Question
Download Solution PDFलिखने में कठिनाई होना _______ से सम्बद्ध हैI
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFअधिगम अक्षमता तंत्रिका संबंधी विकार को संदर्भित करती है जो संज्ञानात्मक हानि का कारण बनती है। डिस्लेक्सिया (पढ़ने में अक्षमता), डिस्ग्राफिया (लिखने में असमर्थता), डिस्केलकुलिया (गणना करने में असमर्थता), आदि अधिगम अक्षमता का उदाहरण हैं।
Key Points
डिसग्राफिया:
- यह एक लेखन विकार है जो सुसंगत रूप से लिखने की क्षमता को प्रभावित करती है।
- अपने विचारों को लिपिबद्ध करने में कठिनाई आती है तथा विचार और लिखने की गति में सामंजस्य नहीं बैठ पाता।
- डिस्ग्राफिया से ग्रसित लोग खराब हस्तलेखन, अशुद्ध वर्तनी, अक्षर और शब्द संगठन में असंगति, आदि समस्याओं का सामना करते हैं।
Important Points
डिसग्राफिया के लक्षण:
- लिखते समय स्वयं से बातें करना।
- अनियमित रूप और आकार वाले अक्षर लिखना।
- पठनीय होते हुए भी काॅपी करने में अतियधिक श्रम का प्रयोग करना।
- लेखन सामग्री पर कमजोर पकड़, उसे कागज के बहुत पास से पकड़ना।
- अपूर्ण अक्षर या शब्द लिखना, जैसे: 'पढ़ती' को 'पती', 'अभिनव' को 'अनव' लिखना।
- अपठनीय हस्त लेखनलाइनों के ऊपर नीचे लिखना तथा शब्दों के बीच अनियमित स्थान छोड़ना।
अतः निष्कर्ष निकलता है कि लिखने में कठिनाई होना डिसग्राफिया से सम्बद्ध हैI
Additional Information
अन्य अधिगम अक्षमताओं का विवरण:
डिस्ग्राफिया | यह एक लेखन विकार है जो सुसंगत रूप से लिखने की क्षमता को प्रभावित करती है। |
डिस्लेक्सिया |
यह एक पठन विकार है जो पढ़ने और समझने की क्षमता को प्रभावित करती है। |
अफ्रेजिया |
यह एक भाषा विकार है जो संचार कौशल और समझ क्षमता को प्रभावित करती है। |
डिस्केलकुलिया |
यह विकार गणितीय गणना और संख्याओं को समझने की क्षमता को प्रभावित करती है। |
Last updated on Apr 30, 2025
-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.
-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.
-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.
-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.
-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.
-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.