वाक्य विचार MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्य विचार - Download Free PDF
Last updated on Jun 20, 2025
Latest वाक्य विचार MCQ Objective Questions
वाक्य विचार Question 1:
निम्नलिखित में से क्रिया-विशेषण उपवाक्य कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 1 Detailed Solution
क्रिया-विशेषण उपवाक्य है - जब वर्षा हो रही थी तब मैं घर में था।
Key Points
- इस वाक्य में 'तब मैं घर में था' मुख्य वाक्य ‘जब वर्षा हो रही थी’ क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं।
- जो गौण या आश्रित उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की क्रिया की काल या स्थान आदि से सम्बद्ध विशेषता बताएँ, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं।
- इसमें प्रायः जब, जहाँ, जिधर, ज्यों, यद्यपि इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
- इसके द्वारा समय, स्थान, कारण, उद्देश्य, फल, अवस्था, समानता, मात्रा इत्यादि का बोध होता हैं।
- जैसे- जब पानी बरसता है, तब मेढक बोलते हैं। यहाँ ‘जब पानी बरसता है’ क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं।
अन्य विकल्प -
- मोहन के पास एक गुडिया है जो नाचती है। - (विशेषण उपवाक्य)
- सविता ने कहा कि अनीता ने शादी कर ली। - (संज्ञा उपवाक्य)
- मेरी इच्छा है कि मैं एक किताब लिखूँ। - (संज्ञा उपवाक्य)
Important Points
- उपवाक्य - ऐसा पदसमूह, जिसका अपना अर्थ हो, जो एक वाक्य का भाग हो और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं।
- उपवाक्यों के आरम्भ में अधिकतर कि, जिससे, ताकि, जो, जितना, ज्यों-त्यों, चूँकि, क्योंकि, यदि, यद्यपि, जब, जहाँ इत्यादि होते हैं।
- उपवाक्य दो तरह के होते हैं - प्रधान उपवाक्य, आश्रित उपवाक्य।
- आश्रित उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं -
- विशेषण उपवाक्य, क्रियाविशेषण उपवाक्य और संज्ञा उपवाक्य।
Additional Information संज्ञा उपवाक्य -
- जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य का उद्देश्य (कर्ता), कर्म या पूरक बनकर संज्ञा अथवा सर्वनाम के स्थान पर प्रयुक्त हो, वह संज्ञा उपवाक्य कहलाता है।
- जैसे - राम ने कहा कि मैं पढूँगा। यहाँ ‘मैं पढूँगा’ संज्ञा-उपवाक्य है।
विशेषण उपवाक्य -
- जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की संज्ञा, सर्वनाम या संज्ञा पदबंध की विशेषता बताए, वह विशेषण उपवाक्य कहलाता है।
- इसमें ‘जो’, ‘जैसा’, ‘जितना’ इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
- जैसे - वह आदमी, जो कल आया था, आज भी आया है। यहाँ ‘जो कल आया था’ विशेषण-उपवाक्य है।
वाक्य विचार Question 2:
अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद होते हैं :
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 2 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 '8’ है।
Key Points
- अर्थ के आधार पर वाक्य के '8' भेद हैं।
- शब्दों का व्यवस्थित रूप जिससे मनुष्य अपने विचारों का आदान प्रदान करता है, उसे वाक्य कहते हैं।
- एक सामान्य वाक्य में क्रमशः कर्ता, कर्म और क्रिया होते हैं।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Additional Information
- अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं :-
- विधानवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है। उदाहरण -भारत एक देश है।
- निषेधवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण - मैंने दूध नहीं पिया।
- प्रश्नवाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। उदाहरण - भारत क्या है?
- आज्ञावाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं। उदाहरण - बैठो।
- विस्मयादिबोधक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं। उदाहरण - अहा! कितना सुन्दर उपवन है।
- इच्छावाचक वाक्य - जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- भगवान तुम्हे दीर्घायु करे।
- संकेतवाचक वाक्य- जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- राम का मकान उधर है।
- संदेहवाचक वाक्य - जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- क्या वह यहाँ आ गया ?
वाक्य विचार Question 3:
'आपका जीवन उज्ज्वल हो', किस प्रकार का वाक्य है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 3 Detailed Solution
सही उत्तर है - इच्छावाचक।
Key Points
- इस वाक्य में जीवन उज्ज्वल होने की कामना की गई है अतः यह इच्छावाचक वाक्य है।
-
इच्छावाचक:-
- जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं।
- उदहारण:-
- नया साल मुबारक हो।
- जुग-जुग जियो।
- ईश्वर तुम्हे स्वस्थ रखे।
Additional Information
वाक्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
विधानवाचक |
ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधिवाचक वाक्य भी कहते हैं। |
ममता ने खाना खा लिया। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। |
निषेधवाचक |
जिन वाक्यों में किसी काम के न होने का बोध होता है वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं। |
मैं नहीं जाऊंगा। मेरा कोई सामान मत लाना। |
प्रश्नवाचक |
जिन वाक्यों में किसी से प्रश्न करने का बोध हो वे प्रश्न वाचक वाक्य कहलाते हैं। |
कल कहाँ थे तुम? अभी आए हो क्या? |
आज्ञावाचक |
जिन वाक्यों में आज्ञा या प्रार्थना करने का बोध होता है वे आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं। |
कृपया ध्यान दें। उधर रख दो। |
इच्छावाचक |
जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं। |
नया साल मुबारक हो। तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे। |
संकेतवाचक |
जिन वाक्यों में क्रिया एक दूसरे पर निर्भर हो या किसी संकेत का बोध होता है वे वाक्य संकेत वाचक होते हैं। |
मकान के उस तरफ रमेश है। |
संदेहवाचक |
जिन वाक्यों में किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न हो वे संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं। |
अब तक तो ट्रेन चली गयी होगी। क्या यही विकल्प सही है? |
विस्मयादिवाचक |
जिन वाक्यों में आश्चर्य, शोक, घृणा, ख़ुशी, स्तब्धता होती है वे विस्मयादिबोधक वाक्य होते हैं। |
वाह! ये अद्भुत है। |
वाक्य विचार Question 4:
सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।- वाक्य को संदेहवाचक वाक्य में रूपांतरित करें
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 4 Detailed Solution
इसका सही उत्तर विकल्प 2 'शायद सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।' है।अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- शायद सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।- संदेहवाचक वाक्य
अन्य विकल्प:
- सवेरे पक्षी नहीं चहचहाते हैं।– निषेध
- क्या सवेरे पक्षी चहचहाते हैं?- प्रश्न
- काश! सवेरे पक्षी चहचहाते।- इच्छा
Key Points
वाक्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
विधानवाचक |
ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधिवाचक वाक्य भी कहते हैं। |
ममता ने खाना खा लिया। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। |
निषेधवाचक |
जिन वाक्यों में किसी काम के न होने का बोध होता है वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं। |
मैं नहीं जाऊंगा। मेरा कोई सामान मत लाना। |
प्रश्नवाचक |
जिन वाक्यों में किसी से प्रश्न करने का बोध हो वे प्रश्न वाचक वाक्य कहलाते हैं। |
कल कहाँ थे तुम? अभी आए हो क्या? |
आज्ञावाचक |
जिन वाक्यों में आज्ञा या प्रार्थना करने का बोध होता है वे आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं। |
कृपया ध्यान दें। उधर रख दो। |
इच्छावाचक |
जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं। |
नया साल मुबारक हो। तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे। |
संकेतवाचक |
जिन वाक्यों में क्रिया एक दूसरे पर निर्भर हो या किसी संकेत का बोध होता है वे वाक्य संकेत वाचक होते हैं। |
मकान के उस तरफ रमेश है। |
संदेहवाचक |
जिन वाक्यों में किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न हो वे संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं। |
अब तक तो ट्रेन चली गयी होगी। क्या यही विकल्प सही है? |
विस्मयादिवाचक |
जिन वाक्यों में आश्चर्य, शोक, घृणा, ख़ुशी, स्तब्धता होती है वे विस्मयादिबोधक वाक्य होते हैं। |
वाह! ये अद्भुत है। |
वाक्य विचार Question 5:
निम्नलिखित विकल्पों में संकेतवाचक वाक्य का सही विकल्प चुनिए I
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 5 Detailed Solution
- प्रयुक्त उदाहरण के वाक्य में स्पष्ट रुप से देख सकते हैं कि दो क्रियाए संपन्न हो रही है।
- पहली क्रिया यदि तुम सही समय पर इलाज करते और दूसरी क्रिया तो जल्दी ठीक हो जाते।
- इस वाक्य में यह दोनों क्रियाएं एक दूसरे पर मुख्य रूप से निर्भर है।
- अतः यह उदाहरण जिसे संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।
Additional Information
संकेतवाचक वाक्य
वह वाक्य जिनमें एक क्रिया या दूसरी क्रिया पर पूरी तरह से निर्भर हो, उन वाक्य को संकेतवाचक वाक्य कहा जाता है। Important Points
- कृपया अपनी मदद स्वयं करिए।-आज्ञावाचक वाक्य
- आज मेरा मन कुछ अच्छा खाने का है।-निषेधवाचक वाक्य
Top वाक्य विचार MCQ Objective Questions
किस विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFयदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'... विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है।Key Points
- संकेतवाचक वाक्य - जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।
- उदाहरण - अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती।
Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है।
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
विधानार्थक वाक्य | ऐसे वाक्य जिनमे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। | प्रियतम मेरा मित्र है। |
निषेधात्मक वाक्य | जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट हो। | मैंने खाना नही खाया है। |
आज्ञावाचक वाक्य | जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान हो। | राजेश अपना कमरा साफ़ करो। |
प्रश्नवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है। | आप कहाँ जा रहे है? |
इच्छार्थक वाक्य | जिन वाक्यों से इच्क्षा, शुभकामनाये,आशीष आदि का ज्ञान हो। | तुम्हारा कल्याण हो। |
संदेहवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से सन्देह या सम्भावना प्रकट होती है। | हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए। |
विस्मयादिबोधक वाक्य | जिन वाक्यों से आश्चर्य, क्रोध, शोक आदि भावो की अभिव्यक्ति होती है। | अरे ! यह क्या हो गया। |
संकेतवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है। | अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती। |
वाक्य के कितने प्रकार है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFवाक्य तीन प्रकार के होते हैं सरल वाक्य, सयुंक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य अत: विकल्प 1 "तीन" सही है।
Key Points
वाक्य के प्रकार |
सरल वाक्य: सरल वाक्य में एक उद्देश्य के साथ-2 केवल एक ही समायिका और एक |
संयुक्त वाक्य: दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्दों के द्वारा जुड़कर बनते हैं संयुक्त |
मिश्र वाक्य: जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य और इस उपवाक्य पर एक या एक से अधिक |
"यदि मन लगाकर काम करोगे, तो सफलता प्राप्त करोगे।" वाक्य का प्रकार बताइए -
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDF"यदि मन लगाकर काम करोगे, तो सफलता प्राप्त करोगे।" वाक्य में मिश्र वाक्य है।Key Points
- मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो उन्हें मिश्र वाक्य कहते है।
- उदाहरण - यह वही खेत है जिसे पहले राम ने खरीदा था।
Additional Information
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद है।
- सरल वाक्य
- संयुक्त वाक्य
- मिश्र वाक्य
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
सरल वाक्य | जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो। | राकेश ने भोजन किया। |
संयुक्त वाक्य | जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो। | मै स्कूल आया और वह घर चला गया। |
मिश्र वाक्य | जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो। | जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है। |
'उधर मत बैठो।' वाक्य का प्रकार है:
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF'उधर मत बैठो।' वाक्य का प्रकार है: निषेधात्मक
- निषेधात्मक : निषेध करना, मना करना या नकारात्मक वाक्य
- आज वर्षा नहीं होगी।
- राम नहीं खेलेगा।
- मैं नहीं सोऊंगा।
Additional Information
- इच्छार्थक
- जीते रहो
- सदा खुश रहो
- संकेतार्थक
- अगर तुम पढ़ते तो आज पास हो जाते
- आज्ञार्थक
- अच्छे से पढ़ाई करना
- Testbook से ही पढ़ाई करना
'मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।' वाक्य में कौन सा वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'कर्मवाच्य' है।
Key Points
- 'मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।' वाक्य में कर्म वाच्य है।
- वाच्य का वह रूप जिसमें लिंग एवं वचन कर्ता के ना अनुसार ना होकर कर्म के अनुसार हो उन्हें ‘कर्मवाच्य’ कहते हैं।
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है। |
||
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। |
लड़किया बाजार जा रही है। |
कर्मवाच्य |
जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है। |
भाववाच्य |
जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं | |
हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता। |
वाक्य प्रकार का चयन कीजिए।
"मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।"
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF- "मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।" एक संयुक्त वाक्य है। अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं। अतः सटीक विकल्प ‘संयुक्त वाक्य’ है।
Mistake Points
- कभी-कभी संयुक्त वाक्य में मध्य में 'और' 'या' जैसे शब्द नही लगे होते है, पर संयुक्त का अर्थ दो भिन्न अर्थ वाले वाक्य को जोड़ना ही है जो एक दूसरे पर आश्रित हो।
- अत: यह एक मिश्र वाक्य न होकर एक संयुक्त वाक्य है।
- मिश्र वाक्य: मै वहाँ जाता अगर तुम भी आते।
- संयुक्त : मै वहाँ गया, तुम नहीं मिले।
Key Points
स्पष्टीकरण:
संयुक्त वाक्य |
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। |
राधा धूप में बैठी और सब्जी काटने लगीl |
Additional Information
अन्य विकल्प:
वाक्य |
वाक्य-भेद |
रावन भूमंडल का स्वामी थाl
|
सरल-वाक्य |
गाय ही ऐसा पशु है, जो हिन्दुओं के लिए आदरणीय हैl
|
मिश्र-वाक्य |
“बीना जल्दी चली आ।” में विधेय विस्तारण है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFइस वाक्य में जल्दी शब्द विधेय विस्तारण है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- “बीना जल्दी चली आ।”
- इस वाक्य में जल्दी शब्द विधेय विस्ताारण है।
- इस वाक्य में चली क्रिया शब्द के लिए जल्दी विधेय शब्द का प्रयोग हुआ है।
- विधेय- वाक्य में क्रिया के संबंध में जो कुछ भी कहा जाता है उसे विधेय कहते हैं।
- विधेय के अंतर्गत वाक्य में निहित क्रिया, क्रिया का विस्तारक, कर्म, कर्म का विस्तारक साथ ही पूरक तथा पूरक का विस्तारक को शामिल किया जाता है।
Additional Information
- उद्देश्य- जिसके बारे में कुछ बताया जाए, उद्देश्य कहलाता है।
जहाँ गंगा, यमुना बहती है, वह देश उपजाऊ है। वाक्य है
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर मिश्र वाक्य है।
Key Points
- जहाँ गंगा, यमुना बहती है, वह देश उपजाऊ है। मिश्र वाक्य है।
- जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य तथा एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हों उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।
- मिश्र वाक्य के सभी उपवाक्य योजक शब्दों से प्रारंभ हों तो वाक्य का अंतिम उपवाक्य प्रधान उपवाक्य तथा शेष सभी उपवाक्य आश्रित उपवाक्य होंगे।
- उदाहरण- मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत जीतेगा।
- सफल वही होता है जो परिश्रम करता है।
Additional Information
वाक्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
सरल |
जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं। |
राकेश पढ़ता है। |
संयुक्त |
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। |
वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया। |
मिश्र |
जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। |
वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं। |
'वह लड़ाई में मारा गया।' वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर कर्तृवाच्य है।
Key Points
- 'वह लड़ाई में मारा गया।' वाक्य में प्रयुक्त कर्तृवाच्य है।
- वाक्य में कर्ता की प्रधानता है।
वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है। |
||
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। |
लड़किया बाजार जा रही है। |
कर्मवाच्य |
जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है। |
भाववाच्य |
जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं | |
हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता। |
"उससे बैठा नहीं जाता है" में कौन सा वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य विचार Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गये विकल्पों में 'उससे बैठा नहीं जाता है' यह 'भाववाच्य' का उदाहरण है। इसमें कर्ता या कर्म की प्रधानता न होकर भाव की प्रधानता है।
- भाववाच्य की परिभाषा - क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
- उदाहरण -
- मुझसे उठा नहीं जाता।
- मुझसे सोया नही जाता।
- उक्त वाक्यों में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव मुख्य हैं, अतः इनकी क्रियाएँ भाववाच्य का उदाहरण हैं।
Additional Information
- क्रिया के उस रूपान्तरण को वाच्य कहा जाता है जिसके द्वारा यह पता चलता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म अथवा भाव में से किसकी प्रधानता है अर्थात् किस के अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन तथा लिंग निर्धारित हुए हैं।
- वाच्य के प्रकार-वाच्य के प्रकार अथवा भेद तीन होते हैं-
- कर्तृवाच्य
- कर्मवाच्य
- भाववाच्य