Question
Download Solution PDF'उत्तम पुरुष' सर्वनाम के किस भेद का एक प्रकार है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘पुरुषवाचक होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- 'उत्तम पुरुष' पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद का एक प्रकार है।
- पुरुषवाचक सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है।
- जैसे - मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे आदि।
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं
भेद |
परिभाषा |
उदाहरण |
उत्तम पुरुष |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता खुद के बारे में बताने के लिए करता है। जैसे : मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी आदि। |
मैं खाना खाना चाहता हूँ।
|
मध्यम पुरुष |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता सुनने वाले व्यक्ति के लिए करता है। जैसे : आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि। |
मैं आपको कुछ दिखाना चाहता हूँ।
|
अन्य पुरुष |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए करता है। जैसे : यह, वह, ये, वे, आदि। |
वह फुटबॉल बहुत अच्छा खेलता है।
|
Additional Information
सर्वनाम |
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। सर्वनाम का अर्थ है सबका नाम। सर्वनाम के 6 भेद माने गए हैं। |
|
पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक) |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है। |
मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे आदि। |
निश्चयवाचक |
जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
वे, यह, वह आदि। |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
कोई, कुछ आदि। |
प्रश्नवाचक |
जिन सर्वनाम में किसी व्यक्ति, वस्तु घटना या व्यापार के बारे में प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। |
कौन, किसने आदि। |
संबंधवाचक |
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा शब्दों अथवा सर्वनाम शब्दों के मध्य संबंध का बोध होता हो उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। |
जो-सो, जिसको- उसको आदि। |
निजवाचक |
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। निजवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आप, अपना, स्वयं, ख़ुद आदि शब्द आते हैं। |
मैं, आप आदि। |
Last updated on May 2, 2025
->UPSSSC Junior Assistant Exam will be held on 29th June 2025 for Advt No. 08-Exam/2023.
-> A total of 5512 vacancies have been announced for the 2023 cycle.
-> For the 2024 Cycle, Candidates had applied online from 23rd December 2024 to 22nd January 2025.
-> The selection process includes a Written Exam, Typing Test, Document Verification, and Medical Examination To prepare for the exam, solve UPSSSC Junior Assistant Previous Year Papers.