Question
Download Solution PDF"बच्चा रो रहा है।' इस वाक्य में क्रिया का कौन-सा प्रकार है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF"बच्चा रो रहा है।' इस वाक्य में क्रिया का है- अकर्मक क्रिया
Key Points
- वाक्य - बच्चा रो रहा है।
- (वाक्य में कर्म का अभाव है तथा 'रो रहा है।' (क्रिया) का प्रभाव 'बच्चा' (कर्ता) पर पड़ रहा है, अत: यह अकर्मक क्रिया उदाहरण है।)
- जिस क्रिया में कार्य का फल कर्ता पर ही पड़े, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। अकर्मक क्रिया में कर्म नहीं पाया जाता है।
- जैसे - कुत्ता भौंकता है।
Important Points क्रिया के भेद -
- कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं।
- सकर्मक क्रिया
- अकर्मक क्रिया
Additional Information सकर्मक क्रिया-
- जिन क्रियाओं के कार्य का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़ता है उन्हे सकर्मक क्रिया कहते है।
- सकर्मक क्रिया कर्म के बिना अपना भाव पूर्ण रूप से प्रकट नहीं कर पाती।
- उदाहरण- मोहन ने पुस्तक पढ़ी।
पूर्वकालिक क्रिया-
- जब कर्ता एक कार्य को समाप्त करके तुरंत दूसरे काम में लग जाता है,
- तब जो क्रिया पहले ही समाप्त हो जाती है, उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं।
- क्रिया भेद का पूर्वकालिक रूप बनाने के लिए मूल धातु के साथ 'कर' या 'करके' जोड़ दिया जाता है।
- उदाहरण -
- राम खाना खाकर सो गया।
- रमेश चाय बनाकर सोने जाएगा।
अनेकार्थक शब्द-
- जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें 'अनेकार्थी शब्द' कहते है।
- उदाहरण -
- सारंग: मृग, स्त्री, दीपक, हवा।
- फल: मेवा, परिणाम, लाभ।
Last updated on Jun 19, 2025
-> The UP Police Sub Inspector 2025 Notification will be released by the end of June 2025 for 4543 vacancies.
-> A total of 35 Lakh applications are expected this year for the UP Police vacancies..
-> The recruitment is also ongoing for 268 vacancies of Sub Inspector (Confidential) under the 2023-24 cycle.
-> The pay Scale for the post ranges from Pay Band 9300 - 34800.
-> Graduates between 21 to 28 years of age are eligible for this post. The selection process includes a written exam, document verification & Physical Standards Test, and computer typing test & stenography test.
-> Assam Police Constable Admit Card 2025 has been released.