विकारी शब्द MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for विकारी शब्द - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें

Last updated on Mar 8, 2025

पाईये विकारी शब्द उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें विकारी शब्द MCQ क्विज़ Pdf और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

Latest विकारी शब्द MCQ Objective Questions

Top विकारी शब्द MCQ Objective Questions

विकारी शब्द Question 1:

पेड़ बढ़ता गया।

इस वाक्य में प्रयुक्त संयुक्त क्रिया का नाम बताइए। 

  1. नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया 
  2. अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया 
  3. अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया 
  4. समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया 

विकारी शब्द Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर "नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंग‍त हैं। 

Key Points

  • पेड़ बढ़ता गया। इस वाक्‍य में नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया का प्रयोग किया गया है। 
क्रिया  परिभाषा  उदहारण
नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया वर्तमानकालिक कृदंत के आगे आना, जाना या रहना क्रिया जोड़ने से जिस क्रिया का निर्माण होता है उसे नित्यताबोधक क्रिया कहते हैं। नित्यताबोधक क्रिया में कृदंत के लिंग और वचन विशेष्य के अनुसार बदलते हैं।  पेड़ बढ़ता गया।

Important Pointsअन्‍य व‍िकल्‍प- 

क्रिया  परिभाषा  उदाहरण
अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया  जिस संयुक्त क्रिया में किसी कार्य को ठीक ढंग से पूरा करने के लिए अवकाश का बोध हो ,उसे अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। भाई मुश्किल से सो पाया।
अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया  जिस संयुक्त क्रिया में कार्य करने की अनुमति दिए जाने का बोध हो ,उसे अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। मुझे 'मंदिर' जाने दो।
समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया  जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया की पूर्णता ,व्यापार की समाप्ति का बोध हो, उसे समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। रमेश खा चुका है।

विकारी शब्द Question 2:

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'भाषण' के लिए उपयुक्त विशेषण होगा?

  1. कड़कड़ाती
  2. तेजस्वी
  3. ओजस्वी 
  4. तेज

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ओजस्वी 

विकारी शब्द Question 2 Detailed Solution

भाषण' के लिए उपयुक्त विशेषण ओजस्वी है। 

  • विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के रूप गुण, संख्या, मात्रा, परिमाण, आदि के विशेषता बताते हैं। 
    • ओजस्वी का अर्थ होता है - शक्तिशाली, प्रभावशाली
    • भाषण का अर्थ होता है - कथन 
    • उदाहरण - उस नेता ने प्रभावशाली भाषण दिया। 

Key Pointsअन्य विकल्प - 

  • कड़कड़ाती का अर्थ - ज़ोरदार
    • उदाहरण - आज बहुत कड़ाके की ठंड है। 
  • तेजस्वी का अर्थ - तेजवाला, प्रतापी
    • उदाहरण - राम एक तेजस्वी बालक है। 
  • तेज का बहुत अर्थ होता है - चमक,  द्रुतगामी और तीक्ष्ण धारवाला
    • उदाहरण - 
      • उसकी आँखें तेज चमक रही थी। ​
      • श्याम बहुत तेज दौड़ता है। 
      • उसकी तलवार में तेज था। 

विकारी शब्द Question 3:

"मैं आपको कहानी सुनवाउंगी।" वाक्य में कौन सी क्रिया का प्रकार है?

  1. द्विकर्मक क्रिया
  2. सकर्मक क्रिया
  3. नामधातु क्रिया
  4. प्रेरणात्मक क्रिया

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : प्रेरणात्मक क्रिया

विकारी शब्द Question 3 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से प्रेरणात्मक क्रिया’ का प्रकार है। अत: इसका सही उत्तर प्रेरणात्मक क्रिया है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

प्रेरणात्मक क्रिया

जहाँ कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है।

पढ़वाना, जितवाना आदि।


अन्य विकल्प

क्रिया

परिभाषा

उदाहरण

सकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया में कर्म होता है। इसमें कार्य का प्रभाव किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु या कर्म पर पड़ता है।

राधा चॉकलेट खाती है।

द्विकर्मक क्रिया

जिस सकर्मक क्रिया का अर्थ स्पष्ट करने के लिए वाक्य में दो कर्म प्रयुक्त होते हैं, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं।

शिक्षक ने विद्यार्थी को पुस्तक दी।

प्रेरणात्मक क्रिया

जहाँ कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है।

पढ़वाना, जितवाना आदि।

नामधातु क्रिया

संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है, उसे 'नामधातु क्रिया' कहते हैं।

लतियाना, झुठलाना, बतियाना।

विकारी शब्द Question 4:

संज्ञा से बने विशेषण में से कौन सा अशुद्ध है-

  1. धन-धनिक
  2. सुख-सुखी
  3. दिन-दैनिक
  4. बंगाल - बंगाली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : धन-धनिक

विकारी शब्द Question 4 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से संज्ञा से बने विशेषण "धन-धनिक"  अशुद्ध है।

Key Points

  • अतः "धन- धनी, धनवान"संज्ञा से बने विशेषण शब्द होगा।
  • यहाँ धन संज्ञा शब्द है तथा धनी, धनवान शब्द विशेषण शब्द है।   

Important Points 

संज्ञा - संज्ञा उस विकारी शब्द को कहते है, जिससे किसी विशेष वस्तु, भाव और जीव के नाम का बोध हो, उसे संज्ञा कहते है।

जैसे -(प्राणी) अमन, बच्चा, (वस्तु) दीवार, कागज, (स्थान) भारत, दिल्ली, (भाव) मिठास, बचपन आदि।

विशेषण- जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताते है उन्हें विशेषण कहते है।

जैसे - छोटा लड़का, मोटा लड़का, सुंदर चित्र, गोरा वर्ण, ईमानदार व्यक्ति, लंबा आदमी, काला साँप, लाल कपड़ा आदि। 
उपयुक्त उदाहरण में प्रयुक्त शब्द ‘छोटा’, ‘मोटा’,’सुंदर’,’गोरा’ आदि शब्द संज्ञा हैं, और ‘लड़का’,’चित्र’, ‘वर्ण’, ‘व्यक्ति’, ‘सांप’ आदि की विशेषता को बता रहे है।

Additional Information

संज्ञा से विशेषण बनाना- 

संज्ञा विशेषण
मधु मधुर
स्वार्थ स्वार्थी
राष्ट्र राष्ट्रीय
मुख मौखिक
प्रमाण प्रामाणिक
कृपा कृपालु
प्यार प्यारा
शरीर शारीरिक

विकारी शब्द Question 5:

दिए गए वाक्य में क्रिया ज्ञात कीजिए।

मालिक नौकर को पैसा देता है।

  1. सकर्मक क्रिया
  2. अकर्मक क्रिया
  3. द्विकर्मक क्रिया
  4. तात्कालिक क्रिया

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : द्विकर्मक क्रिया

विकारी शब्द Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर विकल्प ‘द्विकर्मक क्रिया’ है। 

Key Points

  • ‘मालिक नौकर को पैसा देता है।’ इस वाक्य में दो कर्म है ‘पैसा’ मुख्य कर्म एवं ‘नौकर’ गौण कर्म है।
  • इस क्रिया में प्रयुक्त होने वाले दोनों कर्म में से मुख्य कर्म किसी पदार्थ का तो गौण कर्म किसी प्राणी का बोध करता है।

Additional Information

सकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया में कर्म होता है। इसमें कार्य का प्रभाव किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु या कर्म पर पड़ता है। जैसे - राधा चॉकलेट खाती है।

अकर्मक क्रिया

इसमें कर्म नहीं होता है। क्रिया का प्रभाव स्वयं कर्ता पर पड़ता है। जैसे - मोहन सोता है।

द्विकर्मक क्रिया

जिस सकर्मक क्रिया का अर्थ स्पष्ट करने के लिए वाक्य में दो कर्म प्रयुक्त होते हैं, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे-शिक्षक ने विद्यार्थी को पुस्तक दी।

तात्कालिक क्रिया

यह मुख्य क्रिया से पहले संपन्न होती है लेकिन इसमें और मुख्य क्रिया में समय का अंतर नहीं होता है। केवल क्रम का अंतर होता है। जैसे - वह आते ही सो गयी।

विकारी शब्द Question 6:

नामधातु क्रिया का प्रयोग किस वाक्य में है ?

  1. उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली । 
  2. मैंने नौकर से पूरे घर की सफाई करवाई ।
  3. वह खाना खाकर सो गया ।
  4. सुरेश ने एक महल बनवाया ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली । 

विकारी शब्द Question 6 Detailed Solution

"उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।" इस वाक्‍य में नामधातु क्र‍िया का प्रयोग हुआ है। 

Key Points

  • नामधातु क्र‍िया युक्‍त वाक्‍य- उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।
  • उपर्युक्त वाक्य में हाथ (संज्ञा) है,  हथिया (नामधातु) है,  हथियाना (क्रिया) है।
  • अतः वाक्य नामधातु क्रिया का उदाहरण है।
क्रिया  पर‍िभाषा  उदाहरण
 नामधातु क्र‍िया  क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण में प्रत्यय जोड़ने से होता हो उसे नामधातु क्रिया कहते हैं।  उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।

Important Pointsअन्‍य व‍िकल्‍प- 

वाक्‍य प्रकार 
मैंने नौकर से पूरे घर की सफाई करवाई। प्रेरणार्थक क्रिया
वह खाना खाकर सो गया। पूर्वकालिक क्रिया
सुरेश ने एक महल बनवाया। प्रेरणार्थक क्रिया

विकारी शब्द Question 7:

निम्नलिखित में विशेषण है-

  1. लम्बाई
  2. बुढ़ापा
  3. समझ
  4. शांत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : शांत

विकारी शब्द Question 7 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से ‘शांत’ शब्द विशेषण है। अत: विकल्प 4शांत सही उत्तर है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

Key Points

  • ‘शांत’ शब्द गुणवाचक विशेषण है।
  • जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम का गुण, दोष, आकार-प्रकार रंग रूप गंध आदि बताते हैं, वे शब्द गुणवाचक विशेषण कहलाते है। गुणवाचक विशेषण के कुछ रूपों के उदाहरण इस प्रकार हैं:
  • गुणबोधक: सच्चा, दानी, न्यायी, सीधा, शान्त आदि।
  • दोष बोधक: बुरा, लालची, दुष्ट, अनुचित आदि।
  • रंगबोधक: लाल, धुंधला, फीका आदि।
  • अवस्थाबोधक:  लम्बा, पतला, हल्का, बूढ़ा आदि।

Additional Information

विशेषण वे शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। ये शब्द वाक्य में संज्ञा के साथ लगकर संज्ञा की विशेषता बताते हैं। विशेषण विकारी शब्द होते हैं एवं इन्हें सार्थक शब्दों के आठ भेदों में से एक माना जाता है। बड़ा, काला, लम्बा, दयालु आदि विशेषण शब्दों के कुछ उदाहरण हैं।

विकारी शब्द Question 8:

मूल क्रिया, प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया और द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया का सही शब्द-क्रम चुनिए। 

  1. बजवाना - बजना - बजाना 
  2. कराना - करना - करावाना 
  3. उठना -उठाना- उठवाना 
  4. सुनना - सुनवाना - सुनाना 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : उठना -उठाना- उठवाना 

विकारी शब्द Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर व‍िकल्‍प (3) "उठना - उठाना - उठवाना" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • मूल क्रिया, प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया और द्वि‍तीय प्रेरणार्थक क्रिया का सही शब्‍द-क्रम- उठना-उठाना-उठवाना है। 

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

मूल क्रिया  प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया  द्वि‍तीय प्रेरणार्थक क्रिया 
बजना बजाना  बजवाना 
करना  कराना  करवाना 
सुनना  सुनाना  सुनवाना 

Additional Information

क्रिया  परिभाषा- क्रिया वे शब्द होते हैं जो किसी कार्य के होने या करने अथवा किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति का बोध कराते हैं।
क्रिया  परिभाषा 
मूल क्रिया  जो क्रिया मूल धान से ही बनती है, उसे मूल क्रिया या रूढ़ क्रिया कहते है। 
प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया क्रिया का वह रूप जिसमें कर्ता स्वयं भी कार्य में सम्मिलित होता हुआ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
द्वि‍तीय प्रेरणार्थक क्रिया  क्रिया का वह रूप जिसमें कर्ता स्वयं कार्य न करके दूसरों को कार्य करने की प्रेरणा देता है उसे द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।

विकारी शब्द Question 9:

निम्नलिखित में से गुणवाचक विशेषण नहीं है?

  1. नमकीन
  2. जला
  3. कठोर
  4. दर्जन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दर्जन

विकारी शब्द Question 9 Detailed Solution

दर्जन - गुणवाचक विशेषण नहीं है।

  • दर्जन संख्यावाचक विशेषण है।
  • इससे पता चल रहा है की सामान की मात्र 12(दर्जन) है।
  • यह पूर्णांकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण है।

Key Pointsअन्य विकल्पों में गुणवाचक विशेषण है -

  • नमकीन - मुझे नमकीन बिस्किट बहुत पसंद है।
  • जला - उसके घर घी का दीए जला था।
  • कठोर - कठोर परिश्रम से अधूरे कार्य पूरे हो सकेंगे।

Important Pointsसंख्यावाचक विशेषण के कुछ अन्य उदाहरण -

  • हमें प्रतिदिन एक सेब खाना चाहिए।
  • मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।
  • मेरे पास अनेक रंग है।
  • उसे दोगुना फायदा हुआ।
  • मैं प्रथम आया।

Additional Informationसंज्ञा अथवा सर्वनाम की निश्चित या अनिश्चित संख्या, क्रम या गणना का बोध करवाने वाले शब्दों को संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।

संख्यावाचक विशेषण के दो भेद है -

  1. निश्चित संख्यावाचक विशेषण

निश्चित संख्यावाचक विशेषण के छः भेद होते हैं -

  • गणनावाचक विशेषण-
    • पूर्णांकबोधक विशेषण (पाँच, तीस, पद्रह आदि)
    • अपूर्णांकबोधक विशेषण (सवा, डेढ़, ढाई आदि)
  • क्रमवाचक विशेषण (पहला, बीसवाँ, सातवाँ आदि)
  • आवृत्तिवाचक विशेषण (दसगुना, चौगुना, दुगुना आदि)
  • समुदायवाचक विशेषण (जोड़ी, दर्जन, गट्ठा आदि)
  • संग्रहवाचक विशेषण (पाँचों, चारो, आठो आदि)
  • वीप्सावाचक विशेषण 
    1. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण (कई, कुछ, सब, थोड़ा)

विकारी शब्द Question 10:

'मोहन नित्य मंदिर जाया करता है।' इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है?

  1. अभ्यास बोधक
  2. शक्ति बोधक
  3. नित्यता बोधक
  4. निश्चय बोधक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अभ्यास बोधक

विकारी शब्द Question 10 Detailed Solution

'मोहन नित्य मंदिर जाया करता है।' इस वाक्य में 'अभ्यास बोधक' क्रिया है।

  • नोट: यहाँ नित्य शब्द लगने मात्र से ही "नित्यता बोधक" क्रिया नहीं होगी, क्योंकि नित्यताबोधक प्रतिदिन, सतत होने वाली क्रिया है जैसे: कौआ काला है, सूरज पूरब से निकलता है। 

Key Pointsअभ्यासबोधक क्रिया :

  • जिस संयुक्त क्रिया में करने के अभ्यास का बोध हो, उसे अभ्यासबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। 
  • जैसे: राम पढ़ा करता है । 

अभ्यास बोधक क्रिया के उदाहरण:

  • मोहन लिखा करता है।
  • वह पढ़ा करता हैं।
  • आप लिखा करते हैं।

शक्ति बोधक :

  • जिससे कार्य करने की शक्ति का बोध हो तो वह उसे शक्ति बोधक संयुक्त क्रिया कहा जाता हैं।
  • जैसे – वह कर सकता हैं । 

निश्चय बोधक :

  • जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया के निशिचता का बोध हो तो वह निश्चय बोधक संयुक्त क्रिया कहे जाते हैं। धातु में उठना , बैठना , आना, जाना , पड़ना, डालना आदि लगाने से निश्चित बोधक संयुक्त क्रिया का भाव व्यक्त होती हैं।
  • जैसे – वह सवेरे उठता हैं।

नित्यता बोधक :

  • जिससे कार्य के नित्यता का बोध हो  अर्थात उसके बंद न होने का भाव प्रकट हो तो वह नित्यता बोधक संयुक्त क्रिया कहा जाता जाएगा।
  • जैसे – पानी बहता  रहा है।

Additional Informationसंयुक्त क्रिया :

  • जब दो या दो से अधिक क्रिया का प्रयोग एक साथ किया जाए तो इस प्रकार के क्रिया को संयुक्त क्रिया कहा जाता हैं।
  • जैसे – वह खेल चुका । श्याम आ गया।

संयुक्त क्रिया के भेद :

  • आरम्भ बोधक, समाप्ति बोधक,
  • अवकाश  बोधक, अनुमति  बोधक 
  • नित्यता बोधक, आवश्यकता  बोधक 
  • निश्चय बोधक, इच्छा बोधक 
  • अभ्यास बोधक, शक्ति बोधक 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti refer earn teen patti vip teen patti win