सर्वनाम MCQ Quiz - Objective Question with Answer for सर्वनाम - Download Free PDF
Last updated on May 23, 2025
Latest सर्वनाम MCQ Objective Questions
सर्वनाम Question 1:
विशेषण की किस अवस्था द्वारा किसी वस्तु को सबसे अधिक गुणशाली या दोषी बताया जाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 1 Detailed Solution
विशेषण की उत्तमावस्था द्वारा किसी वस्तु को सबसे अधिक गुणशाली या दोषी बताया जाता है।
- पहचान- विशालतम, निम्नतम, सबसे सुन्दर, सबसे ज़्यादा आदि।
उदाहरण-
- राम सबसे अच्छा लड़का है।
- मोहन कक्षा में सबसे अधिक बलवान है।
- सब राजाओं से अशोक महान है।
- सोहन विद्यालय का श्रेष्ठ विद्यार्थी है।
Key Points तुलना के विचार से विशेषणों की तीन अवस्थाएँ होती हैं-
- मूलावस्था
- उत्तरावस्था
- उत्तमावस्था
Important Points
मूलावस्था:-
उदाहरण-
उत्तरावस्था:-
उदाहरण-
|
सर्वनाम Question 2:
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सर्वनाम के बारे में असत्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 2 Detailed Solution
सर्वनाम एक अविकारी शब्द है। यह कथन सर्वनाम के बारे में असत्य है।
Key Points
- सर्वनाम उस विकारी शब्द को कहते हैं जो पूर्वापर संबंध से किसी भी संज्ञा के बदले में आता है, जैसे, मैं (बोलनेवाला), तू (सुननेवाला), यह (निकट-वर्ती वस्तु), वह (दूरवर्ती वस्तु) इत्यादि। वाक्य में जिस शब्द का प्रयोग संज्ञा के बदले में होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। हिंदी में कुल 11 सर्वनाम हैं - 'मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।
सर्वनाम के छः भेद हैं-
- पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
- निजवाचक - आपने आप, स्वयं
- निश्चयवाचक - यह, वह
- अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
- संबंधवाचक- जो, सो
- प्रश्नवाचक - कौन, क्या
सर्वनाम Question 3:
'मुझे बारिश में भीगना पसंद नहीं है।' किस सर्वनाम का उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 3 Detailed Solution
'मुझे बारिश में भीगना पसंद नहीं है।' सर्वनाम का उदाहरण है- उत्तम और प्रथम पुरुष दोनों
Key Points
- वाक्य - मुझे बारिश में भीगना पसंद नहीं है।
- वाक्य में 'मुझे' सर्वनाम शब्द का प्रयोग वक्ता द्वारा खुद के लिए किया गया है, अत: यहाँ उत्तम और प्रथम पुरुष दोनों होगा।
उत्तम पुरुष-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
कर्ता | मैं | हम |
कर्म | मुझे/ मुझको | हमें /हमको |
संबंध | मेरा /मेरे | हमारा/ हमारे |
Important Points
सर्वनाम | परिभाषा | उदाहरण |
उत्तम पुरुषवाचक | जिन सर्वनामों का प्रयोग बोलने वाला अर्थात वक्ता अपने लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुषवाचक कहते हैं। जैसे- मेरा, मैं, हम, हमारा, मुझे, मुझको, हमारी, मैंने आदि। |
मैं कक्षा दस में पढ़ता हूँ। |
मध्यम पुरुषवाचक | जिन सर्वनामों का प्रयोग सुनने वाले अर्थात श्रोता के लिए किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुषवाचक कहते है।जैसे- तू, तुम, तुम्हें, आप, तुम्हारे, तुमने, आपने आदि। | आप मेरे घर सादर आमंत्रित हैं। |
अन्य पुरुषवाचक | जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है, उन्हें अन्य पुरुषवाचक कहते है। जैसे- वे, यह, वह, इनका, इन्हें, उसे, उन्होंने, इनसे, उनसे आदि। |
वह कल विद्यालय नहीं आया था। |
Additional Information पुरुषवाचक सर्वनाम:-
- जो सर्वनाम जो उत्तम पुरुष (बोलने वाले), मध्यम पुरुष (सुनने वाले) और अन्य पुरुष
- (जिसके बारे में बात की जाये) के लिए आता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - उसने, वह, मैं, तुम, उस आदि।
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते है -
- उत्तम पुरुषवाचक
- मध्यम पुरुषवाचक
- अन्य पुरुषवाचक
सर्वनाम Question 4:
निम्नलिखित में से सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धि युक्त वाक्य का चयन कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 4 Detailed Solution
वाक्य "मेरे में अनंत शक्ति है" में सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धि है। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points
- वाक्य- मेरे में अनंत शक्ति है।
- इस वाक्य में सर्वनाम संबंधी अशुद्धि है।
- यहाँ मेरे के स्थान पर मुझमें होगा।
- शुद्ध वाक्य- मुझमें अनंत शक्ति है।
Important Points
सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धि | उदाहरण |
सर्वनाम में भी पुरुष, लिंग, वचन आदि का अनुचित प्रयोग से होने वाली अशुद्धि। |
अशुद्ध वाक्य- मेरे को कुछ याद नहीं आ रहा। शुद्ध वाक्य- मुझे कुछ याद नहीं आ रहा। |
सर्वनाम Question 5:
'मैंने उन्हें कह दिया है कि यह कार्य उन्हें अपने आप करना होगा।' इस वाक्य में किस सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 5 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर निजवाचक है। अन्य विकल्प असंगत है। Key Points
- 'मैंने उन्हें कह दिया है कि यह कार्य उन्हें अपने आप करना होगा।'
- उपर्युक्त वाक्य में निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है।
- निजवाचक सर्वनाम-
- जो शब्द व्यक्ति अपने खुद के लिए प्रकट करता है। अर्थात जिन शब्दों में काम करने वाले व्यक्ति के साथ अपनापन प्रकट होता है।
- उन शब्दों को निजवाचक सर्वनाम के रूप में जाना जाता है।
- जैसे- आप, स्वयं, खुद, अपना, हमारा इत्यादि।
Important Pointsसर्वनाम-
- संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
- जैसे - मैं, वह, वे, उन्हें, अपने तुम, हम आदि।
- हिंदी में सर्वनामों की संख्या 11 है -
- ‘मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या’।
- सर्वनाम के छः भेद हैं -
सर्वनाम | परिभाषा |
निश्चयवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे - वे, यह, वह आदि। |
पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक) सर्वनाम |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है। जैसे - मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे, तुम्हारा, वह, वे, उसने आदि। |
निजवाचक सर्वनाम |
जहाँ स्वयं के लिए 'आप, अपना, अपने आप' शब्दों का प्रयोग हो। जैसे - वह अपने आप ही घर चली गयी। |
प्रश्नवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम शब्द संज्ञा के स्थान पर आकर वाक्य को प्रश्वाचक बनाते हैं। जैसे - क्या, कौन आदि। |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- कुछ, कोई आदि। |
सम्बन्धवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे - जो-सो, जैसा-वैसा आदि। |
Top सर्वनाम MCQ Objective Questions
'मुझे' किस प्रकार का सर्वनाम है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "उत्तम पुरुष" सही है।
- "मुझे" एक उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम है।
- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
- ऐसा सर्वनाम जहां वक्ता स्वयं को प्रकट करता है, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहा जाता हैं।
- उदाहरण - मैं, हम, मुझे, हमारा आदि।
- अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम:-
- ऐसा सर्वनाम जहां वक्ता श्रोता के सिवाय किसी अन्य पुरुष के लिए करे, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- उदाहरण - वह, वे, उसने, यह, ये, इसने, इसका, उसका आदि।
- मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम:-
- ऐसा सर्वनाम जहां वक्ता श्रोता के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- उदाहरण - तू, तुम, तुझे, तुम्हारा आदि।
- प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छः प्रकार हैं-
- पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
- निजवाचक - आप, स्वयं, खुद, अपने आप, स्वतः, निज
- निश्चयवाचक - यह, वह,ये, वे
- अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
- संबंधवाचक - जो, सो
- प्रश्नवाचक - कौन, क्या
हिन्दी में कुल कितने सर्वनाम हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFहिंदी में कुल ‘11’ सर्वनाम हैं। शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं। अतः सही विकल्प ’11’ है।
Mistake Points
- कुल सर्वनामो की संख्या : 11 (‘मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।)
- सर्वनाम के भेद : 6
Key Points
सर्वनाम - संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, वह, वे, उन्हें, अपने तुम, हम आदि। हिंदी में सर्वनामों की संख्या 11 है – ‘मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या। सर्वनाम के छः भेद हैं – |
||
सर्वनाम |
परिभाषा |
उदाहरण |
निश्चयवाचक |
जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
वे, यह, वह |
पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक) |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है। |
मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे, तुम्हारा, वह, वे, उसने |
निजवाचक |
जहाँ स्वयं के लिए 'आप, अपना, अपने आप' शब्दों का प्रयोग हो। |
अपने आप, स्वतः |
प्रश्नवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम शब्द संज्ञा के स्थान पर आकर वाक्य को प्रश्वाचक बनाते हैं। |
क्या, कौन |
अनिश्चयवाचक |
जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
कुछ, कोई |
सम्बन्धवाचक |
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
जो-सो, जैसा-वैसा |
- हिंदी में कुल 11 सर्वनाम हैं - ‘मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।
- हिंदी में सर्वनाम के प्रकार 6 हैं - निश्चयवाचक, पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक), निजवाचक, प्रश्नवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक, सम्बन्धवाचक
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य का सही विकल्प है |
सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFसर्वनाम का शाब्दिक अर्थ सबका नाम होता है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1 सबका नाम होगा ।
Key Points
सर्वनाम |
||
जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते है। सरल शब्दों में- सर्व (सब) नामों (संज्ञाओं) के बदले जो शब्द आते है, उन्हें 'सर्वनाम' कहते हैं। |
||
सर्वनाम के छ: भेद होते है- |
||
सर्वनाम |
परिभाषा |
उदाहरण |
पुरुषवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों से व्यक्ति का बोध होता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। |
जैसे- मैं आता हूँ। तुम जाते हो। वह भागता है। |
निश्चयवाचक सर्वनाम |
सर्वनाम के जिस रूप से हमे किसी बात या वस्तु का निश्चत रूप से बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। |
तनुज का छोटा भाई आया है। यह बहुत समझदार है। किशोर बाजार गया था, वह लौट आया है। |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। |
आज कोई तुमसे मिलने आया था। पानी में कुछ गिर गया है। |
संबंधवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों का दूसरे सर्वनाम शब्दों से संबंध ज्ञात हो तथा जो शब्द दो वाक्यों को जोड़ते है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते है। |
जैसा करोगे, वैसा भरोगे। |
प्रश्नवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम शब्द सवाल पूछने के लिए प्रयुक्त होते है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। |
टोकरी में क्या रखा है। |
निजवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का ज्ञान कराने के लिए किया जाए, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है। |
आप कल दफ्तर नहीं गए थे। आप मेरे पिता श्री बसंत सिंह हैं। |
'संयुक्त सर्वनाम' नामक सर्वनाम की एक पृथक श्रेणी का उल्लेख इनमें से किस विद्वान ने किया है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF'संयुक्त सर्वनाम' नामक सर्वनाम का उल्लेख डॉ. दीमशित्स ने किया है।
- रूस डॉ. दीमशिन्स ने इसकी खोज की और नामकरण किया था।
- डॉ. दीमशिन्स के अनुसार "संयुक्त सर्वनाम पृथक श्रेणी के सर्वनाम है। सर्वनाम के सब भेदों से इनकी भिन्नता इसलिए है,
- क्योंकि उनमें एक शब्द नहीं, बल्कि एक से अधिक शब्द होते हैं। संयुक्त सर्वनाम स्वतंत्र रूप से या संज्ञा शब्दों के साथ भी प्रयुक्त होता है।"
- जैसे - जो कोई, कोई और, जो कुछ, सब कुछ, और कुछ, कोई भी, कुछ एक, कुछ भी, कोई-न कोई, कुछ-कुछ आदि।
- उदाहरण - उसकी मदद करने कोई-न कोई आ ही जाएगा।
Key Pointsसंज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
सर्वनाम के भेद निम्नलिखित हैं -
- पुरूषवाचक सर्वनाम (मैं, तू, आप, यह, वह)
- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
- मध्यम पुरूषवाचक सर्वनाम
- अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम (यह, वह)
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम (कोई, कुछ)
- प्रश्नवाचक सर्वनाम (कौन, क्या, किसकी)
- संबंधवाचक सर्वनाम (जो, सो)
- निजवाचक सर्वनाम (आप, अपना, स्वयं)
निम्नलिखित में से संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन सा नहीं है ?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन सा नहीं है - आपको
- आपको शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम है।
- आपको ये काम करना ही पड़ेगा।
सम्बन्धवाचक सर्वनाम
- जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए, वे शब्द “सम्बन्धवाचक सर्वनाम” कहलाते हैं।
- सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग वाक्य में दो शब्दों को जोड़ने के लिए भी किया जाता है।
- जैसे :- जिसका, जो कि, जो-सो, जितना -उतना आदि।
प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छः प्रकार हैं-
- पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
- निजवाचक - आप, स्वयं, खुद, अपने आप, स्वतः, निज
- निश्चयवाचक - यह, वह,ये, वे
- अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
- संबंधवाचक - जो, सो
- प्रश्नवाचक - कौन, क्या
निम्नलिखित में से निश्चयवाचक सर्वनाम है :
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - 'यह'
- "यह एक अच्छा छात्र है" वाक्य में निश्चयवाचक सर्वनाम है - यह
- यहाँ 'यह' शब्द एक निश्चित छात्र की और संकेत कर रहा है।
- इसलिए यह एक निश्चयवाचक सर्वनाम है।
Key Points
- जो सर्वनाम निकट या दूर की किसी वस्तु की ओर संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे-
- यह लड़की है।
- वह पुस्तक है।
- इन वाक्यों में यह, वह शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम हैं।
Additional Information
- सर्वनाम उन शब्दों को कहा जाता है, जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि,के नाम के स्थान पर करते हैं।
- इसके अंतर्गत मैं, तुम, तुम्हारा, आप, आपका, इस, उस, यह, वह, हम, हमारा ,आदि शब्द आते हैं।
- पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
- निजवाचक - आप
- निश्चयवाचक - यह, वह
- अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
- संबंधवाचक - जो, सो
- प्रश्नवाचक - कौन, क्या
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि-
कौन सा पुरूषवाचक सर्वनाम का भेद नहीं है।
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘अतिउत्तम पुरूष’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- अतिउत्तम पुरूष पुरुषवाचक सर्वनाम का भेद नहीं है।
- पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं :
- उत्तम पुरुष - मैं, मेरा, मुझे आदि।
- मध्यम पुरुष- तुम, तुम्हारा, तुमको आदि।
- अन्य पुरुष - वह, उस, उसे आदि।
Additional Information
सर्वनाम |
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। सर्वनाम का अर्थ है सबका नाम। सर्वनाम के 6 भेद माने गए हैं। |
|
पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक) |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है। |
मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे आदि। |
निश्चयवाचक |
जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
वे, यह, वह आदि। |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
कोई, कुछ आदि। |
प्रश्नवाचक |
जिन सर्वनाम में किसी व्यक्ति, वस्तु घटना या व्यापार के बारे में प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। |
कौन, किसने आदि। |
संबंधवाचक |
जिन सर्वनामों के द्वारा 2 दिन बातों का संबंध प्रकट होता है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। |
जो-सो, जिसको- उसको आदि। |
निजवाचक |
वक्ता या लेखक हम अपने लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। |
मैं, आप आदि। |
'कोई आ रहा है' - वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDF'कोई आ रहा है' इस वाक्य में कोई शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
- जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा पदार्थ का बोध नहीं होता हो उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- जैसे ; कुछ, किसी, कोई आदि।
- उदाहरण - मैं कुछ कहना चाहता हूं।
Key Pointsअन्य विकल्प -
सर्वनाम | परिभाषा | मुख्य शब्द | उदाहरण |
संबंधवाचक | जिस सर्वनाम से दो वाक्य व किसी संज्ञा से संबंध जोड़ा जाता है उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। | जो-सो, जैसी-वैसी, जहाँ-वहाँ, जिसकी-उसकी, | जो मेहनत करता है वही जीतता है। |
निश्चयवाचक | जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु की ओर संकेत का बोध होता है उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। | यह, ये, उस, इस, वे | जो वहाँ पर खड़ा है मेरा भाई है। |
निजवाचक | जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। | आप, स्वयं, खुद, अपना, हमारा | आप अपना काम खुद करो। |
'उत्तम पुरुष' सर्वनाम के किस भेद का एक प्रकार है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘पुरुषवाचक होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- 'उत्तम पुरुष' पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद का एक प्रकार है।
- पुरुषवाचक सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है।
- जैसे - मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे आदि।
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं
भेद |
परिभाषा |
उदाहरण |
उत्तम पुरुष |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता खुद के बारे में बताने के लिए करता है। जैसे : मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी आदि। |
मैं खाना खाना चाहता हूँ।
|
मध्यम पुरुष |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता सुनने वाले व्यक्ति के लिए करता है। जैसे : आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि। |
मैं आपको कुछ दिखाना चाहता हूँ।
|
अन्य पुरुष |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए करता है। जैसे : यह, वह, ये, वे, आदि। |
वह फुटबॉल बहुत अच्छा खेलता है।
|
Additional Information
सर्वनाम |
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। सर्वनाम का अर्थ है सबका नाम। सर्वनाम के 6 भेद माने गए हैं। |
|
पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक) |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है। |
मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे आदि। |
निश्चयवाचक |
जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
वे, यह, वह आदि। |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
कोई, कुछ आदि। |
प्रश्नवाचक |
जिन सर्वनाम में किसी व्यक्ति, वस्तु घटना या व्यापार के बारे में प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। |
कौन, किसने आदि। |
संबंधवाचक |
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा शब्दों अथवा सर्वनाम शब्दों के मध्य संबंध का बोध होता हो उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। |
जो-सो, जिसको- उसको आदि। |
निजवाचक |
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। निजवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आप, अपना, स्वयं, ख़ुद आदि शब्द आते हैं। |
मैं, आप आदि। |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम वाला वाक्य चुनिएः
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "दाल में कुछ काला है।" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।
- दाल में कुछ काला है वाक्य में कुछ शब्द से अनिश्चितता का बोध हो रहा है।
- अतः यहाँ पर अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
- कुछ शब्द से क्या काला है ये पता नहीं चल रहा है।
- प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छः प्रकार हैं-
- पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
- निजवाचक - आप, स्वयं, खुद, अपने आप, स्वतः, निज
- निश्चयवाचक - यह, वह,ये, वे
- अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
- संबंधवाचक - जो, सो
- प्रश्नवाचक - कौन, क्या