वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्यगत अशुद्धियाँ - Download Free PDF

Last updated on Jun 13, 2025

Latest वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 1:

निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन करें :  

  1. छात्रावास में मेरे मित्र जो रहते थे उन्होंने एक गर्मियों की बात सुनाई मुझे।
  2. छात्रावास में जो रहते थे मेरे मित्र उन्होंने गर्मियों की एक बात मुझे सुनाई। 
  3. मेरे मित्र जो छात्रावास में रहते थे उन्होंने मुझे एक गर्मियों की बात सुनाई।
  4. मेरे मित्र जो छात्रावास में रहते थे उन्होंने मुझे गर्मियों की एक बात सुनाई।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मेरे मित्र जो छात्रावास में रहते थे उन्होंने मुझे गर्मियों की एक बात सुनाई।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 1 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से  शुद्ध वाक्य- मेरे मित्र जो छात्रावास में रहते थे उन्होंने मुझे गर्मियों की एक बात सुनाई।

Key Pointsअन्य विकल्प - 

  • अन्य विकल्पों में पदक्रम की अशुद्धि है।

पदक्रम संबंधी नियम -

  • वाक्य में पहले कर्ता, फिर कर्म तथा अन्त में क्रिया आती है।
  • यदि क्रिया अकर्मक है तो वाक्य में पहले कर्ता फिर क्रिया आती है।
  • विस्मयादि बोधक शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं।
  • जहाँ प्रश्नवाचक वाक्यों हाँ/नहीं उत्तर वाले प्रश्नों में 'क्या' प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं तथा शेष प्रश्नवाचक शब्द प्रायः वाक्य के मध्य में आते हैं।
  • क्रिया-विशेषण शब्द, क्रिया के पूर्व आते हैं।

Additional Information 

निम्नलिखित वाक्यगत अशुद्धि होती हैं - 

  • संज्ञा संबंधित त्रुटि
  • लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
  • वचन संबंधित अशुद्धियाँ
  • वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ
  • कारक संबंधित अशुद्धियाँ
  • शब्द चयन की अशुद्धियाँ
  • सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
  • विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ
  • क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ
  • अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ
  • अनुपयुक्त क्रियापद का प्रयोग
  • पदक्रम संबंधित अशुद्धियाँ

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 2:

निम्नलिखित में एक वाक्य जो शुद्ध है, वह है-

  1. उस जंगल में प्रातःकाल का दृश्य बहुत ही सुहावना होता था।
  2. बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं।
  3. उन्होने इस बात पर आपत्ति प्रकट की।
  4. तमाम देश भर में यह बात फैल गयी।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उस जंगल में प्रातःकाल का दृश्य बहुत ही सुहावना होता था।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर है - “उस जंगल में प्रातःकाल का दृश्य बहुत ही सुहावना होता था।

  • उस जंगल में प्रातःकाल का दृश्य बहुत ही सुहावना होता था।” - वाक्य शुद्ध है।

Key Points

  • वाक्य शुद्धि - लिखने एवं बोलने में इस बात का ध्यान रखना कि जो कुछ भी लिखा या कहा जा रहा है वह बिल्कुल सार्थक एवं व्याकरण के नियमानुसार शुद्ध हो।
  • वाक्य में लिंग ,वचन ,पुरुष,काल ,कारक,आदि का क्रिया के साथ ठीक ठीक मेल हो उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प :

  • अशुद्ध वाक्य : बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं।
    शुद्ध वाक्य : बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पिते हैं।
  • अशुद्ध वाक्य : उन्होने इस बात पर आपत्ति प्रकट की।
    शुद्ध वाक्य : उन्होने इस बात पर आपत्ति की।
  • अशुद्ध वाक्य : तमाम देश भर में यह बात फैल गयी।
    शुद्ध वाक्य : देश भर में यह बात फैल गयी।

Additional Informationअन्य उदाहरण :

  • अशुद्ध : मैं प्रातः काल के समय पढ़ता हूं।
    शुद्ध : मैं प्रातः काल पढ़ता हूं।
  • अशुद्ध : तुम वापस लौट जाओ।
    शुद्ध : तुम वापस जाओ।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 3:

वचन की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है-

  1. प्रत्येक व्यक्ति यही कहेगा।
  2. हर एक कुआँ मीठे जल का नहीं होता।
  3. मैं उनकी सज्जनता पर मुग्ध हूँ।
  4. उसका प्राण निकल गया।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : उसका प्राण निकल गया।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 3 Detailed Solution

वचन की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है- उसका प्राण निकल गया।

  • प्राण बहुबचन शब्द है इसलिए ये एक वचन में प्रयोग नहीं हो सकता है
  • जबकि उसका एकवचन शब्द है इसलिए इसका प्रयोग गलत है 
  • शुद्ध वाक्य- उसके प्राण निकल गये।

Additional Information

वचन की अशुद्धियों वाले कुछ अन्य वाक्य 

वृक्षों पर कौवा बोल रहा है। वृक्ष पर कौवा बोल रहा है।
यह मेरा ही हस्ताक्षर है। ये मेरे ही हस्ताक्षर हैं।
अभी तीन बजा है। अभी तीन बजे है।
अब आप पढ़ो अब आप पढ़िए।
हिमालय पर्वत का राजा है। हिमालय पर्वतों का राजा है।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 4:

इनमें से शुद्ध वाक्य बताइये-

  1. वह इस इलाके का प्रसिद्ध चोर है।
  2. वह इस इलाके का विख्यात चोर है।
  3. वह इस इलाके का प्रिय चोर है।
  4. वह इस इलाके का कुख्यात चोर है।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वह इस इलाके का कुख्यात चोर है।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर वह इस इलाके का कुख्यात चोर है। है। 

Key Points

  • शुद्ध वाक्य है- वह इस इलाके का कुख्यात चोर है। 
  • कुख्यात का अर्थ- बदनाम 
  • वाक्य के लिए अन्य विकल्प- प्रसिद्ध, विख्यात, प्रिय अनुपयुक्त शब्द हैं क्योंकि यहाँ एक चोर के विषय में बताया जा रहा है

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 5:

निम्नलिखित में एक वाक्य जो शुद्ध है, वह है-

  1. उसने मुक्तकण्ठ से बड़ाई की।
  2. उसने मुक्तहस्त धन लुटाया।
  3. समस्त प्राणिमात्र का कल्याण करो।
  4. आपकी आयु चालीस वर्ष है। 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उसने मुक्तहस्त धन लुटाया।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 5 Detailed Solution

एक वाक्य जो शुद्ध है, वह है- 'उसने मुक्तहस्त धन लुटाया।'

  • अन्य सभी वाक्य व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध है। 

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - उसने मुक्तकण्ठ से बड़ाई की।
  • शुद्ध वाक्य - उसने मुक्तकण्ठ बड़ाई की। (कारक संबंधी अशुद्धियाँ)
  • अशुद्ध वाक्य - समस्त प्राणिमात्र का कल्याण करो।
  • शुद्ध वाक्य प्राणिमात्र का कल्याण करो। (पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँ)
    • 'प्राणिमात्र' का अर्थ ​सभी सजीव सृष्टि।
  • अशुद्ध वाक्य - आपकी आयु चालीस वर्ष है। 
  • शुद्ध वाक्य - आपकी अवस्था चालीस वर्ष की है (शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि)
    • ('आयु' समस्त जीवनकाल और 'अवस्था' साधारण उम्र को कहते है।)

Additional Information

कारक संबंधी अशुद्धियाँ:-

  • वाक्यों में कारक संबंधी गलत प्रयोग या लोप भी किए जाते हैं, जिस कारण वाक्य अशुद्ध हो जाता है।
  • इन अशुद्धियों को कारक संबंधी अशुद्धियाँ कहा जाता है।

उदाहरण -

  • अशुद्ध रूप - ​टीचर आज मुझे पीटा था। 
  • शुद्ध रूप - टीचर ने आज मुझे पीटा था। (कर्ता कारक संबंधी अशुद्धि) 

पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँ:-

  • एक ही वाक्य में जब एक ही अर्थ/भाव को प्रकट करने वाले दो शब्दों का प्रयोग कर दिया जाता है, तो वाक्य अशुद्ध हो जाता है।

उदाहरण -

  • अशुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी वापस लौट आया।
  • शुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी लौट आया।

शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-

  • कभी-कभी वाक्यों में सही शब्दों की जगह उनके ही सादृश लगने वाले शब्दों का प्रयोग अर्थ में परिवर्तन का कारण बन जाता है,
  • जिसके कारण वाक्य का सही अर्थ ही बदल जाता है और यह वाक्य में शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि कहलाती है।

उदाहरण -

  • अशुद्ध रूप - तुम हमेशा बेफ़िजूल की बातें करते हो।
  • शुद्ध रूप - तुम हमेशा फ़िजूल की बातें करते हो।

Top वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' चुनें।

प्रधानाचार्य ने (1) / हिन्दी अध्यापक (2) / को बुलाये। (3) / कोई त्रुटि नही है (4)

  1. 3
  2. 4
  3. 2
  4. 1

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 3

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 1 सही है क्योंकि अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण:

  • प्रधानाचार्य एकवचन संज्ञा है इसलिए इसके साथ उपयोग की जाने वाली क्रिया भी एकवचन होनी चाहिए इसलिए "को बुलाये" की जगह 'को बुलाया' होना चाहिए अतः हम कहा सकते है की (3) में त्रुटि है। 
  • सही वाक्य: प्रधानाचार्य ने हिन्दी अध्यापक को बुलाया। 

Additional Information

  • वाक्य रचना के दौरान कर्ता के अनुसार ही क्रिया का प्रयोग होता है। 
  • उदाहरण:
    • मुंबई का आम स्वादिष्ट होता है। 
    • पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है । 
    • लड़के पढ़ाई नहीं कर रहे हैं । 

मुझे मज़ा आती है। - रेखाकित शब्द की त्रुटि बताइए-

  1. लिंग के कारण
  2. वचन के कारण
  3. विशेषण के कारण
  4. कारक के कारण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : लिंग के कारण

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

यहाँ सही उत्तर है ''लिंग के कारण'' क्योंकि दिए गए वाक्य में लिंग संबंधी त्रुटि है। अन्य विकल्प अनुचित है। 

दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप होगा- मुझे मजा आता है। 

Key Points

  • मजा एक पुल्लिंग शब्द है इसलिए मजा के साथ ''आती'' के बजाय ''आता'' का प्रयोग किया जाएगा। 
  • लिंग की परिभाषा- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या भाव के नर या मादा होने का ज्ञात होता है उसे लिंग कहते हैं। 
    • लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिं। 
      • स्त्रीलिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़की, बकरी, लज्जा, शाखा, कुर्सी, बुआ, लक्ष्मी'। 
      • पुल्लिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़का, बकरा, लोहा, चश्मा, खटमल, नाटक, पर्वत, मुर्गा, बैल, भाई' आदि। 
  • वचन, विशेषण तथा कारक की दृष्टि से वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है। 

Additional Information

  •  वचन की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के उस रूप को वचन कहते हैं जो उसके एक या एक से अधिक होने का बोध कराता है। 
  • वचन के दो भेद होते हैं - एकवचन तथा बहुवचन। 
    • एकवचन शब्दों के उदाहरण- मेला, बच्चा, माता, आंख,पंखा, रात, बात। 
    • बहुवचन शब्दों के उदाहरण मेले, बच्चे, माताएं, आंखें, पंखे,रातें, बातें। 
  • विशेषण की परिभाषा- विशेषण के शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। 
  • विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं- गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक तथा संकेतवाचक। 
    • कमल नीला है। 
    • रास्ता पथरीला है।   
  • दिए गए 2 वाक्यों में नीला तथा पथरीला शब्द विशेषण हैं। 
  • कारक की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका संबंध सूचित हो उसे कारक कहते हैं। 
    • यह पुस्तक राम की है 
    • चूहा बिल से बाहर निकला। 
  • इन दोनों वाक्यों में की तथा से शब्द कारक है। क्योंकि यह दोनों शब्द वाक्य के अन्य शब्दों से संज्ञा शब्दों का संबंध बताते हैं। 
  • कारक के 8 भेद होते हैं। 

निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में अशुद्धि है?

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया।

  1. भाषा
  2. उपदेश
  3. दिया
  4. पाली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पाली

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया। इस वाक्‍य में पाली शब्‍द का प्रयोग अनुचित क‍िया गया है। 

Key Points

  • पाली शब्‍द की शुद्ध वर्तनी पालि है। 
  • सही वाक्‍य- गौतम बुद्ध ने पाल‍ि भाषा में उपदेश द‍िया। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Important Points

अशुध्‍द शब्‍द  शुध्‍द शब्‍द  
महत्‍व  महत्त्व
उज्‍जवल  उज्‍ज्‍वल 
कवियित्री  क‍वयित्री 
रसायण  रसायन 

Additional Information 

वर्तनी- किसी शब्‍द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते है। वर्तनी का सम्‍बन्‍ध उच्‍चारण से होता है। 

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' विकल्प को चुनें।

स्टेशन पहुँचते ही वह फोन कर दिया।

  1. फोन कर दिया
  2. कोई त्रुटि नही है
  3. स्टेशन पहुँचते ही
  4. वह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वह

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 4 "वह" सही है क्योंकि इसमें ही त्रुटि है। अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण :

  • प्रस्तुत कथन में "वह" के स्थान पर "उसने" का उपयोग करना सही होगा क्योंकि उसने का उपयोग करने से  वाक्य केअर्थ के साथ भाव भी स्पष्ट हो जाता है।

सही वाक्य: 

  • स्टेशन पहुँचते ही उसने फोन कर दिया।

Important Points

  • वह और उसने के उपयोग में अंतर आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं। 
    • राम मेरा मित्र है, वह दिल्ली में रहता है। 
    • राम मेरा मित्र है, उसने दिल्ली में घर खरीदा है। 

Additional Information

कर्ता
वह, उसने वे, उन्होंने
कर्म उसे, उसको उन्हें, उनको
करण
उससे, उसके द्वारा
  उनसे, उनके द्वारा

निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है-

  1. पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
  2. तुम सबसे सुंदरतम हो।
  3. तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
  4. मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

शुद्ध वाक्य है- मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Key Pointsशुद्ध वाक्य है-

  • पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
    शुद्ध वाक्य- पिताजी का मन गद्गद हो गया।
  • तुम सबसे सुंदरतम हो।
    शुद्ध वाक्य- तुम सबसे सुंदर हो।
  • तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
    शुद्ध वाक्य- इसका भार तुम पर है। 

Important Pointsनिम्नलिखित वाक्यगत अशुद्धि होती हैं - 

  • संज्ञा संबंधित त्रुटि
  • लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
  • वचन संबंधित अशुद्धियाँ
  • कारक संबंधित अशुद्धियाँ
  • शब्द चयन की अशुद्धियाँ
  • सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
  • विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ
  • क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ
  • अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ
  • पदक्रम संबंधित अशुद्धियाँ

दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प “किसी बदलाव की आवश्यकता नही है?

पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये।

  1. मेरे को
  2. मुझे
  3. किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।
  4. मेरे के लिए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

विकल्प 3 सही है। वाक्य में किसी बदलाव​ की आवश्यकता नहीं है।

Key Points

  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है
  • यहाँ सम्प्रदान कारक है। 
  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। यहाँ पर मेरे लिए काम किया जा रहा है। इस वाक्य में सम्प्रदान कारक का उपयोग किया गया है। अतः वाक्य सही है

Additional Information

  • वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ क्रिया का सम्बन्ध कारक कहलाता है। 
  • जैसे- 
    • राम ने डंडे से घोङे को पीटा।
    • मोहन दस दिन में दिल्ली जायेगा।
  • ये आठ प्रकार के होते हैं -
    • “कर्ता ने कर्म को, करण से।
    • संप्रदान को, के लिए, अपादान से मान।।
    • का, के, की, संबंध हैं, अधिकरण में मान।
    • रे ! हे ! हो ! संबोधन, मित्र धरहु यह ध्यान।“
  • जिसके लिए कर्ता कुछ कार्य करे, उसे सम्प्रदान कारक कहते है।

दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प "किसी बदलाव की आवश्यकता नही है' का चयन करें।

मेरी गाय को छूने का उत्साह कभी कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह मारती है।

  1. मेरी गाय को छूने की मेहनत
  2. मेरी गाय को छूने का हिम्मत
  3. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  4. मेरी गाय को छूने का साहस

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मेरी गाय को छूने का साहस

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में विकल्प 4 "मेरी गाय को छूने का साहस" सही है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गये वाक्य में ‘शब्द प्रयोग’ की त्रुटि है।
  • दिया गया वाक्य - मेरी गाय को छूने का उत्साह कभी कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह मारती है।
  • सही वाक्य - मेरी गाय को छूने का साहस कभी कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह मारती है।

Additional Information

  • शेष 1 व 2 विकल्पों में मात्रात्मक व शब्द प्रयोग की त्रुटियाँ हैं।
  • विकल्प 3 अनावश्यक है।
  • उत्साह के सभी पर्यायवाची शब्द - उमंग, जोश, हौसला, जोश-खरोश, उबाल, उद्यम, अध्यवसाय, उछाह आदि हैं।
  • साहस के सभी पर्यायवाची शब्द - हिम्मत, हौसला, जीवट, निर्भयता, बहादुरी।

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ विकल्प को चुनें।

तुलसी के वास्ते राम अवतार लिया।

  1. कोई त्रुटि नहीं
  2. अवतार लिया
  3. तुलसी के वास्ते
  4. राम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : राम

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - "राम" l Key Points

  • सही वाक्य:-
    • तुलसी के वास्ते राम ने अवतार लिया।
  • प्रश्न में दिया गया वाक्य त्रुटिपूर्ण है क्योंकि वाक्य में राम शब्द के बाद 'ने' कारक का प्रयोग नहीं किया गया है, जिसके कारण वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं हो पाता l
    • 'ने' कारक कर्ता के साथ प्रयोग होता है l यहां पर कर्ता राम है l
  • जिस रूप से क्रिया (कार्य) के करने वाले का बोध होता है वह कर्ता कारक कहलाता है। इसका विभक्ति-चिह्न 'ने' है। जो वाक्य में कार्य करता है उसे कर्ता कहा जाता है अथार्त वाक्य के जिस रूप से क्रिया को करने वाले का पता चले उसे कर्ता कहते हैं। इससे पता चलता है कि कर्ता और कर्म में क्या संबंध है l
  • अन्य विकल्प गलत उत्तर है क्योंकि वाक्य के अन्य भागों में त्रुटि नहीं है l 

Additional Information

  • संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं।
  • हिन्दी में आठ कारक होते हैं -
    • कर्ता, कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान, सम्बन्ध, अधिकरण और सम्बोधन।

निम्नलिखित वाक्य के किस खंड मे त्रुटि है?

जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।

  1. संबंध
  2. घोर
  3. साहित्य
  4. जीवन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : घोर

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

जीवन और साहित्य का घोर संबंध है। इस वाक्‍य में घोर शब्‍द का प्रयोग अनुचित किया गया है। 

Key Points

  • जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।
  • घोर शब्‍द के स्‍थान पर घनिष्‍ठ शब्‍द का प्रयोग क‍िया जाएगा। 
  • घनिष्‍ठ का अर्थ- जिसके साथ अत्यधिक मित्रता का संबंध हो। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Additional Information

  •  वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

जैसे -

संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि

  • अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
  • शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।

लिंग संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
  • शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।

वचन संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
  • शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।

कारक संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - सब से नमस्ते।
  • शुद्ध - सब को नमस्ते।

सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - आप आपका काम करो।
  • शुद्ध - आप अपना काम करो।

अनुपयुक्त संज्ञा पदों का प्रयोग

  • अशुद्ध - दंगे में गोलियों की बाढ़ आ गई।
  • शुद्ध - दंगे में गोलियों की बौछार आ गई।

विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - मुझे बड़ी भूख लगी है।
  • शुद्ध - मुझे बहुत भूख लगी है।

क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - मैं दर्शन देने आया था।  
  • शुद्ध - मैं दर्शन करने आया था।

अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - एकमात्र दो उपाय है।
  • शुद्ध - केवल दो उपाय है।

निम्नलिखित वाक्यों में से वचन - सम्बन्धी अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए :

  1. वे प्रतिदिन आपस में परस्पर लड़ती हैं।
  2. शीघ्र चलो नहीं तो ट्रेन छूट जाएगी।
  3. मैदान में पाँच बकरी चर रही है।
  4. अंजलि छत पर कपड़े सुखा रही है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मैदान में पाँच बकरी चर रही है।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

''मैदान में पाँच बकरी चर रही है।'' यह वाक्‍य वचन - सम्बन्धी अशुद्ध है। 

Key Points

  • अशुद्ध वाक्‍य- मैदान में पाँच बकरी चर रही है।
  • शुद्ध वाक्‍य- मैदान में पाँच बकरियाँ चर रही हैं। 
  • अन्‍य सभी व‍िकल्‍पों में द‍िए गए वाक्‍य वचन की दृष्टि से सही हैं। 

Additional Informationवाक्‍य में अशुद्धियाँ

  • वाक्‍य सम्‍प्रेषण की सबसे महत्‍वपूर्ण और सार्थक इकाई है अत: वाक्‍यगत अशुद्धियों को शुद्ध रूप में लिखना वाक्‍य को अधिक सरल बनाता है। 
  • वाक्‍य में पदक्रम, पुनरावृत्ति, वर्तनी, शब्‍द-अर्थ, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया, विशेषण, क्रिया-विशेषण आदि अशुद्धियॉं हो सकती हैं। 

Hot Links: teen patti live real teen patti teen patti wink teen patti casino download teen patti master