वाक्य विचार MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्य विचार - Download Free PDF

Last updated on Mar 24, 2025

Latest वाक्य विचार MCQ Objective Questions

वाक्य विचार Question 1:

'शायद शाम को वर्षा हो जाये' वाक्य है -

  1. इच्छावाचक
  2. संदेहवाचक 
  3. आज्ञावाचक
  4. प्रश्नवाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संदेहवाचक 

वाक्य विचार Question 1 Detailed Solution

'शायद शाम को वर्षा हो जाये' वाक्य है - "संदेहवाचक"

संदेहवाचक:
जिन वाक्यों से संदेह या संभावना व्यक्त होती है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-  

वह आ रहा होगा, पर हमें क्या मालूम।

हो सकता है राजेश आ जाए।

Key Points

अन्य विकल्प:

इच्छावाचक:
जिन वाक्यों से इच्छा आशीष एवं शुभकामना आदि का ज्ञान होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं;

जैसे-

  • तुम्हारा कल्याण हो।
  • भगवान तुम्हें लंबी उमर दे।

आज्ञावाचक:
जिन वाक्यों में आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान होता है, उन्हें आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे-

  • बाज़ार जाकर फल ले आओ। बड़ों का सम्मान करो।

प्रश्नवाचक:
जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे-

  • सीता तुम कहाँ से आ रही हो? तुम क्या पढ़ रहे हो?

Additional Informationविधानवाचक:
जिन वाक्यों में क्रिया के करने या होने की सूचना मिले, उन्हें विधानवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे- मैंने दूध पिया। वर्षा हो रही है।

निषेधवाचक:
जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे- मैंने दूध नहीं पिया। मैंने खाना नहीं खाया।

विस्मयवाचक:
जिन वाक्यों से आश्चर्य, घृणा, क्रोध शोक आदि भावों की अभिव्यक्ति होती है, उन्हें विस्मयवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे- वाह-कितना सुंदर दृश्य है। उसके माता-पिता दोनों ही चल बसे। शाबाश तुमने बहुत अच्छा काम किया।

संकेतवाचक:
जिन वाक्यों में एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर होता है। उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे- यदि परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल होंगे। पिताजी अभी आते तो अच्छा होता। अगर वर्षा होगी तो फ़सल भी होगी।

वाक्य विचार Question 2:

निम्न विकल्पों में से संयुक्त वाक्य को पहचानिए।

  1. क्या श्याम यहाँ से चला गया?
  2. राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है।
  3. आज बहुत ठण्ड है।
  4. जो लड़का वहाँ बैठा है उसे मैं जानता हूँ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है।

वाक्य विचार Question 2 Detailed Solution

दिए गए सभी विकल्पों में सही उत्तर 'राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता हैहै।

Key Points

  • राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है - संयुक्त वाक्य है।
  • इस वाक्य में दो या उससे अधिक वाक्य मिले हैं इसलिए यह संयुक्त वाक्य हैं।  
    अन्य विकल्प :- 
  • क्या श्याम यहाँ से चला गया? - प्रश्नवाचक वाक्य हैं । इस वाक्य में प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग हुआ हैं।  
  • आज बहुत ठण्ड है। - सरल वाक्य हैं । इस वाक्य में एक ही क्रिया हो रही हैं इसलिए यह वाक्य सरल वाक्य हैं  
  • जो लड़का वहाँ बैठा है उसे मैं जानता हूँ। - मिश्र वाक्य हैं। इस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हैं। 

Additional Information

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

वाक्य विचार Question 3:

'आपका जीवन सुखमय हो' अर्थ भेद के आधार पर यह किस प्रकार का वाक्य है?

  1. विधानवाचक
  2. इच्छावाचक
  3. संकेतार्थक
  4. आज्ञावाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इच्छावाचक

वाक्य विचार Question 3 Detailed Solution

'आपका जीवन सुखमय हो' एक 'इच्छावाचक वाक्य' है। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 'इच्छावाचक वाक्य' सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

अन्य विकल्प -

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

विधानवाचक

ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधिवाचक वाक्य भी कहते हैं।

ममता ने खाना खा लिया।

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।

निषेधवाचक

जिन वाक्यों में किसी काम के न होने का बोध होता है वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं।

मैं नहीं जाऊंगा।

मेरा कोई सामान मत लाना।

प्रश्नवाचक

जिन वाक्यों में किसी से प्रश्न करने का बोध हो वे प्रश्न वाचक वाक्य कहलाते हैं।

कल कहाँ थे तुम?

अभी आए हो क्या?

आज्ञावाचक

जिन वाक्यों में आज्ञा या प्रार्थना करने का बोध होता है वे आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं।

कृपया ध्यान दें।

उधर रख दो।

इच्छावाचक

जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं।

नया साल मुबारक हो।

तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे।

संकेतवाचक

जिन वाक्यों में क्रिया एक दूसरे पर निर्भर हो या किसी संकेत का बोध होता है वे वाक्य संकेत वाचक होते हैं।

मकान के उस तरफ रमेश है।

संदेहवाचक

जिन वाक्यों में किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न हो वे संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं।

अब तक तो ट्रेन चली गयी होगी।

क्या यही विकल्प सही है?

विस्मयादिवाचक

जिन वाक्यों में आश्चर्य, शोक, घृणा, ख़ुशी, स्तब्धता होती है वे विस्मयादिबोधक वाक्य होते हैं।

वाह! ये अद्भुत है।

वाक्य विचार Question 4:

निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के लिए सही भेद का विकल्प है। वहाँ एक छोटा सा गाँव था जिसके चारों ओर जंगल था। 

  1. मिश्र वाक्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. सरल वाक्य
  4. विधानवाचक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मिश्र वाक्य

वाक्य विचार Question 4 Detailed Solution

वहाँ एक छोटा सा गाँव था जिसके चारों ओर जंगल था।  - यह वाक्य 'मिश्र वाक्य' का उदाहरण है। 

स्पष्टीकरण:

मिश्र वाक्य

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

 


Key Points

विशेष:

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। ये ‘और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर’ आदि से जुड़े होते हैं।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।


 

अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं

वाक्य भेद

परिभाषा

उदाहरण

विधानवाचक वाक्य

वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।

भारत एक देश है।

निषेधवाचक वाक्य

जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

मैंने दूध नहीं पिया।

प्रश्नवाचक वाक्य

वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। 

भारत क्या है?

आज्ञावाचक वाक्य

वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं।

कृपया बैठ जाइये।

विस्मयादिबोधक वाक्य

वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं।

अहाकितना सुन्दर उपवन है।

इच्छावाचक वाक्य

जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।

नववर्ष मंगलमय हो।

संकेतवाचक वाक्य

जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।

सोनु उधर रहता है।

संदेहवाचक वाक्य

जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

क्या वह यहाँ आ गया ?

वाक्य विचार Question 5:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के प्रकार का सही विकल्प हो।

मोहन पुस्तकें खरीदकर घर से होता हुआ आपके पास पहुंचेगा।

  1. मिश्र वाक्य
  2. विधिवाचक वाक्य
  3. साधारण वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : साधारण वाक्य

वाक्य विचार Question 5 Detailed Solution

 मोहन पुस्तकें खरीदकर घर से होता हुआ आपके पास पहुंचेगा। यह साधारण वाक्य का प्रकार है। 

610b67a99b3df43ba116d239 16299675706351

  • 'मोहन पुस्तकें खरीदकर घर से होता हुआ आपके पास पहुंचेगा।' एक साधारण वाक्य है क्योंकि इसमें एक ही विधेय है।
  • सरल वाक्य में एक ही विधेय होता है।
  • विधिवाचक या विधानवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधिवाचक या विधानवाचक वाक्य कहलाता है।

  • उदाहरण -भारत एक देश है।

Additional Information

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

साधारण 

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

Top वाक्य विचार MCQ Objective Questions

'हमें हमारा सामान वापिस दे दो।' वाक्य में अनुचित पद है:

  1. हमें
  2. सामान
  3. हमारा
  4. वापिस दे दो |

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वापिस दे दो |

वाक्य विचार Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

'हमें हमारा सामान वापिस दे दो'। अतः 'वापिस दे दो' यह सही विकल्प है। अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य :-  हमें हमारा सामान वापिस दे दो।
  • शुद्ध वाक्य :- हमें हमारा सामान लौटा दो।
    • यहाँ 'अनावश्यक संज्ञा पद' का प्रयोग हुआ है।

Additional Information

  • ऐसे संज्ञा पद जिनकी आवश्यकता न हो पर उनका प्रयोग किया जाए तो वहाँ अनावश्यक संज्ञा पदों की अशुद्धियाँ हो जाती हैं।
  • उदाहरण -
    • अशुद्ध वाक्य - मैं मंगलवार के दिन व्रत रखता हूँ।            
    • शुद्ध वाक्य - मैं मंगलवार को व्रत रखता हूँ।           

निम्नलिखित में से वाक्य के प्रकार का चयन कीजिए -

वह इसीलिए बाजार गया क्योंकि उसे फल खरीदने थे |

  1. मिश्र वाक्य
  2. सरल वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य
  4. विधिवाचक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मिश्र वाक्य

वाक्य विचार Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'मिश्र वाक्य है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

quesImage4205

  •  'वह इसीलिए बाजार गया क्योंकि उसे फल खरीदने थे |' यह वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है। 
  • मिश्र वाक्योँ की रचना एक से अधिक ऐसे साधारण वाक्योँ से होती है, जिनमेँ एक प्रधान वाक्य होता है एवं दूसरा वाक्य आश्रित होता है।
  • मिश्र वाक्य में प्रधान वाक्य को आश्रित उपवाक्य से जोड़ने के लिए जो आपस में ‘कि’; ‘जो’; ‘क्योंकि’; ‘जितना’; ‘उतना’; ‘जैसा’; ‘वैसा’; ‘जब’; ‘तब’; ‘जहाँ’; ‘वहाँ’; ‘जिधर’; ‘उधर’; ‘अगर/यदि’; ‘तो’; ‘यद्यपि’; ‘तथापि’; आदि का प्रयोग किया जाता है। 
  • विधिवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधि या विधानवाचक वाक्य कहलाता है।

  • उदाहरण -भारत एक देश है।

quesImage4204

रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है:

सरल वाक्य

जिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं।

राजू पानी लाया।

मिश्र वाक्य

जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।

राम उस मकान में रहता है जहां पहले कभी श्याम रहता था।

 

संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

दान करना अच्छी चीज है, दान लेना एक मजबूरी।

वाक्य विचार Question 8:

'आपका जीवन सुखमय हो' अर्थ भेद के आधार पर यह किस प्रकार का वाक्य है?

  1. विधानवाचक
  2. इच्छावाचक
  3. संकेतार्थक
  4. आज्ञावाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इच्छावाचक

वाक्य विचार Question 8 Detailed Solution

'आपका जीवन सुखमय हो' एक 'इच्छावाचक वाक्य' है। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 'इच्छावाचक वाक्य' सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

अन्य विकल्प -

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

विधानवाचक

ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधिवाचक वाक्य भी कहते हैं।

ममता ने खाना खा लिया।

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।

निषेधवाचक

जिन वाक्यों में किसी काम के न होने का बोध होता है वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं।

मैं नहीं जाऊंगा।

मेरा कोई सामान मत लाना।

प्रश्नवाचक

जिन वाक्यों में किसी से प्रश्न करने का बोध हो वे प्रश्न वाचक वाक्य कहलाते हैं।

कल कहाँ थे तुम?

अभी आए हो क्या?

आज्ञावाचक

जिन वाक्यों में आज्ञा या प्रार्थना करने का बोध होता है वे आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं।

कृपया ध्यान दें।

उधर रख दो।

इच्छावाचक

जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं।

नया साल मुबारक हो।

तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे।

संकेतवाचक

जिन वाक्यों में क्रिया एक दूसरे पर निर्भर हो या किसी संकेत का बोध होता है वे वाक्य संकेत वाचक होते हैं।

मकान के उस तरफ रमेश है।

संदेहवाचक

जिन वाक्यों में किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न हो वे संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं।

अब तक तो ट्रेन चली गयी होगी।

क्या यही विकल्प सही है?

विस्मयादिवाचक

जिन वाक्यों में आश्चर्य, शोक, घृणा, ख़ुशी, स्तब्धता होती है वे विस्मयादिबोधक वाक्य होते हैं।

वाह! ये अद्भुत है।

वाक्य विचार Question 9:

'शायद शाम को वर्षा हो जाये' वाक्य है -

  1. इच्छावाचक
  2. संदेहवाचक 
  3. आज्ञावाचक
  4. प्रश्नवाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संदेहवाचक 

वाक्य विचार Question 9 Detailed Solution

'शायद शाम को वर्षा हो जाये' वाक्य है - "संदेहवाचक"

संदेहवाचक:
जिन वाक्यों से संदेह या संभावना व्यक्त होती है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-  

वह आ रहा होगा, पर हमें क्या मालूम।

हो सकता है राजेश आ जाए।

Key Points

अन्य विकल्प:

इच्छावाचक:
जिन वाक्यों से इच्छा आशीष एवं शुभकामना आदि का ज्ञान होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं;

जैसे-

  • तुम्हारा कल्याण हो।
  • भगवान तुम्हें लंबी उमर दे।

आज्ञावाचक:
जिन वाक्यों में आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान होता है, उन्हें आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे-

  • बाज़ार जाकर फल ले आओ। बड़ों का सम्मान करो।

प्रश्नवाचक:
जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे-

  • सीता तुम कहाँ से आ रही हो? तुम क्या पढ़ रहे हो?

Additional Informationविधानवाचक:
जिन वाक्यों में क्रिया के करने या होने की सूचना मिले, उन्हें विधानवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे- मैंने दूध पिया। वर्षा हो रही है।

निषेधवाचक:
जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे- मैंने दूध नहीं पिया। मैंने खाना नहीं खाया।

विस्मयवाचक:
जिन वाक्यों से आश्चर्य, घृणा, क्रोध शोक आदि भावों की अभिव्यक्ति होती है, उन्हें विस्मयवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे- वाह-कितना सुंदर दृश्य है। उसके माता-पिता दोनों ही चल बसे। शाबाश तुमने बहुत अच्छा काम किया।

संकेतवाचक:
जिन वाक्यों में एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर होता है। उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे- यदि परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल होंगे। पिताजी अभी आते तो अच्छा होता। अगर वर्षा होगी तो फ़सल भी होगी।

वाक्य विचार Question 10:

'हमें हमारा सामान वापिस दे दो।' वाक्य में अनुचित पद है:

  1. हमें
  2. सामान
  3. हमारा
  4. वापिस दे दो |

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वापिस दे दो |

वाक्य विचार Question 10 Detailed Solution

'हमें हमारा सामान वापिस दे दो'। अतः 'वापिस दे दो' यह सही विकल्प है। अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य :-  हमें हमारा सामान वापिस दे दो।
  • शुद्ध वाक्य :- हमें हमारा सामान लौटा दो।
    • यहाँ 'अनावश्यक संज्ञा पद' का प्रयोग हुआ है।

Additional Information

  • ऐसे संज्ञा पद जिनकी आवश्यकता न हो पर उनका प्रयोग किया जाए तो वहाँ अनावश्यक संज्ञा पदों की अशुद्धियाँ हो जाती हैं।
  • उदाहरण -
    • अशुद्ध वाक्य - मैं मंगलवार के दिन व्रत रखता हूँ।            
    • शुद्ध वाक्य - मैं मंगलवार को व्रत रखता हूँ।           

वाक्य विचार Question 11:

दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित वाक्य का भेद बताइए।

अहा ! भारत जीत गया।

  1. इच्छावाचक वाक्य
  2. आज्ञावाचक वाक्य
  3. प्रश्नवाचक वाक्य
  4. विस्मयादिवाचक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : विस्मयादिवाचक वाक्य

वाक्य विचार Question 11 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 'विस्मयादिवाचक वाक्य' है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

quesImage4205

  • दिए गए विकल्पों में 'अहा ! भारत जीत गया।' यह विस्मयादिवाचक वाक्य का उदाहरण है। 
  • वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक या विस्मयादिवाचक वाक्य कहलाता हैं।
  • उपर्युक्त वाक्य में खुशी कि गहरी अनुभूति हो रही है। 
  • इसका चिह्न (!) है। 
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं। 

quesImage4204

  • अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं-

1. विधानवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।

उदाहरण -भारत एक देश है।

2. निषेधवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण - मैंने दूध नहीं पिया।

3. प्रश्नवाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है।

उदाहरण - भारत क्या है?

4. आज्ञावाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं।

उदाहरण - बैठो।

5. विस्मयादिबोधक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं।

  उदाहरण - अहा! कितना सुन्दर उपवन है।

6. इच्छावाचक वाक्य - जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- भगवान तुम्हे दीर्घायु करे।

7. संकेतवाचक वाक्य- जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण- राम का मकान उधर है।

8. संदेहवाचक वाक्य - जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण- क्या वह यहाँ आ गया ?

वाक्य विचार Question 12:

दिए गए वाक्यों में से सरल वाक्य ज्ञात कीजिए

  1. यदि नेताजी से मिलना चाहते हैं तो द्वार पर प्रतीक्षा करें 
  2.  नेताजी से मिलना चाहते हैं किंतु वह द्वार पर प्रतिक्षा करें 
  3.  आप नेताजी से मिलने के लिए  द्वार पर प्रतिक्षा करें 
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 :  आप नेताजी से मिलने के लिए  द्वार पर प्रतिक्षा करें 

वाक्य विचार Question 12 Detailed Solution

आप नेताजी से मिलने के लिए  द्वार पर प्रतीक्षा करें  - यह वाक्य सरल वाक्य का उदाहरण है
Key Points
  1. यदि नेताजी से मिलना चाहते हैं तो द्वार पर प्रतीक्षा करें - यह वाक्य मिश्रित वाक्य का उदाहरण है
  2. नेताजी से मिलना चाहते हैं किंतु वह द्वार पर प्रतिक्षा करें - यह वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है
  3. आप नेता जी से मिलने चाहते है इसलिए द्वार पर प्रतिक्षा करें - यह वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है
Additional Information
  • एक से अधिक प्रधान उपवाक्य हों - मिश्र वाक्य 
  • एक साधारण और दूसरा आश्रित उपवाक्य हो - मिश्र वाक्य 
  • आश्रित उपवाक्य समुच्चयबाधक अव्यय से जुड़े हों - मिश्र वाक्य 

 

रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है:

सरल वाक्य

जिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, उसे वाच्य कहते हैं।

राजू पानी लाया।

मिश्र वाक्य

जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।

राम उस मकान में रहता है जहां पहले कभी श्याम रहता था।

संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

दान करना अच्छी चीज है, दान लेना एक मजबूरी है

वाक्य विचार Question 13:

निम्न विकल्पों में से संयुक्त वाक्य को पहचानिए।

  1. क्या श्याम यहाँ से चला गया?
  2. राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है।
  3. आज बहुत ठण्ड है।
  4. जो लड़का वहाँ बैठा है उसे मैं जानता हूँ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है।

वाक्य विचार Question 13 Detailed Solution

दिए गए सभी विकल्पों में सही उत्तर 'राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता हैहै।

Key Points

  • राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है - संयुक्त वाक्य है।
  • इस वाक्य में दो या उससे अधिक वाक्य मिले हैं इसलिए यह संयुक्त वाक्य हैं।  
    अन्य विकल्प :- 
  • क्या श्याम यहाँ से चला गया? - प्रश्नवाचक वाक्य हैं । इस वाक्य में प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग हुआ हैं।  
  • आज बहुत ठण्ड है। - सरल वाक्य हैं । इस वाक्य में एक ही क्रिया हो रही हैं इसलिए यह वाक्य सरल वाक्य हैं  
  • जो लड़का वहाँ बैठा है उसे मैं जानता हूँ। - मिश्र वाक्य हैं। इस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हैं। 

Additional Information

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

वाक्य विचार Question 14:

निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के लिए सही भेद का विकल्प है। वहाँ एक छोटा सा गाँव था जिसके चारों ओर जंगल था। 

  1. मिश्र वाक्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. सरल वाक्य
  4. विधानवाचक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मिश्र वाक्य

वाक्य विचार Question 14 Detailed Solution

वहाँ एक छोटा सा गाँव था जिसके चारों ओर जंगल था।  - यह वाक्य 'मिश्र वाक्य' का उदाहरण है। 

स्पष्टीकरण:

मिश्र वाक्य

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

 


Key Points

विशेष:

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। ये ‘और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर’ आदि से जुड़े होते हैं।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।


 

अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं

वाक्य भेद

परिभाषा

उदाहरण

विधानवाचक वाक्य

वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।

भारत एक देश है।

निषेधवाचक वाक्य

जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

मैंने दूध नहीं पिया।

प्रश्नवाचक वाक्य

वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। 

भारत क्या है?

आज्ञावाचक वाक्य

वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं।

कृपया बैठ जाइये।

विस्मयादिबोधक वाक्य

वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं।

अहाकितना सुन्दर उपवन है।

इच्छावाचक वाक्य

जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।

नववर्ष मंगलमय हो।

संकेतवाचक वाक्य

जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।

सोनु उधर रहता है।

संदेहवाचक वाक्य

जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

क्या वह यहाँ आ गया ?

वाक्य विचार Question 15:

निम्नलिंखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो वृत्ति के सही भेद का विकल्प है।

यदि सारा सामान मिल गया तो भोजन अच्छा बनेगा।

  1. संदेहार्थ
  2. संकेतार्थ
  3. संभावनार्थ
  4. निश्चयार्थ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संकेतार्थ

वाक्य विचार Question 15 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 'संकेतार्थ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • 'यदि सारा सामान मिल गया तो भोजन अच्छा बनेगा।' इस वाक्य में 'संकेतार्थ' वृत्ति है। 
  • जिस क्रिया रुप में एक काम का होना दूसरे कार्य पर निर्भर हो, उसे ‘संकेतार्थ’ कहते है।
  • यहाँ कार्य-कारण एक-दूसरे की ओर संकेत करते है।
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।  

Additional Information 

  • वृत्ति को ‘क्रियार्थ’ भी कहते है, क्रियार्थ का अर्थ है – क्रिया का अर्थ या प्रयोजन।

  • इसका अर्थ यह है कि ‘क्रिया रुप’ कहने वाले अथवा करने वाले के किस प्रयोजन या वृत्ति की और संकेत करता है।

  • इसके पाँच भेद हैं - 

  1. विध्यर्थ

  2. निश्चयार्थ 

  3. संभावनार्थ 

  4. संकेतार्थ 

  5. संदेहार्थ 

 

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti joy 51 bonus teen patti real cash 2024 teen patti earning app teen patti master list teen patti gold downloadable content