाल
- तत्कालिक वर्तमानकाल
- संभाव्य वर्तमानकाल
- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है। अथार्त जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं।
काल रूपांतरण Question 3:
हम कक्षा में पढ़ेंगे। - वाक्य का वर्तमान काल में परिवर्तित रूप है-
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 3 Detailed Solution
सही उत्तर है - "हम कक्षा में पढ़ रहे हैं।"
Key Points
- हम कक्षा में पढ़ रहे हैं। - यह वर्तमान काल का उदाहरण है क्योंकि यहां पर पढ़ाई की क्रिया वर्तमान समय में चल रही है l
- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में मौजूद कोई स्थिति या किसी घटना के होने का संकेत मिलता है उसे 'वर्तमान काल' कहते हैं।
- हम कक्षा में पढ़ेंगे। - प्रश्न में दिया गया यह वाक्य भविष्य काल का उदाहरण है l
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- हम कक्षा में पढ़ने वाले हैं। - यह भविष्य काल का उदाहरण है l
- हम कक्षा में पढ़ रहे थे। - यह अपूर्ण भूतकाल का उदाहरण है l
- हम कक्षा में पढ़ सकते हैं। - यह संभाव्य भविष्यत काल का उदाहरण है l
Additional Information
- क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है।
- सामान्य भविष्यत काल :- क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य ढंग से होने का पता चलता है, उसे सामान्य भविष्यत काल कहते हैं।
- इससे यह प्रकट होता है कि क्रिया सामान्यतः भविष्य में होगी।
- जैसे-
- बच्चे कैरमबोर्ड खेलेंगे।
- वह घर जायेगा।
- अपूर्ण भूतकाल :- जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कार्य सम्पन्न नहीं हुआ था - अभी चल रहा था, उसे अपूर्ण भूत कहते हैं।
- जैसे -
- सुरेश गीत गा रहा था।
- रीता सो रही थी।
- सम्भाव्य भविष्यत काल:- क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता है, उसे सम्भाव्य भविष्यत काल कहते हैं।
- जिससे भविष्य में किसी कार्य के होने की सम्भावना हो।
- जैसे -
- शायद चोर पकड़ा जाए।
- परीक्षा में शायद मुझे अच्छे अंक प्राप्त हों।
काल रूपांतरण Question 4:
मैं अपने मित्रों के साथ खेल रहा हूँ। - वाक्य का भूतकाल रूप होगा-
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 4 Detailed Solution
- मैं अपने मित्रों के साथ खेल रहा हूँ। - इस वाक्य में सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है l
- सामान्य वर्तमान काल -
- क्रिया के जिस रूप से कार्य के सामान्य रूप से चलने वाले समय (काल) में होने का बोध होता है, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं l
- इसमें क्रिया के साथ ता, ती, ते, हूँ, हो, है आदि लगाया जाता है l
- इस वाक्य का भूतकाल रूप है -
- मैं अपने मित्रों के साथ खेल रहा था l
- क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय के पूरा होने का पता चलता हो, वह सामान्य भूतकाल कहलाता है। इस वाक्य में अपूर्ण भूतकाल का इस्तेमाल है, क्योंकि यहां "खेल रहा था" से पता चलता है कि खेल भूतकाल में जारी था l
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- मैं खेल रहा हूँ। - गलत है क्योंकि यहां सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है l
- मैं अपने मित्रो के साथ खेलने वाला हूँ।, मैं अपने मित्रो के साथ खेलने जाऊँगा। - यहां सामान्य भविष्य काल का प्रयोग हुआ है l
Additional Information
- काल की परिभाषा:- क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का बोध होता है , उसे काल कहते हैं l
- सामान्य भविष्य काल -
- क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में सामान्य रूप से होने का बोध हो, उसे सामान्य भविष्यकाल कहते हैं l
- सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण:-
- राधिका खाना खाती है l
- मैं रोज़ स्कूल जाता हूँ l
- भूतकाल के उदाहरण:-
- वो बच्चा तो गया l
- मैं कल इस वक्त अपने पिताजी के साथ छत पर घूम रहा था l
- सामान्य भविष्य काल उदाहरण:-
- आज वर्षा होगी l
- हम इंदौर जाएँगे l
काल रूपांतरण Question 5:
विजय महेश से लड़ रहा है। - वाक्य का भूतकाल रूप होगा-
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 5 Detailed Solution
सही विकल्प "विजय महेश से लड़ रहा था।" है।
Key Points
- विजय महेश से लड़ रहा है। - वाक्य का भूतकाल विजय महेश से लड़ रहा था। होगा
अन्य विकल्प:-
- विजय महेश से लड़ेगा। - भविष्यतकाल
- विजय महेश से लड़ने वाला है। - संभाव्य भविष्यतकाल
- विजय और महेश लड़ रहे हैं। - अपूर्ण वर्तमान काल
Additional Information
- काल - समय, क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे ‘काल’ कहते है।
- जैसे -
- सीता गाना गा रही थी (भूतकाल)
- सीता गाना गा रही है (वर्तमानकाल)
- सीता गाना गाएगी (भविष्यतकाल )
इन तीनों वाक्यों में कर्ता एवं क्रिया एक ही है लेकिन किए जाने का समय अलग अलग है।
- काल के तीन भेद हैं –
- वर्तमानकाल (Present Tense)
- भूतकाल (Past Tense)
- भविष्यतकाल (Future Tense)
काल रूपांतरण Question 6:
'वह सो रहा है।' -वाक्य का 'अपूर्ण भूतकाल' में परिवर्तित रूप है-
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 6 Detailed Solution
- 'वह सो रहा है।' - वाक्य का 'अपूर्ण भूतकाल' में परिवर्तित रूप है - "वह सो रहा था।"।
- वह सो रहा है - सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है l
- जिस क्रिया से क्रिया के सामान्य रूप का वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
- अपूर्ण भूतकाल -
- क्रिया के जिस रूप से कार्य का होना बीते समय में प्रकट हो, पर पूरा होना प्रकट न हो वहाँ अपूर्ण भूतकाल कहते है ।
- उदाहरण-
- श्रीया खाना रही थी।
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- वह सो गया। - सामान्य भूतकाल का उदाहरण है l
- वह सो चुका होगा। - संदिग्ध भूतकाल काल का उदाहरण है l
- वह सो रहा होगा। - संदिग्ध वर्तमान काल का उदाहरण है l
- क्रिया के जिस रूप में कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है, उसे "काल" कहा जाता है। क्रिया के उस रूपांतर को काल कहा जाता है जिससे उसके कार्य व्यापार का समय और उसके पूर्ण अथवा अपूर्ण आस्था का बोध होता हो। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो काल का अर्थ होता है 'समय'।
- काल के भेद-
- वर्तमान काल - जो समय चल रहा है।
- भूतकाल - जो समय बीत चुका है।
- भविष्यत काल - जो समय आने वाला है।
- अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण:-
- मै निबंध लिख रहा था l
- सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण:-
- हम फिल्म देख रहे हैं l
- विकल्पों में दिए गए काल संबंधी जानकारी:-
- सामान्य भूतकाल- क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
- जैसे - मोहन आया। सीता गयी।
- क्रिया के जिस रूप से भूतकाल का बोध तो हो किन्तु कार्य के होने में संदेह हो वहाँ संदिग्ध भूतकाल होता है।
- उदाहरण - राम ने पत्र लिखा होगा।
- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है।
- उदाहरण - रीमा पढ़ाई कर रही होगी ।
काल रूपांतरण Question 7:
हम कक्षा में पढ़ेंगे। - वाक्य का वर्तमान काल में परिवर्तित रूप है-
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 7 Detailed Solution
सही उत्तर है - "हम कक्षा में पढ़ रहे हैं।"
Key Points
- हम कक्षा में पढ़ रहे हैं। - यह वर्तमान काल का उदाहरण है क्योंकि यहां पर पढ़ाई की क्रिया वर्तमान समय में चल रही है l
- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में मौजूद कोई स्थिति या किसी घटना के होने का संकेत मिलता है उसे 'वर्तमान काल' कहते हैं।
- हम कक्षा में पढ़ेंगे। - प्रश्न में दिया गया यह वाक्य भविष्य काल का उदाहरण है l
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- हम कक्षा में पढ़ने वाले हैं। - यह भविष्य काल का उदाहरण है l
- हम कक्षा में पढ़ रहे थे। - यह अपूर्ण भूतकाल का उदाहरण है l
- हम कक्षा में पढ़ सकते हैं। - यह संभाव्य भविष्यत काल का उदाहरण है l
Additional Information
- क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है।
- सामान्य भविष्यत काल :- क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य ढंग से होने का पता चलता है, उसे सामान्य भविष्यत काल कहते हैं।
- इससे यह प्रकट होता है कि क्रिया सामान्यतः भविष्य में होगी।
- जैसे-
- बच्चे कैरमबोर्ड खेलेंगे।
- वह घर जायेगा।
- अपूर्ण भूतकाल :- जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कार्य सम्पन्न नहीं हुआ था - अभी चल रहा था, उसे अपूर्ण भूत कहते हैं।
- जैसे -
- सुरेश गीत गा रहा था।
- रीता सो रही थी।
- सम्भाव्य भविष्यत काल:- क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता है, उसे सम्भाव्य भविष्यत काल कहते हैं।
- जिससे भविष्य में किसी कार्य के होने की सम्भावना हो।
- जैसे -
- शायद चोर पकड़ा जाए।
- परीक्षा में शायद मुझे अच्छे अंक प्राप्त हों।
काल रूपांतरण Question 8:
गीता फिल्म देख रही थी। - वाक्य का वर्तमान काल में परिवर्तित रूप है-
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 8 Detailed Solution
- गीता फिल्म देख रही थी। - यह वाक्य भूतकाल का उदाहरण है l
- क्रिया के जिस रूप से बीते हुये समय का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं भूतकाल के वाक्यों के अंत में था, थे, थी, जैसे शब्द आते हैं इन्हीं शब्दों से भूतकाल की पहचान होती हैं।
- मैं खाना खा रहा था।
- मैं सो रहा था।
- वाक्य का वर्तमान काल में परिवर्तित रूप है - "गीता फिल्म देख रही है।"
- क्रिया के जिस रुप से वर्तमान समय में किसी कार्य के सामान्य रूप से होने का बोध हो उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
- अंकित पुस्तक पढ़ता है।
- गरिमा गाना गाती है।
अन्य विकल्पों का विश्लेषण :-
- कल गीता ने फिल्म देखी थी। - सामान्य भूतकाल का उदाहरण है l
- गीता फिल्म देखने वाली है।, गीता फिल्म देखेगी। - सामान्य भविष्य काल के उदाहरण है l
Additional Information
- काल की परिभाषा:-
- क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का बोध होता है , उसे काल कहते हैं l
- सामान्य भविष्य काल -
- क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में सामान्य रूप से होने का बोध हो, उसे सामान्य भविष्यकाल कहते हैं l
- सामान्य भविष्य काल उदाहरण:-
- आज वर्षा होगी l
- हम इंदौर जाएँगे l
काल रूपांतरण Question 9:
'वह प्रतिदिन व्यायाम करता है।' - वाक्य का 'संदिग्ध वर्तमान काल' में रूपांतरित वाक्य है -
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 9 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘वह प्रतिदिन व्यायाम करता होगा।’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- "वह प्रतिदिन व्यायाम करता है।" वाक्य का संदिग्ध वर्तमान काल - "वह प्रतिदिन व्यायाम करता होगा।"
- अन्य विकल्प:-
क्या वह प्रतिदिन व्यायाम करता है? |
अपूर्णवर्तमान काल |
वह प्रतिदिन व्यायाम कर रहा है। |
अपूर्णवर्तमान काल |
वह प्रतिदिन व्यायाम नहीं करता है। |
अपूर्णवर्तमान काल |
Additional Information
- काल - काल का अर्थ है समय, क्रिया के जिस रूप से किसी काम के होने का बोध हो उसे काल कहते है।
- काल के तीन भेद हैं:
- वर्तमान काल
- भूतकाल
- भविष्य काल
काल रूपांतरण Question 10:
गीता फिल्म देख रही थी। - वाक्य का वर्तमान काल में परिवर्तित रूप है-
Answer (Detailed Solution Below)
काल रूपांतरण Question 10 Detailed Solution