Comprehension

निम्नलिखित गध्यांश को पढ़िये और दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

'न जाने कब से मनुष्य के अंतर से 'रात दिन राट' निकलती रही; मैं अंधकार से घिरगया हूँ, मुझे प्रकाश की ओर ले चलो 'तमसोमा ज्योतिर्गमय।' परंतु यह पुकारशायद सुनी नहीं गई - ‘होत न श्याम सहाय।' प्रकाश और अंधकार की आँखमिचौनी चलतीही रही, चलती ही रहेगी। यह तो विधि का विधान है। कौन टाल सकता है इसे।किस दिन एक शुभ मुहूर्त में मनुष्य ने मिट्टी के दीये, रुई की बाती, चकमक की चिनगारी और बीजों से निकलनेवाले स्रोत का संयोग देखा। अंधकार को जीता जा सकता है। दिया जलाया जा सकता है। घने अंधकार में डूबी धरती को आंशिक रूप में आलोकित किया जा सकता है। अंधकार से जूझने के संकल्प की जीत हुई। तब से मनुष्य ने इस दिशा में बड़ी प्रगति की है, पर वह आदिम प्रयास क्या भूलने की चीज है? वह मनुष्य की दीर्घकालीन कातर प्रार्थना का उज्ज्वल फल था।दीवाली याद दिला जाती है उस ज्ञानलोक के अभिनव अंकुर की, जिसने मनुष्य की कातर प्रार्थना को दृढ़ संकल्प का रूप दिया था- अंधकार से जूझना है, विघ्नबाधाओं की उपेक्षा करके, संकटों का सामना करके।इधर कुछ दिनों से शिथिल स्वर सुनाई देने लगे हैं। लोग कहते सुने जाते हैं- अंधकार महाबलवान है, उससे जूझने का संकल्प मूढ़ आदर्श मात्र है। सोचता हूँ, यह क्या संकल्प शक्ति का पराभव है? क्या मनुष्यता की अवमानना है? दीवाली आकर कह जाती है, अंधकार से जूझने का संकल्प ही सही यथार्थ है। मृगमरीचिका में मत भटको। अंधकार के सैकड़ों परत हैं। उससे जूझना ही मनुष्य का मनुष्यत्व है। जूझने का संकल्प ही महादेवता है। उसी को प्रत्यक्ष करने की क्रिया को लक्ष्मी की पूजा कहते हैं।

गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक का चयन कीजिए।

This question was previously asked in
CRPF Head Constable Ministerial Official Paper (Held On: 24 Feb 2023 Shift 2)
View all CRPF Head Constable Papers >
  1. संकल्प शक्कि का पराभव।
  2. दिवाली का महत्व।
  3. अंधकार से जूझने का संकल्प।
  4. अंधकार महाबलवान है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अंधकार से जूझने का संकल्प।
Free
CRPF Constable (Technical & Tradesmen) Full Mock Test
92.3 K Users
100 Questions 100 Marks 120 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF
इसका सही उत्तर "अंधकार से जूझने का संकल्प" है।
Key Points
गद्यांश के अनुसार,
  • गद्यांश में बार बार अंधकार से जूझने और संकल्प की महत्ता पर जोर दिया गया है।
  • प्रकाश और अंधकार की तुलना की गयी है, जिसमें अंधकार से जूझने का संकल्प ही मुख्य विषय है।
  • अतः सही उत्तर "अंधकार से जूझने का संकल्प" है।
Additional Information  अन्य विकल्प:
संकल्प शक्ति का पराभव -
  • इसका ज़िक्र गद्यांश में किया गया है लेकिन यह मुख्य विषय नहीं है।
दिवाली का महत्व -
  • दिवाली का महत्व बताया गया है, लेकिन यह मुख्य विषय से थोड़ा अलग है।
अंधकार महाबलवान है -
  • यह गद्यांश का सिर्फ एक भाग है, लेकिन मुख्य विषय "अंधकार से जूझने का संकल्प" है।
Latest CRPF Head Constable Updates

Last updated on Jun 11, 2024

-> CRPF Head Constable 2024 Detailed Notification has been released!

-> A total of 282 vacancies have been announced for both Male and Female candidates.

-> Interested candidates can apply online from 9th June to 8th July 2024. 

-> The selection process includes a Computer-Based Test, Skill Test, Physical Standard Test (PST), Document Verification, and Detailed Medical Examination (DME).

-> Refer to CRPF Head Constable Previous Year Papers here!

More गद्यांश Questions

More पाठ बोधन Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master apk download teen patti list teen patti master gold