वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Quiz in मराठी - Objective Question with Answer for वाक्यगत अशुद्धियाँ - मोफत PDF डाउनलोड करा

Last updated on Mar 9, 2025

पाईये वाक्यगत अशुद्धियाँ उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). हे मोफत डाउनलोड करा वाक्यगत अशुद्धियाँ एमसीक्यू क्विझ पीडीएफ आणि बँकिंग, एसएससी, रेल्वे, यूपीएससी, स्टेट पीएससी यासारख्या तुमच्या आगामी परीक्षांची तयारी करा.

Latest वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

Top वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 1:

दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

सड़क पर लावारिस पड़ी वस्तु, जिस पर संशय हो, वस्तु को छूना नहीं चाहिए।

  1. अशक्त
  2. मुमुक्षु
  3. संदिग्ध
  4. श्ल्रिष्ट

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : संदिग्ध

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 1 Detailed Solution

दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त शब्द संदिग्ध होता है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 3) संदिग्ध होगा ।

Key Points

कम से कम शब्दोँ मेँ अधिकाधिक अर्थ को प्रकट करना एक कला है जोकि एक अच्छी रचना के लिए आवश्यक है। ऐसे शब्दोँ के प्रयोग से वाक्य–रचना मेँ संक्षिप्तता, सुन्दरता व गंभीरता आती है।

कुछ अन्य उदाहरण:

जिसके समान कोई दूसरा न हो

अद्वितीय

धन की इच्छा रखने वाला

धनेच्छु

जिसका कोई आसरा न हो

निराश्रित

शोभा देने वाला

शोभनीय

Additional Information

शब्द

अर्थ

आसक्त

प्रेम करनेवाला

मुमुक्षु

मोक्ष की कामना करनेवाला

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 2:

मुझे अभी बहुत बातें सीखना है।

उपरोक्त वाक्य के किस भाग में अशुद्धि है? 

  1. मुझे
  2. अभी बहुत
  3. बातें
  4. सीखना है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सीखना है।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 2 Detailed Solution

उपरोक्त वाक्य के "सीखना है।" वाक्य के भाग में अशुद्धि है।

Key Points

  • वाक्‍य- मुझे अभी बहुत बातें सीखना है।
  • इस वाक्‍य के भाग सीखना है। में शब्द-चयन सम्बन्धी अशुद्धि है। 
  • सही वाक्‍य- मुझे अभी बहुत बातें सीखनी हैं।

Additional Information 

  •  वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

जैसे -

संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि

  • अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
  • शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।

लिंग संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
  • शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।

वचन संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
  • शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।

कारक संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - सब से नमस्ते।
  • शुद्ध - सब को नमस्ते।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 3:

किस वाक्य में सर्वनाम संबंधी अशुद्धि है?

  1. मैंने अपना काम कर लिया है।
  2. मैं स्वयं वहाँ जाना चाहता हूँ।
  3. यह उनकी समझ में नहीं आएगा।
  4. तुम्हें ध्यान से पढ़ना होगा।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : यह उनकी समझ में नहीं आएगा।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 3 Detailed Solution

यह उनकी समझ में नहीं आएगा। वाक्य में सर्वनाम संबंधी अशुद्धि है।Key Points

  • अशुद्ध - यह उनकी समझ में नहीं आएगा।
  • शुद्ध - यह उनके समझ में नहीं आएगा।

Additional Information

  • वाक्य शुद्धि - लिखने एवं बोलने में इस बात का ध्यान रखना कि जो कुछ भी लिखा या कहा जा रहा है वह बिल्कुल सार्थक एवं व्याकरण के नियमानुसार शुद्ध हो।
  • उदाहरण - मुझे यह अच्छा नहीं लगता।
सर्वनाम संबधी अशुद्धि उदाहरण 
सर्वनाम में पुरुष, लिंग, वचन, आदि के अनुचित प्रयोग से वाक्य में होने वाली अशुद्धि। 

अशुद्ध- मैं स्वयं खुद वहाँ जाना चाहता हूँ।

शुद्ध - मैं स्वयं वहाँ जाना चाहता हूँ।

अशुद्ध-  तेरे को ध्यान से पढ़ना होगा।

शुद्ध - तुम्हें ध्यान से पढ़ना होगा।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 4:

अशुद्ध वाक्य नहीं है -

  1. फल पका होना चाहिए।
  2. इस विषय की एक भी पुस्तकें नहीं हैं। 
  3. हम देश के लिए जान पर कुर्बान हो जाएंगे।
  4. उसके मन की थाह का पता नहीं चलता।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 :
फल पका होना चाहिए।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर 'फल पका होना चाहिए।' है। 

Key Points  

  • दिए गए वाक्यों में 'फल पका होना चाहिए।' शुद्ध है। 

अन्य विकल्प:  

  • अशुद्ध वाक्य - इस विषय की एक भी पुस्तकें नहीं हैं। 
  • शुद्ध वाक्य - इस विषय की एक भी पुस्तक नहीं है
  • अशुद्ध वाक्य - हम देश के लिए जान पर कुर्बान हो जाएंगे। 
  • शुद्ध वाक्य - हम देश के लिए जान पर खेल जाएंगे।
  • अशुद्ध वाक्य - उसके मन की थाह का पता नहीं चलता। 
  • शुद्ध वाक्य - उसके मन की थाह नहीं लगती।

Additional Information 

  • वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है।
  • इसलिए लिखने या बोलने के समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह स्पष्ट और व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध हो।
  • वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होने चाहिए। 

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 5:

निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिये।

  1. मेरे से कोई मतलब नहीं है।
  2. तीन लड़की एक पुरुष से भिड़ गईं।
  3. जाने वाले को कोई नहीं रोक सकते हैं।
  4. आयुर्वेद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : आयुर्वेद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 5 Detailed Solution

‘आयुर्वेद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है’ वाक्य शुद्ध है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 4 ‘आयुर्वेद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

स्पष्टीकरण:

‘आयुर्वेद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है वर्तनीगत एवं व्याकरणिक रूप से शुद्ध है इसलिए ये सही उत्तर है।

अन्य विकल्प:

  1. ‘मेरे से कोई मतलब नहीं है।‘ वाक्य में सर्वनाम संबंधी त्रुटि है। यहाँ पर ‘मेरे से’ के स्थान पर ‘मुझसे’ उचित होगा।
  2. ‘तीन लड़की एक पुरुष से भिड़ गईं।‘ वाक्य में वचन संबंधी त्रुटि है। यहाँ पर ‘लड़की’ के स्थान पर ‘लड़कियां’ उचित होगा।
  3. ‘जाने वाले को कोई नहीं रोक सकते।‘ वाक्य में क्रिया संबंधी त्रुटि है। यहाँ पर ‘सकते हैं।’ के स्थान पर ‘सकता है’ उचित होगा।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 6:

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है विकल्प को चुनें।

रमा देवी एक विद्वान महिला थी।

  1. एक विद्वान
  2. रमादेवी
  3. कोई त्रुटि नहीं है
  4. महिला थी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : एक विद्वान

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर है - "एक विद्वान" l इस शब्द में त्रुटि है lKey Points

  • संपूर्ण वाक्य इस प्रकार बनेगा-
    • रमादेवी एक विदुषी महिला थी l
  • रमा देवी स्त्रीलिंग शब्द है l
  • स्त्रीलिंग शब्दों के साथ हमेशा स्त्रीलिंग विशेषण उपयोग किए जाते हैं l
  • विद्वान शब्द का स्त्रीलिंग रूप है - विदुषी l

अन्य विकल्प यहां अनुचित इसलिए है क्योंकि उनमें कोई भी त्रुटि नहीं है l

Additional Information

  • अन्य स्त्रीलिंग -पुल्लिंग शब्द युग्म:-
पुल्लिंग  स्त्रीलिंग 
अभिनेता अभिनेत्री
ऊँट ऊँटनी
कवि कवयित्री

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 7:

दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प ' किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है' का चयन करें।

वह मुझे अनन्तकाल से नहीं मिला।

  1. पुरातन काल से
  2. प्राचीन काल से
  3. चिरकाल से
  4. किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : चिरकाल से

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 7 Detailed Solution

चिरकाल से सही उत्तर है। 

Key Points

  • चिरकाल का अर्थ - बहुत समय
  • चिरकाल का पर्याय -   दीर्घकाल, बहुत समय आदि 
  • चिरकाल का वाक्य प्रयोग - चिरकाल से यह प्रथा चली आई है

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 8:

Comprehension:

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए वाक्य में से कुछ भाग में त्रुटि है, वाक्य के जिस भाग में त्रुटि हो, उसके अनुरूप अक्षर (A), (B), (C) को चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो (D) का चुनाव कीजिए : 

मैं कहीं(A)/ नही(B)/ जाऊँगा(C)/कोई त्रुटि नहीं (D) 

  1. मैं कहीं 
  2. नही 
  3. जाऊँगा 
  4. कोई त्रुटि नहीं 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : नही 

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 8 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘नही’  होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

602d3cd8956639a4d9143046 16354090930431

  • दिए गए वाक्य में विकल्प 'नही' त्रुटि पूर्ण है।
  • 'नही' शब्द गलत है इसके स्थान पर 'नहीं' होगा।  
  • इसका पूर्ण शुद्ध वाक्य है - मैं कहीं नहीं जाऊँगा। 

602d3cd8956639a4d9143046 16354090930442

वाक्य शुद्धि

वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है। इसलिए लिखने या बोलने के समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह स्पष्ट और व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध हो। वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होने चाहिए।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 9:

निम्नलिखित में एक वाक्य जो शुद्ध है, वह है-

  1. उसने मुक्तकण्ठ से बड़ाई की।
  2. उसने मुक्तहस्त धन लुटाया।
  3. समस्त प्राणिमात्र का कल्याण करो।
  4. आपकी आयु चालीस वर्ष है। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उसने मुक्तहस्त धन लुटाया।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 9 Detailed Solution

एक वाक्य जो शुद्ध है, वह है- 'उसने मुक्तहस्त धन लुटाया।'

  • अन्य सभी वाक्य व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध है। 

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - उसने मुक्तकण्ठ से बड़ाई की।
  • शुद्ध वाक्य - उसने मुक्तकण्ठ बड़ाई की। (कारक संबंधी अशुद्धियाँ)
  • अशुद्ध वाक्य - समस्त प्राणिमात्र का कल्याण करो।
  • शुद्ध वाक्य प्राणिमात्र का कल्याण करो। (पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँ)
    • 'प्राणिमात्र' का अर्थ ​सभी सजीव सृष्टि।
  • अशुद्ध वाक्य - आपकी आयु चालीस वर्ष है। 
  • शुद्ध वाक्य - आपकी अवस्था चालीस वर्ष की है (शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि)
    • ('आयु' समस्त जीवनकाल और 'अवस्था' साधारण उम्र को कहते है।)

Additional Information

कारक संबंधी अशुद्धियाँ:-

  • वाक्यों में कारक संबंधी गलत प्रयोग या लोप भी किए जाते हैं, जिस कारण वाक्य अशुद्ध हो जाता है।
  • इन अशुद्धियों को कारक संबंधी अशुद्धियाँ कहा जाता है।

उदाहरण -

  • अशुद्ध रूप - ​टीचर आज मुझे पीटा था। 
  • शुद्ध रूप - टीचर ने आज मुझे पीटा था। (कर्ता कारक संबंधी अशुद्धि) 

पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँ:-

  • एक ही वाक्य में जब एक ही अर्थ/भाव को प्रकट करने वाले दो शब्दों का प्रयोग कर दिया जाता है, तो वाक्य अशुद्ध हो जाता है।

उदाहरण -

  • अशुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी वापस लौट आया।
  • शुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी लौट आया।

शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-

  • कभी-कभी वाक्यों में सही शब्दों की जगह उनके ही सादृश लगने वाले शब्दों का प्रयोग अर्थ में परिवर्तन का कारण बन जाता है,
  • जिसके कारण वाक्य का सही अर्थ ही बदल जाता है और यह वाक्य में शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि कहलाती है।

उदाहरण -

  • अशुद्ध रूप - तुम हमेशा बेफ़िजूल की बातें करते हो।
  • शुद्ध रूप - तुम हमेशा फ़िजूल की बातें करते हो।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 10:

‘कुछ समय उपरान्त हमारा साहित्य उच्चकोटि का था।’

उपरोक्त वाक्य के किस भाग में अनुपयुक्त शब्द का प्रयोग किया गया है?

  1. का था
  2. हमारा
  3. कुछ समय उपरान्त
  4. साहित्य उच्चकोटि

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कुछ समय उपरान्त

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 10 Detailed Solution

‘कुछ समय उपरान्त हमारा साहित्य उच्चकोटि का था।’ वाक्य में अनुपयुक्त शब्द का प्रयोग किया गया है- कुछ समय उपरान्त अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points 

  • वाक्य- कुछ समय उपरान्त हमारा साहित्य उच्चकोटि का था।
  • दिए गये वाक्य में 'अनुपयुक्त शब्द प्रयोगकी त्रुटि है। 
  • यहाँ 'कुछ समय उपरान्तसार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा। 
  • अत: सार्थक शब्द 'कुछ समय पहले' होना चाहिए। 
  • सही वाक्य - कुछ समय पहले हमारा साहित्य उच्चकोटि का था। 

Additional Information शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य
उसकी भाषा देवनागरी है। उसकी लिपि देवनागरी है।
यह विषय अत्यंत कठोर है। यह विषयअत्यंत कठिन है।
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है।
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है।
राष्ट्रपति ने पुरस्कार भेंट किए। राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किए।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti 50 bonus teen patti master 2025 teen patti online teen patti joy apk