Question
Download Solution PDFएक अध्यापक का अपनी कक्षा में इस बात पर ध्यान जाता है कि एक बच्चे को भाषा पढ़ने एवं समझने में कठिनाई हो रही है I यह ______ का लक्षण हो सकता है।
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFअधिगम अक्षमता तंत्रिका संबंधी विकार को संदर्भित करती है जो संज्ञानात्मक हानि का कारण बनती है। डिस्लेक्सिया (पढ़ने में कठिनाई), डिस्ग्राफिया (लिखने में असमर्थता), डिस्क्लेकुलिया (गणना करने में असमर्थता), आदि सीखने की विकलांगता का उदाहरण हैं।
Important Points
- डिस्लेक्सिया: पढ़ने में विकार या समस्या होने पर यह पठन अक्षमता उत्पन्न होती है जिसे डिस्लेक्सिया कहते हैं। डिस्लेक्सिया ग्रीक भाषा के दो शब्द डस और लेक्सिस से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ है, कथन भाषा यह अधिगम अक्षमता के सबसे सामान्य प्रकार है। सह भाषा के लिखित रूप, मौखिक रूप एवं भाषायी दक्षता को प्रभावित करता है।
डिस्लेक्सिया के लक्षण-
- वर्णमाला अधिगम में कठिनाई होना।
- अक्षरों की ध्वनियों को सीखने में कठिनाई होना।
- एकाग्रता में कठिनाई होना।
- पढ़ते समय वह बार-बार अटकना।
- शब्दों को उल्टा या अक्षरों का क्रम इधर-उधर कर पढ़ा जाना, जैसे नाम को मान्या, शावक को शक पढ़ना।
- वर्तनी दोष से पीड़ित होना।
- स्मरण शक्ति का कम होना। समान उच्चारण वाली ध्वनियों को ना पहचान पाना अर्थात समझने में कठिनाई।
- शब्दकोष का आभाव होना।
अतः हम कह सकते हैं कि एक अध्यापक का अपनी कक्षा में इस बात पर ध्यान जाता है कि एक बच्चे को भाषा पढ़ने एवं समझने में कठिनाई हो रही है I यह पढ़ने में अक्षमता (डिस्लेक्सिया) का लक्षण हो सकता है I
Additional Information
डिस्ग्राफिया | यह एक लेखन विकार है जो सुसंगत रूप से लिखने की क्षमता को प्रभावित करती है। |
डिस्लेक्सिया |
यह एक पठन विकार है जो पढ़ने और समझने की क्षमता को प्रभावित करती है तथा बच्चे विशेष रूप से पढ़ने में कठिनाई महसूस करते हैं। |
भाषाघात |
यह एक भाषा विकार है जो संचार कौशल और समझ क्षमता को प्रभावित करती है। |
डिस्केलकुलिया |
यह विकार गणितीय गणना और संख्याओं को समझने की क्षमता को प्रभावित करती है। |
Last updated on Apr 30, 2025
-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.
-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.
-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.
-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.
-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.
-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.