मुहावरे MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for मुहावरे - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Mar 12, 2025

পাওয়া मुहावरे उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন मुहावरे MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest मुहावरे MCQ Objective Questions

Top मुहावरे MCQ Objective Questions

मुहावरे Question 1:

वाक्य में रेखांकित अंश के लिए उचित मुहावरा दिए गए विकल्पों में से चुनिए-

तुम किस काम के हो! 

  1. कोढ़ में खाज 
  2. किस मर्ज की दवा 
  3. कोल्हू का बैल
  4. कूप मंडूक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : किस मर्ज की दवा 

मुहावरे Question 1 Detailed Solution

सही मुहावरा- "किस मर्ज की दवा" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • तुम कि‍स काम के हो! रेखांकित अंश का सही मुहावरा कि‍स मर्ज की दवा है। 
मुहावरा  अर्थ  वाक्‍य प्रयोग 
किस मर्ज की दवा  किस काम के डॉक्टर होकर भी अगर तुम मरीज का बुखार नहीं उतार सकते तो फिर तुम किस मर्ज की दवा हो।

Important Pointsअन्‍य व‍िकल्‍प- 

मुहावरा  अर्थ  वाक्‍य प्रयोग
कोढ़ में खाज  संकट पर संकट होना रामू को तो कोढ़ में खाज हो गई है- पहले वह फेल हो गया, फिर बीमार पड़ गया।
कोल्हू का बैल कठिन परिश्रम करने वाला किसान खेत में कोल्हू के बैल के सामान काम करता है।
कूप मंडूक सीमित ज्ञान या सीमित अनुभव होना स्कूल की आधी अधूरी शिक्षा ने हमे कूप मंडूक बना दिया है।

Additional Information

मुहावरा  उदाहरण 
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ 'अभ्‍यास' है। मुहावरा शब्‍द अरबी भाषा का शब्‍द है। हिंदी में ऐसे वाक्‍यांशों को मुहावरा कहा जाता है। जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को व्‍यक्‍त करते हैं।  

अपनी खिचड़ी अलग पकाना-अर्थ- सबसे पृथक् काम करना।
वाक्य प्रयोग-वह अपनी खिचड़ी अलग पकाता है

मुहावरे Question 2:

'ढपोरशंख होना' मुहावरे का आशय है:

  1. शंख का न बजना
  2. बातूनी किन्तु अकर्मण्य व्यक्ति
  3. डींगें मारने वाला
  4. आलसी व्यक्ति

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : बातूनी किन्तु अकर्मण्य व्यक्ति

मुहावरे Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर है - “बातूनी किन्तु अकर्मण्य व्यक्ति”।
  • ढपोरशंख होना’ मुहावरे का आशय है : बातूनी किन्तु अकर्मण्य व्यक्ति।
  • बातूनी किन्तु अकर्मण्य व्यक्ति अर्थात व्यर्थ या बड़ी-बड़ी बातें करने वाला निकम्मा व्यक्ति
  • वाक्य प्रयोग : कई सरकारी नौकरी करने वाले ढपोरशंख होते हैं, आज का काम कल पर टालते रहते हैं।

Key Points

  • शंख के शंख रहना मुहावरा अर्थ : मूर्ख के मूर्ख बने रहना।
    वाक्य प्रयोग : शंभू तो शंख का शंख ही रहा।
    • डींग मारना मुहावारे का अर्थ : बढ चढकर बाते करना।
      वाक्य प्रयोग : मेरा दोस्त हमेशा अपने भाई के दुबई में रहने की डींगे मारता रहता है। 
  • आलसी व्यक्ति का अर्थ : वह जिसमें तत्परता न हो।
    वाक्य प्रयोग : आलसी व्यक्ति की सर्वत्रा निंदा होती है।

Additional Informationअन्य उदाहरण:

  • टाँग अड़ाना मुहावरे का अर्थ : अड़चन डालना।
    वाक्य प्रयोग - जो लोग दूसरों के कामो में टाँग अड़ाते हैं उन्हें कोई पसंद नहीं करता।
  • गढ़ फतह करना मुहावरे का अर्थ - कठिन काम करना।
    वाक्य प्रयोग - आई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया।

मुहावरे Question 3:

'ढिंढ़ोरा पीटना' मुहावरे का क्या अर्थ है?

  1. जोर-जोर से बात करना 
  2. ढोल बजाना 
  3. बात करना 
  4. प्रचार करना 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : प्रचार करना 

मुहावरे Question 3 Detailed Solution

'ढिंढ़ोरा पीटना' मुहावरे का अर्थ है- प्रचार करना 

  • अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points 

मुहावरा अर्थ वाक्य प्रयोग
ढिंढ़ोरा पीटना प्रचार करना  आज गांव में इनामी गुंडे को पकड़ने का "ढिंढोरा पीटा गया"।

Important Points कुछ महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:- 

मुहावरा अर्थ वाक्य प्रयोग
हवा से बातें करना बहुत तेज दौड़ना पी.टी उषा अपने प्रतिद्वन्द्वी के सामने "हवा से बातें करती थी"।
गले पड़ा ढोल बजाना विवश होकर कोई काम करना या दायित्व निभाना। रामवीर तो आज भी उनकी नौकरी कर के अपने "गले में पड़ा ढोल बजा रहा है" बेचारा।
आसमान से बातें करना बहुत ऊँचा होना। आजकल ऐसी ऐसी इमारते बनने लगी है, जो "आसमान से बातें करती है"।
Additional Information 
मुहावरा उदाहरण
मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है
जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है
इनका प्रयोग करने से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।

आग बबूला होना- अत्यधिक क्रोधित होना
वाक्य प्रयोग - कई बार मना करने पर भी जब दूकानदार नहीं माना, तो जनता उसपर "आग बबूला हो उठी"।

मुहावरे Question 4:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प हो।

अढाई दिन की बादशाहत

  1. अलग थलग रहना
  2. थोड़े दिन की शान शौकत
  3. अपनी ही बातें कहना
  4. सुख दुःख में साथी की आवश्यकता पड़ती है

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : थोड़े दिन की शान शौकत

मुहावरे Question 4 Detailed Solution

अढाई दिन की बादशाहत मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प थोड़े दिन की शान शौकत होगा।

  • वाक्य प्रयोग :- खेती बेचकर श्याम अढाई दिन की बादशाहत दिखा रहा है। 

Key Points अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

मुहावरा 

अर्थ  वाक्य प्रयोग 
तितर बितर रहना  अलग थलग रहना राम का पूरा परिवार तितर - बितर रहता है 
अपना ही राग अलापना  अपनी ही बातें कहना राधिका जब बोलना शुरू करती है तब केवल अपना  ही राग अलापती है 
उतार - चढ़ाव का संगी  सुख दुःख में साथी की आवश्यकता पड़ती है जीवन मे एक ऐसा समय अवश्य आता है जब हमे अपने उतार - चढ़ाव के संगी की आवश्यकता पड़ती ही है। 

Additional Informationमुहावरा :-  ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ की प्रतीति कराये, मुहावरा कहलाता है।

मुहावरे Question 5:

अंडे सेना मुहावरे का अर्थ है

  1. मुर्गी के चूजा के ऊपर बैठना
  2. स्वावलंबी होना
  3. स्वार्थ सिद्ध करना
  4. घर में बेकार बैठना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : घर में बेकार बैठना

मुहावरे Question 5 Detailed Solution

'अंडे सेना' मुहावरे का अर्थ है;- 'घर में बेकार बैठना'।

  • वाक्य प्रयोग: कुछ कमाओगे भी या घर में ही 'अंडे सेते' रहोगे।

Key Pointsमुहावरा:

  • जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।
  • उदाहरण: अंक भरना –अर्थ: स्नेह से लिपटा लेना।

अन्य विकल्प के अनुसार:

  • अपने पैरों पर खड़ा होना: स्वावलंबी होना।
  • अपना उल्लू सीधा करना: स्वार्थ सिद्ध करना।

Additional Informationअन्य महत्वपूर्ण मुहावरे:

मुहावरे अर्थ
गिन गिनकर पैर रखना हद से ज्यादा सावधानी वरतना।
गुदड़ी का लाल गरीब के घर गुणवान उत्पन्न होना।
घड़ों पानी पड़ जाना अत्यंत लज्जित होना।
घी के दीप जलाना अप्रत्याशित लाभ पर प्रसन्नता।
चण्डूखाने की गप बहकी/बेतुकी बातें करना।
चाँद पर थूकना सम्माननीय का अनादर या व्यर्थ निंदा करना।
जीती मक्खी निगलना जानबूझकर अशोभन या अभद्र कार्य करना।
टट्टी की ओट शिकार खेलना छिपे तौर पर किसी के विरुद्ध कुछ करना।
तोते की तरह आँखें फेरना बेमुरव्वत होना।

मुहावरे Question 6:

‘मुँह में ठेंपी देना’ इस मुहावरे का अर्थ कौनसा है?

  1. बोलने की हिम्मत न होना
  2. कुछ न बोलने देना 
  3. खूब बदनाम करना
  4. दीनता प्रकट करना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कुछ न बोलने देना 

मुहावरे Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर है - “कुछ न बोलने देना”

  • ‘मुँह में ठेंपी देना’ मुहावरे का अर्थ है - कुछ न बोलने देना
  • वाक्य प्रयोग - आज कक्षा में अध्यापक जी ने विद्यार्थियों के मुँह में ठेंपी दे दी

Key Pointsअन्य विकल्प:

  • भीगी बिल्ली बनना मुहावरे का अर्थ - बोलने की हिम्मत न होना। 
    • वाक्य प्रयोग - कमजोर लोग चोर-लुटेरों के सामने भीगी बिल्ली बन जाते हैं।
  • कीचड़ उछालना मुहावरे का अर्थ - खूब बदनाम करना। 
    • वाक्य प्रयोग - चुनाव के दौरान हर पार्टी विपक्ष पार्टी पर कीचड़ उछालती है।
  • गिड़गिड़ाना का अर्थ है - दीनता प्रकट करना।
    • वाक्य प्रयोग - भिखारी रोटी के लिए गिड़गिड़ा रहा था।

Additional Informationअन्य उदाहरण:

  • घर का उजाला मुहावरे का अर्थ - सुपुत्र अथवा इकलौता पुत्र।
    • वाक्य प्रयोग - सब जानते हैं कि मोहन अपने घर का उजाला हैं।
  • जड़ उखाड़ना मुहावरे का क्या अर्थ – पूर्ण नाश करना।
    • वाक्य प्रयोग - श्रीकृष्ण ने अपने काल में सभी दुष्टों को जड़ से उखाड़कर फ़ेंक दिया था।

मुहावरे Question 7:

“चुनाव में पुराने नेता को हराने के बाद राजू भैया का रोब जम गया।“- वाक्य में रेखांकित अंश के लिए उचित मुहावरा चुनिए। 

  1. तूती बोलना
  2. ढिंढोरा पीटना
  3. तेवर चढ़ना
  4. तार-तार होना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : तूती बोलना

मुहावरे Question 7 Detailed Solution

  • उपरोक्त वाक्य में प्रयुक्त वाक्यांश 'रोब जम गया' का उचित मुहावरा तूती बोलना है।

Key Points

  •   चुनाव में पुराने नेता को हराने के बाद राजू भैया की तूती बोल रही है।

Important Points

  • 'ढ़िढोरा पीटना' मुहावरे का अर्थ ऐलान करना या घोषणा करना।

           वाक्य प्रयोग-केवल ढिंढोरा पीटने से काम नहीं बनता। काम बनाने के लिए लोगों का विश्वास जीतना जरूरी है।

'तेवर चढ़ना'- क्रोधित होना
वाक्य प्रयोग- मुझे परिणाम का पता है मैं तुम्हारे तेवर चढ़ाने से अपना निर्णये नही बदलूगा।

  • 'तार-तार होना'- बूरी तरह फटना
  • वाक्य प्रयोग-घिसते फटते अब उसकीधोती तार-तार हो गई है।

​ 
Additional Information

  • मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है
  • मुहावरा एक पूर्ण वाक्य न होकर वाक्यांश होता है इसके प्रयोग से वाक्य रोचक व प्रभावशाली हो जाता है।

   अन्य मुहावरे

मुहावरा अर्थ
खून ठण्डा होना 

उत्साह से रहित होना या भयभीत

 

अंगारों पर पैर रखना

कठिन कार्य करना।

 

अँगूठी का नगीना

अत्यधिक सम्मानित व्यक्ति अथवा वस्तु।

 

अठखेलिया सूझना

मनोविनोद करना

 

आँख न दीदा काढ़े कसीदा

योग्यता न रहने पर भी काम करने की शेखी करना।

 

मुहावरे Question 8:

निम्न चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो दिए गए मुहावरे के सही अर्थ को व्यक्त करता है
गागर में सागर भरना

  1. थोड़े में बहुत कुछ कहना
  2. थोड़े पैसों से बहुत कुछ खरीद लेना
  3. थोड़ी जगह में बहुत सामान जमाना
  4. छोटे बर्तन में ज़्यादा चीज़ रखना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : थोड़े में बहुत कुछ कहना

मुहावरे Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर है - “थोड़े में बहुत कुछ कहना”।

  • गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ है - थोड़े में बहुत कुछ कहना

Key Points

  • वाक्य प्रयोग -  उस व्यक्ति ने मंच पर आने के बाद तो मानो जैसे गागर में सागर ही भर दी
  • अत: विकल्प थोड़े में बहुत कुछ कहना” सही है। अन्य विकल्प अनुचित है।

Additional Informationअन्य उदाहरण:

  • पासा पलटना - स्थिति उलट जाना।
    वाक्य प्रयोग - क्या करें पास ही पलट गया। सोचा कुछ था हो कुछ गया।
  • गला फाड़ना - जोर से चिल्लाना।
  • वाक्य प्रयोग - राजू कब से गला फाड़ रहा है कि चाय पिला दो, पर कोई सुनता ही नहीं।

मुहावरे Question 9:

‘घड़ियां गिनना’ मुहावरे का सही अर्थ है-

  1. खूब याद रखना
  2. घड़ियां गिनकर रखना 
  3. गिनती करना
  4. बेचैनी से प्रतीक्षा करना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : बेचैनी से प्रतीक्षा करना

मुहावरे Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर है - “बेचैनी से प्रतीक्षा करना”।

  • घड़ियां गिनना’ मुहावरे का अर्थ है - बेचैनी से प्रतीक्षा करना
  • वाक्य प्रयोग - राजा के दादा जी अपने मृत्यु की घड़िया गिन रहे हैं।

Key Pointsअन्य विकल्प:

  • गाँठ में बाँधना’ मुहावरा का अर्थ है ‘खूब याद रखना’।
    वाक्य प्रयोग - यह बात गाँठ में बाँध लो, तन्दुरुस्ती रही तो सब रहेगा।
  • अंतिम सांस गिनना’ मुहावरे का अर्थ है ‘मृत्यु के अत्यंत करीब होना’। 
    वाक्य प्रयोग - संजय को खबर कर दो, घर आ जाए, उसके पिता आखिरी सांसें गिन रहें हैं
  • गिनती करना का अर्थ गणना या गिनना वस्तुओं के परिमित समुच्चय के तत्त्वों को ढूंढने की क्रिया है। 

Additional Informationअन्य उदाहरण:

  • तारे गिनना मुहावरे का क्या अर्थ – रात को नींद न आना।
    वाक्य प्रयोग: जब से रेशमा के बच्चे विदेश गए हैं वह रात में तारे गिनती रहती है।
  • बाल-बाल बचना मुहावरे का क्या अर्थ – मुश्किल से बचना।
    वाक्य प्रयोग: विमान दुर्घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

मुहावरे Question 10:

'खेत रहना' मुहावरे का क्या अर्थ है?

  1. खेत की रखवाली करना
  2. खेत में काम करना
  3. वीरगति पाना
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : वीरगति पाना

मुहावरे Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर है - “वीरगति पाना”।
  • खेत रहना मुहावरे का क्या अर्थ : वीरगति पाना
  • वाक्य प्रयोग : ‌‌‌‌‌‌जब भारत पाकिस्तान का युद्व हुआ तो हजारो सैनिक खेत रहे

Key Points

  • मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है इनका प्रयोग करने से
    भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।

Additional Information उदाहरण:

  • टाँग अड़ाना मुहावरे का अर्थ : अड़चन डालना।
    वाक्य प्रयोग - जो लोग दूसरों के कामो में टाँग अड़ाते हैं उन्हें कोई पसंद नहीं करता।
  • गढ़ फतह करना मुहावरे का अर्थ - कठिन काम करना।
    वाक्य प्रयोग - आई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti bonus teen patti tiger teen patti gold download teen patti master list