Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से "आजन्म” में कौन-सा समास हैं ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF"आजन्म” में समास हैं- अव्ययीभाव समास
Key Points
- 'आजन्म' शब्द का समास विग्रह - जन्म पर्यन्त होगा।
- 'आजन्म' शब्द में अव्ययीभाव समास है।
- जहाँ प्रथम पद या पूर्व पद प्रधान हो तथा समस्त पद क्रिया विशेषण अव्यय हो, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं।
- अव्ययीभाव समास के पहले पद में अनु, आ, प्रति, यथा, भर, हर आदि आते है।
- उदाहरण - यथासंभव = जैसा संभव हो, निर्भय = बिना भय के, यथासमय = समय के अनुसार आदि।
Important Points समास के भेद-
- तत्पुरुष समास
- कर्मधारय समास
- द्विगु समास
- द्वन्द्व समास
- बहुव्रीहि समास
- अव्ययीभाव समास
Additional Information
समास | परिभाषा | उदाहरण |
कर्मधारय | जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो, उसे कर्मधारय समास कहलाता है। पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में ‘रुपी’ , 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं। |
पीतांबर = पीत है जो अंबर चंद्रमुख = चंद्र के समान मुख विद्याधन = विद्या रूपी धन |
द्वन्द्व | जिस समास में समस्तपद के दोनों पद प्रधान हों या दोनों पद सामान हों एवं दोंनों पदों को मिलाते समय ‘और’, ‘अथवा’, ‘या’, ‘एवं’ आदि योजक लुप्त हो जाएँ, वह समास द्वंद्व समास कहलाता है। |
दो-चार = दो या चार जीवन-मरण = जीवन और मरण |
तत्पुरुष |
जिस समास में उत्तरपद यानी अंतिम पद प्रधान होता है और पूर्वपद यानी पहला पद गौण होता है, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। इस समास में आने वाले कारक चिन्हों को, से, के लिए, से, का/के/की, में, पर आदि का लोप होता है। |
राहखर्च = राह के लिए खर्च मनोहर = मन को हरने वाला |
Last updated on May 14, 2025
-> The MP Vyapam Group 4 Response Sheet has been released for the exam which was held on 7th May 2025.
-> A total of 966 vacancies have been released.
->Online Applications were invited from 3rd to 17th March 2025.
-> MP ESB Group 4 recruitment is done to select candidates for various posts like Stenographer Grade 3, Steno Typist, Data Entry Operator, Computer Operator, Coding Clerk, etc.
-> The candidates selected under the recruitment process will receive MP Vyapam Group 4 Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20,200.