Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFजातिवाचक संज्ञा नहीं है- गंगा
Key Points
- "गंगा" जातिवाचक संज्ञा नहीं है। "गंगा" एक व्यक्तिवाचक संज्ञा है क्योंकि यह एक विशिष्ट नदी का नाम है।
- किसी भी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध कराने वाली संज्ञा ही व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती हैं।
- जैसे- महात्मा गाँधी, भगत सिंह, रमेश, रामायण, बाइबल, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आदि।
- राम मेरा दोस्त है।
अन्य विकल्प -
- पुस्तक - जातिवाचक संज्ञा।
- पुस्तक एक सामान्य संज्ञा है जो किसी भी किताब को दर्शाती है। यह किसी विशिष्ट किताब का नाम नहीं है।
- पहाड़ - जातिवाचक संज्ञा।
- पहाड़ एक सामान्य संज्ञा है जो किसी भी पर्वत या पहाड़ को दर्शाती है। यह किसी विशिष्ट पहाड़ का नाम नहीं है।
- लड़का - जातिवाचक संज्ञा।
- लड़का एक सामान्य संज्ञा है जो किसी भी लड़के को दर्शाती है। यह किसी विशिष्ट लड़के का नाम नहीं है।
Important Points
- किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
- जैसे - मनुष्य (जाति), भारत (स्थान), बचपन (भाव), टेबल (वस्तु) आदि।
- संज्ञा के भेद -
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जातिवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
- समुदाय या समूहवाचक संज्ञा
- द्रव्यवाचक संज्ञा
Additional Information
संज्ञा | परिभाषा | उदाहरण |
जातिवाचक |
जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।जैसे- मोबाइल, टीवी, गाँव, स्कूल, शहर, बगीचा, नदी, जानवर, पशु, पक्षी, गाय, लड़का आदि। |
हिरन का शेर शिकार करते हैं। |
भाववाचक |
जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई, थकावट, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, भूख, आदि। |
विकास की आवाज़ में बहुत मिठास है। |
समूहवाचक |
जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड, गिरोह, सेना, दल, गुच्छा, दल, टुकड़ी आदि। |
मुझे एक दर्जन केले खरीदने हैं। |
द्रव्यवाचक | जो शब्द किसी ठोस, तरल, पदार्थ, धातु, अधातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं। जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी, लोहा, सोना, चांदी, हीरा, चीनी, फल, सब्ज़ी आदि द्रव्य हैं। | मुझे पानी पीना है। |
Last updated on Jun 2, 2025
-> Rajasthan 3rd Grade Teacher, fresh recruitment for 20000 vacancies has been announced.
-> The Rajasthan 3rd Grade Teacher Exam will be conducted from 17th to 21st January 2026.
-> The Rajasthan 3rd Grade Teacher 2025 Notification is expected soon for vacancies of Primary and Upper Primary Teacher posts.
-> Candidates who have qualified the REET Exam are eligible for this post.
-> Candidates can visit the official website to download the result. Candidates can refer previous year paper for their preparation.