हिन्दी MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for हिन्दी - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]
Last updated on Mar 8, 2025
Latest हिन्दी MCQ Objective Questions
Top हिन्दी MCQ Objective Questions
हिन्दी Question 1:
"पीढ़ी दर पीढ़ी चला आने वाला" - इसके लिए समुचित शब्द है
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 1 Detailed Solution
सही अन्वयागत है।
Key Points"पीढ़ी दर पीढ़ी चला आने वाला" वाक्यांश के लिए एक शब्द अन्वयागत है।
अन्य विकल्प-
- ठीक अपने क्रम से आया हुआ- क्रमागत
- परागत का अर्थ- दूर गया हुआ।
- वह जो (जैसा आया था), वैसा ही चला गया- तथागत
Additional Information
हिन्दी Question 2:
‘कन्दरा’ का पर्यायवाची बताओ?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 2 Detailed Solution
‘कन्दरा’ का पर्यायवाची गह्रर होता है । अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 3) गह्रर होगा ।
शब्द |
पर्यायवाची |
वायस |
कौआ, काक, काग, करठ, पिशुन |
कगार |
किनारा, तट, तीर |
गह्रर |
गुहा, माँद, विवर, खोह, बिल, गर्त, ग़ार, कंदर |
धूमिल |
अपरिभाषित , अपाठ्य , गिचपिच, घसीट |
Key Points
परिभाषा |
शब्द |
अर्थ |
पर्यायवाची |
समान अर्थवाले शब्दों को 'पर्यायवाची शब्द' या समानार्थक भी कहते है। |
कनक |
|
कंचन, स्वर्ण, धतूरा |
Additional Information
शब्द |
पर्यायवाची |
जंगल |
विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, अख्य, कान्तार |
पत्थर |
पाहन, पाषाण, शिला, शैल, प्रस्तर, उपल, अश्म |
पय |
गोरस, क्षीर, दूध, दुग्ध |
उपवन |
उद्यान, गुलशन , चमन, फुलवारी, बगीचा, बाग़ ,वाटिका |
हिन्दी Question 3:
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 3 Detailed Solution
वाक्य का त्रुटिपूर्ण भाग है- देखने योग्य
- दिए गये वाक्य में 'शब्द पुनरावृत्ति' की त्रुटि है।
- यहाँ 'दर्शनीय, देखने योग्य' एक ही अर्थ के दो शब्द है तथा जिससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
- अत: वाक्य के अनुसार सार्थक शब्द 'दर्शनीय' का प्रयोग होना चाहिए।
Key Points
दर्शनीय - देखने या दिखाने के योग्य, दर्शन के योग्य।
Additional Information
पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँ/पुनरुक्ति दोष:-
- एक ही वाक्य में जब एक ही अर्थ/भाव को प्रकट करने वाले दो शब्दों का प्रयोग कर दिया जाता है तो वाक्य अशुद्ध हो जाता है।
उदाहरण -
- अशुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी वापस लौट आया।
- शुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी लौट आया।
- अशुद्ध रूप - जयपुर में कई दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।
- शुद्ध रूप - जयपुर में कई दर्शनीय स्थल हैं।
हिन्दी Question 4:
इनमें से कौन-सा एक युग्म शब्द और उसके विलोम के आधार पर गलत है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 4 Detailed Solution
विलोम युग्म गलत है - 'स्वर्ग-देवलोक'
- स्वर्ग-देवलोक पर्याययुग्म दिए गये है, जो प्रश्न अनुसार गलत है।
- स्वर्ग का विलोम नरक होता है।
- एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को, विलोम शब्द कहते है।
Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण विलोम शब्द:-
- शब्द - विलोम
- यश - अपयश
- सगुण - निर्गुण
- मूक - वाचाल
- रुग्ण - स्वस्थ
- रक्षक - भक्षक
- वरदान - अभिशाप
- शुष्क - आर्द्र
- हर्ष - शोक
- क्षणिक - शाश्वत
- विधि - निषेध
- विधवा - सधवा
- शयन - जागरण
हिन्दी Question 5:
'देव्यर्पित' शब्द का संधि-विच्छेद क्या होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 5 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘देवी + अर्पित’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
Key Points
- 'देव्यर्पित' शब्द का संधि-विच्छेद 'देवी + अर्पित (ई + अ)' है। यह यण संधि का उदाहरण है।
यण संधि-
(क) इ, ई के आगे कोई विजातीय स्वर होने पर इ, ई का य हो जाता है।
(ख) उ, ऊ के के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर उ, ऊ का व हो जाता है।
(ग) ऋ के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर ऋ का र हो जाता है। तो वहाँ ‘यण संधि’ होती है।
Additional Information
संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर 2. व्यंजन और 3. विसर्ग। |
||
संधि |
परिभाषा |
उदाहरण |
स्वर |
स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है। |
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी |
व्यंजन |
एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है। |
अहम् + कार = अहंकार |
विसर्ग |
विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है। |
दुः + आत्मा =दुरात्मा |
हिन्दी Question 6:
भौंरा गुनगुनाता है I रेखांकित शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है :
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 6 Detailed Solution
- भौंरा शब्द मीन का पर्यायवाची शब्द नहीं है क्योंकि मीन मछली का पर्यावाची है।
- एक जलजन्तु जिसके शरीर पर शल्क पाए जाते हैं और साँस लेने के लिए गलफड़ होते हैं।
- समानार्थी शब्द - मछली , मत्स्य
भौंरा
- काले रंग का एक पतंगा
- समानार्थी शब्द - भँवरा , भ्रमर
Additional Information
- आयुष्मान- चिरंजीवी, दीर्घजीवी, शतायु ,दीर्घायु।
- आदर्श- प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।
- आयु – अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
- आभूषण – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम ।
- आँख – नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
- आकाश – नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
- आत्मा – प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।
हिन्दी Question 7:
उस विकल्प का चयन करें जो नीचे दिए गये मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है -
जी को रोग लगाना
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 7 Detailed Solution
सही उत्तर है - “फिक्र में रहना”।
- ‘जी को रोग लगाना’ मुहावरे का अर्थ है - फिक्र में रहना।
- वाक्य प्रयोग - बड़ा बेटा बाहर रहने लग गया तो माँ को जी का रोग लग गया।
Key Pointsअन्य विकल्प:
- दिल घबराना का अर्थ है - बेचैनी या चिंतित होना।
वाक्य प्रयोग - आज सुबह से मेरा दिल घबरा रहा है लगता है कोई अनहोनी होने वाली है। - उम्मीदों पर पानी फिरना का अर्थ है - उम्मीद न रहना।
वाक्य प्रयोग - तुमने तो उम्मीदों पर पानी फेर दिया अब मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है। - रज होने का अर्थ : गर्द या धूल के वे छोटे-छोटे कण जो धूप में इधर-उधर चलते हुए दिखाई देते हैं।
Additional Informationअन्य उदाहरण:
- गढ़ फतह करना मुहावरे का अर्थ - कठिन काम करना।
वाक्य प्रयोग - आई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया। - घड़ा पानी पड़ जाना मुहावरे का अर्थ - बहुत शर्मिंदा होना।
वाक्य प्रयोग - अपनी ईमानदारी की बातें करने वाले नेताजी को जब मैंने रिश्वत लेते हुए पकड़ा तो उन पर घड़ो पानी पड़ गया।
हिन्दी Question 8:
निम्न में से अघोष वर्ण है -
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 8 Detailed Solution
सही उत्तर 'स' हैं।
- 'स' अघोष वर्ण है।
- घोष का अर्थ है नाद या गूँज।
- वर्णों के उच्चारण में होने वाली ध्वनि की गूँज के आधार पर वर्णों के दो भेद हैं - घोष और अघोष।
Key Point
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:
- सभी स्वर घोष वर्ण में आते हैं।
- 'ए, अ, इ, ज, ह' घोष वर्ण हैं।
- प्रत्येक वर्ग का पहला, दूसरा और श, ष, स अघोष वर्ण हैं।
घोष वर्ण - जिन वर्णों के उच्चारण में केवल नाद का उपयोग होता है, उन्हे घोष वर्ण कहते हैं। स्पर्श वर्णों में प्रत्येक वर्ग का तीसरा, चौथा और पाँचवाँ वर्ण, सभी स्वर वर्ण और य, र, ल, व, ह घोष वर्ण हैं। |
अघोष वर्ण – जिन वर्णों के उच्चारण में नाद की जगह केवल श्वाँस का उपयोग होता हैं, वे अघोष वर्ण कहलाते हैं। स्पर्श वर्णों में प्रत्येक वर्ग का पहला, दूसरा और श, ष, स अघोष वर्ण हैं। |
ग , घ , ङ |
क , ख |
ज , झ , ञ |
च , छ |
ड , ण, ढ |
ट , ठ |
द , ध , न |
त , थ |
ब , भ , म |
प , फ |
य , र , ल , व , ह |
श , ष , स |
हिन्दी Question 9:
निर्देश: निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द चुनें।
समुद्र
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 9 Detailed Solution
सही अर्णव है।
Key Points
- अर्णव शब्द समुद्र का पर्यायवाची है।
- समुद्र के अन्य पर्यायवाची- सागर, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, नीरनिधि, पयोधि, नदीश, नीरधि, वारिधि, उदधि, पयोनिधि, जलधाम, वारीश,पारावार।
अन्य विकल्प -
- विश्वंभर - विष्णु, माधव, जनार्दन, नारायण, चक्रपाणि, गोविन्द, पीताम्बर, चतुर्भज, केशव, दामोदर, उपेन्द्र, लक्ष्मीपति, मधुरिपु।
- उदक - जल, मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय,अम्बु, पानी, जीवन, पय, पेय।
- तुंग - धरणीधर, पर्वत, पहाड़, गिरी, अचल, नग, भूधर, महीधर, शैल, नगपति, शिखर, अद्री।
हिन्दी Question 10:
'जीभ' का पर्यायवाची है-
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 10 Detailed Solution
'जीभ' का पर्यायवाची है- 'रसना'
- जीभ का अन्य पर्यायवाची शब्द - जिह्वा, रसज्ञा, चंचला।
Mistake Points
- वचन का पर्यायवाची शब्द - शब्द, वाक्य, वाणी, बोली, आश्वासन, वादा, प्रण, प्रतिज्ञा।
- ध्वनि का पर्यायवाची शब्द - नाद, रव, स्वर, ताल, आवाज।
- जीव का पर्यायवाची शब्द - रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा।
Key Points
- जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-
- सर्प - साँप, अहि, भुजंग, विषधर, व्याल, फणी, उरग, पन्नग, नाग।
- सिंह - शेर, वनराज, शार्दूल, मृगराज, व्याघ्र, पंचमुख, मृगेंद्र, केशरी, केहरी, केशी, महावीर।
- पक्षी - विहंग, विहग, खग, पखेरू, परिंदा, चिड़िया, शकुंत, अंडज, पतंग, द्विज।
- अश्व - घोड़ा, हय, तुरंग, वाजी, घोटक, सैंधव, तुरंग।
- मेघ - बादल, जलधर, पयोद, पयोधर, घन।
- इंद्र - पुरंदर, शक्र, शचिपति, सुरपति, देवराज, मघवा, देवेश
- कर्ण - सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, अंगराज, सूतपुत्र।
- चंद्रमा - सुधाकर, शशांक, रजनीपति ,निशानाथ ,सुधांशु।