वाक्य त्रुटि का चयन MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्य त्रुटि का चयन - Download Free PDF
Last updated on Jun 6, 2025
Latest वाक्य त्रुटि का चयन MCQ Objective Questions
वाक्य त्रुटि का चयन Question 1:
निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 1 Detailed Solution
शुद्ध वाक्य है - महारानी लक्ष्मीबाई महाराज गंगाधर राव की महिषी थीं।
Key Points
- शुद्ध वाक्य - महारानी लक्ष्मीबाई महाराज गंगाधर राव की महिषी थीं।
- वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।
अन्य विकल्प -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य | अशुद्धियाँ |
कुछ लोग मिष्टान्न के प्रिय होते हैं। | कुछ लोग मिष्टान्न के लिए प्रिय होते हैं। | कारक संबंधी |
वे ग्राम जनता को जगाने के लिए प्रयासरत हैं। | वे ग्राम जन को जगाने के लिए प्रयासरत हैं। | शब्द-अर्थ संबंधी |
व्यवसाय के लिए मुझे आपकी सहायता उपेक्षित है। | व्यवसाय के लिए मुझे आपकी सहायता अपेक्षित है। | शब्द-अर्थ संबंधी |
Additional Informationकारक, वचन व शब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
दशरथ को चार पुत्र थे। | दशरथ के चार पुत्र थे। |
वह देर में खाना खाता है। | वह देर से खाना खाता है। |
मैं तो आपका दर्शन करने आया हूँ। | मैं तो आपके दर्शन करने आया हूँ। |
प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देते हैं। | प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देता है। |
कृषि हमारी व्यवस्था की रीढ़ है। | कृषि हमारी व्यवस्था का आधार है। |
नगर की सारी जनसंख्या भूखी है। | नगर की सारी जनता भूखी है। |
वाक्य त्रुटि का चयन Question 2:
निम्नलिखित में से किस एक वाक्य में सर्वनाम के प्रयोग सम्बन्धी अशुद्धि है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 2 Detailed Solution
"जो लोग अन्दर आना चाहते हैं, वह आ सकते हैं।" इस वाक्य में सर्वनाम के प्रयोग सम्बन्धी अशुद्धि है।
Key Points
- "जो लोग अन्दर आना चाहते हैं, वह आ सकते हैं।"
- इस वाक्य में सर्वनाम वह का प्रयोग अशुद्ध किया गया है।
- वह के स्थान पर वे शब्द का प्रयोग होगा, क्योंकि वाक्य में बहुवचन का भाव है।
- सही वाक्य- जो लोग अन्दर आना चाहते हैं, वे आ सकते हैं।
- अन्य विकल्प असंगत हैं।
Additional Information
- वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
जैसे -
संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि
- अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
- शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
- शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।
वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
- शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।
कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सब से नमस्ते।
- शुद्ध - सब को नमस्ते।
सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - आप आपका काम करो।
- शुद्ध - आप अपना काम करो।
वाक्य त्रुटि का चयन Question 3:
निम्न में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 3 Detailed Solution
समय परिवर्तनशील है। यह वाक्य शुद्ध है।
Key Points
- शुद्ध वाक्य- समय परिवर्तनशील है।
अन्य विकल्प-
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
बच्चे खेल रहा है। | बच्चे खेल रहे हैं। |
किसी काम का करने के लिए राम हमेशा तैयार रहता हैं। | किसी काम का करने के लिए राम हमेशा तैयार रहता है। |
सीता घर जा रहा है। | सीता घर जा रही है। |
Important Points
- वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
जैसे -
संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि
- अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
- शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
- शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।
वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
- शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।
कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सब से नमस्ते।
- शुद्ध - सब को नमस्ते।
वाक्य त्रुटि का चयन Question 4:
निम्नलिखित में से किस वाक्य में प्रयुक्त स्त्रीलिंग शब्द शुद्ध है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 4 Detailed Solution
वाक्य में प्रयुक्त स्त्रीलिंग शब्द शुद्ध है- तुम मेरी अनुजा हो।
Key Points
- शुद्ध वाक्य - तुम मेरी अनुजा हो।
- वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।
अन्य विकल्प -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
यह बहुत आज्ञाकारणी छात्रा है। | यह बहुत आज्ञाकारी छात्रा है। |
श्रीमती गीता इस कार्यक्रम की संयोजक हैं। | श्रीमती गीता इस कार्यक्रम की संयोजिका हैं। |
इस कविता की रचयता रमा जी हैं। | इस कविता की रचयित्री रमा जी हैं। |
Important Points
- जिन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है, उन्हें स्त्रीलिंग कहा जाता है।
- जैसे- चिड़िया, बकरी, बच्ची, नानी, दादी, मासी, माता आदि।
- जिन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है, उन्हें पुल्लिंग कहा जाता है।
- जैसे- पिता, दादा, नाना, मामा, चाचा, बच्चा, बन्दर आदि।
Additional Informationलिंग संबंधी अशुद्धियाँ -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
रानी मधुर स्वर में बोला। | रानी मधुर स्वर में बोली। |
आज तुमने नया पोशाक पहना है। | आज तुमने नई पोशाक पहनी है। |
कल मैंने नया पुस्तक ख़रीदा। | कल मैंने नई पुस्तक खरीदी। |
उसका संतान अच्छा है। | उसकी संतान अच्छी है। |
कल माता जी आ रहे हैं। | कल माता जी आ रही हैं। |
वाक्य त्रुटि का चयन Question 5:
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य अशुद्ध है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 5 Detailed Solution
उचित उत्तर विकल्प 4 ‘तीन शहर का नाम बताइए।’ होगा। अन्य विकल्प इसके असंगत उत्तर हैं।
Key Points
दिए गए सभी विकल्पों में ‘तीन शहर का नाम बताइए।’ वाक्य अशुद्ध है।
अशुद्ध वाक्य |
शुद्ध वाक्य |
तीन शहर का नाम बताइए। |
तीन शहरों के नाम बताइए। |
Top वाक्य त्रुटि का चयन MCQ Objective Questions
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' चुनें।
प्रधानाचार्य ने (1) / हिन्दी अध्यापक (2) / को बुलाये। (3) / कोई त्रुटि नही है (4)
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से विकल्प 1 सही है क्योंकि अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है।
Key Points
स्पष्टीकरण:
- प्रधानाचार्य एकवचन संज्ञा है इसलिए इसके साथ उपयोग की जाने वाली क्रिया भी एकवचन होनी चाहिए इसलिए "को बुलाये" की जगह 'को बुलाया' होना चाहिए अतः हम कहा सकते है की (3) में त्रुटि है।
- सही वाक्य: प्रधानाचार्य ने हिन्दी अध्यापक को बुलाया।
Additional Information
- वाक्य रचना के दौरान कर्ता के अनुसार ही क्रिया का प्रयोग होता है।
- उदाहरण:
- मुंबई का आम स्वादिष्ट होता है।
- पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है ।
- लड़के पढ़ाई नहीं कर रहे हैं ।
मुझे मज़ा आती है। - रेखाकित शब्द की त्रुटि बताइए-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFयहाँ सही उत्तर है ''लिंग के कारण'' क्योंकि दिए गए वाक्य में लिंग संबंधी त्रुटि है। अन्य विकल्प अनुचित है।
दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप होगा- मुझे मजा आता है।
Key Points
- मजा एक पुल्लिंग शब्द है इसलिए मजा के साथ ''आती'' के बजाय ''आता'' का प्रयोग किया जाएगा।
- लिंग की परिभाषा- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या भाव के नर या मादा होने का ज्ञात होता है उसे लिंग कहते हैं।
- लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिंग।
- स्त्रीलिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़की, बकरी, लज्जा, शाखा, कुर्सी, बुआ, लक्ष्मी'।
- पुल्लिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़का, बकरा, लोहा, चश्मा, खटमल, नाटक, पर्वत, मुर्गा, बैल, भाई' आदि।
- लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिंग।
- वचन, विशेषण तथा कारक की दृष्टि से वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है।
Additional Information
- वचन की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के उस रूप को वचन कहते हैं जो उसके एक या एक से अधिक होने का बोध कराता है।
- वचन के दो भेद होते हैं - एकवचन तथा बहुवचन।
- एकवचन शब्दों के उदाहरण- मेला, बच्चा, माता, आंख,पंखा, रात, बात।
- बहुवचन शब्दों के उदाहरण मेले, बच्चे, माताएं, आंखें, पंखे,रातें, बातें।
- विशेषण की परिभाषा- विशेषण के शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं।
- विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं- गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक तथा संकेतवाचक।
- कमल नीला है।
- रास्ता पथरीला है।
- दिए गए 2 वाक्यों में नीला तथा पथरीला शब्द विशेषण हैं।
- कारक की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका संबंध सूचित हो उसे कारक कहते हैं।
- यह पुस्तक राम की है
- चूहा बिल से बाहर निकला।
- इन दोनों वाक्यों में की तथा से शब्द कारक है। क्योंकि यह दोनों शब्द वाक्य के अन्य शब्दों से संज्ञा शब्दों का संबंध बताते हैं।
- कारक के 8 भेद होते हैं।
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' विकल्प को चुनें।
स्टेशन पहुँचते ही वह फोन कर दिया।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से विकल्प 4 "वह" सही है क्योंकि इसमें ही त्रुटि है। अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है।
Key Points
स्पष्टीकरण :
- प्रस्तुत कथन में "वह" के स्थान पर "उसने" का उपयोग करना सही होगा क्योंकि उसने का उपयोग करने से वाक्य केअर्थ के साथ भाव भी स्पष्ट हो जाता है।
सही वाक्य:
- स्टेशन पहुँचते ही उसने फोन कर दिया।
Important Points
- वह और उसने के उपयोग में अंतर आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं।
- राम मेरा मित्र है, वह दिल्ली में रहता है।
- राम मेरा मित्र है, उसने दिल्ली में घर खरीदा है।
Additional Information
|
वह, उसने | वे, उन्होंने | |||
कर्म | उसे, उसको | उन्हें, उनको | |||
|
उससे, उसके द्वारा |
|
निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFशुद्ध वाक्य है- मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।
Key Pointsशुद्ध वाक्य है-
- पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
शुद्ध वाक्य- पिताजी का मन गद्गद हो गया। - तुम सबसे सुंदरतम हो।
शुद्ध वाक्य- तुम सबसे सुंदर हो। - तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
शुद्ध वाक्य- इसका भार तुम पर है।
Important Pointsनिम्नलिखित वाक्यगत अशुद्धि होती हैं -
- संज्ञा संबंधित त्रुटि
- लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- शब्द चयन की अशुद्धियाँ
- सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
- विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ
- क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ
- अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ
- पदक्रम संबंधित अशुद्धियाँ
दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प “किसी बदलाव की आवश्यकता नही है?
पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFविकल्प 3 सही है। वाक्य में किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
Key Points
- पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है।
- यहाँ सम्प्रदान कारक है।
- पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। यहाँ पर मेरे लिए काम किया जा रहा है। इस वाक्य में सम्प्रदान कारक का उपयोग किया गया है। अतः वाक्य सही है।
Additional Information
- वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ क्रिया का सम्बन्ध कारक कहलाता है।
- जैसे-
- राम ने डंडे से घोङे को पीटा।
- मोहन दस दिन में दिल्ली जायेगा।
- ये आठ प्रकार के होते हैं -
- “कर्ता ने कर्म को, करण से।
- संप्रदान को, के लिए, अपादान से मान।।
- का, के, की, संबंध हैं, अधिकरण में मान।
- रे ! हे ! हो ! संबोधन, मित्र धरहु यह ध्यान।“
- जिसके लिए कर्ता कुछ कार्य करे, उसे सम्प्रदान कारक कहते है।
दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प "किसी बदलाव की आवश्यकता नही है' का चयन करें।
मेरी गाय को छूने का उत्साह कभी कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह मारती है।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में विकल्प 4 "मेरी गाय को छूने का साहस" सही है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- दिए गये वाक्य में ‘शब्द प्रयोग’ की त्रुटि है।
- दिया गया वाक्य - मेरी गाय को छूने का उत्साह कभी कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह मारती है।
- सही वाक्य - मेरी गाय को छूने का साहस कभी कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह मारती है।
Additional Information
- शेष 1 व 2 विकल्पों में मात्रात्मक व शब्द प्रयोग की त्रुटियाँ हैं।
- विकल्प 3 अनावश्यक है।
- उत्साह के सभी पर्यायवाची शब्द - उमंग, जोश, हौसला, जोश-खरोश, उबाल, उद्यम, अध्यवसाय, उछाह आदि हैं।
- साहस के सभी पर्यायवाची शब्द - हिम्मत, हौसला, जीवट, निर्भयता, बहादुरी।
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ विकल्प को चुनें।
तुलसी के वास्ते राम अवतार लिया।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - "राम" l Key Points
- सही वाक्य:-
- तुलसी के वास्ते राम ने अवतार लिया।
- प्रश्न में दिया गया वाक्य त्रुटिपूर्ण है क्योंकि वाक्य में राम शब्द के बाद 'ने' कारक का प्रयोग नहीं किया गया है, जिसके कारण वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं हो पाता l
- 'ने' कारक कर्ता के साथ प्रयोग होता है l यहां पर कर्ता राम है l
- जिस रूप से क्रिया (कार्य) के करने वाले का बोध होता है वह कर्ता कारक कहलाता है। इसका विभक्ति-चिह्न 'ने' है। जो वाक्य में कार्य करता है उसे कर्ता कहा जाता है अथार्त वाक्य के जिस रूप से क्रिया को करने वाले का पता चले उसे कर्ता कहते हैं। इससे पता चलता है कि कर्ता और कर्म में क्या संबंध है l
- अन्य विकल्प गलत उत्तर है क्योंकि वाक्य के अन्य भागों में त्रुटि नहीं है l
Additional Information
- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं।
- हिन्दी में आठ कारक होते हैं -
- कर्ता, कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान, सम्बन्ध, अधिकरण और सम्बोधन।
निम्नलिखित वाक्यों में से वचन - सम्बन्धी अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए :
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDF''मैदान में पाँच बकरी चर रही है।'' यह वाक्य वचन - सम्बन्धी अशुद्ध है।
Key Points
- अशुद्ध वाक्य- मैदान में पाँच बकरी चर रही है।
- शुद्ध वाक्य- मैदान में पाँच बकरियाँ चर रही हैं।
- अन्य सभी विकल्पों में दिए गए वाक्य वचन की दृष्टि से सही हैं।
Additional Informationवाक्य में अशुद्धियाँ-
- वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई है अत: वाक्यगत अशुद्धियों को शुद्ध रूप में लिखना वाक्य को अधिक सरल बनाता है।
- वाक्य में पदक्रम, पुनरावृत्ति, वर्तनी, शब्द-अर्थ, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया, विशेषण, क्रिया-विशेषण आदि अशुद्धियॉं हो सकती हैं।
निम्नलिखित वाक्य में से अशुद्धि पहचानें-
वह आया परंतू मैं नहीं गया।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए वाक्य में "परंतू" शब्द की वर्तनी में त्रुटि है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- वह आया परंतू मैं नहीं गया। उपयुक्त वाक्य में परंतू शब्द की वर्तनी अशुद्ध है।
- शुद्ध वर्तनी- परंतु है।
- सही वाक्य- वह आया परंतु मैं नहीं गया।
Additional Information
- वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
जैसे -
संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि
- अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
- शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
- शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।
वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
- शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।
कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सब से नमस्ते।
- शुद्ध - सब को नमस्ते।
सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - आप आपका काम करो।
- शुद्ध - आप अपना काम करो।
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFलिखित भाषा अनुशासन की माँग करता है, त्रुटिपूर्ण अशुद्ध वाक्य है।
स्पष्टीकरण:
शुद्ध वाक्य- लिखित और मौखिक भाषा में सबसे बड़ा अंतर यह है कि लिखित भाषा अनुशासन की माँग करती है। |