निम्न पंक्तियों में रूपक अलंकार का कौन-सा उदाहरण है?

This question was previously asked in
MP Sub Engg Official Civil Paper Held on 9th Dec 2020 - Shift 1
View all MP Vyapam Sub Engineer Papers >
  1. ले चला साथ मैं मुझे कनक ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण झनक
  2. तीन बेर खाती थी वो तीन बेर खाती है
  3. वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे
  4. चरण कमल बंदौ रघुराई

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : चरण कमल बंदौ रघुराई
Free
Building Materials for All AE/JE Civil Exams Mock Test
15.5 K Users
20 Questions 20 Marks 20 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

उपरोक्त विकल्पों में रूपक अलंकार का उदाहरण है- 'चरण कमल बंदौ रघुराई'

  • यहाँ पर हरि के चरण को कमल का रूप दिया गया है, अतः यहां रूपक अलंकार है

Key Pointsरूपक अलंकार:-

  •  जहां किन्हीं दो व्यक्ति या वस्तुओं में इतनी समानता हो कि दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाए वहां रूपक अलंकार होता है
    • जैसे:- ​वन शारदी चंद्रिका-चादर ओढ़े।

Important Points रूपक अलंकार का अन्य उदाहरण:-

  • मैया ! मैं तो चन्द्र-खिलौना लैहों।
  • राम कृपा भव-निसा सिरानी।
  • प्रेम-सलिल से द्वेष का सारा मल धुल जाएगा।
  • चरण-सरोज पखारन लागा।
  • प्रभात यौवन है वक्ष-सर में कमल भी विकसित हुआ है कैसा।
  • बंदौं गुरुपद-पदुम परागा सुरुचि सुवास सरस अनुरागा।
  • पायो जी मैंने नाम-रतन धन पायो।

Additional Informationउत्‍प्रेक्षा अलंकार:- 

  • जहां पर एक विषय, वस्तु, भाव, रूप या गुण आदि को किसी दूसरे विषय, वस्तु, भाव, रूप या गुण के समान बताने का संभावित प्रयास किया जाता है।
  • इसमें संभावना की प्रधानता होती है, उसे उत्प्रेक्षा अलंकार कहते है।
  • यदि पंक्ति में - मनु, जनु, जनहु, जानो, मानहु मानो, निश्चय, ईव, ज्यों आदि आता है वहां उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।
    • जैसे- ले चला साथ मैं तुझे कनक ज्‍यों भ‍िक्षुक लेकर स्‍वर्ण झनक

यमक अलंकार:-

  • जब एक शब्द दो बार आये और दोनों बार उसके अर्थ अलग-अलग हो तो वहाँ पर यमक अलंकार होता है।
    • जैसे- तीन बेर खाती थी वो तीन बेर खाती है।

लाटानुप्रास अलंकार:-

  • किसी शब्द या वाक्य खंड की आवृत्ति दूसरी लाइन में उसी रूप में हो, लेकिन दूसरी लाइन में वाक्य का अर्थ बदल जाये उसे लाटानुप्रास अलंकार कहते है
    • जैसे- वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे
    • इसमें 'मनुष्य' शब्द की आवृत्ति दो बार हुई है। दोनों का अर्थ 'आदमी' है। पर तात्पर्य या अन्वय में भेद है। पहला मनुष्य कर्ता है और दूसरा सम्प्रदान।
Latest MP Vyapam Sub Engineer Updates

Last updated on Dec 5, 2024

-> MP Vyapam Sub Engineer Recruitment 2024 Result has been declared for the exam which was held from 19th September 2024 onwards. 

-> A total of 283 vacancies have been announced. Candidates had applied online from 5th to 19th August 2024.

-> The MP Vyapam Sub Engineer exam aims to recruit individuals for Sub Engineer positions across various government departments in Madhya Pradesh.

-> Candidates can check MP Vyapam Sub Engineer Previous Year Papers for better preparation!

More अर्थालंकार Questions

More अलंकार Questions

Get Free Access Now
Hot Links: online teen patti teen patti - 3patti cards game downloadable content teen patti pro teen patti rummy 51 bonus