हिन्दी भाषा और उसका विकास MCQ Quiz - Objective Question with Answer for हिन्दी भाषा और उसका विकास - Download Free PDF

Last updated on Jun 13, 2025

Latest हिन्दी भाषा और उसका विकास MCQ Objective Questions

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 1:

'रामचरितमानस' की भाषा क्या है?

  1. अवधी
  2. ब्रज
  3. खड़ी बोली
  4. भोजपुरी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अवधी

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 1 Detailed Solution

रामचरितमानस की भाषा - अवधी

  • लेखक - गोस्‍वामी तुलसीदास
  • शैली - चौपाई और दोहा
  • विधा - प्रबन्ध काव्य

विशेष -

  • 'रामचरितमानस' एक चरित-काव्य है, जिसमें श्री राम का सम्पूर्ण जीवन-चरित वर्णित हुआ है।

अन्य विकल्प गलत हैं।

Important Points

  • रामचरितमानस के सातों काण्डों के नाम = बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड और उत्तरकाण्ड
  • इसमें चौपाई, दोहा, सोरठा, श्लोक और छन्द की कुल संख्या 10902 है। 

Additional Informationगोस्‍वामी तुलसीदास - 

  • जन्म - बांदा जिले के राजपुर में,13 अगस्त 1532
  • रचना - रामलला नहछूहनुमान चालीसा,  गीतावलीसाहित्य रत्नतुलसी सत्सईगीतावलीकृष्ण गीतावली या कृष्णावलीबरवई रामायणपार्वती मंगलदोहावली आदि। 

निधन - 31 जुलाई 1623

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 2:

'दुकान' किस भाषा का शब्द है?

  1. तुर्की
  2. पुर्तगाली
  3. फारसी
  4. अरबी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : फारसी

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 2 Detailed Solution

  • “दूकान” फारसी भाषा का शब्द है। अत: विकल्प फारसी उचित समाधान है। 
  •  

    • “दुकान” फारसी शब्द है या तुर्की इस विष़य़ में भाषाकोश,व्याकरण आदि के आधार पर भाषाविदो में एक मत नही है।
    • फिर भी मताधिक्य के आधार पर “दुकान” फारसी शब्द है ऐसा माना जाता है।   

    • फारसी में “दुकान” का मूल रुप दोकाँ है। 
    • तुर्की में “दुकान” का मूल रुप दूक्काँ और 
    • अरबी में “दुकान” का मूल रुप दुक्काँ

    Important Points

    • विदेशी शब्द :-विदेशी भाषाओं से हिंदी भाषा में आये शब्दों को 'विदेशी' शब्द' कहते है।
    • दूसरे शब्दों में-जो शब्द विदेशियों के संपर्क में आने पर विदेशी भाषा से हिंदी में आए, वे शब्द विदेशी शब्द कहलाते हैं।
    • सरल शब्दों में- जो शब्द विदेशी भाषाओं से हिन्दी में आ गये है, उन्हें विदेशी शब्द कहते है।
    • आजकल हिंदी भाषा में अनेक विदेशी शब्दों का प्रयोग किया जाता है ; जैसे-
    • अँगरेजी- हॉस्पिटल, डॉक्टर, बुक, रेडियो, पेन, पेंसिल, स्टेशन, कार, स्कूल, कंप्यूटर, ट्रेन, सर्कस, ट्रक, टेलीफोन, टिकट, टेबुल इत्यादि।
    • फारसी- आराम, अफसोस, किनारा, गिरफ्तार, नमक, दुकान, हफ़्ता, जवान, दारोगा, आवारा, काश, बहादुर, जहर, मुफ़्त, जल्दी, खूबसूरत, बीमार, शादी, अनार, चश्मा, गिरह इत्यादि।
    • अरबी- असर, किस्मत, खयाल, दुकान, औरत, जहाज, मतलब, तारीख, कीमत, अमीर, औरत, इज्जत, इलाज, वकील, किताब, कालीन, मालिक, गरीब, मदद इत्यादि।
    • तुर्की से- तोप, काबू, तलाश, चाकू, बेगम, बारूद, चाकू इत्यादि।
    • चीनी से- चाय, पटाखा,आदि।
    • पुर्तगाली से- कमीज, साबुन, अलमारी, बाल्टी, फालतू, फीता, तौलिया इत्यादि।

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 3:

इनमें से कौन सी भाषा हिंदी के साथ ही आठवीं अनुसूची में शामिल है?

  1. उर्दू
  2. पालि
  3. राजस्थानी
  4. भोजपुरी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उर्दू

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 3 Detailed Solution

उर्दू भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 1 होगा, अन्य विकल्प सही नहीं हैं।

Key Points

स्पष्टीकरण:

  • संविधान कि आठवीं अनुसूची में कुल 22 भाषाएँ सम्मिलित हैं-
  • आसामिया, उड़िया, उर्दू, कन्नड, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बांग्ला, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, संथाली, संस्कृत, सिंधी एवं हिंदी।

Additional Information

विशेष:

पालि, राजस्थानी और भोजपुरी संविधान में अनुसूचित भाषाएँ नहीं हैं।

Important Points

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है। इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है।इसके बाद, कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को 1992 ई. में जोड़ा गया। हाल में 2003 में बोड़ो भाषा, डोगरी भाषा, मैथिली भाषा, और संथाली भाषा शामिल किए गए। 

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 4:

'कौरवी' नामकरण किस विद्वान ने किया ?

  1. जार्ज ग्रियर्सन
  2. धीरेन्द्र वर्मा
  3. रामचंद्र शुक्ल
  4. राहुल सांकृत्यायन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : राहुल सांकृत्यायन

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 4 Detailed Solution

'कौरवी' नामकरण राहुल सांकृत्यायन विद्वान ने किया है 

Key Points

  • खड़ीबोली का दूसरा नाम कौरवी है, इसे यह नाम देने वाले राहुल सांकृत्यायन हैं
  • कुरु जनपद के नाम पर इसे कौरवी नाम दिया गया।
  • कौरवी का क्षेत्र रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर,देहरादून आदि हैं।
  • इस बोली में स्वर लोप होता है, जैसे अंगूठा के लिए गूंठा, इलाज के लिए लाज। 
  • दीर्घ स्वरों के बाद भी व्यंजन का द्वित्व रूप होता है, जैसे बेटा के लिए बेट्टा, गाड़ी के लिए गाड्डी
  • कौरवी में मूर्धन्य ध्वनियों की अधिकता होती है, जैसे देणा, लेणा, चपड़ासी।

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 5:

बाबा नागार्जुन किस भाषा के लेखक थे? 

  1. बघेली
  2. खड़ी बोली 
  3. मैथिली
  4. अवधी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मैथिली

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 5 Detailed Solution

बाबा नागार्जुन 'मैथिली' भाषा के लेखक थे।

Key Points बाबा नागार्जुन- 

  • जन्म- 30 जून 1911 को वर्तमान मधुबनी जिले के सतलखा में हुआ था।
  • इनके पिता का नाम गोकुल मिश्र और माता का नाम उमा देवी था।
  • नागार्जुन के बचपन का नाम 'ठक्कन मिसर' था।
  • नागार्जुन का असली नाम वैद्यनाथ मिश्र था परंतु हिन्दी साहित्य में उन्होंने नागार्जुन तथा मैथिली में यात्री उपनाम से रचनाएँ कीं। 
  • नागार्जुन को भारत के आइंस्टीन के रूप में जाना जाता है क्योंकि उन्होंने शून्यवाद के विचार को आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत की तरह प्रतिपादित किया था।

नागार्जुन की प्रमुख रचनाएं-

  1. युगधारा (1943)
  2. सतरंगे पंखों वाली (1949)
  3. प्यासी पथराई आँखें (1962)
  4. तालाब की मछलियाँ (1974)
  5. तुमने कहा था (1980)
  6. खिचड़ी विप्लव देखा हमने (1980)
  7. हजार-हजार बाँहों वाली (1981) 

Top हिन्दी भाषा और उसका विकास MCQ Objective Questions

“ब्राम्ही”

से किस लिपि की उत्पत्ति हुई है?

  1. देवनागरी
  2. खरोष्ठी
  3. कैथी
  4. उपरोक्त सभी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : देवनागरी

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

देवनागरी, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • देवनागरी  भारत, नेपाल, तिब्बत और दक्षिण पूर्व एशिया की लिपियों के ब्राह्मी लिपि परिवार का हिस्सा है।
  • अत: सही विकल्प 1 'देवनागरी' है।

Additional Information

अन्य विशेष

लिपि

उत्पत्ति

खरोष्ठी

इसे विदेशी उद्गम लिपि यानी अरामाइक और सीरियाई लिपि से विकसित माना जाता है।

गुरमुखी

इसमें पंजाबी भाषा लिखी जाती है। इसकी उत्पत्ति सारदा लिपि अथवा देवनागरी दोनों से मानी जाती है।

कैथी

कैथी लिपि का उपयोग मद्यकालीन भारत में उत्तर भारत क्षेत्र में किया जाता था।

हिन्दी भाषा की कितनी उपभाषाएँ हैं ? 

  1. चार
  2. दस
  3. आठ
  4. पाँच

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पाँच

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से "पाँच" हिन्दी भाषा की उपभाषाएँ हैं। 

Key Points

  • हिंदी भाषा का विकास शौरसेनी, मागधी और अर्धमागधी अपभ्रंशों से पाँच उपभाषाओं-
  • पश्चिमी हिंदी, पहाड़ी, राजस्थानी, बिहारी और पूर्वी हिंदी के रूप में हुआ है।
  • इन उपभाषाओं से विभिन्न बोलियाँ विकसित हुईं।

Important Pointsबोली -  

  • एक छोटे क्षेत्र में बोली जानेवाली भाषा बोली कहलाती है। बोली में साहित्य रचना नहीं होती है।

उपभाषा - 

  • अगर किसी बोली में साहित्य रचना होने लगती है और क्षेत्र का विकास हो जाता है,
  • तो वह बोली न रहकर उपभाषा बन जाती है।

भाषा-

  • साहित्यकार जब उस भाषा को अपने साहित्य के द्वारा परिनिष्ठित सर्वमान्य रूप प्रदान कर देते हैं,
  • तथा उसका और क्षेत्र विस्तार हो जाता है तो वह भाषा कहलाने लगती है।

Additional Information

उपभाषा बोलियाँ मुख्य क्षेत्र
राजस्थानी मारवाड़ी(पश्चिमी राजस्थानी),

जयपुरी या ढुँढाड़ी(पूर्वी राजस्थानी), मेवाती (उत्तरी राजस्थानी), मालवी(दक्षिणी राजस्थानी),

राजस्थान
पश्चिमी हिन्दी (आकार बहुला)कौरवी या खड़ी बोली,बाँगरू या हरियाणवी

(ओकार बहुला)ब्रजभाषा, कन्नौजी, बुंदेली

हरियाणा, उत्तर प्रदेश
पूर्वी हिन्दी अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश
बिहारी भोजपुरी, मगही बिहार, उत्तर प्रदेश
पहाड़ी पहाड़ी, कुमाऊँनी, गढ़वाली उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश

'भाषा संवर्धिनी सभा' कहाँ स्थापित की गई थी? 

  1. देवरिया
  2. प्रयाग
  3. अलीगढ़ 
  4. वाराणसी 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अलीगढ़ 

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर अलीगढ़ है।  

  • अलीगढ़ में 1877 में भाषा संवर्धिनी सभा बनी। 
  • 'भाषा संवर्धिनी सभा' के संस्थापक बाबू तोताराम थे। 

Key Points

बाबू तोताराम

  • इनका जन्म अलीगढ़ के नगला सिंह में 1847 में हुआ।
  • हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 'भारत-बंधु' पत्र निकाला।
  • भारतवर्षीय नेशनल एसोसिएशन का गठन किया।
  • 1894 में सार्वजनिक पुस्तकालय की नींव डाली जिसका नाम लायल लाइब्रेरी रखा गया। 
  • इन्होंने 11 ग्रंथों की रचना की। 
  • 7 दिसंबर 1902 में तोताराम का निधन हो गया।

निम्नलिखित में से कौन सी भाषा पश्चिमी हिंदी से संबंध रखती है ?

  1. बाँगरू
  2. राजस्थानी
  3. अवधी
  4. भोजपुरी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : बाँगरू

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

निम्नलिखित में से बाँगरू पश्चिमी हिंदी से संबंधित है।

Key Points

  • पश्चिमी हिंदी का विकास शौरसेनी अपभ्रंश से हुआ है।
  • पश्चिमी हिंदी की बोलियां-ब्रजभाषा,कन्नौजी,बुंदेली,कौरवी/खड़ी बोली,हरियाणवी(जाटू, बाँगरू),दक्खिनी।
  • पूर्वी हिंदी का विकास अर्धमागधी से हुआ है।
  • पूर्वी हिंदी की बोलियां-अवधि,बघेली,छत्तीसगढ़ी।

Additional Information 

  • शौरसेनी अपभ्रंश के अंतर्गत राजस्थानी हिंदी,पहाड़ी हिंदी,पश्चिमी हिंदी आती है।
  • राजस्थानी हिंदी की बोलियां-मारवाड़ी,मालवी,मेवाती,जयपुरी।
  • पहाड़ी हिंदी की बोलियां-कुमाउँनी,गढ़वाली।
  • बिहारी हिंदी की बोलियां-भोजपुरी,मगही,मैथिली।

"संसार की कोई लिपि यदि सर्वाधिक पूर्ण है, तो वह एकमात्र देव नागरी है।" यह कथन किसका है?

  1. ब्लूमफील्ड
  2. ए. जे. एलिस 
  3. आइजक पिटमेन
  4. विलियम जोन्स

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : आइजक पिटमेन

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

"संसार की कोई लिपि यदि सर्वाधिक पूर्ण है, तो वह एकमात्र देव नागरी है।" यह कथन आइजक पिटमेन का है।

 Key Points

आइजक पिटमैन -

  • पिटमैन ने 'शीघ्रलिपि' फोनोग्राफी का अनुसंधान किया था उनका मानना था कि संसार की कोई लिपि यदि सर्वाधिक पूर्ण है तो वह एकमात्र देवनागरी है।
    • यदि संसार की कोई लिपि सर्वाधिक पूर्ण है, तो वह एकमात्र देवनागारी है।

 Important Points

देवनागरी लिपि -

  • भारतीय उपमहाद्वीप में प्रयुक्त प्राचीन ब्राह्मी लिपि पर आधारित है।
    • बाएँ से दाएँ लिखी जाती है।
    • प्राचीन भारत में पहली से चौथी शताब्दी ई. तक इसे विकसित किया गया।
    • इसमें 47 वर्ण है जिसमे 14 स्वर और 33 व्यंजन होते।
    • यह एक ध्वन्यात्मक वैज्ञानिक लिपि है।
    • इसमें वर्ण को जैसा लिखा जाता है वैसा का वैसा  उच्चारण किया जाता है।
    • इसमें प्रत्येक वर्ण पर शिरोरेखा को  लगाई जाती है।

 Additional Information

ब्लूमफील्ड –

  • ब्लूमफील्ड कहते हैं कि किसी भाषिक रूप का अर्थ "वह स्थिति जिसमें वक्ता उसका इस्तेमाल करता है' तथा 'वह अनुक्रिया जो उससे श्रोता में उत्पन्न होती है' में निहित होता है। ऐसी स्थिति में किसी भाषिक रूप के अर्थ कोक ठीक-ठीक तभी बतलाया जा सकता है जब उसका सम्बंध किसी ऐसी चीज से हो,जिसकी हमें वैज्ञानिक जानकारी हो।

विलियम जोन्स

  • 1784 ई.में "बंगाल एशियाटिक सोसाइटी" की स्थापना की जिससे भारत के इतिहास, पुरातत्व, विशेषकर साहित्य और विधिशास्त्र संबंधी अध्ययन की नींव पड़ी।
  • यूरोप में उसी ने संस्कृत साहित्य की गरिमा सबसे पहले घोषित की।
  • कालिदास के अभिज्ञान शाकुंतलम के अनुवाद ने संस्कृत और भारत संबंधी यूरोपीयदृष्टि में क्रांति उत्पन्न कर दी।

इनमें से कौन-सी बोली अर्धमागधी अपभ्रंश से निकली है?

  1. बुन्देली
  2. भोजपुरी
  3. बघेली 
  4. कौरवी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : बघेली 

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर बघेली है।

  • बघेली भारत के बघेलखण्ड क्षेत्र में बोली जाती है।
  • बघेले राजपूतों के आधार पर रीवा तथा आसपास का क्षेत्र बघेलखंड कहलाता है वहीं की बोली को बघेली या बघेलखंडी  कहलाती हैं।

Key Points

अपभ्रंश और आधुनिक भारतीय भाषाएँ -

  • शौरसेनी
    • पश्चिमी हिन्दी (ब्रजभाषा, खड़ी बोली, बांगरु, कन्नौजी, बुंदेली),
    • गुजराती, 
    • राजस्थानी (मेवाती, मारवाड़ी, मालवी, जयपुरी) 
  • अर्धमागधी
    • पूर्वी हिन्दी (अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी)
  • मागधी
    • बिहारी (भोजपुरी, मैथिली, मगही), बंगला, उड़िया, असमिया
  • खस
    • पहाड़ी हिन्दी
  • पैशाची
    • लहंदा, पंजाबी
  • ब्राचड़
    • सिन्धी
  • महाराष्ट्री 
    • मराठी

देवनागरी अंक कितने होते हैं?

  1. पंद्रह
  2. तेरह
  3. दस
  4. ग्यारह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : दस

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

देवनागरी अंक दस होते है।

Key Points

  •  इसमें दस संकेतों का उपयोग होता है। (०, १, २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९)

Important Points

देवनागरी;-

  • देवनागरी में लिखी ऋग्वेद की पाण्डुलिपि देवनागरी एक लिपि है जिसमें अनेक भारतीय भाषाएँ तथा कई विदेशी भाषाएं लिखीं जाती हैं।
  • यह बायें से दायें लिखी जाती है।
  • इसकी पहचान एक क्षैतिज रेखा से है जिसे शिरिरेखा कहते हैं।
  • संस्कृत, पालि, हिन्दी, मराठी, कोंकणी, सिन्धी, कश्मीरी, डोगरी, नेपाली, नेपाल भाषा (तथा अन्य नेपाली उपभाषाएँ), तामाङ भाषा, गढ़वाली, बोडो, अंगिका, मगही, भोजपुरी, मैथिली, संथाली आदि भाषाएँ देवनागरी में लिखी जाती हैं।
  • इसके अतिरिक्त कुछ स्थितियों में गुजराती, पंजाबी, बिष्णुपुरिया मणिपुरी, रोमानी और उर्दू भाषाएं भी देवनागरी में लिखी जाती हैं।
  • देवनागरी विश्व में सर्वाधिक प्रयुक्त लिपियों में से एक है। 

न‍िम्‍नल‍िख‍ित बोल‍ियों में से कौन - सी बोली उत्तर प्रदेश में सामान्‍यत: नहीं बोली जाती?    

  1. अवधी
  2. ब्रज
  3. मैथ‍िली
  4. खड़ी बोली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मैथ‍िली

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में उचित उत्तर ‘मैथ‍िली’ है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • मैथ‍िली बोली उत्तर प्रदेश में सामान्‍यत: नहीं बोली जाती है।
  • मैथ‍िली- मैथिली मुख्य रूपर से भारत के बिहार राज्य और नेपाल के तराई क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा है। यह हिन्द आर्य परिवार की भाषा है। इसका प्रमुख स्रोत संस्कृत भाषा है जिसके शब्द "तत्सम" वा "तद्भव" रूप में मैथिली में प्रयुक्त होते हैं। यह भाषा बोलने और सुनने में बहुत ही मोहक लगती है।

अन्य विकल्प - 

अवधी

अवधी हिंदी क्षेत्र की एक उपभाषा है। यह उत्तर प्रदेश के "अवध क्षेत्र" (लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, अयोध्या, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, अम्बेडकर नगर, गोंडा,बस्ती, बहराइच,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती तथा फतेहपुर) में बोली जाती है।

ब्रजभाषा

हिन्दी की एक उपभाषा है जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में बोली जाती है। इसके अलावा यह भाषा हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ जनपदों में भी बोली जाती है।

खड़ी बोली

यह वह भाषा है जो मोटे तौर पर आज की मानक हिन्दी का एक पूर्वरूप है। भाषाविज्ञान की दृष्टि से इसे आदर्श (स्टैंडर्ड) हिंदी, उर्दू तथा हिंदुस्तानी की आधार स्वरूप बोली होने का गौरव प्राप्त है। किन्तु 'खड़ी बोली' से आपस में मिलते जुलते अनेक अर्थ निकाले जाते हैं।

 

Additional Information

बोली- बोली भाषा का प्रारंभिक रूप कहलाती है। यह एक सीमित क्षेत्र तक बोली जाती है। अर्थात भाषा के क्षेत्रीय रूप को बोली कहते हैं। जब एक ही भाषा अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह से बोली जाती है, तो उसे बोली कहते हैं।

पूर्वी हिन्दी के अन्तर्गत कौन-सी बोली नहीं आती है?

  1. छत्तीसगढ़ी
  2. भोजपुरी 
  3. बघेली
  4. अवधी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : भोजपुरी 

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर भोजपुरी है। 

  • भोजपुरी भाषा का नामकरण बिहार राज्य के आरा ज़िले में स्थित भोजपुर नामक गाँव के नाम पर हुआ है।
  • भोजपुरी भाषा 1000 से अधिक साल पुरानी भाषा है।
  • भोजपरी की उत्पत्ति मागधी प्राकृत से हुआ है। 
  • भोजपुरी भाषा की प्रधान बोलियाँ
    • आदर्श भोजपुरी
    • पश्चिमी भोजपुरी
    • 'मघेसी' तथा 'थारु'

Key Points

पश्चिमी हिंदी और पूर्वी हिंदी- 

  • पूर्वी हिंदी में तीन बोलियाँ आती हैं - 
    • अवधी
    • बघेली
    • छत्तीसगढ़ी
  • पश्चिमी हिन्दी की पाँच बोलियाँ हैं -
    • खड़ी बोली
    • हरियाणवी
    • ब्रजभाषा
    • कन्नौजी
    • बुंदेली

इनमें से किस राज्य की मुख्य राजभाषा हिंदी नहीं है?

  1. असम 
  2. छत्तीसगढ़
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. झारखंड

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : असम 

हिन्दी भाषा और उसका विकास Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

असम राज्य की मुख्य राजभाषा हिंदी नहीं है।

  • छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश व झारखंड की राज्य की मुख्य राजभाषा हिंदी है। 
  • असम में असमिया मुख्य राजभाषा है।
  • असमिया लिपि मूलत: ब्राह्मी का ही एक विकसित रूप है।
  • असम में बोली जाने वाली अन्य भाषाएँ बांग्ला, हिन्दी, बोडो, नेपाली। 

असमिया साहित्य का मूल रूप मुख्यत: तीन लेखकों द्वारा निर्मित हुआ - 

  • चंद्रकुमार अग्रवाल (1858-1938)
  • लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ (1858-1938)
  • हेमचंद्र गोस्वामी (1872-1928)

Key Pointsअन्य विकल्प - 

छत्तीसगढ़ 

  • यहाँ की मुख्य राजभाषा हिंदी है। 
  • छत्तीसगढ़ी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बोली जाने वाली भाषा है।
  • छत्तीसगढ़ी २ करोड़ लोगों की मातृभाषा है।
  • इसकी लिपि देवनागरी है।
  • छत्तीसगढ़ में बोली जाने वाली अन्य भाषाएँ ओड़िया, बांग्ला, तेलुगु। 

हिमाचल प्रदेश

  • यहाँ की मुख्य राजभाषा हिंदी है। 
  • हिमाचल प्रदेश में बोले जाने वाली भाषा का नाम पहाड़ी है।
  • हिमाचल प्रदेश में बोली जाने वाली अन्य भाषाएँ पंजाबी, नेपाली, कश्मीरी, डोगरी

झारखंड

  • यहाँ की मुख्य राजभाषा हिंदी है। 
  • झारखंड प्रदेश में क्षेत्रीय भाषा के रूप में मुख्यतः नागपुरी, खोरठा, पंचपरगानिया कुरमाली है।
  • झारखंड प्रदेश में बोली जाने वाली अन्य भाषाएँ सन्थाली, बांग्ला, उर्दू, ओड़िया

Additional Information

क्षेत्र  मुख्य राजभाषा
अंडमान एवं निकोबार बांग्ला
केरल मलयालम
बिहार हिन्दी
गोवा कोंकणी
गुजराती गुजराती
दिल्ली हिन्दी
लद्दाख  लद्दाखी
लक्षद्वीप मलयालम
मध्य प्रदेश  हिन्दी
ओड़ीसा ओड़िया
पंजाब पंजाबी
राजस्थान हिन्दी
सिक्किम नेपाली
तमिलनाडु तमिल
उत्तराखण्ड हिन्दी
पश्चिम बंगाल बांग्ला
उत्तर प्रदेश हिन्दी
तेलंगना
तेलुगु 
त्रिपुरा  बांग्ला
पुद्दुचेरी तमिल
नागालैंड  नागा 
महाराष्ट्र मराठी
मणिपुर मणिपुरी
मेघालय खासी 
मिजोरम मिजो
कर्नाटक  कन्नड
जम्मू-कश्मीर  कश्मीरी 
आंध्र प्रदेश तेलुगु

Hot Links: teen patti casino apk teen patti online game teen patti master game teen patti real money app