रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Quiz - Objective Question with Answer for रिक्त स्थानों की पूर्ति - Download Free PDF

Last updated on Jun 6, 2025

Latest रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Objective Questions

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 1:

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरना है। प्रत्येक वाक्य की पूर्ति के लिए चार विकल्प दिए गये हैं। उचित विकल्प को चिन्हित करें।

वायुयान के उतार-चढ़ाव से यात्री घबरा गए, पर चालक ने उन्हें _______ किया।

  1. निरस्त
  2. विश्वस्त
  3. आश्वस्त
  4. संतुष्ट
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : आश्वस्त

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 1 Detailed Solution

उत्तर-आश्वस्त।

  • जिसे आश्वासन दिया गया हो।
  • जिसकी बैचनी या घबराहट दूर हो गई हो।​
  • कोरोना के समय प्रधानमंत्री ने सभी लोगों को आश्वस्त किया।

Key Points

  • ​निरस्त-जो रद्द या खारिज़ कर दिया गया हो।
  • जिसका खंडन किया गया हो।
  • गहलोत ने रीट के पेपर को निरस्त कर दिया 
  • विश्वस्त-जिसका विश्वास किया जा सके या जिस पर विश्वास हो।
  • प्रमाणपत्र का हस्ताक्षर विश्वस्त नहीं।
  • संतुष्ट-संतोष किया गया, राजी किया गया।
  • जिसका संतोष हो गया हो, जिसकी तृप्ति हो गई हो, तृप्त।

Additional Information

मूल शब्द 

समानार्थी शब्द 

उदाहरण 

निरस्त

निरसित, मंसूख, रद्द।

निरस्त प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जा रहा है।

विश्वस्त

विश्रब्ध, विश्वसनीय, विश्वसित, विश्वस्त, विश्वासपात्र, विश्वासी।

 

श्याम विश्वसनीय व्यक्ति है।

आश्वस्त

निश्चिंत, स्थिर, चिंतारहित, भयरहित, निर्भय।

आर्य सभ्यता हुई प्रतिष्ठित आर्य धर्म आशवस्त हुआ।

संतुष्ट

तृप्त, तुष्ट

सीता राम की बात से संतुष्ट है।

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 2:

सही शब्द का चयन करते हुए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

उसका ह्रदय इतना कोमल है कि मित्र तो क्या वह अपने ______ को भी चोट नहीं पहुँचा सकता।

  1. शत्रु
  2. सहयोगी
  3. विपक्षी
  4. प्रतिरोधी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : शत्रु

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 2 Detailed Solution

यहाँ दिए गये वाक्य में व्यक्ति के स्वभाव की चर्चा की गयी है। यहाँ उपयुक्त शब्द शत्रु होगा। जिसका हृदय विशाल या कोमल होता है वह किसी को कष्ट नहीं पहुँचाता। यहाँ मित्र के सन्दर्भ में कहा गया है इसीलिए शत्रु शब्द उचित होगा। अतः सही विकल्प शत्रु है।

स्पष्टीकरण

शब्द

अर्थ

प्रयोग

शत्रु

दुश्मन, वैरी, रिपु, अरि

शत्रु पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।

 

अन्य विकल्प

शब्द

अर्थ

शब्द

सहयोगी

सहायक, मददगार

तुम मेरे बड़े सहयोगी हो।

विपक्षी

विपरीत, उलटा, प्रतिद्वंद्वी, प्रतिवादी

खेल के मैदान में प्रतिद्वंदी से करा मुकाबला हुआ।

प्रतिरोधी

विरोधी, रोकने वाला

रोग प्रतिरोधी गुण ही हमें बीमारी से बचाएगा।

 

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 3:

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरना है। प्रत्येक वाक्य की पूर्ति के लिए चार विकल्प दिए गये हैं। उचित विकल्प को चिन्हित करें।

गाँधीजी का रामराज्य का स्वप्न आज तक ______ नहीं हुआ है।

  1. साकार
  2. स्वीकार
  3. आकार
  4. निराकार
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : साकार

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 3 Detailed Solution

उत्तर-साकार। 

  • जिसका कोई आकर हो। 
  • साकार होने का अर्थ है सपनों, इरादों, आदि का पूरा होना।
  • राम का पुलिस बनने का सपना साकार हो गया।

Key Points

  • स्वीकार-अंगीकार, सहमति।
  • ग्रहण करना, परिग्रह।
  • सरकार ने किसानों की मांगों को स्वीकार कर लिया।
  • आकार-शक्ल, रूप, गढ़न, बनावट।
  • पृथ्वी का आकर गोल है।
  • निराकार-बिना आकार का, आकार रहित।
  • जिसका कोई आकर न हो।
  • भक्ति काल में भगवान के निराकार रूप की उपासना की गई।

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 4:

Comprehension:

निर्देश: निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर उपयुक्त विकल्पों द्वारा दीजिये -

प्रजातंत्र के ________(1) मुख्य अंग हैं-कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका। प्रजातंत्र की सार्थकता एवं दृढ़ता को ध्यान में रखते हुए और जनता के _______(2) होने की भूमिका को देखते हुए _______(3) (दृश्य, श्रव्य और मुद्रित) को प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देखा जाता है। समाचार-माध्यम या मीडिया को पिछले वर्षों में पत्रकारों और समाचार-पत्रों ने एक श्वसनीयता प्रदान की है और इसी कारण विश्व में मीडिया एक अलग शक्ति के रूप में उभरा है।कार्यपालिका और ____________(4)  की समस्याओं, कार्यप्रणाली और विसंगतियों की चर्चा प्राय: होती रहती है और सर्वसाधारण में वे विशेष चर्चा के विषय रहते ही हैं। इसमें समाचार-पत्र, रेडियो और _________(5) समाचार अपनी टिप्पणी के कारण चर्चा को आगे बढ़ाने में योगदान करते हैं, पर न्यायपालिका अत्यंत महत्वपूर्ण होने के बावजूद उसके बारे में चर्चा कम ही होती है। ऐसा केवल ________(6) में ही नहीं, अन्य देशों में भी कमोबेश यही स्थिति है।स्वराज-प्राप्ति के बाद और एक लिखित _________(7) के देश में लागू होने के उपरांत लोकतंत्र के तीनों अंगों के कर्तव्यों, अधिकारों और दायित्वों के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ी है। संविधान-निर्माताओं का उद्देश्य रहा है कि तीनों अंग परस्पर ताल -मेल से कार्य करेंगे। तीनों के पारस्परिक संबंध भी संविधान द्वारा निर्धारित हैं, फिर भी समय के साथ-साथ कुछ समस्याएँ उठ खड़ी होती हैं। आज ____________(8) यह महसूस करता है कि न्यायपालिका भी अधिक पारदर्शिता हो, जिससे उसकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़े। ‘जिस देश में पंचों को परमेश्वर मानने की परंपरा हो, वहाँ न्यायमूर्तियों पर आक्षेप दुर्भाग्यपूर्ण हैं।’

रिक्त स्थान (8) के लिए उपयुक्त शब्द क्या है?

  1. मेल -जोल
  2. सैनिक तंत्र
  3. लोकतंत्र
  4. मूलतंत्र
  5. राजतंत्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : लोकतंत्र

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 4 Detailed Solution

प्रस्तुत गद्यांश में रिक्त स्थान (8) के लिए उपयुक्त शब्द लोकतंत्र है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

स्पष्टीकरण -

  • लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है, जिसके अंतर्गत जनता अपनी मर्जी से चुनाव में आए हुए किसी भी दल को वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुन सकती है,
  • तथा उसकी सत्ता बना सकती है।
  • लोकतंत्र दो शब्दों से मिलकर बना है, लोक + तंत्र, लोक का अर्थ है जनता तथा तंत्र का अर्थ है शासन।
  • अर्थात जहां जनता का शासन हो वह लोकतंत्र कहलाता है, जैसे : "जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन है"।
  • लेकिन अलग-अलग देशकाल और परिस्थितियों में अलग-अलग धारणाओं के प्रयोग से इसकी अवधारणा कुछ जटिल हो गयी है।
  • अतः उपयुक्त शब्द ‘लोकतंत्र’ है। 

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 5:

Comprehension:

निर्देश: निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर उपयुक्त विकल्पों द्वारा दीजिये -

प्रजातंत्र के ________(1) मुख्य अंग हैं-कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका। प्रजातंत्र की सार्थकता एवं दृढ़ता को ध्यान में रखते हुए और जनता के _______(2) होने की भूमिका को देखते हुए _______(3) (दृश्य, श्रव्य और मुद्रित) को प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देखा जाता है। समाचार-माध्यम या मीडिया को पिछले वर्षों में पत्रकारों और समाचार-पत्रों ने एक श्वसनीयता प्रदान की है और इसी कारण विश्व में मीडिया एक अलग शक्ति के रूप में उभरा है।कार्यपालिका और ____________(4)  की समस्याओं, कार्यप्रणाली और विसंगतियों की चर्चा प्राय: होती रहती है और सर्वसाधारण में वे विशेष चर्चा के विषय रहते ही हैं। इसमें समाचार-पत्र, रेडियो और _________(5) समाचार अपनी टिप्पणी के कारण चर्चा को आगे बढ़ाने में योगदान करते हैं, पर न्यायपालिका अत्यंत महत्वपूर्ण होने के बावजूद उसके बारे में चर्चा कम ही होती है। ऐसा केवल ________(6) में ही नहीं, अन्य देशों में भी कमोबेश यही स्थिति है।स्वराज-प्राप्ति के बाद और एक लिखित _________(7) के देश में लागू होने के उपरांत लोकतंत्र के तीनों अंगों के कर्तव्यों, अधिकारों और दायित्वों के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ी है। संविधान-निर्माताओं का उद्देश्य रहा है कि तीनों अंग परस्पर ताल -मेल से कार्य करेंगे। तीनों के पारस्परिक संबंध भी संविधान द्वारा निर्धारित हैं, फिर भी समय के साथ-साथ कुछ समस्याएँ उठ खड़ी होती हैं। आज ____________(8) यह महसूस करता है कि न्यायपालिका भी अधिक पारदर्शिता हो, जिससे उसकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़े। ‘जिस देश में पंचों को परमेश्वर मानने की परंपरा हो, वहाँ न्यायमूर्तियों पर आक्षेप दुर्भाग्यपूर्ण हैं।’

रिक्त स्थान (7) के लिए उपयुक्त शब्द क्या है?

  1. संविधान
  2. नगरपालिका
  3. शहर
  4. विकार्यपालिका
  5. कोई नहीं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संविधान

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 5 Detailed Solution

प्रस्तुत गद्यांश में रिक्त स्थान (7) के लिए उपयुक्त शब्द ‘संविधान’ है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

स्पष्टीकरण -

गद्यांश में बताया गया है कि ‘स्वराज-प्राप्ति के बाद और एक लिखित ‘संविधान’ के देश में लागू होने के उपरांत लोकतंत्र के तीनों अंगों के कर्तव्यों, अधिकारों और दायित्वों के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ी है। अतः उपयुक्त शब्द संविधान है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

Top रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Objective Questions

“अर्थ के अनुसार _______ के कुल ______भेद हैं।” सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानें की पूर्ति कीजिये।

  1. संबंध बोधक अव्यय, बारह 
  2. समुच्चय बोधक, आठ
  3. निपात, चार
  4. क्रिया विशेषण, सात  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संबंध बोधक अव्यय, बारह 

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

संबंध बोधक अव्यय, बारह  यहाँ सही विकल्प,अन्य विकल्प असंगत है। अत: सही उत्तर 1 'संबंध बोधक अव्यय, बारह ' है। 

Key Points

  • “अर्थ के अनुसार सम्बन्ध बोधक के कुल बारह भेद होते हैं।”

Additional Information

सम्बन्ध बोधक अव्यय

बारह

समुच्चय बोधक अव्यय

दो

(इससे कम अथवा अधिक गलत है वो इन दो के अंदर के भाग होते हैं।)

निपात

नौ

क्रिया - विशेषण

चार

(अर्थ के आधार पर चार ही होते हैं।)

Important Points

  • अव्यय- अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं। अव्यय शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में रहते हैं। इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है।

निम्न वाक्य के लिए सही शब्द भरें-

हिमालय पर्वत भारत के ______ में स्थित है।

  1. पूर्व
  2. उत्तर
  3. दक्षिण
  4. पश्चिम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उत्तर

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

 इसका सही उत्तर विकल्प 2 'उत्तर​' है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • हिमालय पर्वत भारत के उत्तर​ में स्थित है।
  • हिमालय भारत में स्थित एक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है | हिमालय को पर्वतराज भी कहते हैं जिसका अर्थ है पर्वतों का राजा हिमालय पर्वत 7 देशों की सीमाओं में फैला हैं। ये देश हैं- पाकिस्तान,अफगानिस्तान , भारतनेपालभूटानचीन और म्यांमार

संसार में ‍सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई ______, कोई धनवान तो कोई ______।" सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

  1. संकीर्ण, रंक
  2. अनुदार, निर्धन
  3. अनुदार, योगी
  4. संकीर्ण, मितव्यय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अनुदार, निर्धन

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

अनुदार निर्धन यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है।

वाक्य की सरंचना देखे तो यहाँ रिक्त स्थानों पर उदार तथा धनवान का विलोम शब्द आयेंगे जो कि क्रमशः अनुदार निर्धन है। अत: सही  विकल्प 2 "अनुदार निर्धन" है।

  • पूर्ण सार्थक वाक्य-  संसार में ‍सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई अनुदार, कोई धनवान तो कोई निर्धन।" 

Key Points

अन्य विलोम:-

शब्द

विलोम शब्द

रंक

राजा

संकीर्ण

विस्तीर्ण

योगी

भोगी

मितव्यय

अपव्ययी

Additional Information

अन्य विशेष

जो शब्द ठीक किसी शब्द के विपरीत अर्थ वाली प्रवृति के होते है वह विलोम शब्द कहलाते है, इन्हें विपरीतार्थी शब्द भी कहते है 

जैसे- दिन का विलोम शब्द रात, ऊपर का विलोम शब्द नीचे आदि

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये।

'संध्या होते ही पक्षी अपने ________ को लौट आते है।'

  1. घर
  2. नीर
  3. नीड़
  4. विवर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : नीड़

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

नीड़ यहाँ सही विकल्प है।

  • 'संध्या होते ही पक्षी अपने नीड़ को लौट आते है।'

Key Points

  • नीड़ : नशेमन, घोंसला , आशियाना।
  • घर : सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आलय, गृह
  • नीर : तोय, अम्बु, उदक, पानी, सलिल, पय, मेघपुष्प, जल, वारि
  • विवर : कंदरा, खोह, गुफ़ा, गुहा।

रिक्त स्थान भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

तीनों ____ के स्वामी हैं इसलिए त्रिलोकीनाथ कहलाते हैं।

  1. धरती
  2. भवनो
  3. भुवनो
  4. आकाशो

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भुवनो

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'भुवनोहै। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'भुवनो' सही विकल्प है। 
  • त्रिलोकीनाथ नाम का अर्थ भगवान शिव होता है।
  • तीन लोक- पृथ्वी, स्वर्ग और पाताल हैं। तीनों लोकों के स्वामी हैं भगवान शिव।
  • भुवनो का अर्थ ब्रम्हांड से है, जिसमे तीनों लोक आते हैं।​

Additional Information

  • विकल्प 1 धरती  का अर्थ पृथ्वी, या ज़मीन से है। यह केवल एक लोक है।
  • विकल्प 2 भवनो का अर्थ घर, मकान, महल, रहने का ठिकाना, या कोई वास्तु-रचना विशेषतः वास-स्थान से होता है।
  • विकल्प 4 आकाशो निरर्थक शब्द है। सही शब्द आकाश है जिसका अर्थ अंबर, अनंत, या अंतरिक्ष से होता है।

रितेश को जब कक्षा में प्रथम आने का समाचार मिला, तो उसकी ______ खिल गईं।

रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द द्वारा कीजिए। 

  1. बांछें 
  2. आँखे
  3. मुस्कान
  4. चेहरा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : बांछें 

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

र‍िक्‍त स्‍थान की पूर्ति के ल‍िए सर्वाधिक उपयुक्‍त शब्‍द "बांछें" है। 

Key Points

  • रितेश को जब कक्षा में प्रथम आने का समाचार मिला, तो उसकी बांछें खिल गईं।
  • र‍िक्‍त स्‍थान की पूर्ति के ल‍िए बांछें शब्‍द उपयुक्‍त है। 
  • बांछें शब्‍द का अर्थ- आनंदित हो जाना होता है। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

शब्‍द  अर्थ 
आँखे नेत्र 
मुस्कान खुशी 
चेहरा शक्‍ल, मुखड़ा

Additional Information

  • देश में बढ़ता भ्रष्‍टाचार घोर चिन्‍ता का विषय है। 
  • हमने दर्शक दीर्घा में बैठकर संसद की कार्यवाही देखी। 
  • ईश्‍वर तुम्‍हारा कल्‍याण करें। 
  •  मस्तिष्क हमें सोचने की अनुमति देता है।

उसकी बात का उत्तर कोई न दे सका, सब _____ हो गए।

सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थान भरें।

  1. शर्मिंदा
  2. निरुत्तर
  3. निरंतर
  4. निरादर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : निरुत्तर

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

निरुत्तर, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।

किसी बात का उत्तर न देना, निरुत्तर कहलाता है, अत: सही विकल्प 2 'निरुत्तर' है।

अन्य शब्दार्थ

शब्द

अर्थ

शर्मिंदा

शर्म करना

निरुत्तर

कोई उत्तर ना देख सकना

निरंतर

लगातार, बिना रुके

निरादर

आदर ना करना

Comprehension:

दिए गए गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। विकल्पो की सहायता से प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

संगीत का मानव- (1) ____में विशेष स्थान है। प्रकृति का कण-कण संगीत से (2)___है। बाल-वृद्ध, नर-नारी सभी अनादि काल से उससे (3)___होते आये हैं और सदैव होते रहेंगे। शिशु की (4)____में, सरिता के (5)___निनाद में संगीत ही तो है।

गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  1. छुल-छुल
  2. छल-छल
  3. कल-कल
  4. झर-झर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कल-कल

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में विकल्प 3 "कल-कल" सही है । 

Key Points

  • दिए गए गद्यांश में रिक्त स्थान (5) के स्थान कल-कल आने पर वाक्य का भाव स्पष्ट हो जाता है इसलिए 5 के स्थान पर कल-कल सर्वाधिक उपर्युक्त होगा। 

सही वाक्य:

  • सरिता के कल-कल निनाद में संगीत ही तो है।
  • नदियों, स्रोतों आदि के बहने आदि से होने वाली अव्यक्त, कोमल तथा मधुर ध्वनि को कल-कल कहा जाता है।

अन्य विकल्प:-

  • जबकि छल-छल का अर्थ पानी छलकने से है।
  • छुल-छुल का भी अर्थ पानी की आवाज है लेकिन जोर जोर से।
  • झर-झर की आवाज पानी के तेज ध्वनि को कहते है।
  • लेकिन संगीत तो मधुर स्वर को कहते है इसलिए कल-कल सबसे उपर्युक्त होगा। 

Additional Information

  • जल का पर्यायवाची: पानी, नीर। 
  • जल का विलोम: थल 
  • नदी का पर्यायवाची: पयस्विनी, तरनी, स्रोतस्विनी, सरिता

दिए गए शब्दों मे से उचित शब्द से वाक्य पूर्ण करें - 

वैद्य जी ____ देखकर इलाज करते हैं।

  1. नारी
  2. नीड़
  3. नीर
  4. नाड़ी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : नाड़ी

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

र‍िक्‍त स्‍थान की पूर्ति के ल‍िए सर्वाधिक उपयुक्‍त शब्‍द "नाड़ी" है। 

Key Points

  • वैद्य जी नाड़ी देखकर इलाज करते हैं।
  • नाड़ी का अर्थ- रक्त वाहिनी शिराएँ, नली। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍पों में द‍िए गए शब्‍दों का प्रयोग करने से सार्थक अर्थ नहीं न‍िकलता है। 

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

शब्‍द  अर्थ 
नारी गुण प्रधान स्त्री, महिला
नीड़ चिड़ियों के बैठने का स्थान, घोंसला
नीर पानी, जल

Additional Information

  • देश में बढ़ता भ्रष्‍टाचार घोर चिन्‍ता का विषय है। 
  • हमने दर्शक दीर्घा में बैठकर संसद की कार्यवाही देखी। 
  • ईश्‍वर तुम्‍हारा कल्‍याण करें। 
  •  मस्तिष्क हमें सोचने की अनुमति देता है।

रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।

आचरण की सभ्यतामयी भाषा सदा ______ रहती है।

  1. प्रखर
  2. मौन
  3. कटु
  4. मुखर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मौन

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिये गये वाक्य मे उपयुक्त शब्द  विकल्प  2 'मौन' है। अन्य सभी  विकल्प असंगत है।

Key Points

वाक्य - आचरण की सभ्यतामयी भाषा सदा मौन रहती है।

अन्य वाक्यांश

  • उतरती युवावस्था का- अधेर
  • उत्तर दिशा- उदीची
  • उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह- अनुलोम विवाह
  • उसी समय का- तत्कालीन
  • किसी पद का उम्मीदवार- प्रत्याशी
  • कीर्तिमान पुरुष- यशस्वी
  • कम खर्च करने वाला- मितव्ययी

कम जानने वाला- अल्पज्ञ
कम बोलनेवाला- मितभाषी
कम अक्ल वाला- अल्पबुद्धि
कठिनाई से समझने योग्य- दुर्बोध
कल्पना से परे हो- कल्पनातीत
किसी की हँसी उड़ाना- उपहा

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master apk teen patti all app teen patti baaz