तत्सम और तद्भव शब्द MCQ Quiz - Objective Question with Answer for तत्सम और तद्भव शब्द - Download Free PDF

Last updated on Jun 13, 2025

Latest तत्सम और तद्भव शब्द MCQ Objective Questions

तत्सम और तद्भव शब्द Question 1:

निम्न में कौन सा शब्द तद्भव है?

  1. यौवन
  2. निर्झर
  3. जीभ
  4. स्थान
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : जीभ

तत्सम और तद्भव शब्द Question 1 Detailed Solution

​सही उत्तर है जीभ। 

Key Points

अन्य विकल्प:

तत्सम  तद्भव 
यौवन जोबन 
निर्झर झरना 
स्थान जगह 

Additional Information

तत्सम

ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।

कूप, उष्ट्र, पंचम आदि

अर्द्ध तत्सम

ऐसे शब्द जो संस्कृत से थोड़ा परिवर्तित होके हिंदी में आएं हैं।

कार्य से कारज, धैर्य से धीरज आदि

तद्भव

संस्कृत से हिंदी में आने पर जिन शब्दों का रूप बदल गया हो, तद्भव कहलाते हैं।      

आग, काम, पाँच आदि

तत्सम और तद्भव शब्द Question 2:

‘धरित्री’ का तद्भव रूप क्या है?

  1. धरिती
  2. धरती
  3. धरिता
  4. धरितरी 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : धरती

तत्सम और तद्भव शब्द Question 2 Detailed Solution

‘धरित्री’ का तद्भव रूप 'धरती' है। शेष विकल्प गलत हैं। अतः सही विकल्प 'धरती' है। 

 Key Points

तत्सम

तद्भव

अमृत

अमिय

अन्न

अनाज

अमूल्य

अमोल

 

 Additional Information

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

तत्सम शब्द

ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों - के - त्यों ले लिए गए हैं।

आम्र, उष्ट्र, ऐश्वर्य, षष्ठी आदि।

अर्धतत्सम शब्द

ऐसे शब्द जो संस्कृत से थोड़ा परिवर्तित होकर हिंदी में आये हैं।

कार्य से कारज, धैर्य से

धीरज आदि।

तद्भव शब्द

ऐसे शब्द जो संस्कृत से हिंदी में आने पर उनका रूप बदल गया।

आग, खीर, छत आदि।

 

तत्सम और तद्भव शब्द Question 3:

सुमेलित कीजिए :

तत्सम तद्भव

(क)

पौष

(i)

सींग

(ख)

शृंग

(ii)

बयार

(ग)

वायु

(iii)

फरसा

(घ)

परशु

(iv)

पूस

  1. (क) - (ii), (ख) - (i), (ग) - (iv), (घ) - (iii)
  2. (क) - (i), (ख) - (iv), (ग) - (ii), (घ) - (iii)
  3. (क) - (iv), (ख) - (i), (ग) - (iii), (घ) - (ii)
  4. (क) - (iv), (ख) - (i), (ग) - (ii), (घ) - (iii)
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : (क) - (iv), (ख) - (i), (ग) - (ii), (घ) - (iii)

तत्सम और तद्भव शब्द Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर है - (क) - (iv), (ख) - (i), (ग) - (ii), (घ) - (iii)

Key Pointsसुमेलित है -

तत्सम तद्भव

(क)

पौष

(iv)

पूस

(ख)

शृंग

(i)

सींग

(ग)

वायु

(ii)

बयार

(घ)

परशु

(iii)

फरसा

Additional Informationतत्सम:-

  • तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है। 
  • तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों अर्थात संस्कृत के समान।
  • जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
    • जैसे- अग्नि, आम्र, आलस्य, कर्पूर, क्षेत्र, ग्राहक, गोमय इत्यादि।

तद्भव:-

  • तद्भव मूल भाषा संस्कृत के वे शब्द जिनका हिंदी में रूप परिवर्तन हो गया है उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।
  • तद्भव शब्द ‘तत्’ एवं ‘भव’ के योग से बना हुआ शब्द है, जहाँ तत् का अर्थ- उससे (संस्कृत) तथा भव का अर्थ- विकसित होता है,
  • अतः तद्भव शब्द का शाब्दिक अर्थ- उससे (संस्कृत) विकसित हुआ। 
    • जैसे- आग, आम, आलस,  कपूर, खेत, गाहक, गोबर इत्यादि।

तत्सम और तद्भव शब्द Question 4:

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम शब्द है?

  1. स्थायी
  2. केवड़ा
  3. केतकी
  4. करेला
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : केतकी

तत्सम और तद्भव शब्द Question 4 Detailed Solution

तत्सम शब्द है- केतकी

Key Points

  • 'केतकी' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'सेतकीहोगा। 
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
    • जैसे- पग, आँख, कौआ आदि।​ 
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
    • जैसे- मार्ग, अक्षि, काक आदि।

अन्य विकल्प-

तत्सम तद्भव
स्थायी -
केतक केवड़ा
कारवेल करेला

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्सम तद्भव
प्रस्तर पत्थर
मृगांक मयंक
तड़ाग तालाब
चंद्रिका  चाँदनी
 घोटक  घोड़ा
कोकिल कोयल
अम्लिका इमली
ग्रामीण गँवार
चतुष्पद चौपाया

तत्सम और तद्भव शब्द Question 5:

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है?

  1. खेत
  2. उद्गम 
  3. दरसन
  4. कोट
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उद्गम 

तत्सम और तद्भव शब्द Question 5 Detailed Solution

तत्सम शब्द है- उद्गम 

Key Points

  • 'उद्गमएक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द '​उदगम' होगा। 
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
    • जैसे- पग, आँख, कौआ आदि।​ 
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
    • जैसे- मार्ग, अक्षि, काक आदि।

अन्य विकल्प-

तत्सम तद्भव
क्षेत्र खेत
दर्शन दरसन
कोर्ट कोट

Additional Information 
 
कुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्सम तद्भव
प्रस्तर पत्थर
मृगांक मयंक
तड़ाग तालाब
चंद्रिका  चाँदनी
 घोटक  घोड़ा
कोकिल कोयल
अम्लिका इमली
ग्रामीण गँवार
चतुष्पद चौपाया

Top तत्सम और तद्भव शब्द MCQ Objective Questions

निम्नलिखित में से तद्भव शब्द कौन सा है ?

  1. शांति 
  2. काज
  3. जलधि
  4. ताप

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : काज

तत्सम और तद्भव शब्द Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

'तद्भव' शब्द है- काज'।

तत्सम शब्द- 'कार्य'।

Key Points 
अन्य 'तद्भव-तत्सम' शब्द-

तत्सम शब्द तद्भव शब्द
अक्षर अच्छर
अंगरक्षक  अँगरखा
अग्रवर्ती अगाड़ी
आश्रय आसरा 
आर्य आरज
अक्षि आँख
 इष्टिका ईंट
उत्साह उछाह
उद्वर्तन उबटन
उलूखल ओखली

निम्नलिखित में से कौन-सा एक शब्द तत्सम है?

  1. ज्वर
  2. मकान
  3. काम
  4. कोढ़

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : ज्वर

तत्सम और तद्भव शब्द Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "ज्वर" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।

Key Points
  • ज्वर का तद्भव 
    • बुखार
  • ज्वर
    • पुल्लिंग
      • बुखार
Additional Information
  • तत्सम - तद्भव
    • अहि-फेन :- अफीम
    • अग्रणी :- अगुवा
    • स्तुति :- अस्तुति
    • अंगुलि :- अंगुरी
    • कंकती :- कंघी
    • कृष्ण :- कान्ह
      • कुठार :- कुल्हाड़ा
      • अष्टादश :- अठारह
      • अर्द्ध :- आधा
      • आत्मन :- अपना
      • अलग्न :- अलग
      • इमि ;- एवम
    • ऐक्य :- एका
    • ईदृश्य :- ऐसा
    • अंगुष्ठिका     :- अँगूठी
    • अट्टालिका :- अटारी
    • अग्रहायण :- अगहन
    • आशीष :- असीस
      • उलूक :- उल्लू
      • ऊर्ण :- ऊन
      • स्कन्दभार :- कहार
      • कैवर्त्त :- केवट
    • कपित्थ :- कैथा
    • काणः :- काना
    • कज्जल :- काजल
    • कटु :- कडुआ

इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है?

  1. कपि
  2. कोयल 
  3. पंडित
  4. पवन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कोयल 

तत्सम और तद्भव शब्द Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त विकल्पों में कोयल तद्भव शब्द है। 

  • ऐसे शब्द जो समय के साथ संस्कृत से विकृत हो कर हिंदी में प्रयोग किये जाते हैं उन्हें ही तद्भव शब्द कहते हैं। 
  • कोकिल शब्द में विकृत आने से कोयल शब्द बना है। 
  • कोकिल शब्द तत्सम है वहीं कोयल शब्द तद्भव है। 

Key Points अन्य विकल्प - 

तत्सम  तद्भव 
पंडित  पांडे, पंडा, 
पवन पौन
  • कपि शब्द तत्सम शब्द है जिसका अर्थ होता है - बंदर, मर्कट। 

Additional Information

  • तद्भव का अर्थ है तद् + भव अर्थात ‘ऐसा हो गया’। 
    • जैसे - आग, घोड़ा, कबूतर, लोहा। 
  • तत्सम का अर्थ है तत् + सम अर्थात ‘ऐसा था’। 
    • जैसे - वायु, धोनु, हरि, पत्र, राजा, अग्नि, सूर्य आदि।

निम्नलिखित में से तत्सम-तद्भव का कौन सा युग्म गलत है ? 

  1. याचक- जाचक
  2. अक्षर - आखर
  3. घट - घड़ा
  4. भित्ति - भय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : भित्ति - भय

तत्सम और तद्भव शब्द Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

भित्ति - भय, तत्सम-तद्भव युग्म गलत है।

अन्य सभी विकल्पों में सही तत्सम-तद्भव है।

भित्ति का तद्भव भीत होता है। 

Key Points

  • तद्भव और तत्सम दोनों संस्कृत भाषा से उत्पन्न शब्द हैं, जिनका प्रयोग हिंदी भाषा में भी होता है, लेकिन उनके अर्थ और प्रयोग में विशेष अंतर होते हैं।
  • तत्सम शब्द:- "तत्सम" शब्द का अर्थ होता है "उसके समान"। तत्सम शब्द वे होते हैं, जो संस्कृत से हिंदी में बदले बिना आए होते हैं,
  • यानी उन्हें हूबहू रूप में अपनाया गया है। इन शब्दों का उच्चारण और लिखावट मूल संस्कृत शब्द के समान ही होता है।
  • उदाहरण:-  नेत्र (आंख) , कर्ण (कान), मुख (मुंह), पाणि (हाथ) आदि।
  • तद्भव शब्द:- वहीं, "तद्भव" शब्द का अर्थ होता है "उससे उत्पन्न"। तद्भव शब्द संस्कृत भाषा से उतपन्न वे शब्द होते हैं,
  • जो समय के साथ स्थानीय भाषा और बोली के प्रभाव में आकर बदल गए हैं।
  • इनमें उच्चारण और वर्तनी में संस्कृत की तुलना में परिवर्तन होता है।
  • उदाहरण:- सपना (स्वप्न),नाक (नासिका),सूरज (सूर्य), पैर (पद्य) आदि।

Additional Information 

  • अन्य तद्भव-तत्सम शब्द:-
    तद्भव  तत्सम
    अकाज अकार्य
    आधा अर्द्ध
    अनाड़ी अनार्य
    गेहूँ गोधूम
    घोड़ा घोटक
    गाँव ग्राम
    घर गृह
    कपूर कर्पूर
    खीर क्षीर
    खेत क्षेत्र

निम्नलिखित शब्दों में से 'तद्भव' शब्द को पहचानिए।

  1. आलोचक
  2. चाँद
  3. सूर्य
  4. अग्नि

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : चाँद

तत्सम और तद्भव शब्द Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

'चाँद' 'तद्भव' शब्द है।

  • चाँद का तत्सम:  चन्द्र / चन्द्रमा

Key Points

  • आलोचक = आलोचना/समीक्षा करने वाला
  • सूर्य का तद्भव : सूरज
  • अग्नि का तद्भव : आग

Additional Information 

तत्सम

तद्भव

कुठार

कुल्हाङा

कर्कट

केकड़ा

कैवर्त

केवट

कफोणी

कोहनी

कुक्कुर

कुत्ता

कदली

केला

कोण

कोना

कुष्ठ

कोढ़

ईदृश

ऐसा

उत्साह

उछाह

उद्घाटन

उघाड़ना

उद्गलन

उगलना

उपालंभ

उलाहना

उद्वर्तन

उबटन

उष्ट्र

ऊँट

ओष्ठ

ओंठ

उलूखल

ओखली

ऋक्ष

रीछ

कंकती

कंघी

कमल

कँवल

कटु

कड़ुआ

कर्पट

कपड़ा

निम्नलिखित में तत्सम-तद्भव का शुद्ध युग्म है

  1. नछत्र - नखत
  2. पकवान्न - पकवान
  3. गृद्ध - गीध
  4. अवश्याय - ओस

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अवश्याय - ओस

तत्सम और तद्भव शब्द Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर अवश्याय - ओस होगा ।

Key Point

तत्सम शब्द

तद्भव शब्द

नक्षत्र

नखत

पक्वान्न

पकवान

गृद्ध

गिद्ध

अवश्याय

ओस

Additional Information

  • तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है। तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों।
  • जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • उदाहरण- अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र

'वत्स' का तद्भव शब्द है

  1. बालक
  2. बच्चा
  3. बेटा
  4. पुत्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : बच्चा

तत्सम और तद्भव शब्द Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

वत्स का तद्भव बच्चा होगा।

यह प्रायः मुनियों द्वारा प्रयुक्त किया जाता है।

Key Points

वत्स

  • पुल्लिंग
    • बच्चा, शिशु।

वत्स के पर्यायवाची-

  • तनुज, तनय, नंदन
  • सुत, पुत्र, बेटा, आत्मज।
Important Points

प्रमुख तत्सम - तद्भव शब्द-

  • अंगुष्ठ - अंगूठा
  • आश्चर्य - अचरज
  • अंधकार - अंधेरा
  • अमूल्य - अनमोल
  • एकत्र - इकट्ठा
  • कर्म - काम
  • क्लेश - कलेश
  • ग्रीष्म - गर्मी
  • घृत - घी
  • चूर्ण -चूरन

‘परिवा’ का तत्सम रूप क्या है?

  1. परवा
  2. परेवा
  3. प्रतिपदा
  4. पड़ीवा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : प्रतिपदा

तत्सम और तद्भव शब्द Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

प्रतिपदा ही परिवा का तत्सम रूप है। अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: सही विकल्प प्रतिपदा ही होगा। हिंदू पंचांग की पहली तिथि को प्रतिपदा कहते हैं।

Key Points

तद्भव

तत्सम

परिवा

प्रतिपदा

Additional Information

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

तत्सम

संस्कृत भाषा के वे शब्द जो हिन्दी में अपने वास्तविक रूप में प्रयुक्त होते है, उन्हें तत्सम शब्द कहते है।

दुग्ध - दूध

हस्त - हाथ

कुब्ज - कुबड़ा 

तद्भव

ऐसे शब्द, जो संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिंदी में आये है, 'तद्भव' कहलाते है।

 कवि, माता, विद्या, नदी

निम्नलिखित में तद्भव शब्द है-

  1. अचरज
  2. अंधकार
  3. अंगरक्षक
  4. आशा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अचरज

तत्सम और तद्भव शब्द Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से ‘अचरज’ शब्द तद्भव शब्द है। अत: विकल्प 1अचरज’ सही उत्तर है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

स्पष्टीकरण:

अचरज का अर्थ है – आश्चर्य उत्पन्न करने वाली वस्तु। आश्चर्य तत्सम शब्द है। जिसका तद्भव शब्द अचरज है।

अन्य शब्द:

तत्सम शब्द   

तद्भव शब्द

अंधकार

अँधियारा

अंगरक्षक

अँगरखा

आशा

आस

 

विशेष

शब्द           

परिभाषा

उदाहरण

तद्भव शब्द

तत्सम शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव कहते हैं। तद्भव का शाब्दिक अर्थ है – उससे बने (तत् + भव = उससे उत्पन्न), अर्थात जो उससे (संस्कृत से) उत्पन्न हुए हैं। यहाँ पर तत् शब्द भी संस्कृत भाषा की ओर इंगित करता है। अर्थात जो संस्कृत से ही बने हैं। इन शब्दों की यात्रा संस्कृत से आरंभ होकर पालि, प्राकृत, अपभ्रंश भाषाओं के पड़ाव से होकर गुजरी है और आज तक चल रही है।

मुख से मुँह

ग्राम से गाँव

'घी' शब्द का तत्सम रूप है-

  1. मक्खन
  2. अमूल्य
  3. घृत
  4. घ्रत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : घृत

तत्सम और तद्भव शब्द Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

'घी' शब्द का तत्सम रूप है- 'घृत' 

Key Pointsकुछ महत्वपूर्ण तत्सम और तद्भव:-

  • तत्सम - तद्भव 
  •  मृक्षण मक्खन 
  • आश्चर्य = अचरज
  • अक्षि = आँख
  • अमूल्य = अमोल
  • उलूक = उल्लू
  • कर्म = काम
  • चूर्ण = चूरन

Additional Informationतत्सम:- 

  • तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम से मिलकर बना है।
  • तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों
  • जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
    • जैसे- ​अग्नि, आम्र, क्षेत्र, अज्ञान, अन्धकार आदि।

तद्भव:-

  • तत्सम शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव कहते हैं।
  • तद्भव का शाब्दिक अर्थ है – उससे बने (तत् + भव = उससे उत्पन्न), अर्थात जो उससे (संस्कृत से) उत्पन्न हुए हैं। 
    • जैसे- आग, आम, खेत, अजान, अँधेरा आदि।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti earning app teen patti dhani teen patti master 2023