अनेकार्थक MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for अनेकार्थक - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക

Last updated on Mar 10, 2025

നേടുക अनेकार्थक ഉത്തരങ്ങളും വിശദമായ പരിഹാരങ്ങളുമുള്ള മൾട്ടിപ്പിൾ ചോയ്സ് ചോദ്യങ്ങൾ (MCQ ക്വിസ്). ഇവ സൗജന്യമായി ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക अनेकार्थक MCQ ക്വിസ് പിഡിഎഫ്, ബാങ്കിംഗ്, എസ്എസ്‌സി, റെയിൽവേ, യുപിഎസ്‌സി, സ്റ്റേറ്റ് പിഎസ്‌സി തുടങ്ങിയ നിങ്ങളുടെ വരാനിരിക്കുന്ന പരീക്ഷകൾക്കായി തയ്യാറെടുക്കുക

Latest अनेकार्थक MCQ Objective Questions

Top अनेकार्थक MCQ Objective Questions

अनेकार्थक Question 1:

इनमें से कौन-सा शब्द 'उद्योग' का अनेकार्थी शब्द है?

  1. साधारण
  2. सरल
  3. रोजगार
  4. कारखाना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कारखाना

अनेकार्थक Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर है - ‘कारखाना’।

  • कारखाना’ शब्द ‘उद्योग’ का अनेकार्थी शब्द है।
  • उद्योग’ के अन्य अनेकार्थी शब्द : परिश्रम, धंधा।

Key Points

  • अनेकार्थी का अर्थ है – एक से अधिक अर्थ देने वाला।

अन्य विकल्प :

  • साधारण : औसत दर्जे का , मामूली , सामान्य , महत्त्वहीन।
  • सरल : भोला, सीधा, निश्छल, अकुटिल।
  • रोजगार : कारोबर, पेशा, जीविका, काम।

Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण:-

  • चन्द्र- शशि, कपूर, सोना, सुन्दर।
  • जलज- कमल, मोती, शंख, मछली, जोंक, चन्द्रमा, सेवार।
  • दल- समूह, सेना, पत्ता, पत्र, नाश, हिस्सा, पक्ष, भाग, चिड़ी।

अनेकार्थक Question 2:

निम्नलिखित में से कौनसे शब्द के अनेकार्थी शब्द नहीं होते है।

  1. दंड
  2. पत्र
  3. मुद्रा
  4. उम्र 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : उम्र 

अनेकार्थक Question 2 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में उम्र सही उत्तर है, अन्य विकल्प उचित नहीं है।

Key Points

  • उम्र शब्द अनेकार्थक नहीं है। 
  • सभी पर्यायवाची शब्द के अनेकार्थी नहीं होते हैं । 

         जैसे ब्राह्मण का पर्यायवाची शब्द द्विज शब्द होता है लेकिन ब्राह्मण अनेकार्थी शब्द नहीं है।  द्विज के अनेकार्थी शब्द -  ब्राह्मण, गणेश, दांत हैं। किन्तु जो अनेकार्थी  शब्द द्विज के हैं, वो ब्राह्मण के नहीं होंगें। ​

अन्य विकल्प 

शब्द

अनेकार्थी

दंड

डण्डा,सजा,एक प्रकार का व्ययाम

पत्र

पंख,पत्ता,चिट्ठी

मुद्रा

 मुहर, आकृति, सिक्का


Additional Information

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

अनेकार्थी शब्द 

जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें 'अनेकार्थी शब्द' कहते है।

काक- कौआ, लँगड़ा आदमी, अतिधृष्ट।

अनेकार्थक Question 3:

निम्नलिखित में से ‘पट’ का अर्थ क्या नहीं होता है? 

  1. किवाड़ 
  2. डालना
  3. वस्त्र
  4. पर्दा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : डालना

अनेकार्थक Question 3 Detailed Solution

"डालनाशब्‍द का प्रयोग पट के ल‍िए नहीं होता है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • डालना का अर्थ- किसी चीज़ में मिलाना या गिराना।
  • किवाड़, वस्त्र, पर्दा आद‍ि सभी शब्‍दों का प्रयोग पट के ल‍िए क‍िया जाता है। 

Additional Information कुछ अन्‍य अनेकार्थी शब्‍द- 

  • अदृष्ट – जो देखा न जाए, भाग्य, गुप्त, रहस्य।
  • अक्षर – अविनाशी, वर्ण, ईश्वर, आत्मा, आकाश, धर्म, तप।
  • अब्धि – सागर, समुद्र।
  • अंतर – हृदय, भेद, फर्क, व्यवधान, अवधि, अवसर।
  • अमर – ईश्वर, देवता, शाश्वत, आकाश और धरती के मध्य में।
  • अधर – होंठ, नीचे, पराजित।

अनेकार्थक Question 4:

निम्नलिखित में से क्या 'इंगित' का क्या अर्थ नहीं होता है?

  1. संकेत
  2. अवस्था
  3. इशारा
  4. अभिप्राय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अवस्था

अनेकार्थक Question 4 Detailed Solution

'इंगित' का अर्थ नहीं होता है- अवस्था

  • अवस्था का अर्थ- हालत, दशा, स्थिति।
    • जैसे- वह इस समय ऐसी अवस्था में है कि उससे तर्क करना ठीक नहीं।

Key Pointsइंगित-

  • अर्थ: संकेत,  इशारा, अभिप्राय
    • जैसे-  रिपोर्ट मुझे इंगित करती है कि कंपनी संघर्ष कर रही है।

Additional Informationकुछ प्रमुख अनेकार्थी शब्द:-

शब्द अनेकार्थी शब्द
अर्क इन्द्र, सूर्य, रस, अकबन।
उग्र विष, प्रचंड, महादेव।
कनक सोना, धतूरा, पलाश, गेंहूँ।
खग पक्षी, तारा, गन्धर्व, जुगनू, बाण।
चक्र पहिया, चाक, भँवर, समूह, बवंडर।
जलज कमल, मोती, शंख, मछली, जोंक, चन्द्रमा, सेवार।

अनेकार्थक Question 5:

दिए गए शब्द के अनेकार्थी शब्द ज्ञात कीजिए।

कोट‍ि

  1. लाख
  2. बाधा
  3. हजार
  4. श्रेणी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : श्रेणी

अनेकार्थक Question 5 Detailed Solution

'कोट‍ि' का अनेकार्थी शब्‍द श्रेणी है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points 

  • कोट‍ि का अर्थ- श्रेणी ,करोड़, अनगिनत, अत्यधिक, चरमोत्कर्ष या पराकाष्ठा को प्राप्त।

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

शब्‍द  अर्थ
लाख सौ हज़ार, बहुत ज्यादा, लाक्षा
बाधा रुकावट, विघ्न
हजार इस

Additional Information कुछ अन्‍य अनेकार्थी शब्‍द- 

  • अदृष्ट – जो देखा न जाए, भाग्य, गुप्त, रहस्य।
  • अक्षर – अविनाशी, वर्ण, ईश्वर, आत्मा, आकाश, धर्म, तप।
  • अब्धि – सागर, समुद्र।
  • अंतर – हृदय, भेद, फर्क, व्यवधान, अवधि, अवसर।
  • अमर – ईश्वर, देवता, शाश्वत, आकाश और धरती के मध्य में।
  • अधर – होंठ, नीचे, पराजित।

अनेकार्थक Question 6:

'द्विज' शब्द का अर्थ नहीं है :

  1. दाँत
  2. चंद्रमा
  3. कपूर
  4. पक्षी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कपूर

अनेकार्थक Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर 'कपूर' है। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'द्विज' शब्द का अर्थ 'कपूर' नहीं है। 
  • 'कपूर' शब्द 'अब्ज' शब्द का अनेकार्थी शब्द होगा।   
  • कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण अनेकार्थक शब्द-
    • अंक- भाग्य, गिनती के अंक, गोद, नाटक के अंक, चिन्ह संख्या,परिच्छेदन
    • इन्द्र- देवराज, राजा, रात्रि
    • कुंभ- घड़ा, एक राशि, हाथी का मस्तक
    • गुरू- शिक्षक, श्रेष्ठ, बड़ा, भारी, दो मात्राएँ (छंद में)
    • सारंग– हिरन, बादल, पानी, मोर, शंख, पपीहा, हाथी, सिंह, राजहंस, भ्रमर, कपूर, कामदेव, कोयल, धनुष, मधुमक्खी, कमल, भूषण

Additional Information

  • जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें 'अनेकार्थी शब्द' कहते है।
  • जैस - मुद्रा के अनेकार्थी शब्द हैं - मुहर, आकृति, सिक्का, अँगूठी, रूप, धन।

अनेकार्थक Question 7:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक शब्द दिए गए अनेकार्थी शब्द का एक अर्थ है। उस शब्द को चुनें।

मुद्रा

  1. रूप
  2. भाग
  3. पर्वत
  4. गोद

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : रूप

अनेकार्थक Question 7 Detailed Solution

सही उत्तर 'रूप' है। 

Key Points
  • दिए गए विकल्पों में से 'मुद्रा' शब्द का अनेकार्थी शब्द 'रूप' होगा। 
  • मुद्रा के अन्य अनेकार्थी शब्द हैं - मुहर, आकृति, सिक्का, अँगूठी, धन।

अन्य विकल्प: 

  • भाग के अनेकार्थी शब्द हैं – हिस्सा, विभाजन, भाग्य। 
  • पर्वत के अनेकार्थी शब्द हैं – वृक्ष, रत्न विशेष, चाव, अचल, नगीना।
  • गोद के अनेकार्थी शब्द हैं – भाग्य, गिनती के अंक, नाटक के अंक, चिन्ह संख्या। 

Additional Information

  •  जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें 'अनेकार्थी शब्द' कहते है।

अनेकार्थक Question 8:

'नकुल' शब्द का अर्थ नहीं है : 

  1. कुलरहित 
  2. शिव 
  3. नेवला 
  4. कौन्तेय 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कौन्तेय 

अनेकार्थक Question 8 Detailed Solution

नकुल' शब्द का अर्थ नहीं है : कौन्तेय 

  • कौन्तेय का अर्थ- कुंती के पुत्र

Mistake Points

  • नकुल पांडव है परन्तु कौन्तेय नहीं है क्योंकि यह कुंती का पुत्र नही है,
  • महराज पांडू की दूसरी पत्नी से उत्पन्न २ पुत्र है। 
  • नकुल और सहदेव, दोनों माता माद्री के असमान जुड़वा पुत्र थे। 

Key Points

  • अन्य विकल्प नकुल के अनेकार्थी शब्द हैं। 

Additional Information

अनेकार्थी शब्द -

  • सैन - सेना, संकेत, बाज पक्षी, इंगित, लक्षण
  • हंस - आत्मा, योगी, श्वेत, घोड़ा
  • धारणा - बुद्धि, विचार, विश्वास
  • रश्मि - लक्ष्मी, किरण, लगाम
  • घर - सम्पत्ति, स्त्री, भूमि, नायिका
  • गौ - गाय, इंद्रिय, वाणी, पृथ्वी
  • काल - समय, मृत्यु, यमराज

अनेकार्थक Question 9:

निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द अनेकार्थी नहीं है?

  1. कनक
  2. अनंत
  3. महावीर
  4. हत्या

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : हत्या

अनेकार्थक Question 9 Detailed Solution

शब्द हत्या को छोड़कर सभी शब्दों के एक से ज्यादा अर्थ हैं अत: विकल्प 4 हत्या सही होगा I

quesImage934

अनेकार्थक शब्द का अभिप्राय है, किसी शब्द के एक से अधिक अर्थ प्रकट होनाI बहुत से ऐसे शब्द हैं जिनका अर्थ भिन्न भिन्न प्रयोग के आधार पर या प्रसंगानुसार ही प्रकट होता है I

शब्द

 अनेकार्थ शब्द

कनक

 स्वर्ण, धतूरा, गेंहू, वृक्ष

अनंत

 शून्य, जिसका अंत न हो

महावीर

 हनुमान, जैन धर्मगुरु

अनेकार्थक Question 10:

कौन-सा शब्द 'चपला' का अनेकार्थी नहीं है-

  1. स्त्री
  2. बिजली
  3. पार्वती
  4. लक्ष्मी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : पार्वती

अनेकार्थक Question 10 Detailed Solution

"चपला" का अनेकार्थी शब्द पार्वती नहीं है।Key Points

  • चपला के अनेकार्थी शब्द:- स्त्री, बिजली, लक्ष्मी आदि।
  • पार्वती के अनेकार्थी शब्द:- गिरिजा, अंबिका, शैलजा, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी, रुद्राणी, शिवानी आदि हैं।
  • अनेकार्थी शब्द का अर्थ:- ऐसे शब्द, जिनके अनेक अर्थ होते है, अनेकार्थी शब्द कहलाते है।
  • दूसरे शब्दों में- जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें ‘अनेकार्थी शब्द’ कहते है।
  • हर भाषा में कुछ ऐसे शब्द होते हैं, जिनके एक से अधिक अर्थ निकलते हैं।
  • ये अलग-अलग अवसरों में, वाक्यों के साथ मिलकर अलग-अलग अर्थ देते हैं। ये शब्द अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं।
  • जैसे:- 1.अरुण:- लाल, सूर्य, सूर्य का सारथी, प्रभात का सूर्य आदि। 2. अंक:- भाग्य, गिनती के अंक, गोद, नाटक के अंक, चिन्ह संख्या,परिच्छेदन आदि।

Additional Informationअन्य अनेकार्थी शब्द के उदाहरण:-

शब्द अनेकार्थी शब्द
अब्ज चंद्रमा, कमल, शंख, कपूर।
अंश हिस्सा, कोण का अंश, किरण।
कनक सोना, धतूरा, पलाश, गेंहूँ
गुरू शिक्षक, श्रेष्ठ, बड़ा, दो मात्राएँ (छंद में)।
चीर रेखा, वस्त्र, चीरना, पट्टी।
द्विज ब्राह्मण, पक्षी, दाँत, चंद्रमा।
पत्र पत्ता, चिट्ठी, पृष्ठ, पंख।
अमृत जल,अमर, अन्न, सुधा।
अब्द बादल, वर्षा, मेघ, आकाश।
काल मृत्यु, समय, दुश्मन, यमराज।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master purana teen patti cash game teen patti 50 bonus