रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for रिक्त स्थानों की पूर्ति - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్లోడ్ కరెన్
Last updated on Mar 12, 2025
Latest रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Objective Questions
Top रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Objective Questions
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 1:
सर्वनाम का रूपांतरण _________ की दृष्टि से होता है। - रिक्त स्थान के लिए उचित विकल्प है-
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 1 Detailed Solution
सर्वनाम का रूपांतरण पुरुष, वचन और कारक की दृष्टि से होता है। - रिक्त स्थान के लिए उचित विकल्प है।
Key Points
- सर्वनाम, जो कि संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होता है, उसमें इन तीनों पहलुओं के आधार पर रूपांतरण होता है:
- पुरुष (उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष, अन्य पुरुष)
- वचन (एकवचन, बहुवचन)
- कारक (कर्ता, कर्म, सम्प्रदान आदि)
- इस प्रकार, सही विकल्प है: पुरुष, वचन और कारक
Important Points
- पुरुषवाचक सर्वनाम-
- संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम होते हैं
- जो किसी व्यक्ति, जीव, या वस्तु को दर्शाते हैं। यह सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं:
- उत्तम पुरुष (मैं, हम), मध्यम पुरुष (तू, तुम, आप), और अन्य पुरुष (वह, वे, यह, ये)।
- वचन-
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के जिस रूप से हमें संख्या का पता चले उसे वचन कहते हैं।
- वचन के प्रकार-
- एकवचन (जैसे- लड़का, गाय, बच्चा आदि।)
- बहुवचन (जैसे-लड़के, बच्चे, कपड़े, पुस्तकें, आदि।)
- कारक-
- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं।
- हिन्दी में कारक आठ हैं- कर्त्ता, कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान, संबंध, अधिकरण और सम्बोधन।
- जैसे- "मोहन ने पुस्तक से पत्र लिखा।" में, "मोहन" कर्ता कारक है, और "पुस्तक से" करण कारक है,
- क्योंकि इससे पता चलता है कि पत्र किस साधन से लिखा गया है।
Additional Informationलिंग-
- शब्द के जिस रूप से यह पता चले कि वह पुरुष (नर) जाति का है या स्त्री (मादा) जाति का, व्याकरण में उसे लिंग कहते हैं।
- लिंग के दो भेद होते हैं -पुल्लिंग और स्त्रीलिंग।
संज्ञा-
- किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
- जैसे – मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास (भाव), किताब, टेबल(वस्तु) आदि।
विशेषण-
- संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द 'विशेषण' कहलाते हैं।
- जैसे - बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि।
विकारी-
- वे शब्द होते हैं जिनमें लिंग, वचन, कारक, आदि के कारण परिवर्तन (विकार) होता है ये शब्द संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, और क्रिया में आते हैं।
- उदाहरण के लिए, 'कुत्ता', 'कुत्ते', 'कुत्तों' विकारी शब्द हैं क्योंकि उनका रूप वचन के अनुसार बदलता है।
अविकारी-
- जो शब्द जैसे होते है तथा जिनमें कोई परिवर्तन नहीं होता।
- जो शब्द लिंग, वचन, कारक, पुरूष और काल के कारण नहीं बदलते,
- वे अविकारी शब्द कहलाते हैं। इन्हें अव्यय भी कहा जाता है।
- उदाहरण:
- क्रिया-विशेषण: जल्दी, धीरे, बहुत, कम, आदि।
- संबंधबोधक: में, पर, को, से, आदि।
- समुच्चयबोधक: और, लेकिन, परंतु, क्योंकि, आदि।
- विस्मयादिबोधक: हे, अरे, वाह, आदि।
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 2:
रमेश राम के मामा के भाई का पुत्र है अतः वह उसका _______ है। वाक्य में संबंधवाची शब्द का प्रयोग कर उसे पूर्ण करें।
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 2 Detailed Solution
विकल्प 3 'ममेरा भाई' सही है।
Key Points
- रमेश राम के मामा के भाई का पुत्र है अतः वह उसका ममेरा भाई है।
- अन्य विकल्प यहां उपयुक्त नहीं बैठते।
Additional Information
- जिन शब्दों से दो या दो से अधिक व्यक्तियों के मध्य किसी प्रकार के सम्बन्ध का ज्ञान हो उन्हें संबंधवाची शब्द कहते हैं।
- जैसे:- चचेरा, फुफेरा, भाई, बहिन आदि।
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 3:
जिस प्रकार गधा मूर्खता का प्रतीक होता है, उसी तरह गीदड़____________का प्रतीक होता है।
उचित संबंधवाची शब्दावली से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 3 Detailed Solution
- संबंधी वाची शब्द जोड़ने के बाद संपूर्ण वाक्य:-
- जिस प्रकार गधा मूर्खता का प्रतीक होता है, उसी तरह गीदड़ कायरता का प्रतीक होता है।
- जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए, वे शब्द “सम्बन्धवाचक सर्वनाम” कहलाते हैं।
- सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग वाक्य में दो शब्दों को जोड़ने के लिए भी किया जाता है।
- जैसे- जैसे-जिसका, जो कि, जो-सो, जितना -उतना आदि।
- यहां पर मूर्खता और कायरता भी आपस में संबंध रखते हैं l
- गीदड़ के साथ कायरता शब्द का संबंध बहुत पुराना है l
- कायरता का अर्थ है - डरपोक होने की प्रवृत्ति l
अन्य विकल्पों के अर्थ :-
- वीरता, साहस दोनों का अर्थ है:-
- हिम्मत पूर्ण व्यवहार l
- विशालता का अर्थ है:-
- भव्यता या बहुत बड़ा होना l
Additional Information
- कायरता शब्द से बने अन्य वाक्य :-
- हमारे स्वतंत्रता सेनानी हमें सिखा कर गए हैं की कायरता से भली मौत है l
- युद्ध के मैदान में कभी कायरता नहीं दिखानी चाहिए l
- एक क्षत्रिय के लिए कायरता से बड़ा कोई अपमान नहीं l
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 4:
यह ____ बहन है। उपर्युक्त में से कौन सा पद प्रयुक्त होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 4 Detailed Solution
- यहाँ पर इस वाक्य में मेरी बहन संगत विकल्प है। अतः अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- यहाँ पर कारक और वचन दोनों का प्रसंग है:
- मेरा शब्द पुल्लिंग जाति के लिए प्रयोग में आता है, और
- मेरी शब्द स्त्रीलिंग जाति का बोध करवाने के लिए।
- अत: बहन स्त्रीलिंग शब्द है इसलिए मेरी शब्द का प्रयोग उचित है।
Additional Information
- कारक की परिभाषा: क्रिया को केंद्र में रखकर कार्य की दशा बताने वाले शब्दों को हम कारक कहते है
- जैसे: पेड़ से पत्ता गिरता है यहाँ पर गिरने की क्रिया से हमे अलगाव का भाव दिखाई देता है,अतः अपादान कारक होगा।
- मेरी बहन इस प्रसंग में सम्बन्ध कारक होगा क्योंकि यहाँ सम्बन्ध की बात हो रही है।
- कारक वाक्य को अर्थ प्रदान करने के लिए सहायता करता है इसलिये कारक व्याकरण में महत्वपुर्ण स्थान रखता है सम्बन्ध कारक षष्ठी विभक्ति को कहा जाता है।
- जैसे: राम दशरथ का पुत्र है इसमें 'का' यह सम्बन्ध दिखा रहा है, अतः यह वाक्य सम्बन्ध कारक का उदाहरण होगा