Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से कौन-सा शब्द प्रत्यय का प्रयोग कर बनाया गया है?
This question was previously asked in
MP Vyapam Group 4 (Assistant Grade-3/Stenographer) Official Paper (Held On: 16 July, 2023 Shift 1)
Answer (Detailed Solution Below)
Option 4 : पुरुषत्व
Free Tests
View all Free tests >
MP व्यापम ग्रुप 4 सामान्य हिंदी सब्जेक्ट टेस्ट 1
6.3 K Users
20 Questions
20 Marks
20 Mins
Detailed Solution
Download Solution PDFप्रत्यय का प्रयोग कर बनाया गया है - पुरुषत्व
Key Points
- पुरुष + त्व = पुरुषत्व
- 'पुरुष' मूलशब्द और 'त्व' प्रत्यय
- 'पुरुषत्व' का अर्थ - पुरुष होने का भाव।
- प्रत्यय - जो शब्दांश, शब्दों के अंत में जुड़कर अर्थ में परिवर्तन लाये, प्रत्यय शब्द कहलाते है।
- उपसर्ग - वे शब्दांश जो मूल शब्द के पहले जुड़कर इनके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता ला देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं।
अन्य विकल्प -
शब्द | उपसर्ग | अर्थ |
उपवन | उप + वन = उपवन | बाग़, बग़ीचा। |
अचेत | अ + चेत = अचेत | चेतना रहित, मूर्छित, बेसुध। |
अभिकरण | अभि + करण = अभिकरण | अधीनस्थ काम करनेवाली संस्था। |
Additional Information कुछ महत्वपूर्ण प्रत्यय शब्द -
- त्व - लघुत्व, देवत्व, महत्व, बंधुत्व, स्त्रीत्व, नेतृत्व।
- इक - धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक।
- आस - मिठास, खटास, भड़ास, बिंदास।
- उक - भिक्षुक, भावुक, कामुक, नाजुक।
- अन - चिंतन, मनन, भवन, मरण, करण।
- अक - पाठक, गायक, लेखक, नायक, धावक।
- आई - पढ़ाई, लिखाई, बुनाई, सिलाई।
कुछ महत्वपूर्ण उपसर्ग शब्द:-
- उप (सहायक) - उपभोग, उपवन, उपमन्त्री, उपयोग, उपनाम, उपहार।
- अ (अभाव) - अज्ञान, अटल, अजय, अतर्क, अकल्पनीय, अयोग्य।
- अभि (पास) - अभिवादन, अभिमान,अभिनव, अभिनय, अभिभाषण, अभियोग।
- अप (बुरा) - अपयश, अपशब्द, अपकार, अपकीर्ति, अपव्यय, अपशकुन।
- सम् (अच्छी तरह) - सन्तोष, संगठन,संलग्न, संकल्प, संशय, संरक्षा।
- प्रति (प्रत्येक) - प्रतिदिन, प्रत्येक, प्रतिकूल, प्रतिहिंसा, प्रतिरूप, प्रतिध्वनि।
- निर् (बिना) - निराकार, निरादर, नीरोग, नीरस, निरीह, निरक्षर।
Last updated on May 14, 2025
-> The MP Vyapam Group 4 Response Sheet has been released for the exam which was held on 7th May 2025.
-> A total of 966 vacancies have been released.
->Online Applications were invited from 3rd to 17th March 2025.
-> MP ESB Group 4 recruitment is done to select candidates for various posts like Stenographer Grade 3, Steno Typist, Data Entry Operator, Computer Operator, Coding Clerk, etc.
-> The candidates selected under the recruitment process will receive MP Vyapam Group 4 Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20,200.