विराम चिन्ह MCQ Quiz - Objective Question with Answer for विराम चिन्ह - Download Free PDF
Last updated on Jun 11, 2025
Latest विराम चिन्ह MCQ Objective Questions
विराम चिन्ह Question 1:
'{ }' विराम चिन्ह है -
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 1 Detailed Solution
विकल्प 4 "सर्पाकार कोष्ठक" सही है।
Key Points
- '{ }' विराम चिन्ह - 'सर्पाकार कोष्ठक' है।
- अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
विराम चिन्ह | चिन्ह |
वर्गाकार कोष्ठक | "[ ]" |
स्थानपूरक | _________ |
टीका सूचक | (*, #, +.) |
Additional Information
- कोष्ठक चिह् लिखने में एक प्रकार के चिह्नों का जोड़ा जिसके अंदर केवल व्याख्या या सूचना के रूप में कुछ लिखा जाता है। इसका प्रयोग अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए किया जाता है। उदहारण :
- लक्ष्मण (क्रोध में) ठहर अभी तेरी नाक काटता हूँ दुष्टन।
- क्रमसूचक अक्षर, अंक, संवादमय लेखों में हावभाव सूचित करने के लिए छोटा कोष्ठक () का प्रयोग करते हैं।
- *लेखन में त्रुटि या पूर्ति बताने, दूसरे कोष्ठक को घेरने के लिए बड़ा (वर्गाकार) कोष्ठक [] का प्रयोग करते हैं।
- *एक साधारण पद से संबंध रखने वाले अलग-अलग पंक्तियों के शब्द को मिलाने के लिए मँझला (सर्पाकार) कोष्ठक {} का प्रयोग करते हैं।
- *लेखन में जब कोई शब्द छूट जाता है तब उसे प्रस्तुत पंक्ति के ऊपर लिखकर हंसपद ^ का चिह्न लगाते हैं।
विराम चिन्ह Question 2:
जहाँ योजक चिह्न का प्रयोग नहीं करते हैं, पहचानिए ।
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 2 Detailed Solution
- कर्मधारय समास से बने शब्दों में योजक चिह्न का प्रयोग नहीं करते हैं।
Key Points
- योजक या विभाजक चिह्न ( – ) — दो शब्दों को जोड़ने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है;
►जैसे- छोटा-बड़ा, रात-दिन, धीरे-धीरे।
►उदाहरण- जीवन में सुख-दुख तो चलता ही रहता है। - अत : अन्य विकल्प गलत उत्तर है, क्योंकि उनके साथ जहाँ योजक चिह्न का प्रयोग कर सकते है।
Important Points
नाम | चिह्न |
1. पूर्ण विराम 2. अल्प विराम 3. अर्ध विराम 4. प्रश्नवाचक चिह्न 5. विस्मयवाचक चिह्न 6. योजक या विभाजक 7. निर्देशन डैस 8. उद्धरण चिह्न 9. विवरण चिह्न 10. कोष्ठक 11. हँसपद/त्रुटिपूरक 12. लाघव चिह्न |
( | ) ( , ) ( ; ) ( ? ) ( ! ) ( – ) ( _ ) (“…”) (:-) [ ] ( ) ( λ) ( ° ) |
विराम चिन्ह Question 3:
मिश्र वाक्यों में प्रधान वाक्य के साथ पार्थक्य प्रकट करने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 3 Detailed Solution
अर्द्ध विराम का प्रयोग (;)
- अर्द्ध विराम का अर्थ है-आधा विराम। जहाँ पूर्ण विराम की तुलना में कम रुकना होता है, वहाँ अर्द्ध विराम का प्रयोग होता है।
- जब मेरे पास रुपये होंगे; तब मैं आपकी सहायता करूँगा।-मिश्र वाक्य
प्रश्नवाचक चिन्ह
- ऐसे वाक्य जिनमें किसी प्रश्न का बोध हो,वहाँ प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग होता है।
- आपका पूरा नाम क्या है?
- इस वाक्य में सवाल पूछा जा रहा है और उस व्यक्ति के बारे में जानकारी लेने की कोशिश हो रही है। अतः यह उदाहरण में प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग होगा।
योजक विराम चिन्ह
- दो शब्दों में परस्पर संबंध स्पष्ट करने के लिए तथा उन्हें जोड़कर लिखने के लिए योजक-चिह्न (–) का प्रयोग किया जाता है।
- तत्पुरुष और द्वंद समास दोनों पदों के बीच में : गीता- संगीता, माता-पिता , खरा-खोटा।
- मध्य के अर्थ में : कालका-हावड़ा-मेल ।
- तुलना सूचक सा/सी/से के पहले : तुम-सा, मीरा-सी भक्त ।
- विभिन्न शब्द (युग्मों में)-भीड़ – भाड़ , डर-वर , पानी – वानी ।
विस्मयादिबोधक चिन्ह
- वाक्य में हर्ष, विवाद, विस्मय, घृणा, आश्रर्य, करुणा, भय इत्यादि का बोध कराने के लिए विस्मयादिबोधक चिह्न (!)का प्रयोग किया जाता है
- जैसे – हे राम! यह क्या हो गया।
विराम चिन्ह Question 4:
निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प है ।
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 4 Detailed Solution
सही विकल्प नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने कहा, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।" है।
Key Points
- विराम चिन्ह प्रयोग की दृष्टि से विकल्प 4
- नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने कहा, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।" सही है।
अन्य विकल्प | त्रुटि |
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने कहा "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।" | कहा शब्द के बाद अल्प विराम का प्रयोग नहीं हुआ है। |
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने कहा, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।" | तुम शब्द के पहले अवतरण चिन्ह का प्रयोग नहीं हुआ है। |
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने कहा, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा। | दूंगा शब्द के बाद अवतरण चिन्ह का प्रयोग नहीं हुआ है। |
विराम चिह्न-विराम चिह्न का अर्थ है ठहराव, विश्राम, रुकना। अर्थात वाक्य लिखते समय विराम को प्रकट करने के लिए लगाए जाने वाले चिह्न को विराम चिह्न कहते हैं। हिंदी में प्रचलित प्रमुख विराम चिह्न निम्नलिखित है:– |
|
(1) अल्प विराम ( , ) (2) अर्द्ध विराम ( ; ) (3) पूर्ण विराम ( । ) (4) उप विराम [ : ] (5) विस्मयादिबोधक चिह्न ( ! ) (6) प्रश्नवाचक चिह्न ( ? ) (7) कोष्ठक ( () ) |
(8) योजक चिह्न ( - ) (9) अवतरण चिह्न या उद्धरणचिह्न ( ''... '' ) (10) लाघव चिह्न ( o ) (11) आदेश चिह्न/सूचना (:-) (12) रेखांकन चिह्न (_) (13) लोप चिह्न (... |
विराम चिन्ह Question 5:
द्वंद्व समास बीच प्रयोग होने वाला विराम-चिन्ह कौन सा होता है?
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 5 Detailed Solution
इसका सही उत्तर विकल्प 3 है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points
- समास से बने शब्दों के बीच प्रयोग होने वाला योजक चिह्न होता है।
- दो शब्दो के परस्पर संबंध बताने या उन्हें एक दूसरे के पूरक बताने के लिए योजक चिन्ह का उपयोग किया जाता है।
जैसे- माता-पिता, गुरु-चेला आदि।
अन्य विकल्प:
- लोप चिह्न (...) - जब किसी वाक्य में कुछ पद छोड़ कर लिखने की आवश्यकता होती है तो इस चिन्ह का उपयोग किया जाता है।
- जैसे-कोई मुझे कुछ मत कहे, नहीं तो.....अच्छा नहीं होगा।
- विवरण चिह्न (:) - वाक्य या वाक्यांश में किसी वस्तु या विषय आदि की सूची, निर्देश आदि का विवरण देना होता है तो इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
जैसे-हाईस्कूल में छह विषय होते हैं, जैसे:- हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला आदि। - कोष्ठक ( () ) - जब किसी बात को वाक्य के बीच में किसी शब्द या पद को अधिक स्पष्ट करके बताना हो और वाक्य से अलग भी दिखाना हो तो कोष्ठक का प्रयोग किया जाता है।
जैसे- मर्यादा पुरुषोत्तम (राम) की जय हो।
Additional Information
विराम चिह्न: किसी बात को कहने एवं उसके अर्थ को स्पष्ट रूप से कहने के लिए हम विराम लेते हैं जो लिखते समय चिन्हों के रूप में दर्शाया जाता है, ये ही विराम चिन्ह कहलाते हैं। जब हम लिखित रूप में वाक्य को अधिक स्पष्ट रूप से समझने के लिए कभी पहले, बीच में, अंत में या फिर अन्य रूपों में ठहरते हैं तो वो विराम कहलाता है और जब हम इसे किसी चिन्ह के माध्यम से दर्शाते हैं तो ये विराम चिन्ह कहलाते हैं। हिंदी में प्रचलित प्रमुख विराम चिह्न निम्नलिखित है:– |
|
(1) अल्प विराम ( , ) (2) अर्द्ध विराम ( ; ) (3) पूर्ण विराम ( । ) (4) उप विराम [ : ] (5) विस्मयादिबोधक चिह्न ( ! ) (6) प्रश्नवाचक चिह्न ( ? ) (7) कोष्ठक ( () ) |
(8) योजक चिह्न ( - ) (9) अवतरण चिह्न या उद्धरणचिह्न ( ''... '' ) (10) लाघव चिह्न ( o ) (11) आदेश चिह्न/सूचना ( :- ) (12) रेखांकन चिह्न (_) (13) लोप चिह्न (...) |
Top विराम चिन्ह MCQ Objective Questions
कोष्ठक में अंकित (^) विराम चिन्ह का इनमें से एक नाम गलत है, वह है:-
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFकोष्ठक में अंकित (^) विराम चिन्ह का इनमें से एक नाम गलत है, वह है: योजक - चिन्ह
उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "योजक चिह्न" सही है, क्योंकि यह अलग अथवा गलत चिह्न है और प्रश्न में पूछा हुआ है की कौनसा चिह्न अलग है।
- योजक चिह्न (-)
- इस चिह्न को विभाजक या समास बोधक चिह्न भी कहते हैं।
- इसका प्रयोग प्राय: द्वंद्व समास के बीच किया जाता है।
- जैसे
- माता-पिता दोनों खुश थे।
- त्रुटिबोधक/हंसपद/काकपद/विस्मरण - चिन्ह (^)
- वाक्य में जब कोई शब्द बीच में छूट जाता है तो इस चिह्न का प्रयोग करके छूटे हुए शब्द को लिखते हैं।
- जैसे
- 7
- वह रोज^ बजे स्कूल जाता है।
इनमे से किस चिन्ह का अर्थ है आधा रूकना ?
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFदिये गए विकल्पों में से विकल्प 2 ';' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points
- सही अर्द्धविराम चिह्न होगा (;)
- इसका अर्थ होता है - आधा रुकना।
अन्य विकल्प -
- , - अल्पविराम
- ।- पूर्णविराम
- ! - विस्मयाधिबोधक
Additional Information
विराम चिह्न - विराम का अर्थ होता है - ठहराव । लिखते समय या बोलते समय यदि विराम न हो, तो पाठक या श्रोता को भाषा के सम्यक् ज्ञान में कठिनाई होती है। एक ही वाक्य के कई अर्थ निकल सकते हैं। वह भ्रमित हो सकता है। जैसे -- उसे जैसे रोको , मत जाने दो । (रोकने की बात है ।) हिंदी के विराम चिह्नों की श्रंखला इस प्रकार है - 1). अल्पविराम (comma) --- ( , ) (2). अर्द्धविराम (semi colon) --- ( ; ) (3). पूर्णविराम (full stop) --- ( । ) (4). उपविराम (colon) --- ( : ) (5). प्रश्नवाचक-चिह्न (mark of interrogation) --- ( ? ) (6). विस्मयादिबोधक-चिह्न (mark of exclamation) --- ( ! ) (7). संयोजक-चिह्न (hyphen) --- ( - ) (8). उद्धरण- चिह्न (inverted commas) --- ( " " ) या ( ' ' ) (9). कोष्ठक-चिह्न (bracket) --- ( ( ) ) या ( [ ] ) (10). निर्देश-चिह्न (dash) ( _ ) (11). लोप-चिह्न (mark of elipses) --- ( ... ) या ( xxx ) (12). लाघव-चिह्न (mark of abbreviation) --- ( ॰ ) (13). पुनरुक्ति-चिह्न (mark of repetition) --- ( " " " ) (14). त्रुटि-चिह्न (mark of omission) --- ( ^ ) (15). विवरण-चिह्न (colon-dash) --- ( :- ) |
निम्नलिखित में से अर्द्धविराम का चिह्न कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFअर्द्धविराम का चिह्न - (;) है।
- जब बीच में हल्का सा विराम लेना हो पर वाक्य को खत्म न किया जाये तो वहाँ पर अर्द्ध विराम (;) चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
- उदाहरण - जिसे मैंने अपना दोस्त समझा; वही आस्तीन का सांप निकला।
Key Pointsअन्य विकल्प -
चिह्न | चिह्न नाम |
(:-) | विवरण चिह्न |
(_) | निर्देशक चिह्न |
(-) | योजक विराम-चिह्न |
Additional Informationअन्य चिह्न -
चिह्न नाम | चिह्न |
पूर्ण विराम-चिह्न | (।) |
अल्प विराम-चिह्न | (,) |
प्रश्नवाचक चिह्न | (?) |
विस्मयादिबोधक चिह्न | (!) |
अपूर्ण विराम-चिह्न | (:) |
उद्धरण चिह्न | (” “) |
'हंसपद' विरामचिन्ह का प्रयोग होता है:
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFदिये गए विकल्पों में से विकल्प 4 'लिखने में अक्षर छूटने का संकेत देने के लिए' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points
- लिखने में अक्षर छूटने का संकेत देने के लिए 'हंसपद विरामचिन्ह का प्रयोग होता है।
- हंसपद (^) या त्रुटिबोधक चिन्ह - जब किसी वाक्य अथवा वाक्यांश में कोई शब्द अथवा अक्षर लिखने में छूट जाता है तो छूटे हुए वाक्य के नीचे हंसपद चिह्न (^) का प्रयोग कर छूटे हुए शब्द को ऊपर लिख देते हैं। राम कल ^ जायेगा।
अन्य विकल्प -
- वाक्य पूरा करने के लिए - पूर्णविराम (I)
- संकेत देने के लिए - निर्देश चिह्न (_)
- अर्थ स्पष्ट करने के लिए - विवरण चिह्न (:-)
Additional Information
विराम चिह्न - विराम का अर्थ होता है - ठहराव । लिखते समय या बोलते समय यदि विराम न हो, तो पाठक या श्रोता को भाषा के सम्यक् ज्ञान में कठिनाई होती है। एक ही वाक्य के कई अर्थ निकल सकते हैं। वह भ्रमित हो सकता है। जैसे -- उसे जैसे रोको, मत जाने दो । (रोकने की बात है।) हिंदी के विराम चिह्नों की श्रंखला इस प्रकार है - 1). अल्पविराम (comma) --- ( , ) (2). अर्द्धविराम (semi colon) --- ( ; ) (3). पूर्णविराम (full stop) --- ( । ) (4). उपविराम (colon) --- ( : ) (5). प्रश्नवाचक-चिह्न (mark of interrogation) --- ( ? ) (6). विस्मयादिबोधक-चिह्न (mark of exclamation) --- ( ! ) (7). संयोजक-चिह्न (hyphen) --- ( - ) (8). उद्धरण- चिह्न (inverted commas) --- ( " " ) या ( ' ' ) (9). कोष्ठक-चिह्न (bracket) --- ( ( ) ) या ( [ ] ) (10). निर्देश-चिह्न (dash) ( _ ) (11). लोप-चिह्न (mark of elipses) --- ( ... ) या ( xxx ) (12). लाघव-चिह्न (mark of abbreviation) --- ( ॰ ) (13). पुनरुक्ति-चिह्न (mark of repetition) --- ( " " " ) (14). त्रुटि-चिह्न (mark of omission) --- ( ^ ) (15). विवरण-चिह्न (colon-dash) --- ( :- ) |
(:-) इस विराम चिह्न को क्या कहते हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF(:-) इस विराम चिह्न को विवरण चिह्न कहते हैं। अतः सही विकल्प 3 ‘विवरण चिह्न’ है।
Key Points
स्पष्टीकरण:
विराम चिन्ह – भाषा के लिखित रूप में विशेष स्थानों पर रुकने का संकेत करने वाले चिन्हों को विराम चिन्ह कहते हैं। विराम चिन्ह के भेद – |
||
विराम चिन्ह का नाम |
उदाहरण |
विराम - चिन्ह |
अर्ध विराम चिन्ह |
मुख्य अतिथि आ गए हैं; वह शीघ्र चले जाएंगे। |
; |
संयोजक या योजक चिन्ह |
मैं दिन–रात यही सोचता रहा। |
- |
उप विराम (अपूर्ण विराम) |
विज्ञान: वरदान या अभिशाप |
: |
विवरण चिन्ह |
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिये :- |
:- |
विराम चिह्न की प्रयोग की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सही नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर ‘वह दूर से, बहुत दूर से, आ रहा है’ है।
Key Points
- 'वह दूर से, बहुत दूर से, आ रहा है' वाक्य विराम चिह्न की प्रयोग की दृष्टि से सही नहीं है।
- विराम चिह्न के अनुसार शुद्ध वाक्य होगा- 'वह दूर से, बहुत दूर से आ रहा है'
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
विराम चिह्न |
'विराम' का अर्थ होता है - ठहराव, वकय लिखते समय विराम को प्रकट करने के लिए जो चिह्न लगाए जाते हैं उन्हें विराम चिह्न कहते हैं। |
योजक चिह्न का सही उदाहरण कौन सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF"शिवजी और शिवेश भाई - बहन हैं। "योजक चिहन का सही उदाहरण है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1 "शिवजी और शिवेश भाई - बहन हैं। "होगा ।
Key Points
विराम चिह्न |
||
भित्र-भित्र प्रकार के भावों और विचारों को स्पष्ट करने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग वाक्य के बीच या अंत में किया जाता है, उन्हें 'विराम चिह्न' कहते है। |
||
हिंदी में प्रचलित प्रमुख विराम चिह्न निम्नलिखित है-
|
||
विराम चिह्न |
परिभाषा |
उदाहरण |
अल्प विराम |
वाक्य में जहाँ थोड़ा रुकना हो या अधिक वस्तुओं, व्यक्तियों आदि को अलग करना हो वहाँ अल्प विराम ( , ) चिह्न का प्रयोग किया जाता है। |
जैसे- राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न राजमहल में पधारे। प्रिय महराज, मैं आपका आभारी हूँ। |
पूर्ण विराम |
जहाँ एक बात पूरी हो जाये या वाक्य समाप्त हो जाये वहाँ पूर्ण विराम ( । ) चिह्न लगाया जाता है। |
जैसे- वह लड़का है। मैं आदमी हूँ। तुम जा रहे हो। |
योजक चिह्न |
हिंदी में अल्पविराम के बाद योजक चिह्न का प्रयोग अधिक होता है। दो शब्दों में परस्पर संबंध स्पष्ट करने के लिए तथा उन्हें जोड़कर लिखने के लिए योजक-चिह्न का प्रयोग किया जाता है। इसे 'विभाजक-चिह्न' भी कहते है। |
जैसे- जीवन में सुख-दुःख तो चलता ही रहता है। |
प्रश्नवाचक चिह्न |
बातचीत के दौरान जब किसी से कोई बात पूछी जाती है अथवा कोई प्रश्न पूछा जाता है, तब वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक-चिह्न का प्रयोग किया जाता है। |
जैसे- तुम कहाँ जा रहे हो ? |
वाक्य को समाप्त करने के लिए जिसका प्रयोग किया जाता है उसे कहते है:
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFवाक्य को समाप्त करने के लिए पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है, अत: विकल्प 2 पूर्ण विराम सही है |
विराम चिन्ह – भाषा के लिखित रूप में विशेष स्थानों पर रुकने का संकेत करने वाले चिन्हों को विराम चिन्ह कहते हैं। विराम चिन्ह के भेद – |
|
विराम चिन्ह का नाम | विराम - चिन्ह |
पूर्ण विराम - जैसे - बाजार खुल गया। | । |
अर्ध विराम चिन्ह - जैसे – मुख्य अतिथि आ गए हैं; वह शीघ्र चले जाएंगे। | ; |
अल्प विराम चिह्न - जैसे – राकेश, मोहन, शीतल और पंकज ने यह चित्र बनाया है। |
, |
प्रश्न सूचक चिन्ह – जैसे – तुम्हारी माताजी का नाम क्या है ? | ? |
विस्मय सूचक या आश्चर्य चिह्न – जैसे – वाह ! कितना सुंदर दृश्य है। | ! |
संयोजक या योजक चिन्ह - जैसे – मैं दिन–रात यही सोचता रहा। | - |
निर्देशक चिन्ह – जैसे – श्री जितेंद्र जी ने कहा _ सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। |
_ |
अवतरण चिन्ह या उद्धरण चिन्ह – जैसे – गांधी जी ने कहाँ था "अहिंसा परम धर्म है” |
‘….’ “…” |
कोष्ठक चिन्ह – जैसे – दशहरे के दिन दशानन (रावण) का दहन किया जाता है। |
[ {()} ] |
उप विराम (अपूर्ण विराम) - जैसे - विज्ञान: वरदान या अभिशाप | : |
विवरण चिन्ह - जैसे - निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिये :- | :- |
पुनरुक्ति सूचक चिन्ह | „ „ |
किसी के द्वारा कहे गए वचन को ज्यों का त्यों लिखने के लिए किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'उद्धरण' है।
Key Points
- किसी के द्वारा कहे गए वचन को ज्यों का त्यों लिखने के लिए उध्दरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
- उद्धरण चिह्न (' ')
अन्य विकल्प -
चिह्न |
प्रयोग |
योजक चिह्न (-) |
जब दो संयुक्त क्रियाएँ एक साथ प्रयुक्त हों तो दोनों के बीच |
अल्प विराम ( , ) |
जब वाक्य में दो से अधिक समान पदों, पदांशों अथवा वाक्यों में संयोजक अव्यय 'और' की गुंजाइश हो |
अर्ध विराम (;) |
जब किसी वाक्य को कहते हुए बीच में हल्का सा विराम लेना हो पर वाक्य को खत्म न किया जाये |
Additional Information
विराम चिह्न |
विराम चिन्हों से तात्पर्य है- ठहराव, रुकना, गति में मंदता अथवा विश्राम। वाक्यों को लिखते समय उनके ठहराव को दर्शाने के लिए हम कुछ विशेष चिन्हों का प्रयोग करते है, जिन्हें विराम चिन्हों के नाम से जाना जाता है। |
जहाँ वाक्य की गति अन्तिम रूप ले ले, विचार के तार टूट जाएँ, वहाँ किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
विराम चिन्ह Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 'पूर्ण विराम’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- जहाँ वाक्य की गति अन्तिम रूप ले ले, विचार के तार टूट जाएँ, वहाँ 'पूर्ण विराम' चिह्न का प्रयोग किया जाता हैं l
- किसी वाक्य के अंत में पूर्ण विराम चिह्न लगाने का अर्थ होता है कि वह वाक्य खत्म हो गया है।
- पूर्ण विराम (।) का प्रयोग प्रश्नसूचक और विस्मयादि सूचक वाक्यों को छोड़कर बाकि सभी प्रकार के वाक्यों के अंत में किया जाता है।
अन्य विकल्प:
- योजक - योजक चिह्न दो शब्दों के बीच मे आकर जोड़ने का काम करता है।
- अल्पविराम - अल्प विराम का अर्थ है थोड़े समय के लिए ठहरना। वाक्य में जहाँ बहुत ही कम ठहराव होता है, वहाँ अल्प विराम का प्रयोग होता है। इस चिह्न का प्रयोग सर्वाधिक होता है।
- उध्दरण चिन्ह - यह दो प्रकार के होते हैं। जहाँ किसी पुस्तक से कोई वाक्य ज्यों का त्यों उद्धरित किया जाये, वहाँ दोहरे उद्धरण चिह्न का प्रयोग होता है तथा जहाँ कोई विशेष शब्द, पद, वाक्य खण्ड इत्यादि उद्धरित किये जाये, वहाँ इकहरे उद्धरित चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
विराम चिह्न: विराम चिह्न का अर्थ है ठहराव, विश्राम, रुकना। अर्थात वाक्य लिखते समय विराम को प्रकट करने के लिए लगाए जाने वाले चिह्न को विराम चिह्न कहते हैं। हिंदी में प्रचलित प्रमुख विराम चिह्न निम्नलिखित है:– |
|
(1) अल्प विराम ( , ) (2) अर्द्ध विराम ( ; ) (3) पूर्ण विराम ( । ) (4) उप विराम [ : ] (5) विस्मयादिबोधक चिह्न ( ! ) (6) प्रश्नवाचक चिह्न ( ? ) (7) कोष्ठक ( () ) |
(8) योजक चिह्न ( - ) (9) अवतरण चिह्न या उद्धरणचिह्न ( ''... '' ) (10) लाघव चिह्न ( o ) (11) आदेश चिह्न/सूचना (:-) (12) रेखांकन चिह्न (_) (13) लोप चिह्न (...) |