क्रिया MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for क्रिया - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்
Last updated on Mar 10, 2025
Latest क्रिया MCQ Objective Questions
Top क्रिया MCQ Objective Questions
क्रिया Question 1:
निम्नलिखित प्रश्न में, वाक्य के कर्म की क्रिया के आधार पर उसका भेद बताइए।
बच्चा रो रहा है।Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 1 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 4 ‘अकर्मक क्रिया’ है। इसके अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
स्पष्टीकरण:
‘बच्चा रो रहा है।’ यह अकर्मक क्रिया का उदाहरण है। इसलिए विकल्प 4 इसका सही उत्तर है।
Additional Information
अकर्मक क्रिया |
वाक्य में ऐसी क्रिया जिसके अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता नही पड़ती, उसे अकर्मक क्रिया कहते है। जैसे- श्याम हँस रहा है। |
विशेष:
प्रेरणात्मक क्रिया |
जहाँ कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है। जैसे - पढ़ाना, पढ़वाना, जिताना, जितवाना आदि। |
पूर्वकालिक क्रिया |
मुख्य क्रिया से पहले होने वाली क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं। जैसी - पंकज पढ़कर सो गया। |
सकर्मक क्रिया |
वाक्य में ऐसी क्रिया जिन्हें अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता होती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे – पंकज पुस्तक पढ़ता है। |
क्रिया Question 2:
माँ ने पिताजी से सामान मंगवाया। यहाँ क्रिया का कौन-सा रुप है।
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 2 Detailed Solution
'माँ ने पिताजी से सामान मंगवाया' में प्रेरणार्थक क्रिया है। अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: इसका सही उत्तर विकल्प 4 प्रेरणार्थक क्रिया है।
Key Points
- मंगवाया = प्रेरणार्थक क्रिया
- जिस क्रिया से इस बात का ज्ञान हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं । जैसे-बोलना- बोलवाना, पढ़ना- पढ़वाना, खाना- खिलवाना, इत्यादि। मूल द्वि-अक्षरी धातुओं में 'आना' तथा 'वाना' जोड़ने से प्रेरणार्थक क्रियाएँ बनती हैं ।
- 'माँ ने पिताजी से सामान मंगवाया' वाक्य में 'माँ/पिताजी' संज्ञा है और 'मंगवाना' क्रिया शब्द है।
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
क्रिया |
जिन शब्दों में किसी कार्य का करना या होना था, किसी घटना में घटित होने का संज्ञान होता है, उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया के दो भेद माने गए हैं - अकर्मक और सकर्मक। |
मोर नाचता है = अकर्मक अनुराग ने फल खाए= सकर्मक |
अकर्मक क्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर नहीं करता पर पड़ता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। |
||
सकर्मक क्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है तथा जिसके प्रयोग में कर्म की अनिवार्यता बनी रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। |
क्रिया Question 3:
निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया प्रेरणार्थक क्रिया है?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 3 Detailed Solution
सही उत्तर है - ‘जिताना’।
- ‘जिताना’ क्रिया प्रेरणार्थक क्रिया है।
- मूल धातु शब्द - ‘जीतना’। ‘जिताना’ प्रथम प्रेरणार्थक रूप है।
Key Points
- प्रेरणार्थक क्रिया - जब कर्ता किसी कार्य को स्वयं न करके किसी दूसरे को कार्य करने की प्रेरणा दे तो उस क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।
- प्रेरणार्थक क्रिया के उदाहरण :
- वह सबसे चालान भरवाता है।
- महेश बच्चों को रुलाता है।
Additional Information
- क्रिया वे शब्द होते हैं जो किसी कार्य के होने या करने अथवा किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति का बोध कराते हैं।
- क्रिया के भेद :-
- कर्म के आधार पर क्रिया के भेद :-
- अकर्मक क्रिया
- सकर्मक क्रिया
- रचना के आधार पर :-
- सामान्य क्रिया
- संयुक्त क्रिया
- नामधातु क्रिया
- प्रेरणार्थक क्रिया
- पूर्वकालिक क्रिया
- कर्म के आधार पर क्रिया के भेद :-
क्रिया Question 4:
सकर्मक क्रिया में इनमें से किस पर प्रभाव पड़ता है?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 4 Detailed Solution
सकर्मक क्रिया का कर्म पर प्रभाव पड़ता है।
- जिस क्रिया का प्रभाव कर्म पर पड़ता है उसे ही सकर्मक क्रिया कहते हैं।
- उदाहरण - सचिन फुटबॉल मैच खेलता है।
Key Pointsसकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया में अंतर -
सकर्मक क्रिया | अकर्मक क्रिया |
जब कर्ता द्वारा किए गए कार्य से कोई दूसरी चीज प्रभावित तो सकर्मक क्रिया होगा। | जब कर्ता द्वारा किए गए कार्य से किसी और चीज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता तो वह अकर्मक क्रिया होगा। |
कर्ता, क्रिया और कर्म तीनों की उपस्थिती होती है। | कर्ता और क्रिया तो होते हैं, लेकिन कर्म नहीं होता। |
उदाहरण - राम अखबार पढ़ता है। |
उदाहरण - मोर नाचता है। |
क्रिया Question 5:
‘अंजुमन हँस रही थी।’ इस वाक्य का सकर्मक क्रिया में रूपांतरण होगा -
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 5 Detailed Solution
‘अंजुमन हँस रही थी।’ इस वाक्य का सकर्मक क्रिया में रूपांतरण होगा - अंजुमन हँस कर चली गई। अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- अकर्मक क्रिया- अंजुमन हँस रही थी।
- वाक्य का सकर्मक क्रिया में रूपांतरण होगा - अंजुमन हँस कर चली गई।
वाक्य | क्रिया |
अंजुमन हँसती है। | अकर्मक क्रिया |
नैना अंजुमन को हँसा रही है। | द्विकर्मक क्रिया |
अंजुमन से हँसा नहीं जाता। | भाववाच्य |
Important Points
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
सकर्मक | सकर्मक का अर्थ होता है, कर्म के साथ या कर्म सहित। जिस क्रिया का प्रभाव कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। | नीता खाना खा रही है। |
Additional Information
शब्द | परिभाषा | उदाहरण |
अकर्मक क्रिया | जिन क्रियाओं को कर्म की जरूरत नहीं पड़ती और क्रियाओं का फल कर्ता पर ही पड़ता है, उन्हें अकर्मक क्रिया कहते हैं। | नीता खा रही है। |
भाववाच्य | क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। |
मुझसे उठा नहीं जाता। |
द्विकर्मक क्रिया | जिस सकर्मक क्रिया का अर्थ स्पष्ट करने के लिए वाक्य में दो कर्म प्रयुक्त होते हैं, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं। | सोहन ने गुरूजी को प्रणाम किया। |
क्रिया Question 6:
प्रेरणार्थक क्रिया है-
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 6 Detailed Solution
‘सुनाना’ सही उत्तर है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- ‘सुनाना’ शब्द प्रेरणार्थक क्रिया है।
- ‘सुनाना’ शब्द प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया है, जिसका मूल रूप सुनना है।
Additional Information
क्रिया – ऐसे शब्द जो हमें किसी काम के करने या होने का बोध कराते हैं, वे शब्द क्रिया कहलाते हैं। संरचना के आधार पर क्रिया के चार भेद होता है : |
||
क्रिया |
परिभाषा |
उदाहरण |
प्रेरणार्थक क्रिया |
जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि कर्ता स्वयं काम ना करके किसी और से काम करा रहा है। |
जैसे: पढवाना, लिखवाना आदि। |
नामधातु क्रिया |
ऐसी धातु जो क्रिया को छोड़कर किन्ही अन्य शब्दों जैसे संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि से बनती है वह नामधातु क्रिया कहते हैं। |
जैसे: अपनाना, गर्माना आदि। |
सयुंक्त क्रिया |
ऐसी क्रिया जो किन्ही दो क्रियाओं के मिलने से बनती है वह सयुंक्त क्रिया कहलाती है। |
जैसे: खा लिया, चल दिया, पी लिया आदि। |
कृदंत क्रिया |
जब किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसका नया क्रिया रूप बनाया जाए तब वह क्रिया कृदंत किया कहलाती है। |
जैसे दौड़ना, भागता आदि। |
क्रिया Question 7:
‘वह मेघा को पुस्तक देती है।’ इस वाक्य में कौन सी क्रिया होगी?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 7 Detailed Solution
सही उत्तर द्विकर्मक क्रिया है।
Key Points
‘वह मेघा को पुस्तक देती है।’ इसमें ‘द्विकर्मक क्रिया’ है। जिस सकर्मक क्रिया का अर्थ स्पष्ट करने के लिए वाक्य में दो कर्म प्रयुक्त होते हैं, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं। अत: ‘द्विकर्मक क्रिया’ सही उत्तर है।
स्पष्टीकरण-
संयुक्त क्रिया |
जिन वाक्यों की एक से अधिक क्रियाएँ मिलकर एक ही कार्य पूर्ण करती हैं, उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं। जैसेमाता जी बाजार से आ- गई। |
पूर्वकालिक क्रिया |
मुख्य क्रिया से पहले होने वाली क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं। जैसी - पंकज पढ़कर सो गया। |
प्रेरणात्मक क्रिया |
जहाँ कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है। जैसे - पढ़ाना, पढ़वाना, जिताना, जितवाना आदि। |
क्रिया Question 8:
निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया प्रेरणार्थक क्रिया है?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 8 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से "धुलाना" क्रिया प्रेरणार्थक क्रिया है।
अन्य विकल्पों में अकर्मक क्रिया है।
Key Points
मुल क्रिया - धोना
प्रथम प्रेरणार्थक - धुलाना
द्वितीय प्रेरणार्थक - धुलवाना
प्रेरणार्थक क्रिया:
जब कर्ता खुद कार्य न करके किसी और से कार्य करवा रहा है या किसी और को कार्य करने की प्रेरणा दे रहा हो तो उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।
उदाहरण:- करवाना, कटवाना, पिलवाना, पढवाना, लिखवाना, सुनाना, बोलवाना, पिलवाता, पिलवाती, बुलवाना, सुलवाना तथा अन्य व्स्तुएं।
- मालिक नौकर से कार साफ करवाता है।
- अध्यापक बच्चे से पाठ पढवाते है।
- मैंने राधा से पत्र लिखवाया।
Additional Informationप्रेरणार्थक क्रिया के दो रूप हैं -
(1) प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया
- माँ परिवार के लिए भोजन बनाती है।
- जोकर सर्कस में खेल दिखाता है।
- रानी अनिमेष को खाना खिलाती है।
- नौकरानी बच्चे को झूला झुलाती है।
इन वाक्यों में कर्ता प्रेरक बनकर प्रेरणा दे रहा है। अतः ये प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया के उदाहरण हैं।
सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती हैं।
(2)द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया:
- माँ पुत्री से भोजन बनवाती है।
- जोकर सर्कस में हाथी से करतब करवाता है।
- रानी राधा से अनिमेष को खाना खिलवाती है।
- माँ नौकरानी से बच्चे को झूला झुलवाती है।
इन वाक्यों में कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी दूसरे को कार्य करने की प्रेरणा दे रहा है और दूसरे से कार्य करवा रहा है। अतः यहाँ द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया है।
क्रिया Question 9:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो क्रिया के भेद वाला सही विकल्प हो।
वह अख़बार पढ़कर नहाने गया।
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 9 Detailed Solution
'वह अख़बार पढ़कर नहाने गया।' क्रिया के भेद वाला सही विकल्प है - पूर्वकालिक क्रिया अन्य विकल्प असंगत है।
Key Points
- वाक्य - वह अख़बार पढ़कर नहाने गया।
- (इस वाक्य में ‘नहाने गया’ से पहले ‘पढ़कर’ क्रिया का प्रयोग हुआ है। अतः ये पूर्वकालिक क्रिया है।)
Important Points
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
पूर्वकालिक क्रिया | वह क्रिया जिसका पूरा होना दूसरी क्रिया से पूर्व पाया जाता है, उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं। पूर्व आने वाली क्रिया मूल धातु के साथ ‘कर’ लगाकर बनती है। | गीता ने सुनकर कविता लिखी। |
Additional Information
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
संयुक्त क्रिया |
जब क्रिया दो या दो से अधिक के मेल से बनी हो तो उसे संयुक्त क्रिया कहते है। |
मीरा बाई स्कूल चली गई। |
नामधातु क्रिया |
क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण में प्रत्यय जोड़ने से होता हो, उसे नामधातु क्रिया कहते हैं। संज्ञा शब्दों से नामधातु क्रिया का निर्माण- शर्म से शर्माना, बात से बतियाना, लात से लतियाना, हाथ से हथियाना आदि। |
माफिया उसकी जमीन हथियाना चाहते हैं। |
प्रेरणार्थक क्रिया |
जहाँ कर्ता अपना कार्य स्वयं न करके किसी अन्य को कार्य करने की प्रेरणा देता है, वहाँ प्रेरणार्थक क्रिया होती है। |
पिता ने बेटे से अख़बार मँगवाया। |
क्रिया Question 10:
हथियाना, चिकनाना किस प्रकार की क्रिया है?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 10 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से ‘हथियाना, चिकनाना’ शब्द नामधातु क्रिया है। अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: इसका सही उत्तर विकल्प 1 नामधातु क्रिया है।
- हथियाना, चिकनाना = नामधातु क्रिया
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण इत्यादि से बननेवाली क्रिया को नामधातु क्रिया कहते हैं।
अन्य विकल्प
- प्रेरणार्थक क्रिया - जिस क्रिया से इस बात का ज्ञान हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया (Prernarthak Kriya) कहते हैं । जैसे-बोलना- बोलवाना
- यौगिक क्रिया - जिस क्रिया की रचना एक से अधिक तत्वों से होती है, उसे यौगिक क्रिया कहते हैं। जैसे- लिखवाना, आते जाते रहना, पढ़वाना, बताना, बड़बड़ाना आदि।
- संयुक्त क्रिया - जो क्रिया किसी दूसरी क्रिया या अन्य शब्द-भेद के योग से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
क्रिया |
जिन शब्दों में किसी कार्य का करना या होना था, किसी घटना में घटित होने का संज्ञान होता है, उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया के दो भेद माने गए हैं - अकर्मक और सकर्मक। |
मोर नाचता है = अकर्मक अनुराग ने फल खाए = सकर्मक |
अकर्मकक्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर नहीं करता पर पड़ता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। |
||
सकर्मकक्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है तथा जिसके प्रयोग में कर्म की अनिवार्यता बनी रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। |