पदबंध MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for पदबंध - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Mar 13, 2025

পাওয়া पदबंध उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন पदबंध MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest पदबंध MCQ Objective Questions

Top पदबंध MCQ Objective Questions

पदबंध Question 1:

'तुम दौड़कर चलते हो।' रेखांकित पदबंध का उदाहरण है -

  1. विशेषण
  2. क्रिया-विशेषण
  3. संज्ञा
  4. सर्वनाम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सर्वनाम

पदबंध Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर 'सर्वनाम' हैं।

  • 'तुम दौड़कर चलते हो।' रेखांकित पदबंध सर्वनाम का उदाहरण हैं।
  • सर्वनाम वे शब्द होते हैं जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं।
  • जैसे - तू, तुम, वे आदि।

Key Points अन्य विकल्पों का विश्लेषण:

  • विशेषण: जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताते है उन्हें विशेषण कहते है।
  • जैसे:- राम काला है।
  • राम :- संज्ञा
  • काला:- विशेषण
  • क्रिया विशेषण: जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चलता है, उन शब्दों को हम क्रिया विशेषण कहते हैं।
  • जैसे- वह धीरे - धीरे चलता है -
  • इस वाक्य में चलता क्रिया है और धीरे - धीरे उसकी विशेषता है।
  • संज्ञा - किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है। 
  •  जैसे:- मोहन जाता है। इसमें मोहन नामक व्यक्ति संज्ञा नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति का नाम “मोहन” संज्ञा है।

पदबंध Question 2:

'किसी न किसी तरह' में कौन सा पदबन्ध है?

  1. क्रिया-विशेषण पदबन्ध
  2. विशेषण पदबन्ध
  3. सर्वनाम पदबन्ध
  4. संज्ञा पदबन्ध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : क्रिया-विशेषण पदबन्ध

पदबंध Question 2 Detailed Solution

किसी ना किसी तरह से मे क्रिया विशेषण पदबन्ध है।

क्रिया विशेषण पदबन्ध :- क्रिया विशेषण के स्थान पर प्रयोग होने वाले एकाधिक पदों का समूह क्रिया विशेषण पदबंध कहलाता है।जैसे =किसी न किसी, धीरे - धीरे, तक, भी आदि |
Additional Informationअन्य पदबंधो का विश्लेषण -जब कोई शब्द वाक्य में प्रयुक्त होता है तो उसे पद कहते हैं और जब एक से अधिक पद मिलकर व्याकरणिक इकाई का काम करते हैं, तब उस बँधी हुई इकाई को ‘पदबन्ध‘ कहते हैं।अतः पदबन्ध में एक से अधिक पद होते हैं, वे सब परस्पर बद्ध होते हैं तथा वे मिलकर एक स्वतंत्र इकाई के रूप में घटक बनाते हैं।

संज्ञा-पदबंध  वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है। उदाहरण - चार ताकतवर मजदूर इस भारी चीज को उठा पाए।
विशेषण पदबंध वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है। उदाहरण - उसका घोड़ा अत्यंत सुंदर, फुरतीला और आज्ञाकारी है।
सर्वनाम पदबंध  वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है। उदाहरण-विरोध करने वाले लोगों में से कोई नहीं बोला।

पदबंध Question 3:

'गंगा यमुना वाला देश भारत ही है‘ इस वाक्य में कौन सा पदबंध है?-

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. क्रिया पदबंध
  4. क्रिया विशेषण पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संज्ञा पदबंध

पदबंध Question 3 Detailed Solution

‘संज्ञा पदबंध’ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही विकल्प संज्ञा पदबंध है।
Key Points 

विवरण

वाक्यों में संज्ञा का कार्य करने वाल पद समूह को संज्ञा पदबंध कहलाते है। जैसे – अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे।
Additional Information 

अन्य विकल्प

पदबंध

परिभाषा

सर्वनाम पदबंध

वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।

जैसे – लोगों में से कुछ नहीं बोला।

क्रिया पदबंध

वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
क्रिया पदबंध में मुख्य क्रिया पहले आती है। उसके बाद अन्य क्रियाएँ मिलकर एक समग्र इकाई बनाती है। यही 'क्रिया पदबंध' है।

जैसे – वह बाजार की ओर आया होगा

क्रिया विशेषण पदबंध

क्रिया विशेषण की जगह प्रयुक्त होनेवाली एकाधिक पदों का समूह ‘क्रिया विशेषण’ कहलाते है।

जैसे – कौसल्या सप्ताह के अंत तक आ जाएगी।

पदबंध Question 4:

परिश्रम करने वाला छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण होगा।’ में रेखांकित पदबंध पहचानिए।

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संज्ञा पदबंध

पदबंध Question 4 Detailed Solution

परिश्रम करने वाला छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण होगा।’ में ‘कौन परीक्षा में उत्तीर्ण होगा?’ प्रश्न पूछने पर उत्तर होगा ‘परिश्रम करने वाला छात्र’। अत: विकल्प 1 ‘संज्ञा पदबंध’ यहाँ सही उत्तर है।

Key Points

  • संज्ञा पदबंध- जो पदबंध वाक्य में संज्ञापद का कार्य करते हैं, वे 'संज्ञा पदबंध' कहलाते है।
  • इसको पहचानने का तरीका ‘कौन’ और ‘क्या’ प्रश्न पूछकर मिल जाता है।

Additional Information

सर्वनाम पदबंध

वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।

विरोध करने वालो में से कोई नहीं बोला।

विशेषण पदबंध

जब एक से अधिक पद एक साथ जुड़कर विशेषण का कार्य करते हैं, अर्थात जहां शीर्ष पद विशेषण हो, तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं।

मोहन बहुत नेक, निष्पक्ष और परिश्रमी लड़का है।

क्रिया पदबंध

वह पदबंध जो वाक्य में क्रिया का कार्य करे, क्रिया पदबंध कहलाता है।

मुझे रिया घर से दिखाई दे रही है।

पदबंध Question 5:

‘चोट खाए हुए तुम भला क्या खेलोगे।’ में रेखांकित पदबंध पहचानिए।

  1. विशेषण पदबंध
  2. संज्ञा पदबंध
  3. सर्वनाम पदबंध
  4. क्रिया पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सर्वनाम पदबंध

पदबंध Question 5 Detailed Solution

चोट खाए हुए तुम भला क्या खेलोगे।’ में ‘भला क्या खेलोगे?’ प्रश्न पूछने पर उत्तर होगा ‘चोट खाए हुए तुम’। अत: ‘सर्वनाम पदबंध’ सही उत्तर है।

Key Points

  • सर्वनाम पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।
  • सर्वनाम पदबंध वाक्य में सर्वनाम का कार्य करने वाले तुम, वह, इस, मैं जैसे शब्द होते हैं।

Additional Information

संज्ञा पदबंध

वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।

यह पेड़ तो किसी बड़े और तेज धार वाले कुल्हाड़ी से ही कट सकता है।

विशेषण पदबंध

वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।

शेर के सामने बलवान आदमी।

क्रिया पदबंध

वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।

पूछा जा सकता है।

पदबंध Question 6:

‘अरुण धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ पहुंचा।’ में रेखांकित पदबंध पहचानिए।

  1. सर्वनाम पदबंध
  2. संज्ञा पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया-विशेषण पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : क्रिया-विशेषण पदबंध

पदबंध Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर 'क्रिया-विशेषण पदबंध' है।
Key Points

  • ‘अरुण धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ पहुंचा।’ इस वाक्य में ‘कैसे’ प्रश्न करने पर उत्तर होगा ‘धीरे-धीरे चलते हुए’ अर्थात क्रिया में कितना, कैसे, कहाँ, कब पूछने से जो उत्तर प्राप्त होता है, वही ‘क्रिया-विशेषण पदबंध’ होता है। 
  • क्रिया-विशेषण पदबंध- वाक्य की जो व्याकरणिक इकाई वाक्य में क्रिया विशेषण का काम करे, उसे क्रिया ‘विशेषण पदबंध’ कहते हैं।
  • इसे पहचानने का तरीका है कि इसमें क्रिया की विशेषता का बोध होता है इसमें क्रिया के साथ कितना, कहाँ, कैसे और कब आदि लगाकर प्रश्न बनाए जाते हैं।  

Additional Information 

स्पष्टीकरण-

सर्वनाम पदबंध

वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।

शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।

संज्ञा पदबंध

वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है। इसको पहचानने का तरीका ‘कौन’ और ‘क्या’ प्रश्न पूछकर मिल जाता है।

राम ने लंका के राजा रावण को मार गिराया।

विशेषण पदबंध

वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।

उस घर के कोने में बैठा हुआ आदमी जासूस है।

पदबंध Question 7:

राम ने लंका के राजा रावण को मार गिराया। प्रस्तुत वाक्य में कौन सा पदबंध है ?

  1. क्रिया पदबंध
  2. क्रिया विशेषण पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. संज्ञा पदबंध
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : संज्ञा पदबंध

पदबंध Question 7 Detailed Solution

राम ने लंका के राजा रावण को मार गिराया। प्रस्तुत वाक्य में "संज्ञा पदबंध" है। 

Key Points

  • उपर्युक्त वाक्य में  लंका के राजा रावण  संज्ञा पदबंध' है। में चार पद है। 
  • किन्तु वे मिलकर एक ही पद अर्थात संज्ञा का कार्य कर रहे हैं।
  • पदबंध का अंतिम अथवा शीर्ष शब्द रावण संज्ञा है अन्य सभी पद उसी पर आश्रित है।  

Additional Information

  • जब दो या दो से अधिक पद मिलकर एक पद का कार्य करते हैं तब उन्हें पदबंध कहा जाता है।

मुख्य पद के आधार पर पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं-

पदबंध परिभाषा  उदाहरण 
संज्ञा-पदबंध वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।
  • अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे।
सर्वनाम पदबंध वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।
  • शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।
विशेषण पदबंध वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।
  • तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पहुँचती हैं।
क्रिया पदबंध वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
  • वह बाजार की ओर आया होगा।
क्रियाविशेषण या अव्यय पदबंध

वह पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।

दूसरे शब्दों में- जब कई पद मिलकर क्रियाविशेषण पद का कार्य करते हैं, तो उसे क्रियाविशेषण या अव्यय पदबंध कहा जाता हैं।

इस पदबंध का अंतिम शब्द अव्यय होता है। 

  • सुबह से शाम तक वह बैठा रहा।

पदबंध Question 8:

‘मोहन घर से लौटकर कहने लगा कि उसका मन नहीं लग रहा है’ – इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है

  1. संज्ञा पदबंध
  2. क्रिया पदबंध
  3. क्रिया विशेषण पदबंध
  4. समुच्चय बोधक पदबंध

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : क्रिया विशेषण पदबंध

पदबंध Question 8 Detailed Solution

‘मोहन घर से लौटकर कहने लगा कि उसका मन नहीं लग रहा है’ – इस वाक्य में रेखांकित पदबंध 'क्रिया - विशेषण पदबंध' है। शेष विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'क्रिया - विशेषण पदबंध' है।
Key Points 

पदबंध- जब दो या दो से अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्र्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं। जैसे - नदी कल-कल करती हुई बह रही थी। पदबंध के पाँच भेद हैं -

पदबंध

परिभाषा

उदाहरण

संज्ञा

वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।

राम ने लंका के राजा रावण को मार गिराया।

विशेषण

वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।

उस घर के कोने में बैठा हुआ आदमी जासूस है।

सर्वनाम

वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।

शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।

क्रिया

वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
क्रिया पदबंध में मुख्य क्रिया पहले आती है। उसके बाद अन्य क्रियाएँ मिलकर एक समग्र इकाई बनाती है।

मुझे सोहन छत से दिखाई दे रहा है।

अव्यय

पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।
इस पदबंध का अंतिम शब्द अव्यय होता है।

वह अपने सामान के साथ वह आगरा चला गया।

पदबंध Question 9:

निम्नलिखित में से पदबन्ध की विशेषता नहीं है :

  1. एक से अधिक पद होते हैं।
  2. ये पद एक इकाई के रूप में सम्बद्ध होते हैं।
  3. इसमें क्रिया नहीं होती।
  4. इसके आरंभ में अधिकतर कि, जितना आदि होते हैं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : इसके आरंभ में अधिकतर कि, जितना आदि होते हैं।

पदबंध Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर है - इसके आरंभ में अधिकतर कि, जितना आदि होते हैं।
 Key Points

  • पदबंध में आरम्भ में अधिकतर कि, जितना आदि नहीं होते हैं। 
  • पदबंध क्या है ?
    • जब दो या अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्र्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं। वाक्य के उस भाग को, जिसमें एक से अधिक पद परस्पर सम्बद्ध होकर अर्थ तो देते हैं, किन्तु पूरा अर्थ नहीं देते- पदबन्ध या वाक्यांश कहते हैं। जैसे-
      1. सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र जीत गया।
      2. यह लड़की अत्यंत सुशील और परिश्रमी है।
      3. नदी बहती चली जा रही है
      4. नदी कल-कल करती हुई बह रही थी।
    • उपर्युक्त वाक्यों में काला छपे शब्द पदबंध है।

 Additional Information

  • मुख्य पद के आधार पर पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं-
    • संज्ञा-पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।
      • जैसे- चार ताकतवर मजदूर इस भारी चीज को उठा पाए।
    • विशेषण पदबंध- वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।
      • जैसे- तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पहुँचती हैं।
    • सर्वनाम पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।
      • जैसे -शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।
    • क्रिया पदबंध- वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
      • जैसे- वह बाजार की ओर आया होगा।
    • क्रियाविशेषण या अव्यय पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।
      • जैसे- सुबह से शाम तक वह बैठा रहा।

पदबंध Question 10:

आसमान में उड़ता गुब्बारा फट गया। रेखांकित में पदबंध है:

  1. संज्ञा पदबंध 
  2. सर्वनाम पदबंध 
  3. क्रिया पदबंध 
  4. विशेषण पदबंध 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संज्ञा पदबंध 

पदबंध Question 10 Detailed Solution

आसमान में उड़ता गुब्बारा फट गया। रेखांकित में संज्ञा पदबंध है।

Key Pointsसंज्ञा पदबंध:-

  • जब कोई पद समूह वाक्य में संज्ञा का काम देता है तो उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं।
  • संज्ञा पदबंध में शीर्ष में संज्ञा पद होता है। अन्य सभी पद उस पर आश्रित हैं।
  • जैसे- लंका का राजा रावण बहुत विद्वान था।

Additional Informationसर्वनाम पदबंध:-

  • किसी भी वाक्य में सर्वनाम का कार्य करने वाले पदबंध को सर्वनाम पदबंध कहते हैं।
  • जैसे- भाग्य का मारा मैं कहाँ आ पहुँचा।

क्रिया पदबंध:-

  •  एक से अधिक क्रिया पदों से बनने वाले क्रिया रूपों को क्रिया पदबंध कहते हैं।
  •  जैसे- मैं लिख सकता हूँ। 

विशेषण पदबंध:-

  • जब कोई पद समूह किसी संज्ञा, सर्वनाम की विशेषता बताए तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं। 
  • जैसे- राहुल बहुत नेक, ईमानदार तथा परिश्रमी बालक है । 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti octro 3 patti rummy teen patti master apk teen patti cash teen patti master online