शब्दविचार MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for शब्दविचार - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Mar 14, 2025

பெறு शब्दविचार பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் शब्दविचार MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest शब्दविचार MCQ Objective Questions

Top शब्दविचार MCQ Objective Questions

शब्दविचार Question 1:

'कुञ्जर' शब्द का अर्थ है

  1. सर्प
  2. हिरण
  3. हाथी
  4. सुअर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : हाथी

शब्दविचार Question 1 Detailed Solution

उपर्युक्त विकल्पों में से सही विकल्प 'हाथी' है।

जानवरों  के नाम:–

हिन्दी

संस्कृत

सर्प

भुजङ्गः

हिरण

मृगः

हाथी

कुञ्जरः

सुअर

वराहः

 

उदाहरणमहाभारत मे  एक प्रसिद्ध वाक्य है 'अश्वत्थामा हतो। नरो वा कुञ्जरो वा।' जिसका अर्थ है, अश्वत्थामा मारा गया (पर) मनुष्य या हाथी (पता नहीं)।

Additional Information

हाथी को संस्कृत में ४००० से ज्यादा समानार्थी शब्द है। उसमे से कुछ प्रमुख निम्न हैं –  कुञ्जरः, गजः, हस्तिन्, हस्तिपकः, द्विपः, द्विरदः, वारणः, करिन्, मतङ्गः, सुचिकाधरः, सुप्रतीकः, अङ्गूषः, अन्तेःस्वेदः, इभः, कञ्जरः, कञ्जारः, कटिन्, कम्बुः, करिकः, कालिङ्गः, कूचः, गर्जः, चदिरः, चक्रपादः, चन्दिरः, जलकाङ्क्षः, जर्तुः, दण्डवलधिः, दन्तावलः, दीर्घपवनः, दीर्घवक्त्रः, द्रुमारिः, द्विदन्तः, द्विरापः, नगजः, नगरघातः, नर्तकः, निर्झरः, पञ्चनखः, पिचिलः, पीलुः, पिण्डपादः, पिण्डपाद्यः, पृदाकुः, पृष्टहायनः, पुण्ड्रकेलिः, बृहदङ्गः, प्रस्वेदः, मदकलः, मदारः, महाकायः, महामृगः, महानादः, मातंगः, मतंगजः, मत्तकीशः, राजिलः, राजीवः, रक्तपादः, रणमत्तः, रसिकः, लम्बकर्णः, लतालकः, लतारदः, वनजः, वराङ्गः, वारीटः, वितण्डः, षष्टिहायनः, वेदण्डः, वेगदण्डः, वेतण्डः, विलोमजिह्वः, विलोमरसनः, विषाणकः, इत्यादि।

शब्दविचार Question 2:

जानन्ति में धातु है - 

  1. आनन्
  2. जान्
  3. ज्ञान
  4. ज्ञा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : ज्ञा

शब्दविचार Question 2 Detailed Solution

'जानन्ति' का अर्थ होता है 'जानते हैं'। यह ज्ञा' परस्मैपदी धातु से लट् लकार के प्रथमपुरुष बहुवचन का रूप है।

‘ज्ञा' धातु से लट् लकार के विविध पुरुषों और वचनों का रूप निम्नलिखित प्रकार से चलता है -

 ‘ज्ञा' परस्मैपदी धातु का लट् लकार में प्रयोग 

पुरुष

एकवचन

द्विवचन

बहुवचन

प्रथमपुरुष

जानाति 

जानीतः 

जानन्ति

मध्यमपुरुष

जानासि 

जानीथः

जानीथ

उत्तमपुरुष

जानामि

जानीवः

जानीमः

 

अतः स्पष्ट है कि 'जानन्ति' रूप ज्ञा' परस्मैपदी धातु से लट् लकार के प्रथमपुरुष बहुवचन में बनता है। 

शब्दविचार Question 3:

'बालक' शब्द तृतीया विभक्ति, बहुवचन का रूप है 

  1. बालकभिः 
  2. बालकेन 
  3. बालकैः 
  4. बालकाभ्याम्

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : बालकैः 

शब्दविचार Question 3 Detailed Solution

बालक का अर्थ ‘लडका’ होता है, यह नाम है। बालकैः शब्द रूप – अकारान्त पुल्लिङ्ग तृतीया बहुवचन’ है।

बालक शब्द का प्रयोग निम्नलिखित है-

विभक्ति

एकवचन

द्विवचन

बहुवचन

प्रथमा

बालकः

बालकौ

बालकाः

द्वितीया

बालकम्

बालकौ

बालकान

तृतीया

बालकेन

बालकाभ्याम्

बालकैः

चर्तुथी

बालकाय

बालकाभ्याम्

बालकेभ्यः

पन्चमी

बालकात्

बालकाभ्याम्

बालकेभ्यः

षष्ठी

बालकस्य

बालकयोः

बालकानाम्

सप्तमी

बालके

बालकयोः

बालकेषु

सम्बोधन

हे बालक!

हे बालकौ!

हे बालकाः

शब्दविचार Question 4:

'महिमा' शब्द का लिङ्ग है -

  1. नपुंसकलिङ्ग 
  2. पुल्लिङ्ग 
  3. स्त्रीलिङ्ग 
  4. त्रिलिङ्ग

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पुल्लिङ्ग 

शब्दविचार Question 4 Detailed Solution

महिमा शब्द का अर्थ है - वैभव।

हिंदी में महिमा शब्द का प्रयोग स्त्रीलिङ्ग में होता है।

परन्तु संस्कृत में इसका प्रयोग पुल्लिंग होता है।

इसलिए उचित पर्याय पुल्लिङ्ग है।  

शब्दविचार Question 5:

'पितृस्वसा' का अर्थ है

  1. बुआ
  2. चाची
  3. ताई
  4. मौसी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : बुआ

शब्दविचार Question 5 Detailed Solution

संस्कृत मे 'बुआ' को 'पितृस्वसा' कहते है।

'पितृस्वसा' का अर्थ होता है पिता कि बहन अर्थात् 'फुफू' या 'बुआ'।

Additional Information

संस्कृत में कुछ अन्य रिश्तेदार -

  • चाचा - पितृव्यः
  • चाची - पितृव्या
  • मामा - मातुलः
  • मामी - मातुला
  • फूफा - पितृस्वसृपतिः
  • बुआ - पितृस्वसा
  • मौसा - मातृसृपतिः
  • मौसी - मातृस्वसा

शब्दविचार Question 6:

'बुद्धिः' इत्यस्य पर्यायपदम् किम्?

  1. जातम्
  2. शेमुषी
  3. प्रधानम्
  4. मनः

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : शेमुषी

शब्दविचार Question 6 Detailed Solution

प्रश्नार्थ - 'बुद्धिः' पद का समानार्थी है

स्पष्टीकरण - 'बुद्धिः' के लिए संस्कृत में अनेक पर्याय होते है।

'बुद्धिः' के लिए अमरकोश से कुछ पर्याय - बुद्धि, मनीषा, धिषणा, धी, प्रज्ञा, शेमुषी, मति, प्रेक्षा, उपलब्धि, चित्, संविद्, प्रतिपत्, ज्ञप्ति, चेतना, संज्ञा, आत्मन्, प्रधान, प्रज्ञान इत्यादि.

इस तरह स्पष्ट है कि यहाँ बुद्धिः शब्द शेमुषी का पर्याय है।

शब्दविचार Question 7:

'दिवङ्गता' पदस्य समानार्थकं अस्ति-

  1. गता
  2. पठिता
  3. मृता
  4. नीता

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मृता

शब्दविचार Question 7 Detailed Solution

प्रश्नार्थ - 'दिवङ्गता' इस पद का समनार्थक है-

स्पष्टीकरण - 'दिवङ्गता' का अर्थ 'जो मृत हुइ है' होता है।

पर्यायों में 'मृता' पद है, जिसका अर्थ यह होता है।

Additional Information

  • गता - गयी हुइ
  • पठिता - पढी हुइ
  • नीता - ले गयी हुइ

शब्दविचार Question 8:

'उदरम्' का अर्थ होता है -

  1. मुंह
  2. पेट
  3. हात
  4. पाँव

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पेट

शब्दविचार Question 8 Detailed Solution

'पेट' को संस्कृत में 'उदरम्' कहते हैं।

इस पद का प्रयोग श्रीगणेश के नाम 'लम्बोदर' (जिसका पेट बड़ा होता है) में होता है। 

 Additional Information

संस्कृत 

हिंदी अर्थ 

मुखम्

मुंह

हस्तः

हाथ

पादः

पाँव

 

F1 Adwait Madhuri 07.12.2021 D1

शब्दविचार Question 9:

'पिता' रूप का मूल शब्द है 

  1. अकारान्त 
  2. इकारान्त 
  3. ऋकारान्त 
  4. आकारान्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ऋकारान्त 

शब्दविचार Question 9 Detailed Solution

पिता, यह नाम रूप है और हर नाम का एक 'प्रातिपदिक' होता है जो शब्द का मूल रूप होता है। उस मूल रूप का एक 'निश्चित' कारान्त होता है।

पिता शब्द का मूल रूप 'पितृ' है तथापि इसका कारान्त 'ऋकारान्त' है।

कुछ अन्य स्वरान्त उदाहरण-

 

पुल्लिङ्ग्

स्त्रिलिङ्ग्

नपुंसकलिङ्ग

अकारान्त

देव, राम

-

वन

आकारान्त

विश्वपा

माला

-

इकारान्त

मुनि

मति

वारि

ईकारान्त

-

नदी

-

उकारान्त

साधु

धेनु

मधु

ऊकारान्त

-

वधू

-

ऋकारान्त

पितृ

मातृ

कर्तृ

शब्दविचार Question 10:

'वसुन्धरा' पदस्य समानार्थकं अस्ति-

  1. सुन्दरा
  2. स्त्री
  3. गौ
  4. पृथिवी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पृथिवी

शब्दविचार Question 10 Detailed Solution

प्रश्नार्थ - 'वसुन्धरा' इस पद का समनार्थक है-

स्पष्टीकरण - 'वसुन्धरा' का अर्थ 'पृथ्वी' या 'पृथिवी होता है।

संस्कृत में भी इसे पृथिवी कहते है, अतः यह उचित पर्याय होगा।

Additional Information

  • गौ - गाय
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti party teen patti master old version teen patti joy official teen patti gold download apk teen patti master online