छुट और अंकित मूल्य MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for Discount and MP - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें
Last updated on Jun 5, 2025
Latest Discount and MP MCQ Objective Questions
छुट और अंकित मूल्य Question 1:
एक वस्तु का क्रय मूल्य ₹ a है और इसे ₹ 2a में बेचा जाता है। अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से ₹ 700 अधिक है। अब, यदि क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य दोनों में ₹ 100 की वृद्धि की जाती है, लेकिन अंकित मूल्य अपरिवर्तित रहता है, तो वस्तु पर नई छूट और नए लाभ के बीच क्या अंतर है?
(दिया गया है: a=252−125)
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 1 Detailed Solution
दिया गया है:
a = 252 − 125 = 625 − 125 = ₹500
क्रय मूल्य (CP) = ₹a = ₹500
विक्रय मूल्य (SP) = ₹2a = ₹1000
अंकित मूल्य (MP) = a + 700 = 500 + 700 = ₹1200
प्रयुक्त सूत्र:
छूट = MP − SP
लाभ = SP − CP
नए मान:
नया CP = 500 + 100 = ₹600
नया SP = 1000 + 100 = ₹1100
नया MP = ₹1200 (अपरिवर्तित)
गणनाएँ:
नई छूट = 1200 − 1100 = ₹100
नया लाभ = 1100 − 600 = ₹500
अंतर = 500 − 100 = ₹400
∴ नए छूट और नए लाभ के बीच आवश्यक अंतर ₹400 है।
छुट और अंकित मूल्य Question 2:
एक सुपरमार्केट में, दुकानदार ने कीमत में 30% की वृद्धि के पश्चात 20% छूट की घोषणा की। तब उस वस्तु के लिए उसे कितना लाभ होगा जिसकी वास्तविक कीमत 300 रुपये है?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 2 Detailed Solution
दिया गया है:
दुकानदार एक वस्तु के मूल्य में 30% की वृद्धि करने के बाद, 20% छूट की घोषणा करता है।
वास्तविक मूल्य /क्रय मूल्य = 300 रुपये
गणना:
प्रश्नानुसार,
वास्तविक मूल्य में 30% की वृद्धि करता है।
इसलिए, मूल्य में हुई वृद्धि = 300 × \(\dfrac{130}{100}\) = 390 रुपये
अब, दुकानदार 20% के छूट की घोषणा करता है।
छूट मूल्य/विक्रय मूल्य = 390 × \(\dfrac{80}{100}\) = 312 रुपये
लाभ = विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य
⇒ 312 - 300 = 12 रुपये
∴ उसे उस वस्तु पर 12 रुपये का लाभ होगा।
छुट और अंकित मूल्य Question 3:
दीक्षा एक वस्तु पर 150 रुपये का लाभ जोड़ती है और उसे 10% की छूट पर बेचती है जिससे उसे 20% का लाभ होता है। उसने वस्तु को किस मूल्य पर बेचा है?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 3 Detailed Solution
गणना
मान लीजिए क्रय मूल्य = x
अंकित मूल्य = x + 150
विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य का 90% = 0.9(x+150)
लाभ = 20%
→ विक्रय मूल्य = 1.2x
इसलिए, 0.9(x + 150) = 1.2x
⇒0.9x + 135 = 1.2x
⇒ 135 = 0.3x
⇒ x = 450
विक्रय मूल्य = 1.2 × 450 = 540 रुपये
छुट और अंकित मूल्य Question 4:
M और R खरीदारी करने जाते हैं और प्रत्येक ने अलग-अलग मूल्य पर दो साड़ियाँ खरीदीं हैं। R द्वारा खरीदी गई साड़ी का मूल्य, M द्वारा खरीदी गई साड़ी के मूल्य से 250 रुपये अधिक है। दुकानदार ने R और M को दोनों साड़ियाँ एक साथ बेचकर 20% का लाभ प्राप्त किया है, जिन्हें उसने कुल 6000 रुपये में खरीदा था। M ने साड़ी को किस मूल्य पर खरीडा है?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 4 Detailed Solution
गणना
कुल मूल्य = 6000, लाभ = 20%
⇒ विक्रय मूल्य = 6000 × 1.2 = 7200
मान लीजिए M की साड़ी का मूल्य = x,
तब, R की साड़ी का मूल्य = x + 250
2x + 250 = 7200
⇒ 2x = 6950
⇒ x = 3475 रुपये
∴ M साड़ी को 3475 रुपये में खरीदता है।
छुट और अंकित मूल्य Question 5:
एक आदमी एक वस्तु को ₹346 में बेचता है, पहले उसके अंकित मूल्य पर d% की छूट देकर, और फिर एक और छूट देता है जिसका वही आंकिक मान (₹ में) है। यदि वस्तु का अंकित मूल्य ₹1730 है, तो d का मान क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 5 Detailed Solution
दिया गया है:
अंकित मूल्य (MP) = ₹1730
विक्रय मूल्य (SP) = ₹346
पहली छूट (d%) और दूसरी छूट (₹d)
प्रयुक्त सूत्र:
SP = MP × (1 - d/100) - MP × d/100
गणना:
346 = 1730 × (1 - d/100) - 1730 × d/100
⇒ 346 = 1730 - (1730 × d/100) - (1730 × d/100)
⇒ 346 = 1730 - 2 × (1730 × d/100)
⇒ 2 × 1730 × d/100 = 1730 - 346
⇒ 3460 × d/100 = 1384
⇒ d = (1384 × 100) ÷ 3460
⇒ d = 40
∴ सही उत्तर विकल्प (1) है।
Top Discount and MP MCQ Objective Questions
एक दुकानदार, अंकित मूल्य पर 15 प्रतिशत छूट पर रेडियो बेचने पर 25 प्रतिशत का लाभ प्राप्त करता है। रेडियो के अंकित मूल्य और क्रय मूल्य के अनुपात को ज्ञात कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFदिया है:
लाभ = 25 प्रतिशत
छूट = 15 प्रतिशत
सूत्र:
MP/CP = (100 + लाभ%)/(100 - छूट%)
MP = अंकित मूल्य
CP = क्रय मूल्य
गणना:
हम जानते हैं कि –
MP/CP = (100 + लाभ %)/(100 – छूट %) ………. (1)
दिए गए सभी मानों को समीकरण (1) में रखिये तब हम प्राप्त करते हैं
MP/CP = (100 + 25)/(100 – 15)
⇒ 125/85
⇒ 25/17
∴ रेडियो के अंकित मूल्य और क्रय मूल्य का अनुपात 25 ∶ 17 होगाएक वस्तु के अंकित मूल्य पर क्रमशः 40% और 20% की दो क्रमिक छूटें 988 रुपये की एकल छूट के बराबर हैं। वस्तु का अंकित मूल्य (रुपये में) क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFदिया गया है:
दो छूट = 40% और 20%
सूत्र:
दो छूट a% और b% हैं।
कुल छूट = \((a +b)- \frac{ab}{100}\)
छूट राशि = (अंकित मूल्य) × (छूट %)/100
गणना:
एकल छूट = \((40 +20)- \frac{40\times 20}{100}\) = 52%
⇒ 52 = 988/अंकित मूल्य × 100
⇒ अंकित मूल्य = 1900
∴ वस्तु का अंकित मूल्य 1900 रुपये है।
एक किराने की दुकान 500 रुपये और उससे अधिक की खरीद पर 10% की छूट दे रही है। 250 रुपये से अधिक लेकिन 500 रुपये से कम मूल्य की खरीद पर 5% की छूट दी जाती है। यदि तुरंत नकद भुगतान किया जाता है तो अतिरिक्त 1% की छूट दी जाती है। यदि ग्राहक 25 पैकेट बिस्कुट खरीदता है और एक पैकेट बिस्कुट का मूल्य 30 रुपये है, तो उसे कितना नकद भुगतान करना होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFदिया गया है:
एक किराने की दुकान 500 रुपये और उससे अधिक की खरीद पर 10% की छूट दे रही है। 250 रुपये से अधिक लेकिन 500 रुपये से कम मूल्य की खरीद पर 5% की छूट दी जाती है। यदि तुरंत नकद भुगतान किया जाता है तो अतिरिक्त 1% की छूट दी जाती है।
वह बिस्कुट के 25 पैकेट खरीदता है और एक पैकेट बिस्कुट का मूल्य 30 रुपये है।
प्रयुक्त अवधारणा:
1. A% और B% दो क्रमिक छूट के बाद अंतिम छूट प्रतिशत = \((A + B - {AB \over 100})\%\)
2. विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (1 - छूट%)
गणना:
कुल बिल मूल्य = 25 × 30 = 750 रुपये
चूँकि, उसने नकद में भुगतान किया था, इसलिए उसे 10% और 1% की दो क्रमिक छूट मिलेगी।
इसलिए, अंतिम छूट = 10 + 1 - (10 × 1)/100 = 10.9%
अब, उसे भुगतान करना होगा = 750 × (1 - 10.9%) = 668.25 रुपये
∴ उसे 668.25 रुपये का भुगतान करना होगा।
एक दुकानदार अपनी वस्तुओं पर क्रय मूल्य से 30% अधिक मूल्य अंकित करता है और अंकित मूल्य पर 10% की छूट देता है। 6.5% अतिरिक्त लाभ अर्जित करने के लिए, उसे अंकित मूल्य पर कितनी छूट देनी चाहिए?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFदिया गया है:
वस्तुओं पर अंकित अधिक मूल्य = 30%
छूट प्रतिशत = 10%
प्रयुक्त सूत्र:
विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य + लाभ
लाभ प्रतिशत = लाभ/क्रय मूल्य × 100
छूट = अंकित मूल्य - विक्रय मूल्य
छूट प्रतिशत = छूट/अंकित मूल्य × 100
गणना:
माना क्रय मूल्य = 100a
अंकित मूल्य = 100a + 100a × 30/100 = 130a
छूट के बाद विक्रय मूल्य = 130a - 130a × 10/100
⇒ 117a
6.5% अधिक लाभ के लिए विक्रय मूल्य = 117a + 100a × 6.5/100
⇒ 117a + 6.5a = 123.5a
∴ नया छूट प्रतिशत = (130a -123.5a)/130 × 100
⇒ 5%
त्वरित विधि
एक दुकानदार अपनी वस्तुओं पर 40% की छूट देता है और फिर भी 20% का लाभ कमाता है। एक दुकानदार एक वस्तु के लिए कितने क्रय मूल्य का भुगतान करता है, जिसका अंकित मूल्य ₹2,400 है?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFदिया गया है:
वस्तु का अंकित मूल्य = 2,400 रुपये
दी जाने वाली छूट = 40%
अर्जित लाभ = 20%
प्रयुक्त सूत्र:
विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य (MP) - दी जाने वाली छूट
लाभ = विक्रय मूल्य (SP) - क्रय मूल्य (CP)
गणना:
प्रश्नानुसार,
माना अंकित मूल्य (MP) 100x है।
छूट = 40%
विक्रय मूल्य = 100x - 40x = 60x
इस SP = 60x से, वह लाभ = 20% अर्जित करता है।
इसलिए, CP = 60x ÷ 120 × 100 = 50x
CP | MP | SP |
50x | 100x | 60x |
2400 (दिया गया है) |
CP = 2400 ÷ 100 × 50 = 1200
∴ अभीष्ट क्रय मूल्य 1200 है।
एक दुकानदार ने क्रय मूल्य से 16,500 रुपये अधिक मूल्य अंकित किया। यदि दुकानदार ग्राहक को 8% की छूट देता है तो वह 10% की छूट देने की तुलना में 3630 रुपये अधिक प्राप्त करेगा। क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFदिया गया है:
दोनों विक्रय मूल्य के बीच का अंतर 3630 रुपये है
दो अलग-अलग छूट क्रमशः 8% और 10% हैं
प्रयुक्त सूत्र:
यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य x है, और छूट d% है; तब फिर :
विक्रय मूल्य = [(100 - d)/100] × अंकित मूल्य
लाभ = विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य
गणना:
मना कि अंकित मूल्य x रुपये है
⇒ x का 10% - x का 8% = 3630
⇒ 2x/100 = 3630
⇒ x = 1,81,500 रुपये
अंकित मूल्य 1,81,500 रुपये है
प्रश्नानुसार,
क्रय मूल्य = अंकित मूल्य - 16,500
= 1,81,500 रुपये - 16,500 रुपये
= 1,65,000 रुपये
Shortcut Trick
(10 - 8)% = अंकित मूल्य का 2% = 3,630 रुपये
⇒ अंकित मूल्य का 1% = 3,630/2 = 1,815 रुपये
⇒ अंकित मूल्य का 100% = 1,815 रुपये × 100 = 1,81,500 रुपये
∴ क्रय मूल्य = 1,81,500 रुपये - 16,500 रुपये
= 1,65,000 रुपये
रिया ₹3,840 की खरीदारी पर दी गई 30% की छूट या 25% और 5% की क्रमागत दो छूटों के बीच निर्णय नहीं कर सकी। दोनों छूटों के बीच कितना अंतर है?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFदिया गया है:
रिया ₹3,840 की खरीदारी पर दी गई 30% की छूट या 25% और 5% की क्रमागत दो छूटों के बीच निर्णय नहीं कर सकी।
प्रयुक्त अवधारणा:
1. A% और B% की क्रमागत दो छूटों के बाद अंतिम छूट प्रतिशत = \((A + B - {AB \over 100})\%\)
2. छूट = अंकित मूल्य × छूट%
गणना:
25% और 5% की क्रमागत दो छूटों के लिए अंतिम छूट% =\(25 + 5 - \frac {25 × 5}{100}\) = 28.75%
छूट% के बीच का अंतर = 30 - 28.75 = 1.25%
अब, छूट के बीच का अंतर = 3840 × 1.25% = ₹48
∴ दोनों छूटों के बीच का अंतर ₹48 है।
प्रत्येक 30% की दो क्रमिक वृद्धियाँ प्रत्येक 30% की दो क्रमिक कमियों से कितने प्रतिशत अधिक हैं? (दो दशमलव स्थानों तक सही)
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFप्रयुक्त सूत्र
एकल समतुल्य वृद्धि = x + y + [(x × y)/100]
एकल समतुल्य कमी = x + y - [(x × y)/100]
गणना
प्रत्येक 30% की एकल समतुल्य वृद्धि = 30 + 30 + [(30 × 30)/100]
= 30 + 30 + 9 = 69%
प्रत्येक 30% की एकल समतुल्य कमी = 30 + 30 - [(30 × 30)/100]
= 51%
अभीष्ट प्रतिशत = [(69 - 51)/51] × 100
= 18/51 × 100 = 35.29%
उत्तर 35.29% है।
एक व्यापारी ने एक वस्तु के अंकित मूल्य 72000 रुपये पर 20 प्रतिशत की छूट दी और 10 प्रतिशत की हानि उठाई। उसे अंकित मूल्य पर कितनी छूट देनी चाहिए, ताकि उसे वस्तु पर 440 रुपये का लाभ हो?
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFदिया गया है:
छूट = 20%
अंकित मूल्य (MP)= 72000 रुपये
हानि = 10%
नया लाभ = 440 रुपये
प्रयुक्त अवधारणा:
MP/CP = (100 - हानि%)/(100 - छूट%)
बिक्री मूल्य = CP + लाभ
गणना:
MP/CP = (100 - Loss%)/(100 - Discount%)
72000/CP = (100 - 10)/(100 - 20)
72000/CP = 90/80
CP = 72000 × 80/90
CP = 64000 रुपये
अब, व्यापारी उस वस्तु पर 440 रुपये का लाभ कमाना चाहता है। इसलिए नया विक्रय मूल्य (SP) होगा:
SP = CP + Gain = 64000 + 440 = 64440 रुपये
छूट ज्ञात करने के लिए,
छूट = (अंकित मूल्य - SP)/अंकित मूल्य × 100
छूट = (72000 - 64440)/72000 × 100
छूट = 10.5%
इसलिए, उसे वस्तु पर 440 रुपये का लाभ प्राप्त करने के लिए अंकित मूल्य पर 10.5% की छूट देनी चाहिए।
एक दुकानदार एक वस्तु को 10% और 20% की क्रमिक छूट पर बेचने पर 44% का कुल लाभ कमाता है। कुल लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए, यदि दुकानदार उसी वस्तु को 15% की छूट पर बेचता है।
Answer (Detailed Solution Below)
Discount and MP Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFदिया गया है:
एक दुकानदार एक वस्तु को 10% और 20% की क्रमिक छूट पर बेचने पर 44% का कुल लाभ कमाता है।
प्रयुक्त अवधारणा:
1. विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (1 - छूट%)
2. विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य × (1 + लाभ%)
गणना:
अंतिम छूट% = \(10 + 20 - \frac {10 × 20}{100}\) = 28%
मान लीजिये कि अंकित और क्रय मूल्य क्रमशः = \(10 + 20 - \frac {10 × 20}{100}\) = 28% हैं।
प्रश्न के अनुसार,
MP(1 - 28%) = CP(1 + 44%)
⇒ 0.72 × MP = 1.44 × CP
⇒ MP = 2CP
यदि, 15% छूट की अनुमति दी जाती है तो विक्रय मूल्य
⇒ MP(1 - 15%)
⇒ 0.85MP
⇒ 0.85 × 2CP = 1.7CP
अब, लाभ% = \(\frac {1.7CP - CP}{CP} \times 100\%\) = 70%
∴ कुल लाभ 70% है।
Shortcut Trick
अंतिम छूट% = \(10 + 20 - \frac {10 × 20}{100}\) = 28%
तो, MP : SP = 100 : 72
यहाँ, दुकानदार 44% का कुल लाभ कमाता है
तो, CP : SP = 100 : 144
अब, CP : SP : MP = 100 : 144 : 200
अब, 15% छूट दी गई तो SP = 200 × 85/100 = 170
तो, लाभ% 70/100 × 100 = 70%