निम्नांकित में वृद्धि संधि का उदाहरण है - 

This question was previously asked in
RPSC 2nd Grade Hindi - 2015 Official Paper
View all RPSC Senior Teacher Grade II Papers >
  1. सर्वेक्षण 
  2. अभीप्सा 
  3. सदैव 
  4. महोदय 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सदैव 
Free
RPSC Senior Grade II (Paper I): Full Test 1
4 K Users
100 Questions 200 Marks 120 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'सदैव' है।

  • 'सदैव' शब्द वृद्धि संधि का उदाहरण है।
  • 'सदैवका संधि विच्छेद = सदा + एव।
  • 'सदैवशब्द में 'आ + ए = ऐ' का मेल हो रहा है इसलिए यहां वृद्धि संधि है।
  • जब संधि करते समय अ, आ के साथ ए, ऐ हो तो 'ऐ' बनता है और जब अ, आ के साथ ओ, औ हो तो 'औ' बनता है, तो उसे वृद्धि संधि कहते हैं।

Key Points

अन्य विकल्पों का विश्लेषण

शब्द  संधि विच्छेद संधि 
सर्वेक्षण  सर्व + ईक्षण  गुण स्वर संधि
अभीप्सा  अभि + ईप्सा दीर्घ स्वर संधि
महोदय  महा + उदय गुण स्वर संधि

Important Points 

संधि दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं -

स्वर संधि

स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे – विद्या + अर्थी = विद्यार्थी, महा + ईश = महेश।

व्यंजन संधि

एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे - अहम् + कार = अहंकार, उत् + लास = उल्लास।

विसर्ग संधि

विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे – दुः + आत्मा =दुरात्मा, निः + कपट =निष्कपट।

Additional Information

स्वर संधि के भेद:

दीर्घ स्वर संधि - दो सवर्ण, ह्रस्व या दीर्घ, स्वरों के मेल होने पर दीर्घ स्वर बन जाता है, जैसे – शिव + आलय (अ + आ) = शिवालय, गिरि + इन्द्र (इ + इ) = गिरीन्द्र।

यण स्वर संधि -  इ, ई, उ, ऊ या ऋ का मेल यदि असमान स्वर से हो तो इ, ई का 'य'; उ, ऊ का 'व' और ऋ का 'र' हो जाता है, जैसे - यदि + अपि (इ + अ) = यद्यपि, अनु + एषण = अन्वेषण।

गुण स्वर संधि -  अ, आ के साथ इ, ई का मेल होने पर 'ए'; उ, ऊ का मेल होने पर 'ओ'; तथा ऋ का मेल होने पर 'अर्' हो जाता है, जैसे – देव + इन्द्र (अ + इ) = देवेन्द्र

वृद्धि स्वर संधि - अ, आ का मेल ए, ऐ के साथ होने पर 'ऐ' तथा ओ, औ के साथ होने पर 'औ' में परिवर्तित हो जाता है, जैसे – एक + एक (अ + ए) = एकैक, परम + ओजस्वी (अ + ओ) = परमौजस्वी।

अयादि स्वर संधि- यदि ए, ऐ, ओ, औ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ए का अय, ऐ का आय, ओ का अव, औ का आव हो जाता है।  

Latest RPSC Senior Teacher Grade II Updates

Last updated on Dec 30, 2024

-> The RPSC Senior Teacher Response Sheet has been released for vacancies under the Sanskrit Education Department. The exam was held between 28th to 31st of December 2024.

-> The latest RPSC Senior Teacher Notification 2024 was released for 2129 vacancies under the Secondary Education Department.

-> The applications can be submitted online by 24th January 2025.

-> The written examination for RPSC Senior Teacher Grade 2 Recruitment (Secondary Ed. Dept.) will be conducted from 7th September 2025 to 12th September 2025.

->The selection of candidates is based on marks scored in the written exam followed by verification of documents.

-> Candidates must go through the RPSC Senior Teacher Grade 2 previous year papers.

More स्वर संधि Questions

More संधि Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master official real cash teen patti teen patti plus teen patti 500 bonus teen patti tiger