सुमेलित कीजिए :

(क)

महौदार्य

(i)

गुण संधि

(ख)

प्रत्युपकार

(ii)

दीर्घ संधि

(ग)

समुद्रोर्मि

(iii)

वृद्धि संधि

(घ)

महीन्द्र

(iv)

यण संधि

This question was previously asked in
HTET TGT Hindi 2020 Official Paper
View all HTET Papers >
  1. (क) - (iv), (ख) - (iii), (ग) - (i), (घ) - (ii)
  2. (क) - (iii), (ख) - (iv), (ग) - (i), (घ) - (ii)
  3. (क) - (iii), (ख) - (iv), (ग) - (ii), (घ) - (i)
  4. (क) - (i), (ख) - (iii), (ग) - (ii), (घ) - (iv)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : (क) - (iii), (ख) - (iv), (ग) - (i), (घ) - (ii)
Free
HTET PGT Official Computer Science Paper - 2019
4.5 K Users
60 Questions 60 Marks 60 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - (क) - (iii), (ख) - (iv), (ग) - (i), (घ) - (ii)

Key Points

(क)  महौदार्य (iii)  वृद्धि संधि  महा + औदार्य (आ + औ = औ)
(ख)  प्रत्युपकार (iv)  यण संधि    प्रति + उपकार (इ + उ= यु)
(ग)  समुद्रोर्मि  (i)  गुण संधि  समुद्र + ऊर्मि (अ + ऊ = ओ)
(घ)  महीन्द्र (ii)  दीर्घ संधि  मही + इंद्र (ई + इ = ई)

Additional Information

वृद्धि संधि:-

  • जब संधि करते समय जब (अ , आ)  के साथ (ए , ऐ)  हो तो ‘ऐ‘ बनता है और जब (अ , आ) के साथ (ओ , औ) हो तो ‘औ‘ बनता है। उसे वृद्धि संधि कहते हैं।

उदाहरण-

  • महा + ऐश्वर्य = महैश्वर्य (आ + ऐ = ऐ)
    महा + ओजस्वी = महौजस्वी (आ + ओ = औ)

यण संधि:-

  • जब संधि करते समय (इ, ई) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘य‘ बन जाता है, जब (उ, ऊ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘व‘ बन जाता है , जब (ऋ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘र‘ बन जाता है।

उदाहरण-

  • अधि + अयन = अध्ययन (इ + अ = य)
  • अनु + एषण = अन्वेषण (उ + ए = व)

गुण संधि:-

  • जब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ए‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ओ‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो ‘अर‘ बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है।

उदाहरण-​

  • नर + इंद्र = नरेन्द्र (अ + इ = ए)
  • ज्ञान + उपदेश = ज्ञानोपदेश (अ + उ = ओ)
  • देव + ऋषि = देवर्षि (अ + ऋ = अर्)

दीर्घ संधि:-

  • जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो ‘आ‘ बनता है, जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ई‘ बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ऊ‘ बनता है।

उदाहरण-​

  • परम + अर्थ = परमार्थ (अ + अ = आ)
  • कवि + ईश्वर = कवीश्वर (इ + ई = ई)
  • वधु + उत्सव = वधूत्सव (उ + उ = ऊ)
Latest HTET Updates

Last updated on Jul 12, 2025

-> HTET Exam Date is out. HTET Level 1 and 2 Exam will be conducted on 31st July 2025 and Level 3 on 30 July

-> Candidates with a bachelor's degree and B.Ed. or equivalent qualification can apply for this recruitment.

-> The validity duration of certificates pertaining to passing Haryana TET has been extended for a lifetime.

-> Enhance your exam preparation with the HTET Previous Year Papers.

More संधि Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti wealth teen patti apk lucky teen patti teen patti rummy 51 bonus dhani teen patti