रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for रिक्त स्थानों की पूर्ति - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക
Last updated on Mar 15, 2025
Latest रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Objective Questions
Top रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Objective Questions
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 1:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही शब्द वाला विकल्प हो।
बाल श्रम को बच्चों द्वारा ________ के लिए किसी भी प्रकार के कार्य को करने के रूप में परिभाषित किया गया है।
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 1 Detailed Solution
रिक्त स्थान के लिए सही शब्द वाला विकल्प होगा - रोजगार
Key Points
- वाक्य - बाल श्रम को बच्चों द्वारा रोजगार के लिए किसी भी प्रकार के कार्य को करने के रूप में परिभाषित किया गया है।
- दिए गये अन्य विकल्पों के प्रयोग से वाक्य का सार्थक अर्थ प्रकट नही हो रहा हैं।
Additional Information
शब्द | अर्थ |
रोजगार | कारोबर, पेशा, जीविका, व्यवसाय, व्यापार। |
अनुभव | तजुर्बा, अनुभूति, आपबीती, प्रत्यक्षज्ञान। |
क्रीड़ा | खेलकूद, किलोल, तमाशा। |
अध्ययन | ·पढ़ने की क्रिया या भाव, पठन, पढ़ाई। |
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 2:
Comprehension:
नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वोत्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें।
भारत त्योहारों का देश है इसीलिए यहाँ प्रत्येक दिन एक त्योहार के रूप में _________ जाता है। भारत का होली का त्योहार विश्व प्रसिद्ध है। होली का त्योहार हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। इस त्योहार को रंगो के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। होली का त्योहार भारत के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे कई देशों में भी _________ है। इस त्योहार को सभी वर्गों के लोग मनाते हैं। वर्तमान में तो अन्य धर्मों को मानने वाले लोग भी इस त्योहार को बड़ी _________ से मनाने लगे हैं। प्रकृति भी एक तरह से इस त्योहार में सम्मिलित होती है। चारों ओर रंग बिरंगे फूल बिखेर कर बसंत ऋतु _________ लुटाती है। यह खुशियां बांटने वाला त्योहार है, इस दिन सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर खुशी-खुशी इस त्योहार को मनाते हैं। इस त्योहार में ऐसी शक्ति है कि वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को _________ का त्योहार भी कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि होली का त्योहार हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, साथ ही यह मौज-मस्ती का भी प्रतीक है।
इसीलिए होली को _________ का त्योहार भी कहा गया है।
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 2 Detailed Solution
इसीलिए होली को सौहार्द का त्योहार भी कहा गया है।
- दिए गये अन्य विकल्पों के प्रयोग से वाक्य का सार्थक अर्थ प्रकट नहीं हो रहा हैं।
Key Points
- गद्यांश के अनुसार -
- इस त्योहार में ऐसी शक्ति है कि वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है।
- इसीलिए होली को सौहार्द का त्योहार भी कहा गया है।
- ऐसा माना जाता है कि होली का त्योहार हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है।
Additional Information
शब्द | अर्थ |
सौहार्द | मित्रता, मैत्री, सख्य, दोस्ती। |
परमार्थ | ऐसा पदार्थ या वस्तु जो सबसे बढ़कर हो। |
स्वार्थ | अपना हित साधने की उग्र भावना। |
पानी | जल, नीर, उदक, अंबु, वारि। |
बर्बादी | नाश, खराबी, तबाही। |
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 3:
‘भारतीय उच्च’ ______लंदन में भी हैं। - रिक्त स्थान में उचित शब्द भरकर वाक्य पूरा कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 3 Detailed Solution
सही उत्तर 'आयुक्त' है।
दिए गये विकल्पों में ‘आयुक्त’ शब्द संदर्भानुसार सही है। ‘आयुक्त’ का अर्थ है ‘अभिकर्ता’। प्रस्तुत वाक्य में आयुक्त शब्द उपयुक्त होगा। अतः सही विकल्प ‘आयुक्त’ है।
भारतीय उच्च आयुक्त का कार्यालय लन्दन में भी है।
Key Points
अन्य विकल्प
- अयुक्त अर्थात ‘जो जुड़ा हुआ न हो’, इस सन्दर्भ में उपयुक्त नहीं है - जैसे वह भगवान से अयुक्त होकर जीता है।
- युक्त अर्थात ‘जुड़ा हुआ’, इस सन्दर्भ में उपयुक्त नहीं है - जैसे : उसका जीवन नशे से युक्त है।
- आयोग अर्थात ‘नियुक्ति’, इस सन्दर्भ में उपयुक्त नहीं है - जैसे: संघ लोक सेवा आयोग प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति करवाता है।
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 4:
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
आचरण की सभ्यतामयी भाषा सदा ______ रहती है।
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 4 Detailed Solution
दिये गये वाक्य मे उपयुक्त शब्द विकल्प 2 'मौन' है। अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
वाक्य - आचरण की सभ्यतामयी भाषा सदा मौन रहती है।
अन्य वाक्यांश
- उतरती युवावस्था का- अधेर
- उत्तर दिशा- उदीची
- उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह- अनुलोम विवाह
- उसी समय का- तत्कालीन
- किसी पद का उम्मीदवार- प्रत्याशी
- कीर्तिमान पुरुष- यशस्वी
- कम खर्च करने वाला- मितव्ययी
कम जानने वाला- अल्पज्ञ
कम बोलनेवाला- मितभाषी
कम अक्ल वाला- अल्पबुद्धि
कठिनाई से समझने योग्य- दुर्बोध
कल्पना से परे हो- कल्पनातीत
किसी की हँसी उड़ाना- उपहा
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 5:
Comprehension:
निर्देश: दिए गये अनुच्छेद को पढ़ कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
भारत माता की कोख में जो अमूल्य ____(1)____ भरी हैं, जिनके कारण वह ____(2)____ कहलाती है उससे कौन परिचित न होना चाहेगा? लाखों करोड़ों वर्षों से अनेक प्रकार की धातुओं को पृथ्वी के गर्भ में पोषण मिला है| दिन-रात बहने वाली नदियों ने पहाड़ों को पीस-पीस कर ________(3)_________ प्रकार की मिट्टियों से पृथ्वी की देह को सजाया है| हमारे भावी आर्थिक ____(4)____ के लिए उन सबकी जाँच-पड़ताल अत्यंत आवश्यक है| पृथ्वी की गोद में जन्म लेने वाले खड़े पत्थर कुशल ____(5)____ से सँवारे जाने पर अत्यंत समृद्धि का प्रतीक बन जाते हैं |
दिए गए अनुच्छेद में (5) से प्रदर्शित रिक्त स्थान पर निम्न में से कौन-सा शब्द प्रयोग होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 5 Detailed Solution
- पृथ्वी की गोद में जन्म लेने वाले खड़े पत्थर कुशल शिल्पियों से सँवारे जाने पर अत्यंत समृद्धि का प्रतीक बन जाते हैं|
- वार्थ के अनुसार शिल्पियों शब्द उचित है क्योंकि शिक्षितों, युवकों और प्रशिक्षितों का प्रयोग इस संदर्भ में सार्थक अर्थ की प्राप्ति नहीं करवाता|
Key Points
- भारत माता की कोख में जो अमूल्य निधियाँ भरी हैं,
- जिनके कारण वह वसुंधरा कहलाती है उससे कौन परिचित न होना चाहेगा? लाखों करोड़ों वर्षों से अनेक प्रकार की धातुओं को पृथ्वी के गर्भ में पोषण मिला है।
- दिन-रात बहने वाली नदियों ने पहाड़ों को पीस-पीस कर अनगिनत प्रकार की मिट्टियों से पृथ्वी की देह को सजाया है।
- हमारे भावी आर्थिक निर्माण के लिए उन सबकी जाँच-पड़ताल अत्यंत आवश्यक है।
- पृथ्वी की गोद में जन्म लेने वाले खड़े पत्थर कुशल शिल्पियों से सँवारे जाने पर अत्यंत समृद्धि का प्रतीक बन जाते हैं।
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 6:
Comprehension:
'मछली' शब्द का पर्यायवाची शब्द बताइए :
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 6 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 ‘शफरी’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- दिए गए विकल्पों में मछली शब्द का पर्यायवाची शब्द 'शफरी' है।
- शफरी संस्कृत शब्द है।
- इसके अन्य पर्यायवाची शब्द होंगे - मकर, मीन, मत्स्य, जलजीवन आदि।
अन्य विकल्प :
- धात्री - माता, जननी, माँ, प्रसू, मैया, महतारी, माई।
- भामा - स्त्री, औरत, महिला, नारी, अबला।
- शंकुत - खग, चिड़िया, परेवा, पंखी, नभचर, अण्डज, विहग
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
पर्यायवाची शब्द |
एक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं। |
आग-अनल, पावक, दहन। हवा-समीर, अनिल, वायु। |
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 7:
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 7 Detailed Solution
सही उत्तर है - 'प्रवीण' lKey Points
- संपूर्ण वाक्य इस प्रकार बनेगा :- निम्नलिखित हारमोनियम बजाने में प्रवीण है।
- 'प्रवीण' शब्द का अर्थ है - माहिर, उस्ताद, कुशल l
- अन्य विकल्प :- गलत उत्तर है क्योंकि दिए गए सभी विकल्पों में से 'प्रवीण' सर्वाधिक उपयुक्त शब्द है l
- दिए गए सभी शब्द 'सूक्ष्म अर्थ भेद' वाले शब्दों के उदाहरण है l
Additional Information
- सूक्ष्म अर्थ भेद वाले शब्द:- प्रत्येक भाषा में कुछ ऐसे शब्द होते हैं ,जो दिखने में तो एक जैसे ही प्रतीत होते हैं, लेकिन उनका अर्थ अलग निकलता है।
- ऐसे शब्द सूक्ष्म अर्थ भेद वाले शब्द कहलाते हैं।
- हिंदी भाषा में प्रयुक्त होने वाले भिन्न अर्थ भेद वाले कुछ महत्वपूर्ण शब्द निम्नलिखित हैं :-
- अस्त्र - दूर से फेंककर चलाया जाने वाला हथियार। जैसे - भाला, बाण, बम, मिसाइल, रॉकेट आदि।
- शस्त्र - हाथ में पकड़ कर चलाया जाने वाला हथियार।जैसे - कटार, तलवार, चाकू, समुराई आदि l
- कृपा - अपने से छोटे लोगों का दुख दूर करने की चेष्टा करना।
- दया - अन्य लोगों की दुखों को देखकर ह्रदय पसीजना (पिघलना)।
Important Pointsविकल्पों में दिए सभी शब्दों में और उनके अर्थ में भेद इस प्रकार है :-
- दक्ष - सक्षम, प्रतिभाशाली l
- कारीगर - शिल्पी, दस्तकार l
- निपुण - विशेषज्ञ l
Mistake Points
- पारंगत: अर्थात जिसने किसी शास्त्र या विद्या में अत्यधिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो।
- निपुण:अर्थात अपने काम का अच्छा जानकर हो, जैसे अध्यापक अध्यापन-कार्य में निपुण होते हैं।
- दक्ष: हाथ के काम में, जैसे कढ़ाई-बुनाई में
- प्रवीण: संगीत के क्षेत्र में, कोई व्यक्ति किसी वाद्ययंत्र को बजाने में प्रवीण हो सकता है।
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 8:
Comprehension:
निर्देश: दिए गये अनुच्छेद को पढ़ कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
भारत माता की कोख में जो अमूल्य ____(1)____ भरी हैं, जिनके कारण वह ____(2)____ कहलाती है उससे कौन परिचित न होना चाहेगा? लाखों करोड़ों वर्षों से अनेक प्रकार की धातुओं को पृथ्वी के गर्भ में पोषण मिला है| दिन-रात बहने वाली नदियों ने पहाड़ों को पीस-पीस कर ________(3)_________ प्रकार की मिट्टियों से पृथ्वी की देह को सजाया है| हमारे भावी आर्थिक ____(4)____ के लिए उन सबकी जाँच-पड़ताल अत्यंत आवश्यक है| पृथ्वी की गोद में जन्म लेने वाले खड़े पत्थर कुशल ____(5)____ से सँवारे जाने पर अत्यंत समृद्धि का प्रतीक बन जाते हैं |
दिए गए अनुच्छेद में (5) से प्रदर्शित रिक्त स्थान पर निम्न में से कौन-सा शब्द प्रयोग होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 8 Detailed Solution
- पृथ्वी की गोद में जन्म लेने वाले खड़े पत्थर कुशल शिल्पियों से सँवारे जाने पर अत्यंत समृद्धि का प्रतीक बन जाते हैं|
- वार्थ के अनुसार शिल्पियों शब्द उचित है क्योंकि शिक्षितों, युवकों और प्रशिक्षितों का प्रयोग इस संदर्भ में सार्थक अर्थ की प्राप्ति नहीं करवाता|
Key Points
- भारत माता की कोख में जो अमूल्य निधियाँ भरी हैं,
- जिनके कारण वह वसुंधरा कहलाती है उससे कौन परिचित न होना चाहेगा? लाखों करोड़ों वर्षों से अनेक प्रकार की धातुओं को पृथ्वी के गर्भ में पोषण मिला है।
- दिन-रात बहने वाली नदियों ने पहाड़ों को पीस-पीस कर अनगिनत प्रकार की मिट्टियों से पृथ्वी की देह को सजाया है।
- हमारे भावी आर्थिक निर्माण के लिए उन सबकी जाँच-पड़ताल अत्यंत आवश्यक है।
- पृथ्वी की गोद में जन्म लेने वाले खड़े पत्थर कुशल शिल्पियों से सँवारे जाने पर अत्यंत समृद्धि का प्रतीक बन जाते हैं।
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 9:
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
मित्रों ने अंकित का ______ किया पर उसने बुरा नहीं माना।
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 9 Detailed Solution
- मित्रों ने अंकित का उपहास किया पर उसने बुरा नहीं माना।
Key Points
- उपहास का अर्थ:
- किसी को निंदित ठहराने या उसका अनादर, अवमान करना।
अन्य विकल्प:
- व्यंग्य का अर्थ : ताना मारने की क्रिया।
- हास का अर्थ : हँसने की क्रिया।
- परिहास का अर्थ : ज़ोरों से हँसना और मजाक उड़ाना।
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 10:
रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षक को पुस्तक ______ की।
Answer (Detailed Solution Below)
रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 10 Detailed Solution
- संपूर्ण वाक्य:- शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षक को पुस्तक भेंट की l
- 'भेंट' शब्द का अर्थ है - उपहार, सौगात स्वरूप दी गई वस्तु।
- हम अपने से बड़े या आदरणीय व्यक्तियों को भेट देते हैं l
- दान शब्द का अर्थ है:-
- किसी को कोई वस्तु अनुदान में देना या खैरात देना l
- दान शब्द को आमतौर पर अपने से निचले स्तर के व्यक्तियों को देने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है l
- किसी को कोई वस्तु अनुदान में देना या खैरात देना l
- प्रदान शब्द का अर्थ दान शब्द से मिलता-जुलता ही है l किसी व्यक्ति को कोई सौगात दे देने को प्रदान करना कहते हैं l
- हस्तगत शब्द का अर्थ है-
- जो किसी प्रकार अपने अधिकार में आया या लाया गया हो।
- ऊपर दिए गए सभी शब्द एक प्रकार से सूक्ष्म अर्थ भेदी शब्द है जिनका मूल अर्थ एक ही होता है, किंतु इन शब्दों को अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग वाक्यों में प्रयोग किया जाता है l
- सूक्ष्म अर्थ भेदी शब्दों के अन्य उदाहरण:-
- शस्त्र – हाथ में पकड़ कर चलाया जाने वाला हथियार।
- जैसे – छुरी, तलवार, चाकू l
- अस्त्र – ऐसा हथियार जो दूर से फेंककर चलाया जाता हो।
- जैसे:– बाण, हथगोला, भाला l
- खेद – अपनी गलती के लिए पछतावा या दुख प्रकट करना।
- शोक – किसी प्रिय जन की मृत्यु पर दुख प्रकट करना|
- श्रद्धा - बड़ों के प्रति विशेष आदर-भाव या प्रेम भावना रखना।
- भक्ति - किसी देवी देवता या भगवान के प्रति विश्वास होना।