कौन से अलंकार में कारण एक जगह और कार्य दूसरी जगह होता है?

This question was previously asked in
HP JBT TET 2018 Official Paper
View all HP TET Papers >
  1. विभावना
  2. प्रतीप
  3. अन्योक्ति
  4. असंगति

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : असंगति
Free
HP JBT TET 2021 Official Paper
6 K Users
150 Questions 150 Marks 150 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

पर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "असंगति अलंकार" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points
  • असंगति अलंकार
    • जहाँ आपातत: विरोध दृष्टिगत होते हुए, कार्य और कारण का वैयाधिकरण्य वर्णित हो, वहाँ असंगति अलंकार होता है।
    • इसमें दो वस्तुओं का वर्णन होता है, जिनमें कारण कार्य सम्बन्ध होता है। इन वस्तुओं की एकदेशीय स्थिति आवश्यक है, लेकिन वर्णन भिन्नदेशत्व का किया जाता है।
    • उदाहरण
      • पिचका चलाइ और जुवती भिजाइ नेह, लोचन नचाइ मेरे अंगहि नचाइ गौ।
      • उपरोक्त पंक्तियों में क्रिया कृष्ण के नेत्रों में होती है, परन्तु प्रभाव गोपी के अंग पर होता है। उसका अंग-अंग उसके लोल लोचनों के कटाक्ष में नाच उठता है।
Additional Information
  • विभावना अलंकार
    • बिना कारण के काम हो जाना अर्थात जहाँ किसी कार्य कारण के सम्बंध में कोई विलक्षण बात कही जाती है, तब वहाँ विभावना अलंकार होता है।
  • प्रतीप अलंकार
    • प्रतीप का अर्थ होता है- 'उल्टा' या 'विपरीत'।
    • यह उपमा अलंकार के विपरीत होता है। क्योंकि इस अलंकार में उपमान को लज्जित, पराजित या हीन दिखाकर उपमेय की श्रेष्ठता बताई जाती है।
  • अन्योक्ति अलंकार
    • जहां उपमान के माध्यम से उपमेय का वर्णन हो। उपमान अप्रस्तुत एवं उपमेय प्रस्तुत हो , वहाँ अन्योक्ति अलंकार होता है।
    • इस अलंकार को अप्रस्तुत प्रशंसा भी कहते हैं।
Latest HP TET Updates

Last updated on Jun 6, 2025

-> HP TET examination for JBT TET and TGT Sanskrit TET has been rescheduled and will now be conducted on 12th June, 2025.

-> The HP TET Admit Card 2025 has been released on 28th May 2025

-> The  HP TET June 2025 Exam will be conducted between 1st June 2025 to 14th June 2025.

-> Graduates with a B.Ed qualification can apply for TET (TGT), while 12th-pass candidates with D.El.Ed can apply for TET (JBT).

-> To prepare for the exam solve HP TET Previous Year Papers. Also, attempt HP TET Mock Tests.

More अर्थालंकार Questions

More अलंकार Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti joy teen patti chart teen patti apk teen patti jodi teen patti win