Question
Download Solution PDFजो क्रिया अभी हो रही हो, उसे कहते हैं:
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFजो क्रिया अभी हो रही हो, उसे अपूर्ण वर्तमान कहते हैं।
Key Points
- अपूर्ण का अर्थ होता है – अधुरा। क्रिया के जिस रूप से कार्य के लगातार होने का पता चलता है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते है।
- जिन वाक्यों के अंत में रहा है, रहे है, रही है, रहा हूँ आदि आते है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।
- जैसे - श्याम गेंद खेल रहा है। वह घर जा रहा है।
Important Pointsवर्तमान काल के प्रकार -
- सामान्य वर्तमान काल
- अपूर्ण वर्तमान काल
- पूर्ण वर्तमान काल
- संदिग्ध वर्तमान काल
- तात्कालिक वर्तमान काल
- संभाव्य वर्तमान काल
Additional Information
काल | परिभाषा | उदाहरण |
संदिग्ध भूत | क्रिया के जिस रूप से अतीत में हुए या करे हुए कार्य पर संदेह प्रकट किया जाये, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में गा, गे, गी आदि आते हैं, वे संदिग्ध भूतकाल होते हैं। | दुकानें बंद हो चुकी होगी। |
सामान्य वर्तमान | जिस क्रिया से क्रिया के सामान्य रूप का वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है, ता हूँ, ती हूँ आदि आते हैं उसे सामान्य वर्तमान काल कहते है। | चिड़िया आसमान में उड़ती है। |
संदिग्ध वर्तमान | क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है। अथार्त जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं। | माँ खाना बना रही होगी। |
पूर्ण वर्तमान | क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूरे होने का पता चलता है। उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है। इसमें हमें कार्य की पूर्ण सिद्धि का पता चलता है। | उसने गेंद खेली है। |
Last updated on Jun 19, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June End 2025.
-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025, UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.