वाक्य त्रुटि का चयन MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for वाक्य त्रुटि का चयन - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക
Last updated on Mar 13, 2025
Latest वाक्य त्रुटि का चयन MCQ Objective Questions
Top वाक्य त्रुटि का चयन MCQ Objective Questions
वाक्य त्रुटि का चयन Question 1:
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 1 Detailed Solution
सही उत्तर 'फल पका होना चाहिए।' है।
Key Points
- दिए गए वाक्यों में 'फल पका होना चाहिए।' शुद्ध है।
अन्य विकल्प:
- अशुद्ध वाक्य - इस विषय की एक भी पुस्तकें नहीं हैं।
- शुद्ध वाक्य - इस विषय की एक भी पुस्तक नहीं है।
- अशुद्ध वाक्य - हम देश के लिए जान पर कुर्बान हो जाएंगे।
- शुद्ध वाक्य - हम देश के लिए जान पर खेल जाएंगे।
- अशुद्ध वाक्य - उसके मन की थाह का पता नहीं चलता।
- शुद्ध वाक्य - उसके मन की थाह नहीं लगती।
Additional Information
- वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है।
- इसलिए लिखने या बोलने के समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह स्पष्ट और व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध हो।
- वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होने चाहिए।
वाक्य त्रुटि का चयन Question 2:
निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिये।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 2 Detailed Solution
‘आयुर्वेद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है’ वाक्य शुद्ध है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 4 ‘आयुर्वेद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
स्पष्टीकरण:
‘आयुर्वेद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है’ वर्तनीगत एवं व्याकरणिक रूप से शुद्ध है इसलिए ये सही उत्तर है।
अन्य विकल्प:
- ‘मेरे से कोई मतलब नहीं है।‘ वाक्य में सर्वनाम संबंधी त्रुटि है। यहाँ पर ‘मेरे से’ के स्थान पर ‘मुझसे’ उचित होगा।
- ‘तीन लड़की एक पुरुष से भिड़ गईं।‘ वाक्य में वचन संबंधी त्रुटि है। यहाँ पर ‘लड़की’ के स्थान पर ‘लड़कियां’ उचित होगा।
- ‘जाने वाले को कोई नहीं रोक सकते।‘ वाक्य में क्रिया संबंधी त्रुटि है। यहाँ पर ‘सकते हैं।’ के स्थान पर ‘सकता है’ उचित होगा।
वाक्य त्रुटि का चयन Question 3:
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है विकल्प को चुनें।
रमा देवी एक विद्वान महिला थी।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 3 Detailed Solution
सही उत्तर है - "एक विद्वान" l इस शब्द में त्रुटि है lKey Points
- संपूर्ण वाक्य इस प्रकार बनेगा-
- रमादेवी एक विदुषी महिला थी l
- रमा देवी स्त्रीलिंग शब्द है l
- स्त्रीलिंग शब्दों के साथ हमेशा स्त्रीलिंग विशेषण उपयोग किए जाते हैं l
- विद्वान शब्द का स्त्रीलिंग रूप है - विदुषी l
अन्य विकल्प यहां अनुचित इसलिए है क्योंकि उनमें कोई भी त्रुटि नहीं है l
Additional Information
- अन्य स्त्रीलिंग -पुल्लिंग शब्द युग्म:-
पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
अभिनेता | अभिनेत्री |
ऊँट | ऊँटनी |
कवि | कवयित्री |
वाक्य त्रुटि का चयन Question 4:
दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प ' किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है' का चयन करें।
वह मुझे अनन्तकाल से नहीं मिला।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 4 Detailed Solution
चिरकाल से सही उत्तर है।
Key Points
- चिरकाल का अर्थ - बहुत समय।
- चिरकाल का पर्याय - दीर्घकाल, बहुत समय आदि।
- चिरकाल का वाक्य प्रयोग - चिरकाल से यह प्रथा चली आई है।
वाक्य त्रुटि का चयन Question 5:
Comprehension:
मैं कहीं(A)/ नही(B)/ जाऊँगा।(C)/कोई त्रुटि नहीं (D)
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 5 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘नही’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
- दिए गए वाक्य में विकल्प 'नही' त्रुटि पूर्ण है।
- 'नही' शब्द गलत है इसके स्थान पर 'नहीं' होगा।
- इसका पूर्ण शुद्ध वाक्य है - मैं कहीं नहीं जाऊँगा।
वाक्य शुद्धि |
वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है। इसलिए लिखने या बोलने के समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह स्पष्ट और व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध हो। वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होने चाहिए। |
वाक्य त्रुटि का चयन Question 6:
निम्नलिखित में एक वाक्य जो शुद्ध है, वह है-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 6 Detailed Solution
एक वाक्य जो शुद्ध है, वह है- 'उसने मुक्तहस्त धन लुटाया।'
- अन्य सभी वाक्य व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध है।
Key Points
- अशुद्ध वाक्य - उसने मुक्तकण्ठ से बड़ाई की।
- शुद्ध वाक्य - उसने मुक्तकण्ठ बड़ाई की। (कारक संबंधी अशुद्धियाँ)
- अशुद्ध वाक्य - समस्त प्राणिमात्र का कल्याण करो।
- शुद्ध वाक्य - प्राणिमात्र का कल्याण करो। (पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँ)
- 'प्राणिमात्र' का अर्थ सभी सजीव सृष्टि।
- अशुद्ध वाक्य - आपकी आयु चालीस वर्ष है।
- शुद्ध वाक्य - आपकी अवस्था चालीस वर्ष की है। (शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि)
- ('आयु' समस्त जीवनकाल और 'अवस्था' साधारण उम्र को कहते है।)
Additional Information
कारक संबंधी अशुद्धियाँ:-
उदाहरण -
पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँ:-
उदाहरण -
शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-
उदाहरण -
|
वाक्य त्रुटि का चयन Question 7:
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 7 Detailed Solution
इन विकल्पों में से वाक्य 'घाव पर मरहम लगा दो' शुद्ध है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 4 'घाव पर मरहम लगा दो' होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
स्पष्टीकरण:
- पहले विकल्प में सर्वनाम संबंधी त्रुटि है। ‘तुझसे’ की जगह ‘तुमसे’ होना चाहिए।
- दूसरे विकल्प में वचन संबंधी त्रुटि है। ‘गाय’ की जगह ‘गायें’ होना चाहिए।
- तीसरे विकल्प में क्रिया संबंधी त्रुटि है। ‘हैं’ की जगह ‘है’ होना चाहिए।
वाक्य त्रुटि का चयन Question 8:
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
पुलिस ने चोरी के भ्रम में आशीष को पकड़ लिया।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 8 Detailed Solution
वाक्य में त्रुटि है - के भ्रम में
Key Points
- अशुद्ध वाक्य - पुलिस ने चोरी के भ्रम में आशीष को पकड़ लिया।
- दिए गये वाक्य में शब्द-अर्थ प्रयोग की त्रुटि है,
- यहाँ 'के भ्रम में' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
- अत: सार्थक शब्द 'के शक में' होना चाहिए।
- शुद्ध वाक्य - पुलिस ने चोरी के शक में आशीष को पकड़ लिया।
Additional Information शब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
मुझे सफल होने की निराशा है। | मुझे सफल होने की आशा नहीं है। |
राम और मोहन घोर मित्र हैं। | राम और मोहन घनिष्ठ मित्र हैं। |
वह मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं देती। | वह मेरी बातों पर ध्यान नहीं देती। |
इस समस्या का औषध मेरे पास है। | इस समस्या का समाधान मेरे पास है। |
वाक्य त्रुटि का चयन Question 9:
निम्नलिखित वाक्य में किस शब्द का प्रयोग अशुद्ध है:
श्रद्धा-भक्ति नामक शीर्षक निबंध अच्छा है।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 9 Detailed Solution
शब्द का प्रयोग अशुद्ध है: नामक
- अशुद्ध वाक्य - श्रद्धा-भक्ति नामक शीर्षक निबंध अच्छा है।
- दिए गये वाक्य में अनावश्यक संज्ञा प्रयोग की त्रुटि है,
- यहाँ 'नामक शीर्षक' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
- अत: सार्थक शब्द 'शीर्षक' होना चाहिए।
- शुद्ध वाक्य - श्रद्धा-भक्ति शीर्षक निबंध अच्छा है।
Additional Informationसंज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
मैं मंगलवार के दिन व्रत रखता हूँ। | मैं मंगलवार को व्रत रखता हूँ। |
अब विंध्याचल पर्वत हरा-भरा हो गया। | अब विंध्याचल हरा-भरा हो गया। |
‘उत्साह’ नामक शीर्षक निबंध अच्छा है। | ‘उत्साह’ शीर्षक निबंध अच्छा है। |
राजा अपनी ताकत के बल पर जीत गया। | राजा अपने बल पर जीत गया। |
गले में गुलामी की बेड़ियाँ पड़ी रही। | पैरो में गुलामी की बेड़ियाँ पड़ी रही। |
वाक्य त्रुटि का चयन Question 10:
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमे कोई त्रुटि है।
अवलोकन करके ढंग से देख लो सब कुछ साफ नजर आएगा।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य त्रुटि का चयन Question 10 Detailed Solution
इसका सही उत्तर विकल्प ढंग से देख लो विकल्प में त्रुटी है।
Key Points
- दिये गए वाक्य के भाग 2 में त्रुटि है।
- इसमें पुनरावृत्ति संबंधी त्रुटि है।
Mistake Points
- अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
अशुद्ध वाक्य |
शुद्ध वाक्य |
अवलोकन करके ढंग से देख लो सब कुछ साफ नजर आएगा। |
अवलोकन कर लो सब कुछ साफ नजर आएगा। |
Additional Information
- वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है।
- अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है।
- वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।