Question
Download Solution PDF‘मैंने आम खा लिया है’ वाक्य में प्रयुक्त काल है :
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF‘मैंने आम खाया है’ वाक्य आसन्न भूतकाल का है।Key Points
- मैंने आम खाया है = आसन्न भूत काल।
- आसन्न भूतकाल- क्रिया के जिस रूप से कार्य व्यापार की निकट समय में समाप्ति का पता चले उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं, जैसे :- मैं अभी हिसार से आया हूँ।
- काल का अर्थ होता है – समय।
- क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चले उसे काल कहते हैं।
- अथार्त कार्य – व्यापार के समय और उसकी पूर्ण और अपूर्ण अवस्था के ज्ञान के रूपांतरण को काल कहते हैं।
- अन्य विकल्प-
काल | परिभाषा |
सामान्य भूतकाल | कार्य बीते हुए समय में सामान्यता पूरा हो गया है तथा जिस क्रिया के भूतकाल में क्रिया के सामान्य रूप से बीते हुए समय का पता चले उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। |
अपूर्ण भूतकाल | क्रिया के जिस रूप से कार्य के भूतकाल में शुरू होने का पता चले लेकिन खत्म होने का पता न चले, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। |
पूर्ण भूतकाल | क्रिया के जिस रूप से यह पता लगे, कि कार्य भूतकाल में पूरा हो गया है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते है। |
Additional Information
- काल के तीन भेद हैं-
- भूतकाल - जिस क्रिया से कार्य के समाप्त होने का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं। इसकी पहचान वाक्यों के अंत में था , थे , थी आदि से होती है। जैसे - रमेश पटना गया था।
- वर्तमान काल - जिन वाक्यों के अंत में ता , ती , ते , है , हैं आते हैं वो वर्तमान काल कहलाता है। क्रियाओं के होने की निरन्तरता को वर्तमान काल कहते हैं।जैसे :- राम अभी-अभी आया है।
- भविष्य काल - क्रिया के जिस रूप से क्रिया के आने वाले समय में पूरा होने का पता चले उसे भविष्य काल कहते हैं। इससे आगे आने वाले समय का पता चलता है। जिन वाक्यों के अंत में गा , गे , गी आदि आते हैं वे भविष्य काल होते हैं। जैसे :- मैं कल विद्यालय जाउँगा।
Last updated on Jun 19, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June End 2025.
-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025, UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.