हरबार्टीयपञ्चपदी-विधौ सोपानमस्ति-

This question was previously asked in
REET Level 2 Social Science - 23rd July 2022 (S2) (Hindi-English-Sanskrit)
View all REET Papers >
  1. व्याख्या
  2. उद्देश्यम्
  3. तुलना
  4. मूल्याङ्कनम्

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : तुलना
Free
REET CT 1: CDP (Growth and Development)
29.4 K Users
10 Questions 10 Marks 8 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

प्रश्नानुवाद - 'हरबार्टीय पञ्चपदी' इस विधि में सोपान है-

स्पष्टीकरण - हरबार्टीय पञ्चपदीय विधि का सोपान तुलना है।

Important Points

हरबर्टीय पञ्चपदी पद्धति/विधि - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री एवं मनोवैज्ञानिक हरबर्ट स्पेंसर के सिद्धांतों के आधार पर उनके शिष्यों ने इस पद्धति को विकसित किया। 

अन्य विषयों की भांति संस्कृत शिक्षण करते समय भी इसका उपयोग किया जाने लगा है। इसमें पाँच पदों द्वारा पाठ के शिक्षण का विधान किया गया हैं। इसलिए इसे पंचपदी विधि/पद्धति भी कहते हैं। इस विधि के पाँच सोपान इस प्रकार से हैं-

  1. प्रस्तावना - यह छात्रों के पूर्व ज्ञान से सम्बन्धित होती है। इसमें पढ़ाए जाने वाले पाठ को सम्बद्ध करने के लिए कुछ सरल प्रश्न पूछे जाते हैं। जो परस्पर सम्बन्धित होते हैं, यदि प्रस्तावना सफल रहती हैं, तब पाठ की सफलता के अवसर भी बढ़ जाते हैं
  2. प्रस्तुतिकरण - इस सोपान में उद्देश्य कथन के साथ विषय का प्रस्तुतिकरण किया जाता है। प्रत्येक विधा को पढ़ाते समय विषयोस्थापन अलग-अलग ढंग से किया जाना चाहिए। जिससे छात्र उस विषय को समझ सके।
  3. तुलना - जिन जिन स्थलों पर कठिनाई होती है, उन शब्दों एवं भावों को स्पष्ट करने के लिए दृश्य श्रव्य सामग्री का प्रयोग किया जाता हैं तथा तुलना करवाते हुए विषय को स्पष्ट किया जाता है।
  4. सामान्यीकरण - इस सोपान में पढ़े हुए पाठ के निष्कर्ष पर छात्र पहुँचने का प्रयास करते हैं। जैसे - व्याकरण शिक्षण में विभिन्न उदाहरणों का अध्ययन करने के बाद तत्सम्बन्धी नियम बताना। गद्य तथा पद्य शिक्षण में पाठ का सार शिक्षक द्वारा बताना तथा छात्रों से प्रश्नों द्वारा मुख्य भाव को जानना। समान भाव की कविता के आधार पर प्रश्न पूछना आदि।
  5. प्रयोग - पाठ को पढ़ने तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद नवार्जित ज्ञान को व्यवहार में लाने की योग्यता छात्रों में उत्पन्न करना आवश्यक है। इस सोपान में संस्कृत भाषा के पाठों में छात्रों से अभ्यास कार्य करवाया जाता है। यह अभ्यास कार्य कक्षा कार्य तथा गृहकार्य के माध्यम से सम्पन्न होता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों द्वारा प्राप्त ज्ञान को प्रतिपुष्टि प्रदान करना है।

 

इस तरह स्पष्ट है कि हरबार्टीय पञ्चपदीय विधि का सोपान तुलना है। (अन्य विकल्प यहाँ असंगत हैं।)

Latest REET Updates

Last updated on May 8, 2025

-> Check REET Qualifying Marks 2025 and also know how to calculate your marks here.

-> The REET Result 2024 for Level 1 & Level 2 has been announced on the official website.

-> The REET Final Answer Key 2025 has also been released.

-> The REET 2024 Exam was held on 27th & 28th February 2025.

-> The candidates who qualify for the REET exam will receive a salary range between Rs. 23,700 to Rs. 44,300. 

-> Also, note during probation, the teachers will receive only the basic salary. Candidates must refer to the REET Previous Year Papers and REET Mock Tests to understand the trend of questions for the exam.

More शिक्षण विधियाँ Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti live teen patti master download teen patti cash game teen patti 500 bonus