तत्सम और तद्भव शब्द MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for तत्सम और तद्भव शब्द - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക

Last updated on Mar 15, 2025

നേടുക तत्सम और तद्भव शब्द ഉത്തരങ്ങളും വിശദമായ പരിഹാരങ്ങളുമുള്ള മൾട്ടിപ്പിൾ ചോയ്സ് ചോദ്യങ്ങൾ (MCQ ക്വിസ്). ഇവ സൗജന്യമായി ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക तत्सम और तद्भव शब्द MCQ ക്വിസ് പിഡിഎഫ്, ബാങ്കിംഗ്, എസ്എസ്‌സി, റെയിൽവേ, യുപിഎസ്‌സി, സ്റ്റേറ്റ് പിഎസ്‌സി തുടങ്ങിയ നിങ്ങളുടെ വരാനിരിക്കുന്ന പരീക്ഷകൾക്കായി തയ്യാറെടുക്കുക

Latest तत्सम और तद्भव शब्द MCQ Objective Questions

Top तत्सम और तद्भव शब्द MCQ Objective Questions

तत्सम और तद्भव शब्द Question 1:

इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है?

  1. दीपक 
  2. तिलक 
  3. तैल 
  4. दीठि 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दीठि 

तत्सम और तद्भव शब्द Question 1 Detailed Solution

तत्सम शब्द नहीं है - 'दीठि'

  • दीठि शब्द का तत्सम रूप दृष्टि है।
  • दृष्टि के सभी पर्यायवाची शब्द - अक्षि, आँख, लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन।
  • तद्भव मूल भाषा संस्कृत के वे शब्द जिनका हिंदी में रूप परिवर्तन हो गया है उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।
    • जैसे - दूध, फूल, आम, रात आदि। 

Mistake Points 

  • दीपक का तद्भव शब्द दिया है।
  • तिलक का तद्भव शब्द टीका है। 
  • तैल का तद्भव शब्द तेल है।

Key Points 

तद्भव  तत्सम
पूस पौष
दीया दीप
सुई सूची
गोबर  गोमय
ईख इक्षु
धुआँ धूम्र

Additional Information तत्सम शब्द:-

  • जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
    • जैसे - दुग्ध, पुष्प, आम्र, रात्रि आदि।

तत्सम और तद्भव शब्द Question 2:

उचित तत्सम शब्द का चयन कर निम्नलिखित वाक्य को पूर्ण करें।

पति के पिता को _________ कहते हैं।

  1. शसूर
  2. श्वसुर
  3. शुशूर
  4. ससुर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : श्वसुर

तत्सम और तद्भव शब्द Question 2 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से श्वसुर’ शब्द ससुर शब्द का तत्सम शब्द हैं तथा वाक्य के अनुसार उचित है।

  • अतः उचित तत्सम शब्द के साथ सही वाक्य है-
    • 'पति के पिता को श्वसुर कहते हैं।'

Additional Information 

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

तत्सम

ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।

कूप, उष्ट्र, पंचम आदि

तद्भव

संस्कृत से हिंदी में आने पर जिन शब्दों का रूप बदल गया हो, तद्भव कहलाते हैं।     

आग, काम, पाँच आदि।

तत्सम और तद्भव शब्द Question 3:

निम्नलि‍खित में से तत्सम शब्द है: 

  1. चंचु
  2. सच
  3. सात
  4. आग

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : चंचु

तत्सम और तद्भव शब्द Question 3 Detailed Solution

तत्सम शब्द है - 'चंचु'

  • चंचु शब्द का तद्भव रूप चोंच है। 
  • तद्भव शब्द - 'सच, सात, आग'

Key Points

  • सच शब्द का तत्सम रूप सत्य है। 
  • सात शब्द का तत्सम रूप सप्त है।
  • आग शब्द का तत्सम रूप अग्नि है।

Additional Informationतत्सम:-

  • तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है। 
  • तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों अर्थात संस्कृत के समान।
  • जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
    • जैसे- आम्र, कर्ण, क्षेत्र, अर्पण, आश्चर्य, उत्साह, आमलक, एकत्र, अंक, गर्मी, ग्राम, गायक, ग्रामीण, घृणा, चर्म, चक्र इत्यादि।

तद्भव:-

  • तद्भव मूल भाषा संस्कृत के वे शब्द जिनका हिंदी में रूप परिवर्तन हो गया है उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।
  • तद्भव शब्द ‘तत्’ एवं ‘भव’ के योग से बना हुआ शब्द है, जहाँ तत् का अर्थ- उससे (संस्कृत) तथा भव का अर्थ- विकसित होता है,
  • अतः तद्भव शब्द का शाब्दिक अर्थ- उससे (संस्कृत) विकसित हुआ। 
    • जैसे- आग, अनाज, आम, आलस, कोयल, कपूर, गाहक, गोबर, तुरंत, ताम्बा, छाता, गर्दन, चाँद इत्यादि।

तत्सम और तद्भव शब्द Question 4:

निम्नलिखित में से तत्सम-तद्भव का कौन सा युग्म गलत है ? 

  1. याचक- जाचक
  2. अक्षर - आखर
  3. घट - घड़ा
  4. भित्ति - भय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : भित्ति - भय

तत्सम और तद्भव शब्द Question 4 Detailed Solution

भित्ति - भय, तत्सम-तद्भव युग्म गलत है।

अन्य सभी विकल्पों में सही तत्सम-तद्भव है।

भित्ति का तद्भव भीत होता है। 

Key Points

  • तद्भव और तत्सम दोनों संस्कृत भाषा से उत्पन्न शब्द हैं, जिनका प्रयोग हिंदी भाषा में भी होता है, लेकिन उनके अर्थ और प्रयोग में विशेष अंतर होते हैं।
  • तत्सम शब्द:- "तत्सम" शब्द का अर्थ होता है "उसके समान"। तत्सम शब्द वे होते हैं, जो संस्कृत से हिंदी में बदले बिना आए होते हैं,
  • यानी उन्हें हूबहू रूप में अपनाया गया है। इन शब्दों का उच्चारण और लिखावट मूल संस्कृत शब्द के समान ही होता है।
  • उदाहरण:-  नेत्र (आंख) , कर्ण (कान), मुख (मुंह), पाणि (हाथ) आदि।
  • तद्भव शब्द:- वहीं, "तद्भव" शब्द का अर्थ होता है "उससे उत्पन्न"। तद्भव शब्द संस्कृत भाषा से उतपन्न वे शब्द होते हैं,
  • जो समय के साथ स्थानीय भाषा और बोली के प्रभाव में आकर बदल गए हैं।
  • इनमें उच्चारण और वर्तनी में संस्कृत की तुलना में परिवर्तन होता है।
  • उदाहरण:- सपना (स्वप्न),नाक (नासिका),सूरज (सूर्य), पैर (पद्य) आदि।

Additional Information 

  • अन्य तद्भव-तत्सम शब्द:-
    तद्भव  तत्सम
    अकाज अकार्य
    आधा अर्द्ध
    अनाड़ी अनार्य
    गेहूँ गोधूम
    घोड़ा घोटक
    गाँव ग्राम
    घर गृह
    कपूर कर्पूर
    खीर क्षीर
    खेत क्षेत्र

तत्सम और तद्भव शब्द Question 5:

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प शुद्ध तद्भव - तत्सम युग्म है?

  1. हाथ - हस्ती
  2. आँख - चक्षु
  3. सोंठ - शुष्ठि
  4. घृत - घी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सोंठ - शुष्ठि

तत्सम और तद्भव शब्द Question 5 Detailed Solution

शुद्ध "तद्भव-तत्सम" युग्म- "सोंठ-शुष्ठि"

शेष अन्य असंगत है।

Key Points

  1. दिये गए विकल्पों मे 'तद्भव-तत्सम' युग्म  'सोंठ-शुष्ठि' हैं।
  2. अन्य तद्भव-तत्सम युग्म- 
तद्भव  तत्सम 
हाथ हस्त 
आँख  अक्षि 
घी  घृत 

Additional Information

  • तत्सम- ऐसी शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गये, तत्सम होते हैं।
  • जैसे- कूप, पंचम, अंश आदि।
  • तद्भव- संस्कृत से हिंदी में आने पर जिनका रूप बदल गया हों, तद्भव कहलाते हैं।
  • जैसे- आग, काम, पाँच आदि।

Mistake Points

  1. आँख का तत्सम शब्द अक्षि होगा न की चक्षु।
  2. अतः सोंठ-शुष्ठि विकल्प ही सही है।

तत्सम और तद्भव शब्द Question 6:

निम्नलिखित शब्दों में से 'तद्भव' शब्द को पहचानिए।

  1. आलोचक
  2. चाँद
  3. सूर्य
  4. अग्नि

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : चाँद

तत्सम और तद्भव शब्द Question 6 Detailed Solution

'चाँद' 'तद्भव' शब्द है।

  • चाँद का तत्सम:  चन्द्र / चन्द्रमा

Key Points

  • आलोचक = आलोचना/समीक्षा करने वाला
  • सूर्य का तद्भव : सूरज
  • अग्नि का तद्भव : आग

Additional Information 

तत्सम

तद्भव

कुठार

कुल्हाङा

कर्कट

केकड़ा

कैवर्त

केवट

कफोणी

कोहनी

कुक्कुर

कुत्ता

कदली

केला

कोण

कोना

कुष्ठ

कोढ़

ईदृश

ऐसा

उत्साह

उछाह

उद्घाटन

उघाड़ना

उद्गलन

उगलना

उपालंभ

उलाहना

उद्वर्तन

उबटन

उष्ट्र

ऊँट

ओष्ठ

ओंठ

उलूखल

ओखली

ऋक्ष

रीछ

कंकती

कंघी

कमल

कँवल

कटु

कड़ुआ

कर्पट

कपड़ा

तत्सम और तद्भव शब्द Question 7:

इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है? 

  1. ताला
  2. दृक 
  3. दृग
  4. तमोली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : दृक 

तत्सम और तद्भव शब्द Question 7 Detailed Solution

दृक शब्द तद्भव नहीं है। 

  • दृक तत्सम शब्द है।
  • दृक शब्द का तद्भव रूप दृग होगा।
  • तद्भव शब्द - संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में आकर बदल गए हैं उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।
    • तद्भव - कौआ, घड़ी, धीरज, भौजाई

Key Pointsअन्य विकल्प -

  • ताला शब्द देशज शब्द है।
  • तमोली तद्भव शब्द है।  
    • तद्भव - तमोली
    • तत्सम - ताम्बूलिक 

Additional Information

  1. तद्भव शब्द - संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में आकर बदल गए हैं उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।
    • तद्भव का अर्थ है तद् + भव अर्थात ‘ऐसा हो गया’। 
    • जैसे - आग, घोड़ा, कबूतर, लोहा। 
  2. तत्सम शब्द - संस्कृत के वे शब्द हैं जो हिंदी भाषा में ज्यों के त्यों प्रयोग होते हैं उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
    • तत्सम का अर्थ है तत् + सम अर्थात ‘ऐसा था’। 
    • जैसे - वायु, धोनु, हरि, पत्र, राजा, अग्नि, सूर्य आदि।
  3. देशज शब्द - क्षेत्रीय बोलियों के शब्द देशज शब्द कहलाते हैं। 
    • देशज का अर्थ है देश + ज अर्थात 'देश में जन्मा'। 
    • जैसे - बाजरा, लूँगी, पान, कज्जल आदि। 

तत्सम शब्द का तद्भव रूप -

  • शर्करा - शक्कर
  • भिक्षुक - भिखारी
  • इष्टिका - ईंट
  • चतुर्दश  -  चौदह
  • ऊष्ट्र - ऊँट
  • चन्द्र - चाँद

तत्सम और तद्भव शब्द Question 8:

"नीम एक बहुपयोगी पेड़ है।" - वाक्य में रेखांकित शब्दों के तत्सम रूप क्रमशः हैं -

  1. नापित - दरख़्त
  2. नीड़ - झाड़
  3. निम्बक - वृक्ष
  4. निम्ब - वृक्ष

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : निम्ब - वृक्ष

तत्सम और तद्भव शब्द Question 8 Detailed Solution

"नीम एक बहुपयोगी पेड़ है।" - वाक्य में रेखांकित शब्दों के तत्सम रूप क्रमशः हैं -निम्ब - वृक्ष।

Key Points

  • तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत + सम जिसका अर्थ होता है ‘ज्यों का त्यों’। तत्सम शब्द ऐसे शब्द होते हैं, जिन्हें संस्कृत भाषा से सीधे बिना किसी परिवर्तन के हिंदी भाषा में शामिल कर लिया गया है।
  • उदाहरण -आम्र, अग्नि, अमूल्य, क्षेत्र, अज्ञान, अन्धकार, चंद्र, बांग्ला आदि।

Important Pointsकुछ अन्य उदाहरण -

काजल कज्जल
कड़ुवा कटु
कुछ किंचित
कोख कुक्षि
कपड़ा कर्पट

Additional Informationअन्य विकल्प -

नापित - दरख़्त नाई, वृक्ष 
नीड़ - झाड़ घोंसला, पौधा 

तत्सम और तद्भव शब्द Question 9:

'परिवा' शब्द का तत्सम रूप क्या है?

  1. पड़वा
  2. पर्यवाह
  3. प्रतिपदा
  4. परवा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : प्रतिपदा

तत्सम और तद्भव शब्द Question 9 Detailed Solution

'परिवा' शब्द का तत्सम रूप है- प्रतिपदा

Key Pointsतत्सम शब्द-

  • तत्सम शब्द वे होते हैं जिन्हें संस्कृत से ठीक वैसा ही लिया गया हो और हिंदी में किसी भी प्रकार के परिवर्तन के बिना प्रयोग किया जाता हो।
  • इनका उच्चारण, व्याकरण और अर्थ, सब संस्कृत जैसा ही होता है।
  • जैसे - विद्यालय, पुस्तकालय, राष्ट्रपति आदि।

तद्भव शब्द-

  • तद्भव शब्द वे होते हैं जिन्हें संस्कृत से लिया गया हो, लेकिन उनमें ध्वनि, अर्थ, और व्याकरण में परिवर्तन किया गया हो।

तत्सम और तद्भव शब्द Question 10:

निम्नलिखित में तत्सम-तद्भव का शुद्ध युग्म है

  1. नछत्र - नखत
  2. पकवान्न - पकवान
  3. गृद्ध - गीध
  4. अवश्याय - ओस

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अवश्याय - ओस

तत्सम और तद्भव शब्द Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर अवश्याय - ओस होगा ।

Key Point

तत्सम शब्द

तद्भव शब्द

नक्षत्र

नखत

पक्वान्न

पकवान

गृद्ध

गिद्ध

अवश्याय

ओस

Additional Information

  • तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है। तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों।
  • जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • उदाहरण- अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master 2024 teen patti online teen patti glory