साहित्य का इतिहास MCQ Quiz - Objective Question with Answer for साहित्य का इतिहास - Download Free PDF

Last updated on Jun 11, 2025

Latest साहित्य का इतिहास MCQ Objective Questions

साहित्य का इतिहास Question 1:

'अंधा युग' किसकी रचना है? 

  1. धर्मवीर भारती 
  2. प्रेमचंद 
  3. मोहन राकेश 
  4. जयशंकर प्रसाद 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : धर्मवीर भारती 

साहित्य का इतिहास Question 1 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 'धर्मवीर भारती' है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

  • अंधा युग, धर्मवीर भारती द्वारा रचित हिंदी काव्य नाटक है।
  • इस गीतिनाट्य का प्रकाशन सन् 1955 ई. में हुआ था।
  • इसका कथानक महाभारत युद्ध के अंतिम दिन पर आधारित है।
  • इसमें युद्ध और उसके बाद की समस्याओं और मानवीय महत्वाकांक्षा को प्रस्तुत किया गया है।

Additional Information

  1. प्रेमचंद - रंगभूमि, कर्मभूमि, गबन, निर्मला, सेवसादन, कायाकल्प, गोदान। 
  2. मोहन राकेश - आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस, आधे अधूरे, पैर तले की जमीन
  3. जयशंकर प्रसाद - करुणालय, राज्यश्री, प्रायश्चित, कल्याणी-परिणय, अजातशत्रु, स्कंदगुप्त, जनमेजय का नाग यज्ञ। 

साहित्य का इतिहास Question 2:

निम्नलिखित में से कौन सी रचना तुलसीदास की नहीं है?

  1. रामचरितमानस
  2. गीतावली
  3. श्रीकृष्णगीतावली
  4. भक्तमाल
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : भक्तमाल

साहित्य का इतिहास Question 2 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 'भक्तमाल' है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'भक्तमाल' तुलसीदास की रचना नहीं है। 
  • भक्तमाल नाभादास जी की रचना है। 
  •  इसकी रचना नाभादास ने 1585 के आसपास की।
  • इसकी टीका प्रियादास ने 1712 में लिखी। इसमें 200 भक्तों के चरित 316 छप्पयों में वर्णित हैं
  • अन्य सभी रचनाएं तुलसीदास द्वारा रचित हैं। 

Additional Information

  • तुलसीदास - हिन्दी साहित्य के महान सन्त कवि थे।
  • रामचरितमानस इनका गौरव ग्रन्थ है।
  • इनकी अन्य रचनाएं हैं - रामललानहछू, वैराग्य-संदीपनी, बरवै रामायण, पार्वती-मंगल, जानकी-मंगल, रामाज्ञाप्रश्न, दोहावली, कवितावली, विनय-पत्रिका, सतसई, छंदावली रामायण, कुंडलिया रामायण, राम शलाका, संकट मोचन, करखा रामायण, रोला रामायण, झूलना, छप्पय रामायण, कवित्त रामायण, कलिधर्माधर्म निरूपण, हनुमान चालीसा आदि। 

साहित्य का इतिहास Question 3:

'कर्मभूमि' पुस्तक के लेखक कौन है?

  1. मुंशी प्रेमचंद
  2. हज़ारीप्रसाद द्विवेदी
  3. रामचन्द्र शुक्ल
  4. चतुरसेन शास्त्री
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मुंशी प्रेमचंद

साहित्य का इतिहास Question 3 Detailed Solution

'कर्मभूमि' पुस्तक के लेखक मुंशी प्रेमचंद है।

अत: विकल्प 1 सही उत्तर है, अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • मुंशी प्रेमचंद-
  • जन्म- 1880,  मृत्यु -1936 ।
  • मुंशी प्रेमचंद हिंदी और उर्दू साहित्य के प्रसिद्ध लेखक हैं।
  • वे मूलतः भारतीय समाज की विभिन्न समस्याओं और पहलुओं पर लिखते थे।
  • 'कर्मभूमि' उनकी एक महत्वपूर्ण कृति है जिसमें समाजिक परिवर्तन और उसके अनेक दिशाओं पर चर्चा की गई है।
  • मुंशी प्रेमचंद की प्रमुख रचनाएं- कर्मभूमि, सेवासदन, रंगभूमि, गोदान, गबन आदि।
  • अन्य विकल्प-
रचनाकार रचनाएं
हज़ारीप्रसाद द्विवेदी अशोक के फूल, कल्‍पलता, विचार और वितर्क, विचार प्रवाह, कुटज, आलोक पर्व आदि।
रामचन्द्र शुक्ल चिंतामणि, हिंदी शब्द सागर, नागरी प्रचारिणी पत्रिका आदि।
चतुरसेन शास्त्री गोली, सोमनाथ, वयं रक्षामः और वैशाली की नगरवधू आदि।

साहित्य का इतिहास Question 4:

'पंच परमेश्वर' कहानी के लेखक कौन हैं?

  1. प्रेमचंद
  2. जयशंकर प्रसाद
  3. सुदर्शन
  4. जैनेंद्र
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : प्रेमचंद

साहित्य का इतिहास Question 4 Detailed Solution

'पंच परमेश्वर' कहानी के लेखक कौन हैं - 'प्रेमचंद'

  • ‘पंच परमेश्वर‘ प्रेमचन्द की लिखी कहानी है। यह उनकी पहली कहानी है, जो 1916 में लिखी गयी थी। 
  • यह कहानी जुम्मन शेख़, अलगू चौधरी और जुम्मन शेख़ की मौसी के बीच हुए मतभेदों के इर्द-गिर्द घूमती है। 

Key Pointsप्रेमचंद की कहानी संग्रह:-

  • अपनी करनी
  • आखिरी मंजिल
  • दो बैलों की कथा
  • इज्जत का खून
  • ईदगाह
  • ईश्वरीय न्याय
  • एक आँच की कसर
  • स्वर्ग की देवी

Additional Informationजयशंकर प्रसाद की कहानी संग्रह:-

  • प्रतिध्वनि
  • छाया
  • आकाशदीप
  • आँधी तथा इन्द्रजाल  

सुदर्शन की कहानी संग्रह:-

  • सन्यासी
  • अँधेरी दुनिया
  • बात अठन्नी की

जैनेंद्र की कहानी संग्रह:-

  • फाँसी (1929)
  • वातायन (1930)
  • नीलम देश की राजकन्या (1933)
  • एक रात (1934)
  • दो चिड़ियाँ (1935)
  • पाजेब (1942)
  • जयसंधि (1949) 

साहित्य का इतिहास Question 5:

माखनलाल चतुर्वेदी की कृति है -

  1. अपलक
  2. हिमतरंगिणी
  3. ज्योति कलश 
  4. कुंकुम 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : हिमतरंगिणी

साहित्य का इतिहास Question 5 Detailed Solution

माखनलाल चतुर्वेदी की कृति है - 'हिमतरंगिणी'

  • 'हिमतरंगिणी' हिन्दी के विख्यात साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित एक कविता-संग्रह है
  • जिसके लिये उन्हें सन् 1955 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • इनकी अन्य कविता-संग्रह - हिमकिरीटिनी, युग चारण, समर्पण, मरण ज्वार, माता, वेणु लो गूंजे धरा, बीजुरी काजल आँज रही आदि इनकी प्रसिद्ध काव्य कृतियाँ हैं।

Key Pointsअपलक:-

  • अपलक (1951 ई.) में बालकृष्ण शर्मा द्वारा रचित है
  • इनके महत्वपूर्ण काव्यग्रंथ हैं - 
    • कुंकुम (1936 ई.)
    • रश्मिरेखा (1952 ई.)
    • क्वासि (1952 ई.)
    • उर्मिला (1957 ई.)
    • विनोबा स्तवन (1955 ई.)

Top साहित्य का इतिहास MCQ Objective Questions

“लज्जा” किस लेखक/लेखिका की कृति है?

  1. तस्लीमा नसरीन
  2. यशपाल
  3. कन्हैया लाल
  4. जैनेन्द्र कुमार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : तस्लीमा नसरीन

साहित्य का इतिहास Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

तस्लीमा नसरीन, यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है। 

  • लज्जा 1993 में प्रकाशित एक बांग्ला उपन्यास है। अत: सही विकल्प तस्लीमा नसरीन है।

Additional Information

अन्य रचनकारों की प्रमुख रचनाएँ-

यशपाल

झूठा सच, मेरी तेरी उसकी बात, दादा कॉमरेड, फूलो का कुर्ता आदि|

तस्लीमा नसरीन

लज्जा, अमार मेयबाला आदि|

कन्हैया लाल

लोपामुद्रा, लोह मर्शिनी

जैनेन्द्र कुमार

परख, सुनीता, त्यागपत्र, कल्याणी आदि।

इनमें से कौन सी गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना नहीं है?

  1. अँधा युग
  2. चाँद का मुँह टेढा
  3. भूरी-भूरी खाक धूल
  4. नए साहित्यकार का सौंदर्य शास्त्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अँधा युग

साहित्य का इतिहास Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

अँधा युग गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1  " अँधा युग" होगा ।

Key Points

गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना:

कविता संग्रह

चाँद का मुँह टेढ़ा हैभूरी भूरी खाक धूल

कहानी संग्रह

काठ का सपनाविपात्रसतह से उठता आदमी

आलोचना

कामायनी : एक पुनर्विचार, नई कविता का आत्मसंघर्ष, नए साहित्य का सौंदर्यशास्त्र

अन्य विकल्प :

रचना:

रचनाकार

अँधा युग

धर्मवीर भारती

Additional Information

धर्मवीर भारती द्वारा रचित रचना

कहानी संग्रह

मुर्दों का गाँव, स्वर्ग और पृथ्वी, चाँद और टूटे हुए लोग, बंद गली का आखिरी मकान,

काव्य रचनाएं

ठंडा लोहा, सात गीत वर्ष, कनुप्रिया, सपना अभी भी

उपन्यास

गुनाहों का देवतासूरज का सातवां घोड़ा, ग्यारह सपनों का देश, प्रारंभ व समापन

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि- सत्यार्थ प्रकाश उपन्यास के लेखक का नाम क्या है?

  1. दयानन्द सरस्वती
  2. अरबिंदो घोष
  3. भवभूति
  4. हर्ष वर्धन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : दयानन्द सरस्वती

साहित्य का इतिहास Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सत्यार्थ प्रकाश उपन्यास के लेखक का नाम दयानन्द सरस्वती है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1 दयानन्द सरस्वती होगा ।

 

सत्यार्थ प्रकाश आर्य समाज का प्रमुख ग्रन्थ है जिसकी रचना महर्षि दयानन्द सरस्वती ने 1875 ई में हिन्दी में की थी। ग्रन्थ की रचना का कार्य स्वामी जी ने उदयपुर में किया। लेखन-स्थल पर वर्तमान में सत्यार्थ प्रकाश भवन बना है।

अन्य विकल्प :

रचनाकार

रचना

हर्ष वर्धन

नागानन्द, रत्नावली और प्रियदर्शिका

अरबिंदो घोष

दिव्य जीवन, द मदर, लेटर्स आन् योगा, सावित्री, योग समन्वय, फ्यूचर पोयट्री

भवभूति

महावीरचरितम् , उत्तररामचरितम् , मालतीमाधव

 

 

'देवदास' उपन्यास पर तीन बार फिल्म बन चुकी है। उपन्यासकार का क्या नाम है।

  1. प्रेमचंदजी
  2. शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
  3. धर्मवीर भारती
  4. रामचंद्र शुक्लाजी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय

साहित्य का इतिहास Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

'देवदास' उपन्यास के उपन्यासकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय है इसलिए सही उत्तर विकल्प 2 शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय है। 

  • प्रकाशन वर्ष - 1917ई.
  • रचनाकार - शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
  • पात्र - देवदास, पारो,चंद्रमुखी, भोलानाथ, नारायण मुखर्जी, नीलकंठ, धर्मदास, मनोरमा, हरिमति, भुवन चौधरी, महेन्द्रदास,यशोदा।

Key Points शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय-

  • जन्म- 1876-1938ई.
  • शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
  • इनकी सर्वाधिक कृतियाँ गाँव के लोगों के जीवन शैली, उनके संघर्ष एवं उनके द्वारा झेले गये संकट पर आधारित है।
  • प्रमुख उपन्यास-
    • बड़दिदि-1913 ई.
    • बिराजबौ-1914 ई.
    • परिणीता-1914 ई.
    • बैकुन्ठेर उइल- 1915ई.
    • पल्लीसमाज-1916 ई.
    • चन्द्रनाथ-1916ई.
    • अरक्षणीया-1916ई.
    • पन्डितमशाइ-1917 ई. आदि।

सन 2001 में कथाकार संजीव को उनकी किस रचना के लिए इंदू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्नान, लंदन दिया गया।

  1. जंगल जहाँ शुरू होता है
  2. ऑपरेशन जोनाकी
  3. सात समंदर पार
  4. डायन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : जंगल जहाँ शुरू होता है

साहित्य का इतिहास Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

जंगल जहाँ शुरू होता है, यहाँ सही विकल्प है।  अन्य विकल्प असंगत है।

सन 2001 में कथाकार संजीव को उनकी “जंगल जहाँ शुरू होता है” रचना के लिए इंदू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्नान, लंदन दिया गया। अत: प्रश्नानुसार सही विकल्प 1"जंगल जहां शुरू होता है" है।

  • यह जंगल और जनजातियों पर आधारित एक रचना है।
  • यह उपन्यास विधा में लिखी हुई रचना है। 

अन्य रचनाएँ-

  • ऑपरेशन जोनाकी-  नाटक - संजीव

'कविप्रिया' के रचनाकार है -

  1. बिहारी लाल 
  2. मलि‍क मुहम्‍मद जायसी
  3. केशवदास
  4. भूषण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : केशवदास

साहित्य का इतिहास Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

'कविप्रिया' के रचनाकार है - केशवदास अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • कविप्रिया (1601 ई.) रीति काल के प्रसिद्ध कवि केशवदास द्वारा लिखा गया ग्रंथ है।
  • अपने इस ग्रंथ में केशव ने 'अलंकार' शब्द को उसी व्यापक अर्थ में ग्रहण किया है, जैसे दण्डी, वामन आदि आचार्यों ने।
  • कविप्रिया कविजनों का मार्गदर्शक ग्रंथ कहा जा सकता है। इसमें कवि-कर्त्तव्यों तथा अलंकारों का विवेचन है।

Important Pointsकेशवदास-

  • जन्म - 1555 - 1617 ई.
  • हिन्दी के प्रसिद्ध रीतिकालीन कवि थे,
  • जिनका समय भक्ति काल के अंतर्गत पड़ता है। 
  • मुख्य रचनाएँ -
    • रसिकप्रिया (1591 ई.)
    • कविप्रिया' और 'रामचन्द्रिका (1601 ई.) 
    • विज्ञानगीता (1610 ई.)
    • जहाँगीरजसचन्द्रिका (1612 ई.)

Additional Informationबिहारी लाल -

  • जन्म - 1595 -  1663 ई.
  • बिहारीलाल चौबे या बिहारी हिंदी के रीति काल के प्रसिद्ध कवि थे।
  • मुख्य रचनाएँ -
    • बिहारी सतसई

मलि‍क मुहम्‍मद जायसी -

  • जन्म- 1397-1494 ई. 
  • भक्तिकाल की निर्गुण प्रेमाश्रयी शाखा व मलिक वंश के कवि है। 
  • जायसी अत्यंत उच्चकोटि के सरल और उदार सूफ़ी महात्मा थे।
  • मुख्य रचनाएँ-
    • पद्मावत
    • अखरावट 
    • आख़िरी कलाम 
    • चित्ररेखा
    • कहरानामा आदि।

भूषण -

  • जन्म- 1613-1715 ई. 
  •  रीतिकाल के तीन प्रमुख हिन्दी कवियों में से एक हैं
  • मुख्य रचनाएँ-  
    • शिवराज भूषण
    • शिवा बावनी
    • छत्रसाल दशक

सतरहवें ‘रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया था।

  1. इंद्रा डांगी
  2. चित्रा मुद्रल
  3. असगर वजाहत
  4. मनोज कुमार पाण्डेय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : इंद्रा डांगी

साहित्य का इतिहास Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

इंद्रा डांगी, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।

सतरहवेंरमाकांत स्मृति कहानाी पुरस्कार से इंद्रा डांगी सम्मानित किया गया था। अत: सही विकल्प 1 'इंद्रा डांगी' है।

अन्य विशेष

  • इंद्रा डांगी जी को अपनी कहानी इमरान साहब के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
  • वर्ष 2013 में यह सम्मान प्राप्त हुआ।
  • इंद्रा डांगी के ने रचनाएँ- बोतल का पानी, लीप सेकेण्ड

Mistake Points रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार

  • रमाकांत छठे दशक के महत्वपूर्ण कथाकारों में से एक हैं. दो दिसम्बर १1932 को जन्मे इस कथाकार के चर्चित कहानी संग्रह हैं- कार्लो हब्शी का संदूक, जिन्दगी भर का झूठ, उसकी लड़ाई, एक विपरीत कथा और कोई और बात. रमाकांत के महत्वपूर्ण उपन्यास हैं जुलूस वाला आदमी, छोटे छोटे महायुद्ध, उपसंस्कार, खोयी हुयी आवाज़, तीसरा देश, दरवाज़े पर आग, समाधान, टूटते जुड़ते स्वर, बिस्तर और आकाश. सोवियत भूमि के सम्पादक रहे रमाकांत को सोवियत लैंड नेहरू सम्मान तो मिला ही, नेल्सन मंडेला के भारत आने पर उनकी कहानी 'कार्लो हब्शी का संदूक' का भीष्म साहनी द्वारा किया गया अनुवाद उन्हें भेंट किया गया था. "क्रासाद" नामक पाक्षिक का सम्पादन और अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चित रमाकांत युवा रचनाकारों को सदा प्रोत्साहित करते रहे. उनका निधन 06 दिसम्बर 1991 को दिल्ली में हआ.

हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से हर वर्ष शलाका सम्मान पुरस्कार किस क्षेत्र को दिया जाता है?

  1. भाषा संस्कृति
  2. खेलकूद
  3. तकनीकी
  4. हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए

साहित्य का इतिहास Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से हर वर्ष शलाका सम्मान पुरस्कार हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए क्षेत्र को दिया जाता है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 4 हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए होगा ।

Key Points 

शलाका सम्मान हिंदी अकादमी को ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

हिन्दी जगत में सशक्त हस्ताक्षर के रूप में विख्यात तथा हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में समर्पित भाव से काम करने वाले मनीषी विद्वानों, हिन्दी के विकास तथा संवर्धन में सतत संलग्न कलम के धनी, मानव मन के चितरों तथा मूर्धन्य साहित्यकारों के प्रति अपने आदर और सम्मान की भावना को व्यक्त करने के लिए हिन्दी अकादमी प्रतिवर्ष एक श्रेष्ठतम साहित्यकार को शलाका सम्मान से सम्मानित करती है।

Additional Information अन्य विकल्प :

क्षेत्र

सम्मान

खेलकूद

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार , अर्जुन पुरस्कार , ध्यानचंद पुरस्कार

तकनीकी

एमएसएमई अवार्ड्स, गांधी युवा तकनीकी नवाचार पुरस्कार

खड़ी बोली हिंदी में रचना करने वाला प्रथम किसे माना जाता है?

  1. तुलसीदास
  2. अमीर खुसरो
  3. मलिक मुहम्मद जायसी
  4. चंद वरदाई

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अमीर खुसरो

साहित्य का इतिहास Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'अमीर खुसरो' है।

Key Points

  • खड़ी बोली हिंदी में रचना करने वाला प्रथम 'अमीर खुसरो' को माना जाता है। 
  • अमीर खुसरो - अमीर खुसरो प्रथम मुस्लिम कवि थे जिन्होंने हिंदी शब्दों का खुलकर प्रयोग किया है I वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने हिंदी, हिन्दवी और फारसी में एक साथ लिखा I उन्हे खड़ी बोली के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है I 

अन्य विकल्प-

  • ‘तुलसीदास जी’ ने अवधि भाषा में रचनाएँ की हैंI
  • ‘मल्लिक मुहम्मद जायसी’ की रचना अवधि में हैI
  • 'चंद वरदाई' की रचनाएँ अवहट्ट में हैं। 

निम्नलिखित कवियों में से गांधीजी ने किस कवि को राष्ट्रकवि का सम्मान दिया?

  1. महादेवी वर्मा
  2. जयशंकर प्रसाद
  3. मैथिलीशरण गुप्त
  4. सुमित्रानंदन पत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मैथिलीशरण गुप्त

साहित्य का इतिहास Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

मैथिलीशरण गुप्त को गांधीजी ने राष्ट्रकवि का सम्मान दिया है, अत: विकल्प 3 मैथिलीशरण गुप्त सही है | 

Key Points

  • गांधीजी ने मैथिलीशरण गुप्त को राष्ट्रकवि का सम्मान दिया था।
  • गांधीजी ने गुप्त की कविता "भारत-भारती" को पढ़कर उन्हें राष्ट्रकवि का सम्मान दिया था।
  • "भारत-भारती" कविता में गुप्त ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की भावनाओं को बहुत ही सुंदरता से व्यक्त किया है।
  • इस कविता ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • अन्य कवियों में, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद और सुमित्रानंदन पंत भी महान कवि थे, लेकिन इनमें से किसी को भी गांधीजी ने राष्ट्रकवि का सम्मान नहीं दिया था।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti gold online teen patti dhani teen patti noble teen patti baaz teen patti glory