अन्य कहानीकार या तथ्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for अन्य कहानीकार या तथ्य - Download Free PDF

Last updated on Jun 11, 2025

Latest अन्य कहानीकार या तथ्य MCQ Objective Questions

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 1:

सूची-I का सूची-II के साथ सुमेलन कीजिए-

सूची-I सूची-II
A) चंद्रदेव से मेरी बातें I) हमलोग चाहे तो एक दिन में लाखों मार लाएँ। हम तो इतना ही लेते हैं, जिसमें अपनी बदनामी न हो और नौकरी न चली जाए।
B) दुलाईवाली II) हम गरीबों की कोई नहीं सुनता सरकार! बच्चे आये थे कचहरी में।
C) राही  III) अरे इनकर मनई तो नाहीं आइलेन। हो देख हो, रोवल करथईन।
D) ईदगाह IV) आप अधम भारतवासियों के भाँति कृष्णांग तो हैं नहीं, जो आपको अच्छी नौकरी देने में उनकी गौरांग जाति कुपित हो उठेगी।

 

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. A-IV, B-III, C-II, D-I
  2. A-III, B-I, C-II, D-IV
  3. A-II, B-IV, C-III, D-I
  4. A-IV, B-I, C-II, D-III

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : A-IV, B-III, C-II, D-I

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर है- A-IV, B-III, C-II, D-I

Key Points

सूची-I सूची-II
A) चंद्रदेव से मेरी बातें IV) आप अधम भारतवासियों के भाँति कृष्णांग तो हैं नहीं, जो आपको अच्छी नौकरी देने में उनकी गौरांग जाति कुपित हो उठेगी।
B) दुलाईवाली III) अरे इनकर मनई तो नाहीं आइलेन। हो देख हो, रोवल करथईन।
C) राही  II) हम गरीबों की कोई नहीं सुनता सरकार! बच्चे आये थे कचहरी में।
D) ईदगाह I) हमलोग चाहे तो एक दिन में लाखों मार लाएँ। हम तो इतना ही लेते हैं, जिसमें अपनी बदनामी न हो और नौकरी न चली जाए।

 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 2:

शेखर जोशी की किस कहानी पर चिल्ड्रंस फिल्म सोसाइटी द्वारा फिल्म का निर्माण हुआ ?

  1. कोसी का घटवार
  2. गलता लोहा
  3. हलवाहा
  4. दाज्यू

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दाज्यू

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 2 Detailed Solution

शेखर जोशी की दाज्यू कहानी पर चिल्ड्रंस फिल्म सोसाइटी द्वारा फिल्म का निर्माण हुआ

Key Pointsदाज्यू-

  • रचनाकार - शेखर जोशी  
  • विधा - कहानी
  • मुख्य पात्र-
    • कहानी का मुख्य पात्र मदन नौ-दस वर्ष का बालमजदूर बालक है 
    • मदन एक पहाड़ी बालक है, जो पेट की आग बुझाने के लिए शहर में आकर एक होटल में काम करता है।
    • भोलेपन में जिसे वह अपना " दाज्यू" अर्थात् बड़ा भाई समजने लगता है।
    • वही किस प्रकार एक दिन उसके बाल मन पर आघात कर जाता है इसका मार्मिक चित्रण इस कहानी में हुआ है।

Important Points शेखर जोशी-

  • हिंदी संस्थान द्वारा 'महावीरप्रसाद द्विवेदी पुरस्कार' (1987) तथा 'साहित्य भूषण' (1995) से सम्मानित।
  • जन्म- 10 सितंबर 1932,ई. 
  • कहानी-संग्रह-
    • कोशी का घटवार (1958)
    • गलता लोहा (1971)
    • साथ के लोग (1978)
    • हलवाहा (1981)
    • नौरंगी बीमार है (1990)
    • मेरा पहाड़ (1989)
    • डागरी वाला (1994)
    • बच्चे का सपना (2004)
    • आदमी का डर (2011) 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 3:

"ईश्वर सब द्वार एक साथ बंद नहीं करता, यदि एक द्वार बंद करता भी है, तो दूसरा द्वार खोल भी देता है।"

उपर्युक्त पंक्ति किस कहानी से संबंधित है?

  1. हार की जीत 
  2. अपराजिता 
  3. मेरी माँ 
  4. राखी का मूल्य 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अपराजिता 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर है- अपराजिता

  • अपराजिता कहानी की अंतिम पंक्तियाँ है। 

Key Pointsअपराजिता-

  • रचनाकार- गौरा पंत 'शिवानी'
  • विधा- संस्मरण  
  • पात्र-
    • अपराजिता (श्रीमती टी. सुब्रह्मण्यम), डॉ. चंद्रा, आदि। 
  • विषय-
    • यह पाठ ऐसी युवती की कहानी है जो पोलियो होने से अपंग हो गई, उसका निचला शरीर एकदम निर्जीव हो गया।
    • फिर भी उसने जीवन में हार नहीं मानी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की।
    • अदम्य साहस रखने से उसे अपराजिता कहा गया है। 

Important Pointsशिवानी-

  • जन्म- 1933-2003 ई. 
  • शिवानी हिन्दी की एक कहानीकार एवं उपन्यासकार थीं।
  • शिवानी का वास्तविक नाम 'गौरा पंत' था, किन्तु ये 'शिवानी' नाम से लेखन करती थीं।
  • रचनाएं-
    • शिवानी की श्रेष्ठ कहानियाँ
    • शिवानी की मशहूर कहानियाँ
    • झरोखा
    • मृण्माला की हँसी अपराधिनी
    • पुष्पहार
    • विषकन्या
    • लाल हवेली (1965)
    • पुष्पहार (1969)
    • अपराधिनी (1972)
    • रथ्या (1976)
    • स्वयं सिद्ध (1977)
    • रतिविलाप (1977)
    • पुष्पहार (1978) आदि। 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 4:

'सबसे अच्छा पेड़' पाठ के अनुसार तीनों भाई किस मौसम में घर की तलाश में निकले थे?

  1. सर्दी 
  2. गर्मी 
  3. वर्षा 
  4. वसंत 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : गर्मी 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर है- गर्मी 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 5:

निम्नलिखित कहानीकारों को उनकी कहानियों के साथ सुमेलित कीजिए :

 

सूची I

 

सूची II

(a)

शिवप्रसाद सिंह

(i)

एक टोकरी भर मिट्टी

(b)

अज्ञेय 

(ii)

पाजेब

(c)

जैनेन्द्र

(iii)

पुलिस की सीटी

(d)

माधवराव सप्रे

(iv)

दादी माँ

  1. (a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (ii), (d) - (i)

  2. (a) - (i), (b) - (ii), (c) - (iii), (d) - (iv)

  3. (a) - (ii), (b) - (iii), (c) - (ii), (d) - (iv)

  4. ​(a) - (iii), (b) - (ii), (c) - (i), (d) - (ii)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 :

(a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (ii), (d) - (i)

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर (1) (a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (ii), (d) - (i) है।

सूची I

सूची II

शिवप्रसाद सिंह

 दादी माँ

अज्ञेय 

 पुलिस की सीटी

जैनेन्द्र

पाजेब

माधवराव सप्रे

एक टोकरी भर मिट्टी

मार्कण्डेय

हँसा जाई अकेला

Key Points     मार्कण्डेय

  •  जन्म-1930।
  • 'नया साहित्य प्रकाशन' की स्थापना 1956ई.में की ।
  • 'हँसा जाई अकेला' कहानी मार्कण्डेय की है।
  • उपन्यास-अग्निबीज,सेमल के फूल।
  • कहानी-संग्रह-पानफूल(1954),पत्थर और परछाइयाँ(1956),हँसा जाई अकेला(1957),महुए का पेड़(1957),भूदान(1958),माही(1962),बीच के लोग(1975)।

Additional Information

लेखक 

जन्म 

रचना 

महत्वपूर्ण बिंदु 

शिवप्रसाद सिंह

 1928ई.    

आर पार की माला(1955),

कर्मनाशा की हार(1958),

इन्हें भी इंतजार है(1961),मुर्दासराय(1966),

अँधेरा हँसता है(1975),भेड़िया(1977),दादी माँ,नन्हों 

नामवर सिंह ने 'दादी माँ' को हिंदी की पहली कहानी माना। 

1990 में 'नीला चाँद' उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार। 

यशपाल

1903ई. 

पिंजरे की उड़ान 1939,ज्ञानदान(1943),अभिशिप्त(1943),तर्क का तूफ़ान(1944),भस्मावृत चिंगारी (1946), वो दुनिया(1948), फूलो का कुर्ता(1949),धर्मयुद्ध(1950), उत्तराधिकारी(1951), चित्र का शीर्षक(1951), तुमने क्यों कहा था मै सुंदर हूँ(1954),उत्तमी की माँ(1955),भूख के तीन दिन(1968),मक्रील

'पिंजड़े की उड़ान'(1939) में 1934से 1938ई.के मध्य जेल में लिखीगई कहानियाँ। 

'मेरी तेरी उसकी बात' उपन्यास पर 1976 ई.में साहित्य अकादमी पुरस्कार। 

जैनेन्द्र

 1905ई. 

 फाँसी (1929), वातायन'(1930), नीलम देश की राजकन्या(1933), एक रात(1934), दो चिड़ियाँ(1935), पाजेब (1942), जयसंधि (1949) तथा जैनेंद्र की कहानियाँ (सात भाग)

'खेल'प्रथम कहानी 1928ई. में 'विशाल भारत' में प्रकाशित।

इन्हें 'मुक्तिबोध' उपन्यास के लिए 1966ई. में साहित्य अकादमी पुरस्कार। 

माधवराव सप्रे 

1871ई.

एक टोकरी भर मिट्टी(1901)

 देवी प्रसाद वर्मा ने पहली कहानी माना।

Top अन्य कहानीकार या तथ्य MCQ Objective Questions

'रानी केतकी की कहानी' के लेखक थे:

  1. प्रेमचंद्र
  2. इंशा अल्ला खाँ
  3. शिवप्रसाद सिंह
  4. देवकीनन्दन खत्री

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इंशा अल्ला खाँ

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • 'रानी केतकी की कहानी' के लेखक: इंशा अल्लाह खान है।
  • इसकी भाषा शैली खड़ी बोली की भाषा है।
  • इसका प्रकाशन वर्ष : 1803 (लगभग)


  

  • इसे हिन्दी की प्रथम कहानी की सूची में रखा जाता है, परंतु 
  • मानक हिन्दी साहित्य के अनुसार शुद्ध प्रथम हिन्दी कहानी 'एक टोकरी भर मिट्टी' मानी है।
  • इसके लेखक माधवराव सप्रे है। 


  

  • निम्नलिखित सभी कहानियाँ हिन्दी की प्रथम कहानियाँ मानी जाती है।
    • इंदुमती → 1900 → किशोरी लाल गोस्वामी
    • एक टोकरी भर मिट्टी → 1901 → माधवराव सप्रे
    • ग्यारह वर्ष का समय → 1903 → आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

निम्नलिखित में से किस कहानी में अति व्यस्त कामकाज आदमी की असंतुष्ट पत्नी को विषयवस्तु बनाया गया है?

  1. ग्रामोफोन का रिकार्ड
  2. नीलम देश की राजकन्या
  3. बाहुबली
  4. दृष्टिदोष

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : ग्रामोफोन का रिकार्ड

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर-1) ग्रामोफोन का रिकार्ड है।

Important Points

  • ग्रामोफोन का रिकार्ड कहानी के लेखक जैनेन्द्र कुमार हैं। 
  • मनोविश्लेषणात्मक परंपरा के प्रवर्तक के रूप में जाने जाते हैं। 
  • 1971 में पद्म भूषण तथा 1979 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त किया।  
  • 'सुनीता'(1935),'त्यागपत्र'(1937) तथा 'सुखदा'(1953) आदि उपन्यासों में ऐसे अनेक अवसर आए हैं,जब उनके नारी चरित्र भीषण मानसिक संघर्ष की स्थिति से गुज़रे हैं।
  • इनकी अन्य कहानियाँ-फांसी,वातायन,एक रात,पाजेब,दो चिड़ियाँ आदि हैं।   
  • नीलम देश की राजकन्या(1933) जैनेन्द्र कुमार द्वारा लिखित कहानी संग्रह है।    

निम्‍नलिखित में से असत्‍य कथन है

  1. रामचन्‍द्र शुक्‍ल ने प्रेमचन्‍द को हिन्‍दी का सर्वश्रेष्‍ठ उपन्‍यासकार कहा है।
  2. 'दुलाई वाली' कहानी 'ग्‍यारह वर्ष का समय' के बाद लिखी गयी।
  3. 'उसने कहा था' कहानी 'सरस्‍वती' में 1915 ई. में प्रकाशित हुई थी।
  4. 'रक्षाबन्‍धन' कहानी हरिकृष्‍ण प्रेमी ने लिखी थी।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 'रक्षाबन्‍धन' कहानी हरिकृष्‍ण प्रेमी ने लिखी थी।

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • रक्षाबंधन कहानी हरकृष्ण प्रेमी ने लिखी थी असत्य कथन है।
  • रक्षाबंधन के लेखक :  विश्वम्भरनाथ शर्मा कौशिक
  • 'सरस्वती' पत्रिका के प्रकाशन वर्ष (1900 ई. ) से प्रायः इतिहासकारों ने 'हिंदी कहानी' का आरम्भ माना है।

Key Points

  •  विश्वम्भरनाथ शर्मा कौशिक ने प्रेमचंद की तरह ही आसपास की ज़िन्दगी से कहानी के विषय लिए हैं और पारिवारिक समस्या , बाल-विवाह , परदा - दहेज प्रथा आदि का अंकन किया है।

Important Points

  •  रक्षाबंधन ( 1913 ई. ) , गल्प मंदिर ( 1919 ई. ) , चित्रशाला , कल्लोल , प्रेम प्रतिमा , मणिमाला - कौशिक जी की रचनाएं।

“वोल्गा से गंगा' किसकी रचना है?

  1. श्यामसुन्दर दास की
  2. सरदार पूर्णसिंह की
  3. राहुल सांकृत्यायन की
  4. डॉ. नगेन्द्र की

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : राहुल सांकृत्यायन की

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • उक्त रचना "वोल्गा से गंगा" रचना राहुल सांकृत्यायन की है।  जो एक बहुत बड़े घुम्मक्कड थे। अत: सही विकल्प 3) राहुल सांकृत्यायन ही होगा।

Key Points

  • यह राहुल सांकृत्यायन द्वारा लिखी गई बीस कहानियों का संग्रह है। इसकी कहानियाँ आठ हजार वर्षों तथा दस हजार किलोमीटर की परिधि में बँधी हुई हैं।
  • यह कहानियाँ भारोपीय मानवों की सभ्यता के विकास की पूरी कड़ी हैं।  

Additional Information

  • श्यामसुन्दर दास की रचनाएँ:- साहित्यालोचन (1923), भाषाविज्ञान (1924), हिंदी भाषा और साहित्य (1930) रूपकहस्य (1931), भाषारहस्य भाग 1 (1935)
    • हिंदी के निर्माता भाग 1 और 2 (1940-41), मेरी आत्मकहानी (1942), कबीर ग्रंथावली (1928), साहित्यिक लेख (1945)।
  • सरदार पूर्णसिंह की रचनाएँ:- सच्ची वीरता', 'कन्यादान', 'पवित्रता', 'आचरण की सभ्यता'----> मात्र चार निबन्ध
  • डॉ. नगेन्द्र की रचनाएँ:-  'विचार और विवेचन' (1944), 'विचार और अनुभूति' (1949), हिन्दी साहित्य का इतिहास

शेखर जोशी की किस कहानी पर चिल्ड्रंस फिल्म सोसाइटी द्वारा फिल्म का निर्माण हुआ ?

  1. कोसी का घटवार
  2. गलता लोहा
  3. हलवाहा
  4. दाज्यू

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दाज्यू

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

शेखर जोशी की दाज्यू कहानी पर चिल्ड्रंस फिल्म सोसाइटी द्वारा फिल्म का निर्माण हुआ

Key Pointsदाज्यू-

  • रचनाकार - शेखर जोशी  
  • विधा - कहानी
  • मुख्य पात्र-
    • कहानी का मुख्य पात्र मदन नौ-दस वर्ष का बालमजदूर बालक है 
    • मदन एक पहाड़ी बालक है, जो पेट की आग बुझाने के लिए शहर में आकर एक होटल में काम करता है।
    • भोलेपन में जिसे वह अपना " दाज्यू" अर्थात् बड़ा भाई समजने लगता है।
    • वही किस प्रकार एक दिन उसके बाल मन पर आघात कर जाता है इसका मार्मिक चित्रण इस कहानी में हुआ है।

Important Points शेखर जोशी-

  • हिंदी संस्थान द्वारा 'महावीरप्रसाद द्विवेदी पुरस्कार' (1987) तथा 'साहित्य भूषण' (1995) से सम्मानित।
  • जन्म- 10 सितंबर 1932,ई. 
  • कहानी-संग्रह-
    • कोशी का घटवार (1958)
    • गलता लोहा (1971)
    • साथ के लोग (1978)
    • हलवाहा (1981)
    • नौरंगी बीमार है (1990)
    • मेरा पहाड़ (1989)
    • डागरी वाला (1994)
    • बच्चे का सपना (2004)
    • आदमी का डर (2011) 

किस रचनाकार की कहानी 'माया दर्पण' पर फिल्म बनी जिसे 1973 का सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ?

  1. शेखर जोशी
  2. भीष्म साहनी
  3. निर्मल वर्मा
  4. ममता कालिया

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : निर्मल वर्मा

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "निर्मल वर्मा" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points
  • माया दर्पण निर्मल वर्मा की कहानी है जिस पर फ़िल्म बनी है।
  • माया दर्पण कुमार शाहनी द्वारा निर्देशित1972 की भारतीय हिंदी भाषा की फिल्म है ।
  • यह भारतीय समानांतर सिनेमा आंदोलन का एक महत्वपूर्ण काम है जो 1950 के दशक के दौरान फिल्म निर्माताओं सत्यजीत रे और ऋत्विक घटक के साथ शुरू हुआ था ।
Important Points
  • निर्मल वर्मा के कहानी संग्रह
    • परिन्दे -1959
    • जलती झाड़ी -1965
    • पिछली गर्मियों में -1968
    • बीच बहस में -1973
    • कव्वे और काला पानी -1983
    • सूखा तथा अन्य कहानियाँ -1995  
Additional Information
  • शेखर जोशी की प्रमुख प्रकाशित रचनाएं हैं:
    • कोशी का घटवार, साथ के लोग, हलवाहा, नौरंगी बीमार है, मेरा पहाड़, एक पेड़ की याद, प्रतिनिधि कहानियां।
  • भीष्म साहनी
    • कहानी संग्रह :- मेरी प्रिय कहानियां, भाग्यरेखा, वांगचू, निशाचर।
  • ममता कालिया
    • कहानी संग्रह :- छुटकारा, एक अदद औरत, सीट नं. छ:, उसका यौवन, जाँच अभी जारी है, प्रतिदिन, मुखौटा, निर्मोही, थिएटर रोड के कौए, पच्चीस साल की लड़की।

'सचमुच अमीरी की कब्र पर पनपी हुई गरीबी बड़ी ही ज़हरीली होती है।' कथन का संबंध है।

  1. कहानी का प्लॉट
  2. पूस की रात
  3. कफन
  4. महुए का पेड़

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कहानी का प्लॉट

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF
सही उत्तर है - कहानी का प्लाट। 
 
  • यह कथन शिवपूजन सहाय द्वारा रचित कहानी - "कहानी का प्लाट" से लिया गया है। 
 
  • यह कथन लेखक ने मुंशी जी की दुखभरी कहानी सुनकर उनके विषय में बोला था। 
  • मुंशी जी के बड़े भाई दारोगा थे और बहुत कमाया करते थे। 
  • दारोगाजी के जमाने में मुंशीजी ने भी खूब घी के दीए जलाए । 
  • उनके मरते ही सारी अमीरी बालू की भीत की भाँति ढह गई। 
  • चूल्हा-चक्की भी ठंढ़ी हो गई। 
  • जहाँ वे इत्र लगाया करते थे अब उन्हें बाल में लगाने तेल तक नसीब नहीं हो रहा था। 

निम्न में कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

  1. रानी केतकी की कहानी - इंशा अल्ला खाँ
  2. सुखसागर - राजा लक्ष्मण सिंह
  3. प्रेमसागर - लल्लू लाल
  4. नसिकेतोपाख्यान - सदल मिश्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : सुखसागर - राजा लक्ष्मण सिंह

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही सुमेलित नहीं है-सुखसागर - राजा लक्ष्मण सिंह

सुखसागर-

  • रचनाकार-सदासुख लाल 
  • भाषा-खड़ी बोली 
  • विषय-
    • विष्णु पुराण को आधार बनाकर इसकी रचना की गई है। 

Key Pointsराजा लक्ष्मण सिंह-

  • जन्म-1826-1896ई. 
  • रचनाएँ-
    • शकुंतला(1862ई.)
    • रघुवंश(1878ई.)
    • मेघदूत(1882ई.) आदि। 
  • रामचन्द्र शुक्ल-
    • "प्रकृतिविरुद्ध भाषा खटकी टो बहुत लोगों को होगी,पर असली हिन्दी का नमूना लेकर उस समय राजा लक्ष्मण सिंह ही आगे बढ़े।"

Important Pointsरानी केतकी की कहानी-

  • रचनाकार-इंशा अल्ला खाँ
  • भाषा-खड़ी बोली 
  • अन्य नाम-उदयभान चरित 
  • विषय-
    • यह हास्य प्रधान रचना है। 
  • इसे हिन्दी की पहली मौलिक लिखित गद्य कथा कहा जाता है जिससे शृंगारमय प्रेमाख्यान परंपरा का सूत्रपात होता है। 

प्रेमसागर-

  • रचनाकार-लल्लू लाल
  • प्रकाशन वर्ष-1810ई. 
  • भाषा-खड़ी बोली 
  • विषय-
    • यह चतुर्भुज मिश्र द्वारा ब्रजभाषा अनुवाद में रचित भागवत पुराण के दशम स्कन्ध का खड़ी बोली में अनुवाद है। 

नसिकेतोपाख्यान-

  • रचनाकार-सदल मिश्र
  • अन्य नाम-चंद्रवली 
  • प्रकाशन वर्ष-1803ई. 
  • भाषा-खड़ी बोली 
  • विषय-
    • इसकी रचना यजुर्वेद के आधार पर काठोपनिषद् में वर्णित नचिकेता की कथा को आधार बनाकर की गई है। 

Additional Informationमुंशी सदासुख लाल 'नियाज'-

  • जन्म-1756-1828ई. 
  • रचनाएँ-
    • मुंतखबुत्तवारीख आदि। 
  • इन्होनें कहा है-
    • "रस्मौ रिवाज भाषा का दुनिया से उठ गया।"

लल्लू लाल-

  • जन्म-1763-1825ई. 
  • रचनाएँ-
    • सिंहासन बत्तीसी(1801ई.)
    • बैताल पच्चीसी(1801ई.)
    • राजनीति(1802ई.)
    • शकुंतला नाटक(1810ई.) आदि। 
  • शुक्ल के अनुसार-
    • "पर लल्लू लाल की भाषा कृष्णोपासकों व्यासों की-सी ब्रजरंजित खड़ी बोली है।"

सदल मिश्र-

  • रचनाकाल-1867-1848ई. 
  • रचनाएँ-
    • रामचरित्र(1806ई.)
    • हिन्दी पर्शियन वाकेबुलरी(1809ई.) आदि। 

इंशा अल्ला खाँ-

  • जन्म-1752-1827ई. 
  • इन्होंने अपनी रचना उदयभान चरित के विषय में लिखा है-
    • "यह वह कहानी है जिसमें हिन्दी छूट 
      और किसी बोली का मेल है न पुट"

महारानी विक्टोरिया का घोषणा-पत्र कब निकला ?

  1. 1858 में
  2. 1758 में
  3. 1857 में
  4. 1947 में

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 1858 में

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - 1858 में

Key Points

  • वर्ष 1858 में जारी एक घोषणा पत्र के मुताबिक महारानी विक्टोरिया ने भारतीयों को आर्थिक समानता, राजनीतिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक स्वतंत्रता प्रदान करने की घोषणा की थी।
  • इसी घोषणा पत्र में कहा गया है कि भारतीयों के साथ नस्लभेद नहीं करते हुए उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

आठवीं कक्षा का 'प्यारा गाँव' इस विधा का पाठ है -

  1. कहानी
  2. संवाद
  3. कविता
  4. जीवनी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कहानी

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

आठवीं कक्षा का 'प्यारा गाँव' इस विधा का पाठ है - 'कहानी'

  • इस पाठ में रानी और रमेश जो आठवीं कक्षा में पढ़ते है और गर्मी की छुट्टीयों में दादाजी उन्हें अपने गाँव ले जाने के लिए आते है।  

Key Points 

कहानी:-

  • हिन्दी में गद्य लेखन की एक विधा है। उन्नीसवीं सदी में गद्य में एक नई विधा का विकास हुआ जिसे कहानी के नाम से जाना गया। बंगला में इसे गल्प कहा जाता है। 
  • कहानी में मानव जीवन के किसी एक पक्ष का मनोहारी चित्रण किया जाता हैं।

संवाद:-

  • दो या दो से अधिक लोगों के बीच होने वाले वार्तालाप को जब लिखित और मौखिक किया जाता है तो वह संवाद कहलाता है।

कविता:-

  • काव्य, कविता या पद्य, साहित्य कि वह विधा है जिसमे मनोभावों को कलात्मक रूप से किसी भाषा के द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है, कविता कहलाती हैं। 

जीवनी:-

  • किसी व्यक्ति के जीवन का चरित्र चित्रण करना अर्थात किसी व्यक्ति विशेष के सम्पूर्ण जीवन वृतांत को जीवनी कहते है।
  • जीवनी का अंग्रेजी अर्थ “बायोग्राफी” है।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master purana teen patti online online teen patti real money